अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान हादसे का शिकार, ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा के एक यात्री सवार थे

अहमदाबाद अहमदाबाद से लंदन जा रहा विमान हादसे का शिकार हो गया। 242 लोगों को लेकर लंदन जा रहे प्लेन में अलग-अलग देशों के लोग सवार थे। इस प्लेन में ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और कनाडा के एक यात्री सवार थे। बाकी सभी यात्री भारत के नागरिक थे। इस प्लेन में सवार सभी यात्रियों की नाम समेत लिस्ट सामने आई है। लिस्ट में सभी यात्रियों की डिटेल साझा की गई है। इसके साथ ही उनके देश का नाम भी बताया गया है। हादसे में भारत के कुल 169…

Read More

पंजाब और सिंध प्रांतों की जल आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था सीधा प्रभाव पड़ा, भारत के ऐक्शन से पाक त्राहिमाम

इस्लामाबाद  भारत द्वारा अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने के फैसले का असर अब पाकिस्तान में साफ दिखने लगा है। पाकिस्तान के दो प्रमुख जलाशय झेलम नदी पर स्थित मंगला डेम और सिंधू नदी पर बना टर्बेला बांध अब पूरी तरह सूखने के करीब पहुंच चुके हैं। पाकिस्तान की इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी (IRSA) के अनुसार, बुधवार को पाकिस्तान ने अपने सभी प्रमुख जलस्रोतों से जितना पानी प्राप्त किया, उससे 11,180 क्यूसेक अधिक पानी छोड़ना पड़ा। इसका सीधा प्रभाव पंजाब…

Read More

मध्य प्रदेश सरकार 13 जून को लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी करेगी

भोपाल  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। योजना की 25वीं किस्त को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। 13 जून शुक्रवार को सीएम मोहन यादव जबलपुर से 1.27 करोड़ बहनों के खाते में 1250 रुपए आंतरित करेंगे। इसके साथ ही 26 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए भी राशि जारी की जाएगी।इसकी जानकारी महिला व बाल विकास विभाग ने एक्स पर पोस्ट करके दी है।इधर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ऐलान किया है कि रक्षाबंधन में बहनों को इस योजना से…

Read More

अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान, सवार थे गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी

अहमदाबाद  गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को दोपहर एयर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। लंदन के लिए उड़ान भरने वाले विमान में 244 लोग सवार थे। विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे। विजय रुपाणी विमान में दूसरी पंक्ति में सीट नंबर 12 पर सवार थे। उनका टिकट भी सामने आया है और पैसेंजर लिस्ट में उनका नाम मौजूद है। पूर्व सीएम किस स्थिति में हैं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि रुपाणी अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन…

Read More

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने रेप पीड़िता नाबालिग को गर्भपात करने की अनुमति दी

 जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने रेप पीड़िता नाबालिग को गर्भपात करने की अनुमति दे दी है, हाई कोर्ट ने कहा है कि क्योंकि नाबालिक का गर्भ 28 सप्ताह से ज्यादा है। लिहाजा डॉक्टरों की विशेष निगरानी में गर्भपात किया जाए। दरअसल दमोह निवासी एक नाबालिग और उसके परिवार ने दमोह जिला एवं सत्र न्यायालय में गर्भपात की अनुमति के लिए याचिका लगाई थी, जिसको सुनते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय ने हाई कोर्ट को एक पत्र भेजा था। जिस पर हाईकोर्ट ने गर्भपात करने की अनुमति दे दी है। …

Read More

कलेक्टर ने की बाढ़ राहत तैयारियों की समीक्षा, आपदा से निपटने हमेशा तैयार रहें बचाव दल

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आगामी बरसात को देखते हुए बाढ़ राहत के लिए की जा रही प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आपदाएं किसी को पूर्व सूचना देकर नहीं आती, अचानक रूप से कहीं पर भी प्रकट हो सकती हैं। इसलिए हमें हर समय हर तरह की आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए। उन्होंने बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों को ठहराने के लिए राहत शिविर, सामुदायिक रसोई, नावों की व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेकर हमेशा तैयार रहने के निर्देश दिए।…

Read More

विमानतल पर अब 10 रुपए में ‘चाय’ और 20 रुपए में मिलेगा ‘समोसा’

भोपाल   राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब रेलवे स्टेशन की तर्ज पर 10 रुपए की चाय और 20 रुपए में समोसा मिलेगा। केंद्र सरकार नगरीय विमान मंत्रालय ने हवाई यात्रियों को किफायती दाम पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए एयरपोर्ट भोपाल पर उड़ान यात्री कैफे खोलने की मंजूरी दी थी।   एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी और एक महिला यात्री ने बुधवार को परिसर में उड़ान कैफे का फीता काटकर विधिवत इसकी शुरुआत की एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि योजना की शुरुआत देश के छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क…

Read More

अलवर में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पांच लोग घायल

अलवर भिवाड़ी के फूलबाग थाना क्षेत्र के खजूरिवास गांव में बुधवार को जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों और पत्थरों से हुए इस झगड़े में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में अलवर के जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। दो घायलों का इलाज भिवाड़ी के अस्पताल में चल रहा है। क्या हुआ था मामला? जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शमशेर यादव और उसके परिवार के सदस्य किरणपाल यादव, फूल सिंह…

Read More

2700 करोड़ की हेराफेरी पर एक साथ 3 राज्यों में ईडी की छापेमारी

जयपुर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में राजस्थान, गुजरात और दिल्ली में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई करीब 2700 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ी बताई जा रही है। एजेंसी की टीमें तीनों राज्यों के करीब 24 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं। नेक्सा एवरग्रीन प्रोजेक्ट में धोखाधड़ी का मामला सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी “नेक्सा एवरग्रीन” नामक प्रोजेक्ट से जुड़ी है, जिसमें निवेशकों को फ्लैट, जमीन या अधिक मूल्य पर रकम लौटाने का झांसा देकर बड़ी…

Read More

दमोह में महिला से जबरन धर्मांतरण और रेप का मामला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

 दमोह  मध्यप्रदेश के दमोह में महिला से जबरन धर्मांतरण और रेप का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले को जांच में लिया है। दरअसल घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां घर में घुसकर महिला से मारपीट और रेप किया है। बादशाह खान ने स्थानीय महिला को प्रताड़ित कर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। आरोपी धर्म परिवर्तन कराकर महिला से जबरन शादी करना चाहता था। पीड़िता के द्वारा घटना की शिकायत करने से…

Read More

भीषण गर्मी की सितम के बीच बारिश की फुहारें, मध्य प्रदेश में IMD ने दी गुड न्यूड; पढ़े मौसम अपडेट

भोपाल  मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक गुड न्यूज दी है। आईएमडी की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार, आज मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद गर्मी से राहत की उम्मीद है। दो-तीन दिनों में तापमान में भी कमी आएगी। इसके अलावा मॉनसून को लेकर भी अपडेट सामने आया है। आज कई इलाकों में होगी बारिश आज मध्य प्रदेश के पूर्वी और…

Read More

ईद की मस्ती खौफ में बदली, गोवा के होटल में 3 नाबालिगों के साथ Rape , जानिए पूरा मामला

पणजी  उत्तरी गोवा में ईद का जश्न मनाने का एक निमंत्रण तीन नाबालिग लड़कियों के लिए बुरे सपने में बदल गया। 11 से 15 साल की इन लड़कियों के साथ कैलांगुट के एक होटल में दो दोस्तों ने बलात्कार किया। इन लड़कियों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। गोवा पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी उम्र 19 और 21 साल है। होटल मालिक रजत चौहान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रजत हरियाणा का रहने वाला है। उस पर आरोप है कि उसने नाबालिग…

Read More

सीएम योगी ने मेधावियों को किया सम्मानित

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने मेधावियों को एक लाख रुपये का चेक, एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर उन्हें सम्मानित किया। इसके पहले, मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, लखनऊ एवं माध्यमिक संस्कृत शिक्षा निदेशालय, नवीन भवन सहित 122 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेधावियों को…

Read More

‘पुतिन हमारे सबसे प्रिय कॉमरेड…’,किम जोंग उन का पुतिन को संदेश- हमेशा रूस के साथ खड़ा रहेगा उत्तर कोरिया

फियोंगयांग उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेजे संदेश में कहा कि उनका देश हमेशा मास्को के साथ खड़ा रहेगा. उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी. केसीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, 'रशियन डे' (रूस की स्वतंत्रता का जश्न मनाने वाला दिन) के मौके पर पुतिन को भेजे गए संदेश में किम ने रूसी राष्ट्रपति को अपना 'सबसे प्रिय मित्र' कहा. उन्होंने उत्तर कोरिया और रूस के द्विपक्षीय संबंधों की प्रशंसा करते हुए इसे 'दोनों साथियों के बीच वास्तविक…

Read More

प्रशासन ने खंडवा में 137 घरों को तोड़ने का काम शुरू किया , इसमें 98 घरों को जमींदोज कर दिया गया

 खंडवा मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार बुलडोजर ऐक्शन जारी है। गुरुवार को खंडवा में भी प्रशासन का बुलडोजर गरजा। खंडवा प्रशासन ने शक्कर तालाब इलाके में सुबह 137 घरों को तोड़ने का काम शुरू किया। अब तक 98 घरों को तोड़कर जमींदोज कर दिया गया है। बाकी घरों को तोड़ने का काम चल रहा है। बड़ी तैयारी के साथ आया है प्रशासन खंडवा के शक्कर तालाब इलाके में बुलडोजर कार्रवाई के लिए प्रशासन पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचा है। यहां प्रशासन ने 137 घरों को तोड़ने के लिए…

Read More