शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है. ऐसी कई चीजें हैं जिनकी खरीदारी शनिवार के दिन करना शुभ नहीं होता है. इन चीजों की खारीदारी से जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. जानते हैं कि वो कौन-सी चीजें हैं, जिन्हें शनिवार के दिन घर नहीं लाना चाहिए. शनिवार का दिन शनि देव की पूजा के लिए उत्तम माना गया है. शनिवार के दिन शनि से जुड़ी चीजों को खरीदने से जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं और दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.…
Read MoreDay: June 13, 2025
अहमदाबाद प्लेन क्रैश से सबक, बोइंग के ड्रीमलाइनर 787-8 विमान को उड़ानों से दूर रखने पर विचार कर रही है सरकार
नई दिल्ली अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान बोइंग 787-8 के क्रैश होने की दर्दनाक घटना ने हवाई सफर को लेकर चिंताओं को बढ़ा दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी, होम मिनिस्टर अमित शाह खुद अहमदाबाद पहुंचे हैं और पीड़ितों से मुलाकात की है। एकमात्र जिंदा बचे शख्स से भी पीएम नरेंद्र मोदी ने अस्पताल में बात की। इस बीच सरकार यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोइंग के ड्रीमलाइनर 787-8 विमान को उड़ानों से दूर रखने पर विचार कर रही है। इस विमान को अमेरिकी प्लेन निर्माता कंपनी…
Read Moreउर्दू पाण्डुलिपियाँ 9 जुलाई तक आमंत्रित
भोपाल मध्यप्रदेश उर्दू साहित्यकारों एवं शायरों से वर्ष 2025-26 के लिए उनकी पाण्डुलिपियों के प्रकाशन के लिये आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए पाण्डुलिपियां सहित आवेदन 9 जुलाई तक आमंत्रित किये गये है। पाण्डुलिपियां म.प्र. उर्दू अकादमी, मुल्ला समूजी भवन भोपाल में कार्यालीन समय में प्राप्त की जा सकेंगी। आवेदकों के पाण्डुलिपि के साथ मध्यप्रदेश का मूल निवासी प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। ऐसे आवेदनों पर नहीं विचार किया जाएगा जिन्होंने विगत दस वर्षों में आर्थिक सहायता प्राप्त न की हो। पुस्तक प्रकाशन के लिये आर्थिक सहायता देने हेतु बनाई…
Read Moreट्रंप की ईरान को सीधी चेतावनी, ‘डील करो वरना तबाही होगी’
वॉशिंगटन/ तेहरान/ तेल अवीव इजरायल के हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि 'कुछ भी न बचे' उससे पहले ईरान जल्द से जल्द परमाणु समझौते के लिए तैयार हो जाए। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान पर बाद में होने वाले इजरायली हमले "और भी क्रूर" होंगे। हाल के हफ्तों में ईरान के साथ एक नए परमाणु समझौते पर बातचीत तेज हो गई है, लेकिन तेहरान का यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार पर जोर देना एक बड़ा मुद्दा साबित हुआ…
Read MoreGold ने फिर तोड़ा अपना रिकॉर्ड… 1 लाख के पार पहुंचा सोना, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी तेजी
मुंबई इजरायल का ईरान की राजधानी तेहरान पर अटैक के बाद Gold की कीमत में भारी उछाल दिखाई दे रहा है. MCX पर सोना 1 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है. इस उछाल के साथ ही Gold ने इतिहास बना दिया है. MCX पर सोने की कीमत पहली बार ₹1,00,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंची है. इस लेवल पर पहुंचने में गोल्ड को सिर्फ 74 दिन का वक्त लगा है. यह अबतक की सबसे तेज उछाल है. गोल्ड ने इस साल निवेशकों को मार्केट से भी ज्यादा रिटर्न…
Read Moreमंत्री पटेल से महाराष्ट्र के अधिकारियों ने की भेंट
मंत्री पटेल से महाराष्ट्र के अधिकारियों ने की भेंट सिपरी सॉफ्टवेयर से प्रभावित हुआ महाराष्ट्र का दल, फील्ड विज़िट में देखा ग्राउंड इम्पैक्ट राज्य में पहली बार वैज्ञानिक पद्धति से हुआ जल संरचनाओं के निर्माण स्थलों का चयन मनरेगा परिषद का अभिनव नवाचार बना अन्य राज्यों के लिए उदाहरण भोपाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल से महाराष्ट्र सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के छह सदस्यीय दल ने शुक्रवार को उनके शासकीय निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर वर्षा जल के संचयन और…
Read Moreनगरीय क्षेत्रों को नगर वन से पर्यावरण के अनुकूल बनायें : एसीएस शुक्ला
नगरीय क्षेत्रों को नगर वन से पर्यावरण के अनुकूल बनायें : एसीएस शुक्ला हरित क्षेत्र के मामले में मध्यप्रदेश बने देश का मॉडल स्टेट: एसीएस शुक्ला भोपाल में अमृत हरित महा अभियान पर हुई कार्यशाला, समस्त नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला ने कहा है कि बढ़ती आबादी के दबाव के कारण शहरों का पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। जरूरत इस बात की है कि जन भागीदारी से हम शहरों में हरित क्षेत्र को बढ़ायें। उन्होंने इस…
Read Moreकार की ठोकर से घायल बच्ची को सवार युवक इलाज के बहाने उठाकर ले गए
जांजगीर-चांपा जिले में सात साल की बच्ची के अपहरण का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. कार की ठोकर से घायल बच्ची को सवार युवक इलाज के बहाने उठाकर ले गए. परिजनों ने आसपास के अस्पतालों में बच्ची की तलाश की, नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पूरा मामला बलौदा थाना क्षेत्र के बलौदा-बिलासपुर रोड स्थित बछौद गांव का है. अपने नाना गांव आई सात वर्षीय शिवांगी पटेल गुरुवार शाम सहेलियों के साथ खेल रही थी. इस दौरान अज्ञात कार की ठोकर से बच्ची घायल हो गई. कार…
Read Moreअकलतरी गांव में डायरिया का प्रकोप, 20 से अधिक पीड़ित, 3 लोगों की मौत
जांजगीर चांपा अकलतरा विकासखंड के अकलतरी गांव में डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है. यहां 20 से अधिक लोग पीड़ित हैं. वहीं हफ्तेभर में तीन पीड़ितों की मौत हुई है. गांव में डायरिया फैलने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है. गांव में डायरिया फैलने का कारण अज्ञात है. स्वास्थ्य विभाग की टीम और पीएचईके अधिकारी डायरिया फैलने की वजह जानने में जुटे हैं. गांव के पानी की जांच करने सैंपल भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग की टीम…
Read Moreरेत माफियाओं के बुलंद हौसले: अवैध खनन, खनिज और राजस्व विभाग ने जब्त की 2 चेन माउंटेन
गरियाबंद पत्रकारों पर रेत माफियाओं के हमले मामले में FIR दर्ज होने के बाद भी राजिम क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जारी है. बकली में हो रहे अवैध रेत खनन की जानकारी पर आज खनिज विभाग और राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 चैन माउंटेन जब्त किया है. बता दें, गरियाबंद जिले के पितईबंद घाट (पैरी नदी) में 9 जून 2025 (सोमवार) को अवैध रेत उत्खनन की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकारों पर खदान संचालक के गुर्गों ने जानलेवा हमला किया था. गुर्गों ने न सिर्फ पत्रकारों…
Read Moreआखिरी उड़ान भरने से कुछ दिन पहले पायलट सुमीत सभरवाल ने अपने पिता से किया था वादा, रह गया अधूरा
अहमदाबाद गुरुवार दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास विमान हादसा हुआ। इस हादसे में ना सिर्फ 265 लोगों की मौत हुई बल्कि कई मांओं, कई पिताओं और कई भाई-बहनों की उम्मीदों और सपनों ने भी आखिरी सांस ली। इस हादसे में जान गंवाने वाले पायलट सुमीत सभरवाल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। 8,300 घंटों का एक्सपीरियंस लेकर गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले पायलट सुमीत सभरवाल ने अपने 90 साल के पिता से एक वादा किया था, जो उनकी मौत के बाद अब अधूरा ही…
Read Moreबालोतरा से डॉक्टर पति के पास पहली बार लंदन जा रही खुशबू की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत
बालोतरा गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में कई परिवार खत्म हो गए तो घरों के चिराग बुझ। जिन सुनहरे सपनों को बुनकर लोग विमान में सवार हुए थे, वे चंद मिनट बाद जलकर खास हो गए। ऐसे ही सुनहरे भविष्य के सपने थे राजस्थान के बालोतरा जिले की रहने वाले खुशबू के। वह शादी के बाद पहली बार अपने डॉक्टर पति के पास लंदन जा रही थी। परिवार के लोगों ने उसे खुशी के आंसुओं के साथ विदा…
Read Moreईरान का पलटवार, इजरायल पर दागे 100 से अधिक ड्रोन, सऊदी अरब ने हमलों की निंदा की
तेल अवीव इजरायल ने शुक्रवार की सुबह ईरान पर एक साथ कई हवाई हमले किए. दोनों देशों के बीच काफी समय से तनातनी चल रही है. इजरायल को ऐसी खुफिया जानकारी मिली थी, जिसमें ईरान में परमाणु बम बनाने के संकेत मिले थे. कई चेतावनियों के बाद आज तड़के इजरायल ने ईरान के परमाणु साइट पर हमला बोल दिया. ये हमले इतने सटीक थे कि सिर्फ ईरान स्थित परमाणु प्लांट, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों के ठिकाने ही तबाह हुए. इजरायल के आईडीएफ ने ये स्पष्ट कर दिया है…
Read Moreमध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस चुनावों के लिए नामांकनों की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी
भोपाल मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस के चुनावों के लिए नामांकन की स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए 20 नामांकन फार्म भरे गए थे, जिनमें से एक नामांकन को रिजेक्ट किया गया और एक को होल्ड पर रखा गया। राजीव सिंह का नामांकन होल्ड किया गया है, जबकि डॉ दौलत पटेल का नामांकन रिजेक्ट हुआ है। महासचिव के 178 उम्मीदवार कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश महासचिव के लिए टक्कर ज्यादा है। कुल 182 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से 4…
Read Moreनाबालिग रेप विक्टिम ने अबॉर्शन कराने से किया इन्कार
जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अमित सेठ की एकलपीठ के समक्ष पूर्व निर्देश के पालन में मेडिकल रिपोर्ट पेश की गई। विशेषज्ञ डाक्टरों ने अवगत कराया कि आठ माह का गर्भपात कराने से बच्चे व पीड़ित को खतरा हो सकता है। यह सुनते ही नाबालिग व उसके अभिभावकों ने गर्भपात से इनकार कर दिया। हाई कोर्ट ने परिस्थितियों को देखते हुए पीड़ित को गर्भ जारी रखने की अनुमति दे दी। दरअसल, हाई कोर्ट की 20 फरवरी, 2025 की गाइडलाइन के अंतर्गत यदि कोई नाबालिग रेप पीड़िता 24 हफ्ते…
Read More
