विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई मॉक ड्रिल

पुरी,  विश्व प्रसिद्ध पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। यात्रा का आयोजन 27 जून को होने जा रहा है। इसके लिए रथ तैयार हो रहा है। पुरी आने वाले मेहमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रविवार को मॉक ड्रिल की गई। पुरी में रथ निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। तीनों रथों – नंदीघोष (भगवान जगन्नाथ), तालध्वज (बलभद्र), और देवी सुभद्रा के दर्पदलन – का निर्माण पूरी लगन और शुद्ध परंपरा के अनुसार किया जा रहा है। हाल ही…

Read More

पचमढ़ी में भाजपा का सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग दूसरा दिवस …

पचमढ़ी में भाजपा का सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग दूसरा दिवस … इस दौरान सत्रों में वरिष्ठ वक्ताओं के सारगर्भित उदबोधन श्रवण किया आष्टा   14 जून से मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में चल रहे भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने दूसरे दिन प्रशिक्षण वर्ग के 6 सत्र में शामिल हुए । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने बताया कि वे रातः योगा के बाद सभी शाखा में शामिल हुए  । प्रातः 9.30 बजे से प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ हुआ ।प्रथम सत्र जिसमें हमारे…

Read More

Realme आज भारत में अपना नया फोन Realme Narzo 80 Lite 5G फोन लॉन्च

नई दिल्ली नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Realme आज भारत में अपना नया फोन Realme Narzo 80 Lite 5G फोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। लॉन्च के बाद इसे अमेजन पर बेचा जाएगा, क्योंकि कंपनी ने फोन की माइक्रोसाइट को अमेजन पर लाइव कर दिया है। जहां कंपनी ने इसके कुछ खास फीचर्स को भी टीज किया है। कहा जा रहा है कि अपकमिंग फोन के बजट प्राइस टैग के साथ आने की उम्मीद है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि…

Read More

शराब दुकानों पर नहीं चलेगी मनमानी, शहडोल जिले में आबकारी विभाग ने एक बड़ी और स्मार्ट पहल की शुरू

शहडोल शराब दुकानों पर मनमाने दाम वसूली की शिकायतों के बाद अब शहडोल जिले में आबकारी विभाग ने एक बड़ी और स्मार्ट पहल शुरू की है। अब शराब लेने वाले ग्राहक QR कोड स्कैन कर के अपनी बोतल की वास्तविक बिक्री दर जान सकेंगे, इससे दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से अधिक दाम वसूलने पर रोक लगेगी। दुकानदारों की ‘मौका देखकर चौका’ मारने की आदत शहडोल जिले की सभी देशी और अंग्रेजी शराब दुकानों पर QR कोड लगाए जा रहे हैं। ग्राहक अपने मोबाइल फोन से इस कोड को स्कैन कर…

Read More

उत्तराखंड में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच करेगा एएआईबी

मुंबई, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड के पास हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) करेगा। ‘आर्यन एविएशन बेल 407’ हेलीकॉप्टर ‘वीटी-बीकेए’ रविवार सुबह केदारनाथ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘दुर्घटना में पांच श्रद्धालु, एक शिशु और चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। हेलीकॉप्टर ने गुप्तकाशी से पांच बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी और पांच बजकर 18 मिनट पर श्री केदारनाथ जी हेलीपैड पर उतरा। हेलीकॉप्टर ने पांच बजकर 19 मिनट पर गुप्तकाशी के लिए फिर से…

Read More

स्कूलों के छात्रों को ड्रेस नहीं देगी पैसे, कैबिनेट बैठक में लगेगी अंतिम मुहर

भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों के छात्रों को पहले सरकार ड्रेस देती थी. लेकिन इस बार ड्रेस नहीं बांटी जाएगी. क्योंकि अब सीधे छात्रों के बैंक अकाउंट में यूनिफॉर्म के पैसे आएंगे. 17 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगेगी. दरअसल, स्व सहायता समूह जो यूनिफॉर्म बांटती थी, उसकी क्वालिटी खराब थी. जिसे लेकर कई बार शिकायतें भी की गई थी. जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, कक्षा 1 से 8वीं तक के लगभग 60 लाख स्टूडेंट्स के खातों में…

Read More

मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया – मध्यप्रदेश में अति शीघ्र स्मार्ट पीडीएस व्यवस्था लागू की जानी है

भोपाल  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि मध्यप्रदेश में अति शीघ्र स्मार्ट पीडीएस व्यवस्था लागू की जानी है। इसके लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) अंतर्गत राशन सामग्री प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की ई-केवायसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाना है। फरवरी 2025 से ई-केवायसी के लिये चलाये जा रहे अभियान में 1 करोड़ 11 लाख हितग्राहियों की ई-केवाईसी करायी गयी है। साथ ही प्रदेश के कुल 5.32 करोड़ हितग्राहियों में से 4.74 करोड़ हितग्राहियों की ई-केवाईसी पूर्ण हो गयी है। यह मध्यप्रदेश…

Read More

जल संरक्षण में नवाचार, सॉफ्टवेयर से खेत-तालाब के लिए स्थान चयन

भोपाल  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान के रूप में जल संरक्षण के संकल्प की सिद्धि का मिशन बन गया है। यह अभियान प्रदेश में जन-सहभागिता की ऐतिहासिक पहल सिद्ध हुआ है। प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून, 2025 तक संचालित इस अभियान का उद्देश्य नदियों, जल स्रोतों और वेटलैंड्स का संरक्षण तथा पुनर्जीवन सुनिश्चित करना है। जल संरक्षण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की उपलब्धियों को देश भर में सराहना मिली है। प्रदेश में रिकॉर्ड खेत तालाब बनाए जा…

Read More

आरटीई प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण आज से

भोपाल प्रदेश में नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम में कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों के गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में नि:शुल्क प्रवेश का दूसरा चरण 16 जून सोमवार से शुरू होगा। प्रथम चरण के बाद जिन स्कूलों में सीटें रिक्त रह गई हैं, उन स्कूलों में रिक्त सीटों की जानकारी द्वितीय चरण प्रवेश प्रक्रिया के लिए पोर्टल पर प्रदर्शित की गई है। आवेदकों द्वारा स्कूलों के च्वाइस को अपडेट किये जाने का कार्य 20 जून तक किया जा सकेगा। द्वितीय चरण के लिए…

Read More

सीएम यादव ने कहा- पीएम मोदी के आर्थिक सशक्तिकरण के विजन को साकार करने देशभर में चलाया जा रहा अभियान

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गरीब, महिला, किसान और युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के विजन को साकार करने के लिये देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार इस अभियान को मिशन मोड में संचालित कर रही है। प्रदेश में कमजोर वर्गों के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें मनरेगा योजना गरीबों किसानों और श्रमिकों की आर्थिक समृद्धि का आधार बनी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया…

Read More

उदयपुरा के लगभग 138 करोड़ से अधिक के कार्यों का भी लोकार्पण और शिलान्यास होगा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सुधार और विस्तार की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 जून को उदयपुरा रायसेन में प्रदेश के 375 स्वास्थ्य संस्थानों में 425 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 267 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 108 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। उक्त के अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के 138 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन…

Read More

गोरखपुर से पटना तक वंदेभारत चलाने का रास्ता साफ, 20 जून से चलाने की तैयारी, पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

गोरखपुर गोरखपुर से बेतिया होते हुए पटना तक वंदेभारत चलाने का रास्ता साफ हो गया है। बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसे 20 जून से चलाने की तैयारी है। पटना में इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार वंदेभारत गोरखपुर से सुबह 6.20 बजे रवाना होगी और दोपहर 1.30 बजे पटना पहुंचेगी। जबकि वापसी में 2.25 बजे चलकर रात 9.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। दो महीने पहले गोरखपुर और बेतिया दौरे पर आए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी गोरखपुर से पटना…

Read More

फर्टिलिटी रेट की गिरावट एक उपलब्धि, लेकिन भविष्य में भारत का डेमोग्राफिक डिविडेंड एक बोझ बन सकता है

नई दिल्ली एक वक्त था जब भारत को युवा देश कहा जाता था और दुनिया भर में उसकी जनसंख्या वृद्धि चिंता का विषय थी, लेकिन अब तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है. भारत की जनसंख्या आज भले ही 1.46 अरब (2025 अनुमान) के आंकड़े को छू रही हो, लेकिन देश की प्रजनन दर यानी फर्टिलिटी रेट साल दर साल गिरती जा रही है. यह बदलाव भारत के भविष्य की सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है. 1950 में भारत की औसत रूप से एक महिला…

Read More

आज ‘लाडली बहना योजना’ की 25वीं किस्त जारी करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार (16 जून) को जबलपुर में एक कार्यक्रम के दौरान 1.27 करोड़ लाभार्थियों के खातों में लाडली बहना योजना की 25वीं किस्त के रूप में 1,551.44 करोड़ रुपए हस्तांतरित करेंगे। इस योजना के तहत, प्रत्येक पात्र महिला को सीधे उनके बैंक खातों में प्रति माह 1,250 रुपये मिलते हैं। इस लोकप्रिय योजना को 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के दौरान पेश किया गया था। हाल ही में, शिवराज चौहान की उपस्थिति…

Read More

ग्वालियर में पुलिसकर्मियों का होगा तबादला, 150 से ज्यादा पुलिकर्मी इस रडार में शामिल

ग्वालियर बाबू बनकर सालों से पुलिस की अलग-अलग इकाई और अधिकारियों के दफ्तरों में तैनात पुलिसकर्मियों को भी हटाया जाएगा। यहां से हटाकर थानों और अन्य दफ्तरों में स्थानांतरित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। पहली बार ऐसा है, जब आदेश में ही लिखा है- इस तरह की स्थिति में पुलिस कार्यप्रणाली की पारदर्शिता प्रभावित होती है। निहित स्वार्थ की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।   150 से ज्यादा पुलिसकर्मी परेशान ऐसे में अब वह पुलिसकर्मी परेशान हैं, जो पांच…

Read More