भोपाल मध्यप्रदेश के विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 21 लाख छात्र-छात्राओं को उमंग कार्यक्रम से फायदा मिला है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में उमंग कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संयुक्त रूप से संचालित कर रहे हैं। उमंग कार्यक्रम शासकीय हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूल में अध्ययनरत किशोर और किशोरियों के जीवन-कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। उमंग कार्यक्रम प्रदेश के 9 हजार 306 शासकीय हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों में चल रहा है। इस कार्यक्रम से किशोर-किशोरियों को सामाजिक कुप्रथा बाल विवाह,…
Read MoreDay: June 18, 2025
राजस्थान में मानसून ने किया प्रवेश, कई जिलों में हुई बारिश
बांसवाड़ा राजस्थान में मानसून ने प्रवेश कर लिया है। इसका असर वागड़ में देखने को मिल रहा है। बांसवाड़ा में बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। डूंगरपुर में रिमझिम बारिश का दौर बना हुआ है। डूंगरपुर के देवल में सबसे अधिक 63 मिमी यानी ढाई इंच बारिश दर्ज की गई है। राजस्थान में मानसून का प्रवेश दक्षिणी जिलों बांसवाड़ा और डूंगरपुर से होता है। इस वर्ष केरल में मानसून ने जल्दी दस्तक दे दी थी। इससे बांसवाड़ा और डूंगरपुर में भी जून के दूसरे सप्ताह तक मानसून…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर किया नमन
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर नायिका, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें आदरपूर्वक श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने मातृभूमि की आजादी के लिए अलख जलाकर तत्कालीन समय में अखंड भारत को जागृत करने का कार्य किया था। शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस के इतिहास में वीरांगना लक्ष्मीबाई का स्वर्णिम अध्याय देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
Read Moreबजरी माफिया के खिलाफ नागौर के रियांबड़ी के लोग गुस्से में, पर्यावरण के लिए पूरा शहर बंद
नागौर नागौर के रियांबड़ी के लोग गुस्से में हैं। वे अपने शहर के पर्यावरण को बचाना चाहते हैं। शहर के चारों तरफ की गौचर भूमि पर बजरी खनन हो रहा है। लोगों में गुस्सा इसलिए है क्योंकि अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। जब लोगों की बात प्रशासन ने नहीं सुनी तो उन्होंने आंदोलन की राह पकड़ ली है। शहर को अनिश्चितकालीन के लिए बंद कर दिया है। इसके साथ ही लोग प्रदर्शन भी कर रहे हैं। बाजारों की सभी दुकानें और…
Read Moreहोम-स्टे बन रहा है अतिथि देवो भव: के भाव को चरितार्थ करने का माध्यम, प्रदेश में पर्यटकों के लिए आरंभ होगी हेलीकॉप्टर सेवा
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीण पर्यटन आत्मनिर्भरता और आत्म गौरव का प्रभावी माध्यम है। ग्राम स्तर पर पर्यटन गतिविधियों से जहां युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक उन्नति के अवसर उपलब्ध होते हैं, वहीं पर्यटन गतिविधियां, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, तीज-त्योहार-पर्व और खानपान को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी सहायक होती हैं। प्रदेश में विकसित हो रहे होम-स्टे भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के "अतिथि देवो भव:" के भाव को चरितार्थ करने का माध्यम बन रहे हैं। होम-स्टे संचालनकर्ता और राज्य सरकार…
Read Moreइजराइल में जारी संघर्ष और बमबारी के बीच तेलंगाना के एक नागरिक की दुखद मृत्यु
इजराइल इजराइल में जारी संघर्ष और बमबारी के बीच तेलंगाना के एक नागरिक की दुखद मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान जगतियाल जिले के निवासी रवींद्र के रूप में हुई है। रवींद्र विजिट वीजा पर इजराइल गए थे और वहां पार्ट-टाइम काम कर रहे थे। रवींद्र की पत्नी विजयलक्ष्मी ने बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद रवींद्र ने उनसे फोन पर बात की थी और बमबारी से भयभीत होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि उनकी जान को खतरा है। विजयलक्ष्मी ने बताया, "हमने उन्हें हिम्मत…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा अध्यक्ष तोमर से की सौजन्य भेंट
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के प्रोफेसर कालोनी, भोपाल स्थित शासकीय निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीय स्वागत-सम्मान किया।
Read Moreराज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव विश्व सिकल सेल दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को करेंगे सम्मानित
भोपाल राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के अंतर्गत विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को बड़वानी में ग्राम पंचायत तलून के खेल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सहित अन्य मंत्रीगण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर कई नवाचारों का शुभारंभ किया जाएगा जिनमें जेनेटिक काउंसलिंग जागरूकता वीडियो और प्रभावित गर्भवती महिलाओं के लिए व्यापक दिशा निर्देश और मॉड्यूल शामिल हैं। लक्षित आयु वर्ग की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग पूर्ण करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया…
Read Moreधर्मांतरण कराने वाले को मारने पर दूंगा 11 लाख का इनाम, भाजपा विधायक ने दिया भड़काऊ बयान
सांगली सांगली में पिछले दिनों 28 वर्षीय महिला ऋतुजा राजगे ने धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाए जाने पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने भड़काऊ बयान दिया। महाराष्ट्र के भाजपा विधायक ने भड़काऊ बयान दिया है। सांगली में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने कहा कि धर्मांतरण कराने वाले व्यक्ति को जो भी मारेगा, उसे मैं व्यक्तिगत तौर पर 11 लाख रुपये का इनाम दूंगा। उन्होंने यह बयान सांगली में ससुराल की ओर से ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाले जाने के बाद महिला…
Read Moreवन विहार राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ प्रजाति के किंग कोबरा नागार्जुन की मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में दुर्लभ प्रजाति के किंग कोबरा नागार्जुन की मौत हो गई है। यह किंग कोबरा पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क, मैंगलोर (कर्नाटक) से वन्यप्राणी आदान-प्रदान योजना के तहत 6 अप्रैल 2025 को भोपाल लाया गया था। उसके साथ ही एक अन्य किंग कोबरा नागराजन (आयु लगभग आठ वर्ष) को भी वन विहार में रखा गया था। वन विहार प्रबंधन के अनुसार, नागार्जुन (उम्र लगभग 5 साल) की गतिविधियों पर शुरुआत से ही विशेष निगरानी रखी जा रही थी। सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे उसकी गतिविधियों पर…
Read Moreपीएम मोदी ने जी7 सम्मेलन को सार्थक बताया और आतंकवाद से खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के कनानास्किस में आयोजित 'जी7 शिखर सम्मेलन' का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने जी7 सम्मेलन को "सार्थक" बताया और आतंकवाद से खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया। पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "एक सार्थक जी-7 शिखर सम्मेलन, जिसमें कई मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।" एक मिनट 40 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत कनानास्किस के खूबसूरत नजारे के साथ होती है। वीडियो में पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ…
Read Moreमोबाइल को करना है टीवी से कनेक्ट तो अपनाएं ये तरीके
टेक्नोलॉजी के तेजी होते विस्तार के कारण अब मोबाइल को टीवी से कनेक्ट करना काफी आसान हो गया है। मोबाइल में अधिकतर लोग विडियो या फोटोज शेयर करते हैं या कुछ दूसरे काम के लिए भी टीवी से जोड़ना चाहते हैं। मोबाइल की छोटी स्क्रीन की जगह टीवी की बड़ी स्क्रीन पर फोटोज या विडियोज देखने का अलग ही अनुभव होता है। स्मार्टफोन की तरह ही आजकल बाजार में कई ऐसे स्मार्ट टीवी है जिन्हे स्मार्टफोन के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके लिए आपको किसी खास तकनीक की जरूरत…
Read Moreसंभल में हिंसा भड़काने का है आरोप- सपा सांसद बर्क और जामा मस्जिद के सदर सहित 22 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
संभल जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और जामा मस्जिद के सदर जफर अली एडवोकेट सहित 22 आरोपितों के खिलाफ बुधवार को चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। जबकि, विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल को क्लीन चिट दे दी गई है। करीब 1100 पेज की चार्जशीट में सांसद को हिंसा के लिए लोगों को भड़काने और जफर अली को भड़काने के साथ पुलिस के समत्क्ष गलत साक्ष्य प्रस्तुत करने का आरोपित बनाया गया है। हिंसा में…
Read Moreआर्थिक रूप से कमजोर यश को मिलेगा छात्रावास में प्रवेश
रायपुर, कलेक्टर से मिलकर यश की आगे की पढ़ाई की चिंता अब दूर हो गई है। जिला कलेक्टोरेट परिसर मुंगेली में आज आयोजित जनदर्शन के दौरान एक ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला। लोरमी विकासखंड के ग्राम रजपालपुर निवासी सातवीं कक्षा के छात्र यश कुमार ने कलेक्टर कुन्दन कुमार के सामने पहुंचकर करुण स्वर में कहा ‘सर, मेरे माता-पिता मुझे छोड़कर चले गए हैं, कृपया मेरी स्कूल फीस माफ कर दीजिए।’ छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत यश जब महज चार वर्ष का था, तब उसके माता-पिता ने उसे छोड़ दिया।…
Read Moreदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच अब राहत की बौछारें शुरू, अगले 3 दिनों तक इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट
नई दिल्ली देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच अब राहत की बौछारें शुरू हो चुकी हैं। जैसे-जैसे मॉनसून आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बारिश का दायरा भी फैलता जा रहा है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में जहां भारी बारिश हो रही है, वहीं दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में प्री-मॉनसून की फुहारों ने मौसम को सुहाना बना दिया है। राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, और आज के लिए येलो अलर्ट भी जारी…
Read More