मेष राशि- शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। कोई कलीग कार्यस्थल पर आपके खिलाफ साजिश रच सकता है, जिसका जवाब आप अपने प्रदर्शन से देंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं। विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सौभाग्य लेकर आया है। आर्थिक रूप से आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भूमि, वहन व वाहन की खरीदारी संभव है। किसी महत्वपूर्ण कार्य…
Read MoreDay: June 28, 2025
अमिताभ बच्चन हुए भावुक, पोस्ट के ज़रिए फैंस को कहा धन्यवाद
मुंबई सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की छोटी-सी झलक देखने के लिए हर रविवार को उनके घर के बाहर भारी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा होते हैं। यह अटूट सिलसिला पिछले 43 साल से चला आ रहा है। फैंस का इस कदर प्यार और समर्पण देखकर 'पा' अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर उन्हें नमन किया है। 'बिग बी' ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आभार व्यक्त करते हुए एक भावपूर्ण पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "1982 से हर रविवार को मेरे घर 'प्रतीक्षा' के बाहर प्रशंसकों का प्यार और स्नेह…
Read More‘एक रहोगे तो नेक रहोगे’ – सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- जाति के नाम पर बांटने वाले माफिया के सामने झुकते थे
लखनऊ इटावा में कथावाचक की पिटाई के बाद जाति को लेकर गरमाई सियासत के बीच समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पार्टी पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने दानवीर भामाशाह जयंती और व्यापारी कल्याण दिवस की पूर्व संध्या पर लोकभवन में आयोजित समारोह में कहा कि जाति के नाम पर समाज को बांटने वाले ये वहीं लोग हैं, जिन्होंने सत्ता में रहते हुए माफिया के सामने नाक रगड़ी और सत्ता को गिरवी रख दिया था। जाति के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने…
Read Moreबेंगलुरु सीट ब्लॉकिंग घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 17 ठिकानों पर छापे और अहम सबूत बरामद
बेंगलुरु प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को बेंगलुरु के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीट ब्लॉकिंग घोटाले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। ईडी की टीमों ने 25 और 26 जून को सीट ब्लॉकिंग घोटाले के सिलसिले में 17 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत की गई। ईडी को इस छापेमारी में काफी सफलता मिली। मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों से संबंधित कई आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य डिजिटल डिवाइस मिले, जिन्हें ईडी ने जब्त कर लिया। इसके अलावा कार्रवाई में निजी संस्थानों में कुछ मुख्य कोर्सेज में…
Read Moreजेवर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में रुकावट की साजिश नाकाम, ग्रेटर नोएडा में पांच गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट परियोजना को बाधित करने और अपहरण की झूठी साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस साजिश का मास्टरमाइंड कैप्टन पुत्तन सिंह है, जो एक निजी एयरलाइंस में पायलट है। पुलिस के अनुसार, जेवर एयरपोर्ट से विस्थापित हंसराज, उनकी पत्नी कमलेश देवी और पुत्र सौरभ को षड्यंत्र के तहत गायब दिखाकर फर्जी अपहरण का मामला गढ़ा गया था। इसके बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट दाखिल की गई, जिससे प्रशासन और…
Read Moreछत्तीसगढ़ में तेरह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
बीजापुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार को कंपनी नंबर-2 के एक सक्रिय पार्टी सदस्य समेत 13 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी नक्सलियों पर कुल 23 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन सभी ने आईईडी ब्लास्ट, पुलिस पर फायरिंग, आगजनी जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। नक्सलियों के आत्मसमर्पण कार्यक्रम में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) बीएस नेगी, डॉ. जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक, बीजापुर, यूलेण्डन यार्क, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,मंयक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,विनीत साहू,…
Read Moreअंतरिक्ष से भारत का संवाद! पीएम मोदी ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से की खास बातचीत
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा,इस समय सिर्फ़ हम दोनों ही बात कर रहे हैं, लेकिन 140 करोड़ भारतीयों की भावनाएं भी मेरे साथ हैं। मेरी आवाज़ में सभी भारतीयों का उत्साह और उमंग है। मैं आपको अंतरिक्ष में हमारा झंडा फहराने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। क्या वहां सब ठीक है? क्या आप ठीक हैं?.. ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला कहते हैं,..थोड़ी देर पहले, जब मैं खिड़की से बाहर देख रहा…
Read Moreमोदी के नेतृत्व में नारीशक्ति बन रही राष्ट्रशक्ति: सीएम रेखा गुप्ता का बयान
नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को आपातकाल की 50वीं बरसी पर दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से महाराष्ट्र सदन में आयोजित मॉक पार्लियामेंट में शामिल हुईं। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला कल्याण के क्षेत्र में हो रहे प्रयासों की चर्चा की। महिलाओं का आह्वान किया कि वो राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं। रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व में नारीशक्ति, राष्ट्रशक्ति बन रही है। महिलाओं को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन और…
Read Moreकोलकाता गैंगरेप पर गरमाई सियासत, संबित पात्रा ने ममता बनर्जी से मांगा इस्तीफा
नई दिल्ली कोलकाता सामूहिक बलात्कार मामले पर सियासत तेज हो गई है। इस जघन्य घटना को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री हों, वहां इस तरह की घटनाएं होना कहीं न कहीं उनकी विफलता का प्रमाण है। भाजपा सांसद ने कहा, "हम (मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी से स्पष्टीकरण नहीं मांग रहे हैं। हम उनसे माफी मांगने और इस्तीफा देने के लिए कह रहे हैं। वह जल्द से जल्द इस्तीफा सौंपें।" उन्होंने कहा कि जिस राज्य में महिला मुख्यमंत्री हों,…
Read Moreगौतम अदाणी परिवार संग पहुंचे पुरी, जगन्नाथ रथ यात्रा में की भक्ति भरी भागीदारी
पुरी अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पत्नी प्रीति अदाणी और बेटे करण अदाणी के साथ शनिवार को ओडिशा के पुरी में वार्षिक भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में हिस्सा लिया। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, भारत के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक त्योहारों में से एक है। अदाणी परिवार भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की भव्य शोभायात्रा के लिए एकत्रित हुए श्रद्धालुओं के समूह में शामिल हुआ और इस पवित्र अवसर से जुड़े अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। उन्होंने पवित्र यात्रा में प्रार्थना के साथ रथ पूजन भी किया। अदाणी समूह…
Read Moreसार्थक ऐप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने वाले 6 अतिथि विद्वानों का आमंत्रण निरस्त
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में आमंत्रित 6 अतिथि विद्वानों को, सार्थक ऐप पर छेड़खानी कर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया है। ये अतिथि विद्वान संस्था में न होकर, अन्यत्र स्थान से अमर्यादित रूप से सार्थक ऐप पर उपस्थिति लगाते हुए पाए गए। उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने अतिथि विद्वानों द्वारा शैक्षणिक परिवेश को दूषित करने को गंभीरतापूर्वक लेकर, विभाग…
Read Moreभारतीय किसानों को राहत: बांग्लादेश से जूट आयात पर लगी रोक
नई दिल्ली भारत ने शनिवार को बांग्लादेश से जूट और उससे जुड़े फाइबर उत्पादों के आयात पर तत्काल प्रभाव से बंदरगाह प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिससे पड़ोसी देश से सस्ते और सब्सिडी वाले आयातों को रोका जा सके। बांग्लादेश से सस्ते आयात के चलते जूट की कीमतें कम हो गई हैं, जिससे किसानों की आय प्रभावित हुई है और भारतीय जूट मिलों की क्षमता का उपयोग कम हुआ है। इस कारण मिल बंद हो रही हैं और बेरोजगारी भी बढ़ रही है। सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार,…
Read Moreउच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल में विभिन्न संकायों के परीक्षा परिणाम घोषित
भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने शैक्षणिक कैलेंडर का पालन करने, समय पर परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए, उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संस्थान के सामान्य परिषद के अध्यक्ष श्री परमार ने परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल में शनिवार को, संचालक डॉ. प्रज्ञेश कुमार अग्रवाल, परीक्षा नियंत्रक डॉ महिपाल सिंह यादव, परीक्षा शाखा के सभी अधिकारियों एवं सभी विभाग अध्यक्षों की उपस्थिति में…
Read Moreवन विभाग द्वारा एक करोड़ 24 लाख से अधिक पौधे किये गये रोपित
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान में वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रों में एक करोड़ 24 लाख 70 हजार 808 पौधे रोपित किये गये। वन विभाग की विभिन्न शाखाओं द्वारा बैम्बू मिशन में 26 हजार, कैम्पा में एक करोड़ 13 लाख 7 हजार 575, डेवलपमेंट में 2 लाख 59 हजार 563, फेडरेशन में एक लाख 10 हजार 170, ग्रीन इण्डिया मिशन में एक लाख 15 हजार 620 और अनुसंधान एवं विकास के अंतर्गत 21 हजार 880 पौधे रोपित किये गये।
Read Moreएक भी गौमाता बेसहारा न रहे : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि गौमाता पवित्रता का पर्याय है। गौमाता की कृपा से ही सभी मनोरथ और संकल्प पूर्ण होते हैं। एक भी गौमाता बेसहारा नहीं रहेंगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मनगवां विधानसभा अन्तर्गत हिनौती गौधाम में दो करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से बनाए जाने वाले 4 गौवंश संरक्षण शेड का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सहित अन्य अतिथियों ने गौपूजन कर गायों को गुड़ और चना खिलाया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गौ माता…
Read More