मंगलवार 29 जुलाई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष: आज के दिन प्रोफेशनल लाइफ में खुद पर फीलिंग्स को हावी न होने दें, जो आपको पूरी लगन से अपना प्रदर्शन दिखाने में मदद करेगा। अपनी क्षमताओं को समझें। ऑफिस का काम आपके दिन को व्यस्त बना सकता है। हाइड्रेटेड रहना न भूलें। वृषभ: आज के दिन ब्रह्मांड आपके जुनून को आगे बढ़ाने और आपके नए विचारों को लाइफ में लाने की एडवाइस दे रहा है। आर्थिक दृष्टि से अच्छा अवसर आज दरवाजे पर दस्तक दे सकता है। संयम से काम लें और खुद को बीजी रखें। मिथुन: आज…

Read More

बृजभूषण के बेटे प्रतीक को मंत्री बनाने की तैयारी? योगी से तीन मुलाकातों ने बढ़ाई हलचल

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सियासत में कुछ तो बड़ा होने जा रहा है, क्योंकि लगातार सियासी मुलाकात का दौर दिल्ली से लखनऊ तक जारी है. यूपी के टॉप थ्री नेताओं की दिल्ली में बीजेपी हाईकमान के साथ बैठकें हो चुकी हैं और अब लखनऊ में सियासी हलचल जारी है. बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने 31 महीने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. उसके बाद अब शनिवार को उनके दोनों बेटे विधायक प्रतीक भूषण और सांसद करण भूषण ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की.  बृजभूषण…

Read More

अबाबील मिसाइल टेस्ट में पाकिस्तान की बड़ी नाकामी, अग्नि-5 की कॉपी बनाना पड़ा भारी

नई दिल्ली  भारत से नकल में पीछे नहीं रहने वाले पाकिस्तान के वैज्ञानिक और इंजीनियर बैलेस्टिक मिसाइल नहीं बना पा रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके जनरल असीम मुनीर का सपना बार-बार टूट रहा है। हाल ही में पाकिस्तानी वैज्ञानिकों ने मीडियम रेंज की बैलेस्टिक मिसाइल (MRBM) अबाबील का एक बार फिर टेस्ट किया, मगर यह परीक्षण नाकाम साबित हो गया। पहलगाम आतंकी हमले के बाद 6-7 मई से 10 मई तक चले भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी पाकिस्तान भारत के ऐसे हथियारों से…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ

गौसेवा के साथ घर-घर किचन गार्डन निर्माण पर भी दिया जा रहा है विशेष जोर रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा आयोजित ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अभियान के पोस्टर का अनावरण किया और समिति के सदस्यों को इस पुण्य कार्य के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, जो न केवल आध्यात्मिक लाभ प्रदान करती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागपंचमी पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नागपंचमी (29 जुलाई 2025)  के पावन अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति की गहराई, लोक आस्था की ऊर्जा और प्रकृति के साथ समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह हमारे पूर्वजों द्वारा रचित वह परंपरा है, जो जीव-जगत के साथ सम्मानपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश देती है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नागपंचमी का पर्व पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। मुख्यमंत्री साय ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे…

Read More

वित्त मंत्री चौधरी ने किया पुसौर में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ

  रजिस्ट्री कार्य अब जिला मुख्यालय नहीं, स्थानीय स्तर पर होगा संभव रायपुर, पुसौरवासियों को अब जमीन की रजिस्ट्री के लिए रायगढ़ जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज जनपद पंचायत पुसौर परिसर में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यालय शासन की जन-केन्द्रित सेवाओं की प्रतिबद्धता और त्वरित, पारदर्शी व्यवस्था का प्रतीक बनेगा। चौधरी ने कहा कि यह केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि ग्रामीण जनता को सुलभ, सस्ती और तेज़ रजिस्ट्री सेवा उपलब्ध…

Read More

अगस्त 2025 से बदलेगा बिजली का तरीका: लागू होगी प्रीपेड बिजली प्रणाली

इंदौर  मध्यप्रदेश में बिजली व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी है। अगस्त 2025 से यहां प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू की जा सकती है। इसमें उपभोक्ताओं को मोबाइल की तरह विद्युत मीटर रिचार्ज कराना होगा। इसकी शुरुआत सरकारी कार्यालयों से होगी, लेकिन 2026 से यह आम उपभोक्ता भी इस अपना सकेंगे। सरकार ने यह निर्णय बिजली खपत पर नियंत्रण के उद्देश्य से उठाया है।  मोबाइल को जिस तरह पहले रिचार्ज करवाना पड़ता है, वैसे ही अब बिजली व्यवस्था होगी। बिजली उपयोग करने से पहले रिचार्ज करवाना होगा। इसकी शुरुआत अगस्त से…

Read More

मध्यप्रदेश में पर्यवेक्षक भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में, चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन की तिथियाँ घोषित

मध्यप्रदेश में पर्यवेक्षक भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में, चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन की तिथियाँ घोषित MP में पर्यवेक्षक भर्ती अंतिम चरण में, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की तारीखें जारी मध्यप्रदेश पर्यवेक्षक चयन प्रक्रिया अंतिम दौर में, भोपाल में 4 से 7 अगस्त तक होगा दस्तावेज़ परीक्षण कार्यक्रम पर्यवेक्षक भर्ती: चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज़ सत्यापन की सूची और तिथियाँ घोषित भोपाल  मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2024 की मेरिट सूची अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। महिला एवं बाल विकास द्वारा…

Read More

धर्मांतरण गिरोह के जाल में फंसी महिला डॉक्टर, निकाह के बाद सामने आई हैरान करने वाली सच्चाई

आगरा   अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का नया चेहरा सामने आया है। अब तक युवतियों को जाल में फंसाने के बाद धर्मांतरण ही कराया जाता था। मगर गिरोह के चंगुल में फंसी झज्जर (हरियाणा) की महिला डाॅक्टर का धर्मांतरण के बाद एक युवक ने शारीरिक शोषण किया था। पुलिस ने डाॅक्टर को पूछताछ के लिए बुलाया था। अब उनके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। पीड़ित डाॅक्टर आरोपी को सजा दिलाना चाहती हैं। इस मामले में जल्द ही एक और केस दर्ज कराया जा सकता है। झज्जर जिले की रहने…

Read More

30 जुलाई को लॉन्च होगा NISAR सैटेलाइट: भारत-अमेरिका की साझेदारी से आपदा चेतावनी होगी और मजबूत

नई दिल्ली ISRO और NASA मिलकर पहली बार ऐसा सैटेलाइट लॉन्च कर रहे हैं जो पूरी धरती पर नजर रखेगा। इस मिशन का नाम NISAR (NASA-ISRO सिंथेटिक अपर्चर रडार) है। इसे 30 जुलाई को शाम 5:40 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। NISAR में भारत और अमेरिका दोनों की टेक्नोलॉजी लगी है। इसमें दो खास रडार L-बैंड (NASA का) और S-बैंड (ISRO का) लगे हैं, जो मिलकर धरती की बेहद साफ और डिटेल्ड तस्वीरें भेजेंगे। इस सैटेलाइट से वैज्ञानिकों को भूकंप, ज्वालामुखी,…

Read More

हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत

रायपुर, सावन मास के तीसरे सोमवार को छत्तीसगढ़ के प्राचीन, धार्मिक, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के तीर्थ स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में भक्ति और श्रद्धा की गूंज उस समय चरम पर पहुँच गई जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हजारों कांवड़ियों और शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री विजय शर्मा और श्री अरुण साव उपस्थित थे। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब मुख्यमंत्री स्वयं श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पुष्पवर्षा कर रहे हैं। पुष्पवर्षा…

Read More

इन स्मार्ट चार्जिंग टिप्स से बेहतर होगी फोन की परफॉर्मेंस

यूं तो स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए ढ़ेरों टिप्स अब तक आप पढ़ ही चुके होंगे, लेकिन फोन की बैटरी बचाने के तरीकों के अलावा और क्या उपाय हो सकता है फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने का सोचा है आपने? दरअसल फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने से ज्यादा अगर फोन को सही और स्मार्ट तरीकों से चार्ज करने पर ध्यान दिया जाएं तो सही मायने में आपको स्मार्टफोन सुरक्षित होगा। आज हम आपको अपने स्मार्टफोन की बैटरी चार्ज करने के कुछ ऐसे ही स्मार्ट तरीके सुझाएंगे, जिनसे फोन…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारीडाड का किया आकस्मिक निरीक्षण

  अस्पताल में भर्ती मरीजों से की बातचीत, सुविधाओं का लिया जायजा रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मनेंद्रगढ़ जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंजारीडाड का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति और उपचार की गुणवत्ता की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों और परिजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और चिकित्सक तथा मेडिकल स्टाफ को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके…

Read More

मन्नू क्या करेगा से डेब्यू करेगी व्योम और साची बिंद्रा की जोड़ी

मुंबई,  व्योम और साची बिंद्रा की जोड़ी फिल्म मन्नू क्या करेगा से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म मन्नू क्या करेगा, शरद मेहरा द्वारा निर्मित और संजय त्रिपाठी द्वारा निर्देशित है। इस फिल्म के जरिये दो नए चेहरे व्योम और साची बिंद्रा को लॉन्च किया गया है। इस फिल्म में विनय पाठक, कुमुद मिश्रा और चारू शंकर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इस फिल्म के संगीतकार ललित पंडित हैं। फिल्म के कुछ गीत जावेद अख्तर ने लिखे है। निर्माता शरद मेहरा ने कहा, यह फिल्म युवा प्यार,…

Read More

अमरकंटक ताप विद्युत गृह की यूनिट नंबर 5 ने लगातार दूसरी बार बनाया 300 दिन विद्युत उत्पादन करने का नया रिकार्ड

भोपाल मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने 210 मेगावाट स्थापित क्षमता की यूनिट को लगातार 300 दिन तक संचालित करने में सफलता हासिल की है। यूनिट ने अपनी स्थापना के बाद दूसरी बार 300 दिन विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया। इस यूनिट ने दूसरी बार 1 अक्टूबर 2024 से 28 जुलाई 2025 तक 300 दिन सतत् विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया। इससे पूर्व इस यूनिट ने 27 अगस्त 2023 से 22 जून 2024…

Read More