2017 से पहले प्रदेश में होने वाली भर्तियों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद हावी -CM योगी

 लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में होने वाली भर्तियों में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद हावी था। उस दौरान पैसों का लेन-देन, बोली और भेदभाव ने नौजवानों के भविष्य को अंधकारमय बना दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित यूपी पुलिस दूरसंचार विभाग में चयनित 1,494 सहायक परिचालकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम ने चयनित कई अभ्यर्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र…

Read More

मुख्यमंत्री का नई दिल्ली दौरा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण

जयपुर, मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली के जोधपुर हाउस में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बिल्व का पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिल्व जैसे पौधे धार्मिक और औषधीय दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। जैव विविधता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत इस वर्ष दस करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत अब तक साढ़े सात करोड़ से…

Read More

फ्रेंडशिप डे पर अनुपम खेर ने भावुक पोस्ट से जीता दिल, सच्ची दोस्ती को बताया सबसे बड़ी पूंजी

मुंबई,  आज पूरी दुनिया में फ्रेंडशिप डे का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों को याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं साझा कर रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने सच्ची दोस्ती की अहमियत को बेहद खूबसूरती से बयां किया और इसे सबसे बड़ी पूंजी बताया। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि उन्होंने जिंदगी…

Read More

बेलथंगडी धर्मस्थल हत्याकांड: सबूत मिटाने और शव को गुपचुप दफनाने के आरोप, कई सवाल खड़े

बेलथंगडी  कर्नाटक के बेलथंगडी से सामने आए चौंकाने वाले खुलासों ने कथित सामूहिक हत्याओं को लेकर एक बार फिर जन आक्रोश को भड़का दिया है. यह प्रतिक्रिया आजतक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के बाद सामने आई है, जिसमें पुलिस रिकॉर्ड को साजिश के तहत मिटाने का दावा किया गया है. आजतक को मिले आरटीआई दस्तावेजों से पता चला है कि बेलथंगडी पुलिस ने 2000 से 2015 के बीच 'Unnatural Death Register – UDR' में दर्ज सभी एंट्रीज हटा दीं. यह वही अवधि है, जिसमें कई संदिग्ध और बिना रिपोर्ट की गई…

Read More

Video : देखें भक्ति की सुंदर तस्वीर, रायपुर में माँ बनभौरी अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 3 अगस्त 2025 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज आध्यात्म और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला, जब पूरे उल्लास के साथ माँ बनभौरी अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माँ बनभौरी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह शुभ मुहूर्त में धोकपूजन के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। वहीं रोजवे रिसॉर्ट में आयोजित इस महोत्सव में भजन-कीर्तन की मधुर धुनें और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। 6 वर्षों से हो…

Read More

चंकी पांडे ने स्कूल के दोस्तों संग मनाया फ्रेंडशिप डे, बोले- ‘लव यू’

मुंबई, अभिनेता चंकी पांडे दोस्ती को समर्पित खास दिन यानी फ्रेंडशिप डे को खास अंदाज में मनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने प्रशंसकों को बताया कि फ्रेंडशिप डे अपने स्कूल के दोस्तों संग खास अंदाज में मनाया। चंकी पांडे ने रविवार को इंस्टाग्राम पर सेंट एंड्रयूज स्कूल के दोस्तों के साथ रीयूनियन की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में चंकी अपने दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और यादगार पलों का लुत्फ उठाते नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सेंट एंड्रयूज के दोस्तों संग, 1978 बैच। बिरयानी, शराब और…

Read More

DNA रिपोर्ट ने उगला सच! महिला बोली- सचिन ही है बेटे का पिता, रघुवंशी परिवार में मचा हड़कंप

 इंदौर मेघालय हनीमून मर्डर केस से सुर्खियों में आया इंदौर का रघुवंशी परिवार अब एक नए विवाद के केंद्र में आ गया है। मृतक राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी की पत्नी होने का दावा करने वाली एक महिला ने सचिन को अपने बेटे का जैविक पिता बताया है। इतना ही नहीं, उस महिला ने अपने दावे के समर्थन में एक कथित डीएनए रिपोर्ट भी सार्वजनिक की है। महिला के इस सनसनीखेज खुलासे ने इंदौर के सबसे चर्चित मामलों में से एक को लेकर चल रही कानूनी और भावनात्मक…

Read More

यूपी में ड्रोन उड़ाने पर सख्ती: NSA और गैंगस्टर एक्ट में होगी कार्रवाई, प्रमुख सचिव और DGP को सौंपी जिम्मेदारी

लखनऊ उत्तर प्रदेश में ड्रोन के जरिये दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएम योगी के कार्यालय ने दो टूक चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून (NSA)भी लगाया जाएगा। कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि बिना अनुमति के ड्रोन चलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रमुख सचिव और डीजीपी को हर जिले में ड्रोन संचालन की समीक्षा करके कार्रवाई…

Read More

ओडिशा: ग्रेनाइट खदान हादसे में छह मजदूरों की मौत, तीन घायल; चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक

बल्लीकुरवा आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में रविवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया, जब एक भारी ग्रेनाइट की चट्टान खदान में काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। इस हादसे में छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा कैसे हुआ? पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे 10 से 15 मजदूर खदान में काम कर रहे थे, तभी अचानक एक विशाल चट्टान उन पर गिर पड़ी।  पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लगता है कि बारिश…

Read More

फिर दिखेगा देसी गर्ल का जादू, प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में वापसी के कयास

मुंबई, प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। हॉलीवुड की कई फिल्मों और शोज़ में शानदार काम करने के बाद उन्होंने दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान बना ली है। लंबे वक्त से उनकी बॉलीवुड वापसी की खबरें चर्चा में थीं और अब ऐसा लग रहा है कि इंतजार खत्म होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका जल्द ही संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लव एंड वॉर' से हिंदी सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। भंसाली की फिल्में स्टाइल और भव्यता के लिए जानी जाती है…

Read More

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का बड़ा दावा- ‘भोपाल गैस त्रासदी’ के जले कचरे से नहीं होगा ‘कैंसर’

भोपाल / पीथमपुर  पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का जहरीला कचरा जलाया गया। कचरे को रामकी एनवायरो कंपनी में नष्ट किया गया है। कचरा जलाने के बाद इसके गंभीर परिणाम भविष्य में सामने आने की बात सामने आई थी। जिसको लेकर खूब सियासत भी हुई थी। इस बीच प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने दावा किया है कि यूनियन कार्बाइड के कचरे में किसी भी प्रकार का कैंसर कारक पेस्टीसाइड एवं इनसेक्टीसाइड नहीं मिले हैं। मैटल्स की मात्रा भी बहुत सीमित बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार मंडरई ने बताया कि…

Read More

SSC परीक्षा विवाद: देशभर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, उठी न्याय की मांग

नई दिल्ली देशभर में बड़ी संख्या में छात्र और शिक्षक कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विरोध मुख्य रूप से हाल ही में हुई सिलेक्शन पोस्ट फेज-13 परीक्षा में हुई भारी अनियमितताओं के कारण हो रहा है। छात्रों का गुस्सा दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर पटना और जयपुर तक फैल चुका है, जहाँ वे 'दिल्ली चलो' आंदोलन के तहत अपनी आवाज उठा रहे हैं। विरोध की मुख्य वजह क्या है? इस विरोध की मुख्य वजह परीक्षा में हुई धांधली और तकनीकी…

Read More

फोन भीग जाए तो फौरन करो ये काम, खराब होने का चांस ही नहीं

अगर आपका फोन भीग जाए, तो घबराने की बजाय कुछ सही और जरूरी कदम उठाकर आप उसे बचा सकते हैं। पानी से भीगे फोन में अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो वह खराब हो सकता है या हमेशा के लिए बंद भी हो सकता है। नीचे बताया गया है कि ऐसे समय में आपको क्या करना चाहिए। फोन को तुरंत बंद करें फोन में पानी घुसते ही सबसे पहले उसे स्विच ऑफ कर दें। अगर वह चालू है तो इंटरनल सर्किट में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा रहता…

Read More

यूक्रेनी ड्रोन हमले से रूसी तेल डिपो में भीषण आग, जवाब में रूस ने बरसाए 76 ड्रोन और 7 मिसाइलें

रूस रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में ड्रोन हमलों का सिलसिला और तेज हो गया है। ताजा हमले में यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के काला सागर तट पर स्थित प्रसिद्ध रिसॉर्ट शहर सोची के पास एक तेल डिपो को निशाना बनाया, जिससे वहां भीषण आग लग गई। क्रास्नोडार क्षेत्र के गवर्नर वेनियामिन कोंड्राटयेव  ने बताया कि ड्रोन के मलबे के गिरने से तेल डिपो के ईंधन टैंक में आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए 120 से अधिक दमकलकर्मियों को लगाया गया है। सोशल मीडिया पर शेयर…

Read More

साध्वी प्रज्ञा का गंभीर आरोप: ‘मोदी-योगी के नाम लेने का दबाव बनाया गया’

 भोपाल भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए कोर्ट से बरी होने के बाद रविवार को पहली बार मध्य प्रदेश के भोपाल में अपने आवास पर पहुंचीं। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा ने आरोप लगाया कि उन्हें पीएम मोदी, सीएम योगी और मोहन भागवत समेत कई बड़े लोगों के नाम लेने के लिए मजबूर किया गया था। जब उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो उन्हें प्रताड़ित किया गया। साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि…

Read More