मेष: मेष राशि वालों को आज के दिन संतुलन पर जोर देने की जरूरत है। रिश्तों में ईमानदारी और खुला संवाद बहुत जरूरी है। पेशेवर तौर पर, तनाव को मैनेज करना और कार्यों को प्रभावी ढंग से प्राथमिकता देना महत्वपूर्ण है। आर्थिक रूप से, खर्चों को लेकर सतर्क रहें और बड़ा निवेश करने से पहले दो बार सोचें। वृषभ: आज के दिन धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आज का आपका दिन बेहद शुभ माना जा रहा…
Read MoreDay: August 24, 2025
दिल्ली में झमाझम बारिश, यूपी-बिहार और राजस्थान में मौसम का हाल
नई दिल्ली देशभर में मानसून का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर, हिमाचल और उत्तराखंड से लेकर केरल तक में झमाझम बारिश हो रही है। महाराष्ट्र में लगातार कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके कारण जन जीवन अस्त-व्यत है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 24 से लेकर 26 अगस्त के बीच भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर का मौसम दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से…
Read Moreक्रिकेट खेलते-खेलते गैंग बनाकर करते थे चोरी, दिन में रेकी और रात में वार, चार गिरफ्तार
खंडवा किक्रेट खेलते-खेलते जिले के कुछ युवकों ने गिरोह बना लिया। दिन में बाइक से सूने घरों की रेकी करते, रात को आते घरों का ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। बीते एक माह में इस गिरोह ने हरसूद थाना क्षेत्र में पांच चोरी कर जमकर आतंक मचाया। थाना प्रभारी हरसदू राजकुमार राठौर इनकी गंभीरता से तलाश में लगे थे। मुखबिर की सूचना पर गिरोह के तीन सदस्यों को हरसूद पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके अलावा चोरी का माल खरीदने वाले एक सदस्य को भी पुलिस ने…
Read Moreभीषण हादसा: टूरिस्ट बस पलटी, एक भारतीय समेत 5 की मौत, कई घायल
न्यूयॉर्क नियाग्रा फॉल्स से न्यूयॉर्क सिटी लौट रही एक टूरिस्ट बस के पलटने से उसमें सवार एक भारतीय समेत पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। बस में भारतीय और चीनी नागरिकों सहित कुल 54 यात्री सवार थे। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह हादसा ड्राइवर का ध्यान भटकने की वजह से हुआ है। मृतकों की पहचान रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में बिहार के शंकर कुमार झा (65), न्यू जर्सी की पिंकी चांगरानी (60), चीन के झी होंगझुओ (22) और न्यू जर्सी…
Read MoreBJP-JDU में सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, चिराग पासवान को मिल सकती है कितनी सीटें
पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में सीट बंटवारे को लेकर चर्चाएं अंतिम चरण में हैं। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) (जद(यू)) में सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है। दोनों पार्टियों को 243 सीटों में से प्रत्येक को 100-105 सीटें लड़ने को मिल सकती हैं। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) (एलजेपी (आरवी)) ने 40 सीटों की मांग की है, लेकिन उसे करीब 20 सीटें ही मिलने की संभावना…
Read Moreअगले 14 घंटों में बारिश का रौद्र रूप, 29 जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट
भोपाल मध्यप्रदेश में ग्वालियर के ऊपर से गुजर रही मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से फिर से जोरदार बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में अच्छी बारिश हुई है और श्योपुर और सतना जिलों में तो लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह बाढ़ के हालात बन गए हैं। रविवार को भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मंदसौर सहित अन्य जिलों में बारिश हुई है। वहीं इस बीच रविवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 29 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश…
Read Moreईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 अगस्त तक
भोपाल पर्यावरण विभाग की संस्था एप्को के लोकप्रिय ग्रीन गणेश अभियान के अंतर्गत चार दिवसीय ईको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण कार्यशाला 22 से 25 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 2.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक निरंतर चलाई जा रही है। कार्यशाला में नागरिक उत्साह से भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में मिट्टी एवम् प्राकृतिक रंग निशुल्क उपलब्ध कराये जा रहे हैंl प्रतिभागी अनुभवी मूर्तिकारों के मार्गदर्शन में मूर्ति अपने हाथों से बनाना सीख रहे हैं तथा स्वनिर्मित गणेश प्रतिमा निशुल्क अपने घर ले जा रहे हैंl एप्को की चार…
Read Moreबुरहानपुर हादसा: गणेश प्रतिमा गिरने से युवक की मौत, परिवार ने मांगा 1 करोड़ का मुआवजा
बुरहानपुर बुरहानपुर में सड़कों पर गड्डों की वजह गणेश प्रतिमा के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। इस घटना ने अब सियासी रंग ले लिया है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार को इसका जिम्मेदार ठहराया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जीतू पटवारी ने लिखा कि, 'बुरहानपुर में 12 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा ले जाते समय सड़कों पर गड्डों की वजह से प्रतिमा गिर गई। प्रतिमा के नीचे दबने से खंडवा निवासी शशांक जोशी (26) की मौत हो गई। मुख्यमंत्री जी, यह भी "सरकारी-हत्या" है। दोषी पूरी सरकार…
Read Moreआवारा कुत्तों का आतंक: 10 साल की बच्ची पर झुंड का हमला, मुश्किल से बची जान
करही देश के कई शहरों में आवारा कुत्तों का कहर देखने को मिला है। तीन अलग-अलग राज्यों- उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से सामने आए खौफनाक वीडियो रूह कंपा देने वाले हैं। नगर में श्वानों का आतंक बढ़ गया है। शुक्रवार की शाम को भी 10 श्वानों के झुंड ने एक 10 वर्षीय बालिका के ऊपर हमला बोल दिया। वहीं नगर परिषद अभी तक भी नींद में सोई हुई है। 10 कुत्तों ने बच्ची पर किया हमला जानकारी अनुसार नगर के डाक बंगले (विश्राम गृह) में कार्यरत हीरालाल भाई…
Read Moreसहकार से समृद्धि के मंत्र के साथ आगे बढ़े : राज्यपाल डेका
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका रविवार को रायपुर में आयोजित दो दिवसीय सहकार राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में रिसर्च और डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने बुनकरों से आव्हान किया कि वे समयानुसार उत्पादों में नवीन तकनीकों को अपनाएं। मांग के अनुसार उत्पादों के डिजाइन में बदलाव लाएं। राज्यपाल ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के रूप में घोषित किया है। इसका उद्देश्य केवल सहकारिता को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि इसके माध्यम…
Read Moreबंगाल में शिक्षक की पिटाई, शराब पीने से रोका तो हमला; महिला समेत दो गिरफ्तार
नई दिल्ली बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बेलघरिया में एक शिक्षक की पिटाई की घटना में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार तड़के सार्वजनिक रूप से शराब पीने का विरोध करने पर कुछ युवकों के समूह ने कथित रूप से शिक्षक को पीट दिया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।कमरहाटी नगरपालिका वार्ड संख्या 31 के अंतर्गत नंदनगर इलाके में यह घटना हुई। पीडि़त शिक्षक का नाम निरुपम पाल है, जो सुबह करीब छह बजे काली पूजा में शामिल होकर घर लौट रहे थे,…
Read Moreशहडोल हादसा: घर की बिजली ठीक करते समय करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत
शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के धनगवां गांव में करंट की चपेट में आने से दो भाईयों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार घर की बिजली सुधारने के दौरान घटना घटी है । पहला भाई जब करंट की चपेट में आया तो दूसरे ने उसे बचाने का प्रयास किया और दोनों गंभीर घायल हो गए, जिसके बाद स्वजन दोनों को अस्पताल ले कर पहुंचे और दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई है। दोनों की उपचार के दौरान मौत पुलिस ने बताया कि धनगवां का पी…
Read Moreमध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी की दाल में निकली इल्ली, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा
शिवपुरी करैरा कस्बे में शनिवार को बच्चों के पोषण आहार की दाल में महिलाओं ने इल्ली देखीं तो वार्ड में हंगामा खड़ा हो गया। महिलाओं ने मामले की शिकायत वार्ड में रहने वाली एक भाजपा नेत्री को दर्ज कराई। भाजपा नेत्री ने पूरे मामले से विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने मामले में नोटिस देने की बात कही है। शिकायतों की नहीं हुई सुनवाई जानकारी के अनुसार शनिवार को करैरा के वार्ड क्रमांक-4 की कुछ महिलाएं वार्ड क्रमांक-4 में रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष संगीता…
Read Moreशिक्षित व्यक्ति समाज और देश को करते हैं सशक्त : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
वाल्मीकि समाज के प्रतिभावान बच्चों का किया सम्मान भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि शिक्षित व्यक्ति समाज और देश का नेतृत्व करता है। उसे सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के बच्चों के सम्मान से उनके माता-पिता गौरवान्वित हुए हैं। बच्चों के सम्मान से उनके परिजनों का भी सम्मान हुआ है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भारतीय वाल्मीकि जन विकास संघ द्वारा रीवा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वाल्मीकि समाज शिक्षा के प्रति…
Read Moreमातृ मृत्यु दर व नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करने में समन्वित प्रयास आवश्यक : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
रीवा में नवजात बच्चों की देखभाल एवं किशोर स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यशाला का किया शुभारंभ भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मातृ मृत्यु दर व नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करने में समन्वित प्रयास आवश्यक है। रीवा जिले में इस चुनौती को अवसर के तौर पर लेना होगा। जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य व महिला बाल विकास के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारी लोगों को जागरूक करें तथा मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर को न्यून करने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा…
Read More
