रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी जी का शांति, अहिंसा और सद्भाव का अमर संदेश भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ में गांधी जी की प्रतिमा भारत-जापान मैत्री और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। यह स्थान न केवल भारतीय समुदाय…
Read MoreDay: August 24, 2025
निक्की के पिता की गुहार: CM योगी से कहा- ‘अय्याश है, एनकाउंटर करो’
नई दिल्ली ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज के लालच में एक महिला को उसी के बेटे के सामने जिंदा जला दिया गया। महिला की पहचान निक्की के तौर पर हुई है जिसे उसी के पति ने मारपीट पर जिंदा जला दिया। पुलिस ने बहन कंचन की शिकायत पर पति के साथ-साथ महिला की सास, ससुर और देवर के खिलाफ केज दर्ज किया है। पति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्यों की तलाश जारी है। घटना गुरुवार रात की है जब पति विपिन ने पहले पत्नी निक्की…
Read MoreSDM का अलग अंदाज़: लुंगी पहन पहुंचे अतिक्रमण हटाने, हाथ में माइक से किया ऐलान
दतिया मध्य प्रदेश के दतिया एसडीएम का अनोखा अंदाज देखने को मिला। एसडीएम साहब लुंगी पहन हाथ में माइक थाम कर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शहर के पीतांबरा पीठ उत्तर गेट पर एसडीएम संतोष तिवारी सुबह लुंगी पहनकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। उन्होंने अपने हाथ में माइक भी लिया था। एसडीएम को लुंगी में देखकर पहले तो लोग चकित रह गए उसके बाद जब उन्होंने माइक से चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि आप लोगों को बार-बार…
Read Moreभारत-जर्मनी के बीच 70,000 करोड़ की डील तय, प्रोजेक्ट-75 से हिंद महासागर में बढ़ेगी ताकत
नई दिल्ली थल और वायु के बाद भारत अब समुद्र में भी अपनी ताकत को बढ़ाने में जुट गया है। भारत ने प्रोजेक्ट-75 को मंजूरी दे दी है। प्रोजेक्ट- 75 इंडिया के तहत जर्मनी के साथ 70 हजार की डील को मंजूरी दी है। प्रोजेक्ट 75 इंडिया के तहत भारत जर्मनी के सहयोग से छह एडवांस सबमरीन को देश में विकसित करेगी। इस प्रोग्राम में प्राइवेट सेक्टर भी शामिल है, जिसमें नौसेना के सबमरीन प्रोडक्शन सेंटर के सहयोग से लार्सन एंड टुब्रो ) की प्रमुख भूमिका होने की उम्मीद है।…
Read Moreनिक्की हत्याकांड का आरोपी विपिन भाटी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की गोली लगी पैर में
नोएडा ग्रेटर नोएडा में अपनी पत्नी निक्की को दहेज के लिए जिंदा जलाने वाला आरोपी विपिन पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। सिरसा चौराहे के पास उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की। इसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया है l बता दें कि विपिन ने अपनी पत्नी निक्की को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर हत्या कर दी थी इसको लेकर दो दिनों से मामला सुर्खियों में हैl पुलिस ने निक्की के पति विपिन के अलावा उसके जेठ और सास ससुर को भी मुख्य आरोपी बनाया…
Read Moreसिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर ने किए महाकाल के दर्शन, फिल्म रिलीज से पहले आशीर्वाद लिया
उज्जैन बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे। जहां दोनों ने महाकाल मंदिर के दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठकर पूजा-अर्चना की और गर्भगृह के द्वार की देहरी पर माथा टेककर भगवान से आशीर्वाद मांगा। शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री जाह्नवी उज्जैन पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु ने स्वागत किया। पुजारी राजेश शर्मा और दिनेश त्रिवेदी ने परंपरागत तरीके से पूजा कराई। इस दौरान दोनों भक्ति में…
Read Moreअयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन मिश्रा का निधन, राम मंदिर ट्रस्ट ने जताया शोक
अयोध्या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के दूसरे ट्रस्टी और अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन मिश्रा का शनिवार देर रात निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. शनिवार रात करीब 12 बजे 71 साल की उम्र में उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली. बता दें कि 5 फरवरी 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा संसद सदन में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन में विमलेंद्र मोहन मिश्र को स्थाई सदस्य के रूप में नामित किया गया था. उनके निधन पर ट्रस्ट…
Read Moreएकीकृत वायु रक्षा प्रणाली की उड़ान सफल, भारत की सैन्य ताकत में इजाफा
नई दिल्ली भारत ने एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक कर लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन समेत उद्योग जगत को इसके लिए बधाई दी। जानकारी के मुताबिक, डीआरडीओ ने 23 अगस्त को करीब 12:30 बजे ओडिशा के तट पर एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली (आईएडीडब्ल्यूएस) का पहला उड़ान परीक्षण किया। क्या है एकीकृत वायु रक्षा हथियार प्रणाली या आईएडीडब्ल्यूएस? आईएडीडब्ल्यूएस एक बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली है, जिसमें सभी तुरंत वार या पलटवार करने वाली स्वदेशी सतह से हवा में…
Read Moreदिल्ली अधिवेशन के बाद लखनऊ में संगठनात्मक बदलाव की पहली बैठक : डॉ संजय निषाद
लखनऊ आज लखनऊ स्थित अपने आवास 01, विक्रमादित्य मार्ग पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मा० कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी ने उत्तर प्रदेश प्रदेश कमेटी की बैठक की। यह बैठक हाल ही में दिल्ली में संपन्न राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रदेश कमेटी में हुए बदलावों के बाद प्रदेश स्तर पर आयोजित पहली बैठक थी। बैठक में डॉ. निषाद जी ने महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लेते हुए प्रदेश नेतृत्व में बड़े बदलाव किए। उन्होंने अपने सुपुत्र एवं चौरीचौरा विधायक ई. सरवन निषाद को…
Read Moreसीएम योगी के नेतृत्व में बने रिकॉर्ड 39 कल्याण मंडपम्, कमजोर वर्ग के परिवार भी करेंगे धूमधाम से आयोजन
प्रदेश में अब तक 66 कल्याण मंडपम् की परियोजनाओं को 260 करोड़ की स्वीकृति महज 11,000 रुपये शुल्क पर मिलेगी विवाह और सामाजिक कार्यक्रमों की सभी सुविधाएं बुकिंग प्रक्रिया में सुगमता और पारदर्शिता लाने के लिए एक विशेष ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल बड़ी आसानी से लोग इन सामुदायिक केंद्रों की बुकिंग करा सकेंगे लखनऊ/गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने आम और कमजोर वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत दी है। अब महंगे मैरिज हॉल या बैंक्वेट हॉल की बुकिंग का भारी भरकम बोझ नहीं उठाना…
Read Moreतत्परता और संवेदनशीलता से करें जन समस्याओं का निस्तारण : सीएम
तत्परता और संवेदनशीलता से करें जन समस्याओं का निस्तारण : सीएम जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश, जन समस्याओं के निराकरण में न हो हीलाहवाली गंभीर बीमारियों के इलाज में भरपूर मदद करेगी सरकार : सीएम योगी गोरखपुर, शनिवार दोपहर बाद गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद रविवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मुलाकात की। ध्यान से उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निस्तारण…
Read Moreअब यूपी में हावी नहीं हो सकती माफिया प्रवृत्ति : सीएम योगी
गोरखपुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आठ वर्ष पूर्व तक कोई सोच भी नहीं सकता था कि उत्तर प्रदेश दंगामुक्त और माफियामुक्त होगा। पर, आज दंगामुक्त, माफियामुक्त उत्तर प्रदेश हकीकत है। अब यूपी में माफिया प्रवृत्ति हावी नहीं हो सकती। माफिया प्रवृत्ति को जड़मूल से उखाड़ दिया गया है। अब गुंडे यहां बहन, बेटियों और व्यापारियों के लिए खतरा नहीं बन सकते। अब यूपी का आमजन परेशान नहीं होता और न ही यहां के नौजवानों को रोजगार के लिए भटकना पड़ता है। सीएम योगी शनिवार को गोरखपुर में…
Read Moreतीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी
तीजा-पोरा के पारंपरिक रंग में सराबोर होगी राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजन की तैयारियां पूरी मायके में माताओं बहनों को मिलेंगे विशेष उपहार, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का उठाएंगे लुत्फ पारंपरिक खेल, साज-सज्जा समेत विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन रायपुर, राजधानी रायपुर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम इस बार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा के रंगों से सराबोर हो गया है। तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर ऑडिटोरियम प्रांगण नंदिया-बैला, पारंपरिक खिलौनों, रंग-बिरंगे वंदनवार और छत्तीसगढ़ी साज-सज्जा से सुसज्जित होकर अद्भुत छटा बिखेर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
Read More‘नेशनल स्पेस डे’: 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों के 1.48 करोड़ बच्चों को मिली अंतरिक्ष की जानकारी
– योगी सरकार ने शिक्षा को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के संकल्प को दिया नया आयाम – ग्रहों, उपग्रहों और ब्रह्मांड की उत्पत्ति पर बच्चों ने की ‘डिजिटल यात्रा’ – नई शिक्षा नीति 2020 की भावना के अनुरूप पहल, 'जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच' पर रहा ज़ोर लखनऊ, योगी सरकार की पहल पर आज प्रदेश के 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों में मनाए गए ‘नेशनल स्पेस डे’ ने बच्चों को भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों से सीधा रूबरू कराया। 1.48 करोड़ छात्र-छात्राओं ने डिजिटल संसाधनों के जरिये न केवल ग्रहों, उपग्रहों और ब्रह्मांड की…
Read Moreआरकॉम और अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं, बैंक ऑफ इंडिया ने लिया कड़ा कदम
नई दिल्ली भारतीय स्टेट बैंक के बाद बैंक ऑफ इंडिया ने दिवालिया रिलायंस कम्युनिकेशंस के ऋण खाते को धोखाधड़ी वाला घोषित कर दिया है। मामले में पूर्व निदेशक उद्योगपति अनिल अंबानी का नाम भी शामिल किया है। नियामकीय फाइलिंग के अनुसार, 2016 में कथित तौर पर धन के दुरुपयोग का हवाला देते हुए बैंक ऑफ इंडिया ने भी इस ऋण खाते को धोखाधड़ी वाला घोषित कर दिया है। सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ इंडिया ने अगस्त 2016 में रिलायंस कम्युनिकेशंस को उसके चालू पूंजीगत और परिचालन व्यय व मौजूदा देनदारियों…
Read More
