2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश अभियान के लिए विशेषज्ञों ने साझा किये विचार

– थर्मल पावर को न्यूक्लियर पावर में बदलने की जरूरत : विशेषज्ञ – हर गांव में वॉटर एटीएम और स्वच्छ पेयजल पर फोकस – ओडीओपी, मिठाई और दूध उत्पादों के देशव्यापी प्रसार पर जोर – संस्कृति, समाज और परिवार को 2047 के विकास मॉडल में प्रमुखता दिये जाने की जरूरत – बजट का 5% हिस्सा रिसर्च पर खर्च करने का सुझाव लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” विज़न को साकार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को एक बड़े अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी…

Read More

SBI अलर्ट! कल घंटों तक ठप रहेगी Mobile Banking, समय जान लें वरना होगी परेशानी

नई दिल्ली  देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। SBI ने X पर पोस्ट कर बताया है कि कल यानी 4 सितंबर को मोबाइल बैंकिंग सर्विस कुछ घंटे बंद रहेगी। भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि 4 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे से लेकर 01:30 बजे तक यानी कुल 1 घंटे के लिए बैंक की YONO सर्विस काम नहीं करेंगी। ता दें, देश में SBI के 44 करोड़ ग्राहक हैं, जिनपर इसका असर होगा। इस दौरान…

Read More

अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति के संकल्प पर आधारित है विकसित यूपी का लक्ष्य

विजन डॉक्यूमेंट में अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति पर होगा विशेष फोकस कृषि से लेकर पर्यटन तक, 12 सेक्टरों को केंद्र में रखकर तैयार होगा विजन डॉक्यूमेंट  8-9 सितम्बर को जनपदों में जाकर संवाद करेंगे प्रबुद्धजन गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान, पंचायत स्तर पर होंगी गोष्ठियां हर परिवार से एक फीडबैक लेने का सरकार ने रखा लक्ष्य फीडबैक पोर्टल और QR कोड के जरिए नागरिक भी देंगे सुझाव लखनऊ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत @2047' के विज़न को साकार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक…

Read More

सीएम योगी की बड़ी घोषणा, भारत डीप टेक 2025 की दिशा में बढ़ेगा यूपी

डीप टेक से जुड़े स्टार्टअप्स को मिले बढ़ावा, यूपी बनेगा तकनीकी क्रांति का अगुवा: सीएम योगी कानपुर आईआईटी कानपुर के 'समन्वय' से उद्योग-अकादमिक जुड़ाव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीप टेक को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को “भारत डीप टेक 2025” का केंद्र बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं। डीप टेक पर एक प्रभावशाली समिट आयोजित करने की आवश्यकता है, जिससे रिसर्च और नवाचार को नई दिशा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आईआईटी कानपुर को डीप टेक इनोवेशन का प्रमुख केंद्र बनाया…

Read More

पीएम पर अपशब्द विवाद : साय बोले – RJD और कांग्रेस को चुकानी होगी कीमत

रायपुर प्रधानमंत्री मोदी के बयान का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समर्थन करते हुए कहा, बिहार में जो अपशब्दों का प्रयोग किया गया, इस बयान की जितनी निंदा की जाए कम है। देश की माता-बहनों का अपमान है। इसका खामियाजा RJD और कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। बिहार की जनता सबक सिखाएगी। बस्तर में बाढ़ मामले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, बस्तर में 90 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है। बस्तर जाकर हालातों का निरीक्षण किया। शिविर से सभी बाढ़ पीड़ितों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। जनता सरकार के…

Read More

रेखा गुप्ता की वापसी: हमले के बाद कैसी बदली ‘जन सुनवाई’ की तस्वीर?

नई दिल्ली  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने ‘कैंप कार्यालय’ में जनसुनवाई फिर से शुरू की। एक पखवाड़े पहले ही जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया था। सुबह 8 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं और मुख्यमंत्री से मदद की गुहार की। अब टेबल-कुर्सी और माइक्रोफोन वाली व्यवस्था गुप्ता एक कुर्सी पर बैठी थीं, जबकि लोग एक-एक करके उनके सामने आकर अपने आवेदन…

Read More

रूस का बड़ा हमला: यूक्रेन पर दागे 500 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलें

कीव  रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ युद्ध 42 महीने से अधिक समय से चल रहा है और अभी भी इसके रुकने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। इस युद्ध के कारण हर दिन जान-माल का नुकसान हो रहा है। यूक्रेन में अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं और कई शहर तबाह हो चुके हैं। रूस के भी कई सैनिक इस युद्ध में मारे गए हैं। इतने नुकसान के बावजूद, रूस के यूक्रेन पर हमले जारी हैं। बीती रात रूस ने एक…

Read More

SI भर्ती पेपर लीक कांड: एक और प्रोबेशनर उपनिरीक्षक चढ़ा पुलिस के हत्थे

जयपुर राजस्थान में चर्चित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में एसओजी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और प्रशिक्षु उपनिरीक्षक को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी वी.के. सिंह ने बताया कि अनुसंधान के दौरान मिली गोपनीय जानकारी और साक्ष्यों के आधार पर नागौर जिले के रहने वाले अशोक सिंह राजपुरोहित को हिरासत में लिया गया। जानकारी के मुताबिक, अशोक सिंह ने वर्ष 2021 में आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा से पहले कथित रूप से पेपर लीक गिरोह के सदस्य विनोद कुमार रेवाड़ से…

Read More

डैम टूटा: 4 की मौत, 3 घायल और 3 लापता – CM साय ने जताया शोक, राहत-बचाव तेज

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बलरामपुर जिले के ग्राम धनेशपुर स्थित लुत्ती (सतबहिनी) डैम टूटने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस हादसे में 4 लोगों की मृत्यु, 3 लोगों के घायल होने तथा 3 लोगों के लापता होने की सूचना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायी घटना है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारी वर्षा के कारण उत्पन्न इस प्राकृतिक आपदा से जनहानि के साथ-साथ भवनों को क्षति…

Read More

DF-5C मिसाइल सिस्टम: चीन की नई परमाणु ताकत, क्यों बढ़ी भारत-अमेरिका की चिंता?

बीजिंग दुनिया की दो आर्थिक महाशक्तियों अमेरिका और चीन के बीच तनातनी और व्यापार प्रतिस्पर्धा से लेकर सामरिक प्रतिस्पर्धा तक की होड़ किसी से छिपी हुई नहीं है। दो दिन पहले चीनी शहर तियनाजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक-दूसरे का हाथ थामे और हंसते-मुस्कुराते सम्मेलन हॉल में प्रवेश किया तो इस तिकड़ी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत पूरी दुनिया को एक नया संदेश दिया था। यह संदेश ऐसे…

Read More

पवन खेड़ा की पत्नी के दो वोटर ID कार्ड का खुलासा, BJP ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

नई दिल्ली  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के पास दो मतदाता पहचान पत्र होने का आरोप लगाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि पवन खेड़ा की पत्नी के पास भी दो सक्रिय मतदाता पहचान पत्र हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर हमले तेज करते हुए राहुल गांधी को भी घेरा है। भाजपा ने कहा है कि राहुल गांधी अपनी ही पार्टी के नेताओं के आपराधिक कारनामों से खुद को अलग नहीं कर सकते। भाजपा के नए आरोपों पर कांग्रेस, पवन खेड़ा या…

Read More

NIA की बड़ी कार्रवाई: मलेशिया के रास्ते TRF को मिल रही आतंकी फंडिंग, लाखों रुपये का खुलासा

नई दिल्ली राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लश्कर-ए-तैयबा के प्रॉक्सी संगठन, द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) के खिलाफ अपनी जांच में महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। एनआईए ने श्रीनगर के एक व्यक्ति के मोबाइल फोन से 450 से अधिक कॉन्टैक्ट लिस्ट हासिल की है, जिससे टीआरएफ को धन मुहैया कराने वालों की पहचान करने में मदद मिली है। बता दें कि यह संगठन 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद बाद इससे पीछे हट गया था। जांच के दौरान, एनआईए को मलेशिया के जरिए हवाला मार्ग के…

Read More

प्रशांत किशोर की चुनावी चाल: राघोपुर या करगहर से लड़ सकते हैं चुनाव

पटना जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने साफ-साफ तो नहीं कहा है लेकिन संकेत दिया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में वो राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट से या फिर रोहतास (सासाराम) में अपने जन्मस्थान की करगहर सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने एक साथ दो सीट से लड़ने की भी बात कह दी है। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार तो चुनाव लड़ते ही नहीं है, नहीं तो अगर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष लड़ते तो वो भी…

Read More

चंगाई सभा में धर्मांतरण का भंडाफोड़ : पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

सूरजपुर भटगांव थाना क्षेत्र के बुंदिया में पुलिस ने 5 लोगों को प्रलोभन देकर धर्मपरिवर्तन के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ ग्रामीण रामानंद बरगाह ने थाने में शिकायत की थी उसे मंगल टोप्पो के घर में आयोजित चंगाई सभा में बुलाया गया. जहां उसे बिमारी ठीक करने और अन्य प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने की बात कही गई. रामानंद ने भटगांव थाना में दी गई शिकायत में बताया कि गांव के मंगल साय के घर में चंगाई सभा आयोजित की गई थी. जिसमें उसे भी बुलाया गया…

Read More

मराठा आरक्षण पर बवाल: OBC ने दी चेतावनी, महाराष्ट्र में फिर भड़के प्रदर्शन

मुंबई  अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार को मराठों को ‘कुनबी’ जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने की मांग स्वीकार करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ओबीसी समुदाय इस फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा। इधर, राज्य सरकार के फैसले पर कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल पहले ही नाराजगी दर्ज करा चुके हैं। हाके ओबीसी समूह के तहत मराठों को आरक्षण दिए जाने का विरोध करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे…

Read More