पीएम पर अपशब्द विवाद : साय बोले – RJD और कांग्रेस को चुकानी होगी कीमत

रायपुर

प्रधानमंत्री मोदी के बयान का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समर्थन करते हुए कहा, बिहार में जो अपशब्दों का प्रयोग किया गया, इस बयान की जितनी निंदा की जाए कम है। देश की माता-बहनों का अपमान है। इसका खामियाजा RJD और कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। बिहार की जनता सबक सिखाएगी।

ये भी पढ़ें :  नगर निगम एक्ट की धाराओं के तहत अलग-अलग मामले में जुर्माने की रकम तय

बस्तर में बाढ़ मामले पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, बस्तर में 90 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा है। बस्तर जाकर हालातों का निरीक्षण किया। शिविर से सभी बाढ़ पीड़ितों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। जनता सरकार के प्रयास से संतुष्ट हैं। बस्तर के अधिकारियों ने एक दिन का वेतन डोनेट किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के चिट्ठी लिखने पर मुख्यमंत्री साय ने कहा, कांग्रेस को जनता रिजेक्ट कर चुकी है। कांग्रेस को यह सब करने का अधिकार बनता नहीं है। जनता के लिए अच्छा से अच्छा हो सके, इसके लिए हम काम कर रहे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment