समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा उपार्जन के लिए 8 लाख 53 हजार 911 किसानों ने कराया पंजीयन गत वर्ष 7 लाख 84 हजार 845 किसानों ने कराया था पंजीयन भोपाल समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार, बाजरा उपार्जन के लिए इस वर्ष 8 लाख 53 हजार 911 किसानों ने पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष 7 लाख 84 हजार 845 किसानों ने पंजीयन कराया था। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया है कि इस वर्ष विगत वर्ष की तुलना में लगभग 69 हजार अधिक किसानों…
Read MoreDay: October 24, 2025
तीसरे दिन भी गिरे सोना-चांदी के भाव, जानिए आज के नए रेट
नई दिल्ली सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है, जिससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.22 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमतें 1.50 लाख रुपए प्रति किलो से नीचे आ गई हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,21,518 रुपए हो गई है। इससे पहले सोने की कीमत 1,23,354 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो सोने की कीमतों में 1,836 रुपए की कमी को दर्शाता है। 22 कैरेट के…
Read Moreरणवीर शौरी की ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुंबई, अभिनेता रणवीर शौरी की अपकमिंग फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें रोमांस, कॉमेडी और पंजाबी संस्कृति का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा। मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “एक नाम, ढेर सारी हंसी। प्यार, हंगामा और एक ट्विस्ट, जो सब कुछ बदल देगा। फिल्म ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।” 2 मिनट 13 सेकंड…
Read Moreलालू यादव पर हमला: पहले पत्नी, अब बेटे-बेटियों के जरिए फैलाया कुप्रशासन
पटना बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला और कहा कि राज्य में ‘कुप्रशासन फैलाने वाले व्यक्ति' ने पहले अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाकर आगे बढ़ाया और अब बेटे-बेटियों को आगे बढ़ा रहे हैं। राज्य में जिस व्यक्ति ने कुप्रशासन फैलाया, उसने जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समस्तीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को समर्थन देने का आह्वान किया और कहा कि बिहार नरेन्द्र…
Read Moreदिल्ली में छठ महापर्व की रौनक: CM रेखा गुप्ता ने कई घाटों का किया उद्घाटन
नई दिल्ली दिल्ली में आस्था के महापर्व छठ की तैयारी पूरे जोश और श्रद्धा के साथ जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई छठ घाटों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि सरकार छठ की तैयारियों के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विधायक संदीप सहरावत ने शुक्रवार को पहले भव्य पोचनपुर छठ घाट का उद्घाटन किया और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीएम रेखा गुप्ता ने…
Read MoreOnePlus का बड़ा ऐलान: अब 6 साल तक मिलेंगे अपडेट, इन मॉडलों की निकल पड़ी!
नई दिल्ली अगर आप भी OnePlus का स्मार्टफोन चला रहे हैं या खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने कई स्मार्टफोन्स पर 6 साल तक का सॉफ्टवेयर सपोर्ट प्रदान कर रही है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में वनप्लस को सबसे बेहतरीन और भरोसेमंद एंड्रॉयड ब्रांड्स में से एक माना जाता है। इसकी ऑक्सीजनओएस कस्टम स्किन ढेरों फीचर्स और कस्टमाइजेशन के साथ एक साफ-सुथरा, मॉडर्न सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस प्रदान करती है, और यह भविष्य के अपडेट के साथ और भी बेहतर होती जा रही है।…
Read Moreजो जोनस का इमोशनल खुलासा – ‘तलाक आसान नहीं…’ क्या सोफी टर्नर से फिर जुड़ेंगे रिश्ता?
लॉस एंजिल्स प्रियंका चोपड़ा के जेठ यानी निक जोनस के बड़े भाई जो जोनस ने आखिरकार तलाक पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। वो और उनकी वाइफ सोफी टर्नर का रिश्ता टूट चुका है। जो ने 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एक्ट्रेस के साथ अपने बच्चों विला और डेल्फिन की साथ में परवरिश पर भी बात की। तलाक के दौरान अपने भाइयों केविन जोनस और निक के साथ रहने के बारे में भी चर्चा की। प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस ने 'एस्क्वायर' से बात करते हुए कहा, 'तलाक मुश्किल होता है।…
Read Moreतनोट माता के दरबार पहुंचे राजनाथ सिंह, देश की सुरक्षा व समृद्धि के लिए की प्रार्थना
जैसलमेर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जैसलमेर के दौरे पर हैं। वह शुक्रवार को जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर गए और माता के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जैसलमेर के तनोट माता मंदिर में दर्शन कर आत्मिक शांति और आशीर्वाद का अनुभव हुआ। इस मंदिर की ऊर्जा अत्यंत अद्भुत और अलौकिक है। राजनाथ सिंह ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की और देश की सुरक्षा एवं समृद्धि के लिए माता से आशीर्वाद मांगा। तनोट माता मंदिर का भारतीय सेना से गहरा ऐतिहासिक संबंध रहा है। 1965 और 1971…
Read MoreSkoda Superb डीजल ने फुल टैंक में 2,831 किमी तय कर गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
मुंबई हर दौर में कुछ मशीनें ऐसी होती हैं जो सीमाओं को तोड़ने के लिए ही बनती हैं. एक लग्ज़री सेडान कार ने भी ऐसा ही कारनामा कर दिखाया. हम बात कर रहे हैं Skoda Superb डीजल की. इस लग्ज़री सेडान ने एक बार फिर साबित किया कि कुशल इंजीनियरिंग और सटीक ड्राइविंग के मेल से चमत्कार भी संभव हैं. फुल टैंक में 2,831 किलोमीटर की दूरी तय कर इस कार ने न सिर्फ अपना नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया है, बल्कि यह भी दिखाया कि डीज़ल तकनीक…
Read Moreकिचन में उतरे गौरव खन्ना! अभिषेक बजाज ने किया सरप्राइज़, मालती ने दी वाहवाही
मुंबई 'अनुपमा' के अनुज कपाड़िया उर्फ गौरव खन्ना इस वक्त सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' जीता था लेकिन इस शो के किचन में कभी कदम नहीं रखा। लेकिन अब अभिषेक बजाज की चाल ने उनके हाथ में बेलन पकड़वा दिए हैं, जिससे एक्टर खफा भी हो गए हैं और बाकी लोग बेहद खुश। मालती चाहर भी जीके को खाना पकाते देख खुशी से झूम उठी हैं। 'बिग बॉस 19' के नए कैप्टन मृदुल तिवारी बने हैं। और जैसे ही…
Read Moreछठ पूजा: सुबह और शाम की अर्घ्य में क्या है अंतर?
लोक आस्था का महापर्व छठ 25 अक्टूबर से ‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हो रहा है और 28 अक्टूबर को ‘उषा अर्घ्य’ के साथ इसका समापन होगा. चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में सूर्य देव और छठी मैया की उपासना की जाती है. इस पर्व की सबसे अनूठी और महत्वपूर्ण रीत है डूबते हुए सूर्य (संध्या अर्घ्य) और उगते हुए सूर्य (उषा अर्घ्य) को अर्घ्य देना. हिंदू धर्म में आमतौर पर उगते सूर्य को ही जल चढ़ाया जाता है, लेकिन छठ ही एकमात्र ऐसा पर्व है, जिसमें पहले…
Read Moreमध्यप्रदेश में ग्रोथ हब पहल की शुरुआत, इंदौर और भोपाल आर्थिक क्षेत्रों के लिए बनेगा समग्र मास्टर प्लान
भोपाल मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को मंत्रालय में बैठक हुई। बैठक में ‘ग्रोथ हब (G-Hub)’ पहल का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह महत्वाकांक्षी पहल नीति आयोग और मध्य प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से इंदौर एवं भोपाल क्षेत्रों के लिए व्यापक और दीर्घकालिक आर्थिक विकास रणनीति तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अवसर पर नीति आयोग के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रिंसिपल इकोनॉमिक एडवाइजर सु एना रॉय ने किया। मुख्य सचिव जैन…
Read Moreमध्य प्रदेश में 873 लोगों पर एक पुलिसकर्मी, सरकार का लक्ष्य—तीन साल में 22 हजार नई भर्तियां
भोपाल मध्य प्रदेश में औसतन 873 लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी एक पुलिसकर्मी पर है। मुख्यमंत्री ने तीन वर्ष के भीतर 22,500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती की घोषणा की है। इसे सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है, लेकिन सच्चाई है कि प्रतिवर्ष दो से ढाई हजार पुलिस आरक्षक सेवानिवृत हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2024 में 60 हजार पुलिस आरक्षकों की भर्ती की। इस वर्ष भी वहां पुलिस आरक्षक और उप निरीक्षकों के लगभग 30 हजार पदों पर भर्ती होने वाली है। मध्य प्रदेश में पुलिस…
Read Moreअमित शाह का बयान: लालू के ‘जंगलराज’ में शहाबुद्दीन का आतंक, सिवान ने सहा अत्याचार
सिवान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार विधानसभा के चुनाव प्रचार अभियान में उतरे। उन्होंने सिवान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजद के शासनकाल को जंगलराज बताया। उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक लालू यादव और राबड़ी देवी के जंगलराज में शहाबुद्दीन का खौफ, अत्याचार, और हत्याएं, ये सब सिवान ने सहा है। उस दौर में सिवान की भूमि लहूलुहान हो गई, मगर सिवानवासियों ने झुकने का नाम नहीं लिया। अमित शाह ने सिवान के कइलगढ़ मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए…
Read More
