रायपुर राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम का आयेाजन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य के मंत्रीगण, सांसद तथा विधायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्य शासन ने प्रत्येक जिले के लिए मुख्य अतिथि के नामों की घोषणा की है। राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव जिला मुख्यालय में आयेाजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष और सरगुजा में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रामविचार नेताम होंगे। इसी प्रकार बिलासपुर…
Read MoreDay: October 29, 2025
मोंथा तूफान का असर: छत्तीसगढ़ में आज जमकर बरसेंगे बादल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
रायपुर गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा अब कमज़ोर होकर साधारण चक्रवाती तूफान बन गया है. अगले 6 से 12 घंटों में यह गहरे दबाव में बदल सकता है. इसका प्रभाव आज छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा. बुधवार को चक्रवात के असर से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है. एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. साइक्लोन मोंथा से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज लेटेस्ट मौसम अपडेट के अनुसार मोंथा अब कमज़ोर होकर साधारण चक्रवाती तूफान बन गया है. तूफान लगभग 10…
Read Moreअवैध संबंध में पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद की सजा
सूरजपुर छत्तीसगढ़ में सूरजपुर तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय ने पति की हत्या मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को कठोर सजा सुनाई है. अवैध संबंध के शक गहराने पर आए दिन विवाद होने के कारण वारदात को अंजाम दिया गया था. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही सश्रम कारावास और 10-10 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है. दरअसल, सूरजपुर थाना के ग्राम नमदगिरी में साल 2024 के 3 जनवरी को सुनील देवांगन के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई…
Read Moreराहुल गांधी का हमला: कहा– वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं पीएम मोदी, दो हिन्दुस्तान बना रहे हैं
पटना/ मुजफ्फरपुर महागठबंधन घोषणा पत्र जारी के बाद आज से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुका है। चुनाव की घोषणा होने के बाद पहली बार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में एक साथ नजर आएं। वह मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित कर रहे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मुजफ्फरपुर में पहुंचे। तेजस्वी यादव ने अपने भाषण की शुरुआत में ही एनडीए पर जमकर हमला बोला। कहा कि अब बिहार की जनता इस खटारा सरकार…
Read Moreअमेरिका-भारत ट्रेड वॉर खत्म! ट्रंप ने बड़ी डील के दिए संकेत, जल्द हो सकता है समझौता
नई दिल्ली भारत और अमेरिका में जारी तनाव जल्द खत्म होने के आसार हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह भारत के साथ ट्रेड डील करने वाले हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि अमेरिका टैरिफ घटाकर 16 प्रतिशत करने का फैसला किया था। हालांकि, इसे लेकर भारत या अमेरिका सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। दक्षिण कोरिया पहुंचे ट्रंप ने बुधवार को कहा, '…अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें, तो मैं भारत के साथ ट्रेड डील करने वाला हूं।…
Read Moreतालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
रायगढ़ जिले में हाथियों की मौत की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आज फिर तालाब में डूबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई. यह घटना छाल क्षेत्र के ग्राम ओरा नारा की है. बीते सालभर के भीतर इसी रेंज में हाथी शावक की पानी में डूबने से यह पांचवीं घटना है. घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. आज सुबह हाथी शावक के शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृत शावक की उम्र आठ माह बताई जा रही है. बता…
Read Moreराजभवन को लोक कल्याण का केन्द्र बनाया : राज्यपाल पटेल
राजभवन को लोक कल्याण का केन्द्र बनाया : राज्यपाल पटेल राज्यपाल से गोवा के सूचना एवं प्रचार विभाग का प्रतिनिधि मंडल मिला भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल से गोवा के सूचना एवं प्रचार विभाग का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को राजभवन में मिला। निदेशक सूचना एवं प्रचार दीपक बांडेकर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मध्यप्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के दौरान राजभवन आया था।राज्यपाल पटेल का निदेशक सूचना एवं प्रचार ने गोवा का पारंपरिक परिधान पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया और दल के सदस्यों का परिचय कराया।इस अवसर पर…
Read Moreमोदी सरकार का बड़ा तोहफा: खाद पर 38 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने देशभर के किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में उर्वरक विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है, जिसके तहत रबी सीजन 2025-26 के लिए फॉस्फोरस और पोटाश उर्वरकों पर सब्सिडी की मांग की गई थी। कैबिनेट बैठक में करीब 38 हजार करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर किसानों को उर्वरकों पर दी गई राहत के बारे में जानकारी साझा की…
Read Moreग्वालियर में सिंगर अदनान सामी पर धोखाधड़ी का आरोप, अदालत में मामला दर्ज
ग्वालियर प्रसिद्ध गायक अदनान सामी पर ग्वालियर की एक इवेंट आर्गेनाइजर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इवेंट आर्गेनाइजर लावण्या सक्सेना ने जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया है जिसमें कहा है कि अदनान सामी की टीम ने रद्द हुए म्यूजिक कान्सर्ट की 17 लाख 62 हजार रुपये की एडवांस राशि अब तक वापस नहीं की है। लावण्या सक्सेना ने 27 सितंबर 2022 को ग्वालियर में अदनान सामी का एक म्यूजिक कान्सर्ट आयोजित करने की योजना बनाई थी। इस कार्यक्रम के लिए कुल 33 लाख रुपये की फीस तय हुई, जिसमें…
Read More70 की उम्र में खुशखबरी! एक्टर केल्सी ग्रामर बने आठवीं बार पिता
लंदन 70 साल के हॉलीवुड टीवी स्टार केल्सी ग्रामर अभी भी अपने परिवार को बढ़ा रहे हैं. हाल ही में उनके 8वें बच्चे का जन्म हुआ है. 'चीयर्स' और 'फ्रेजयर' जैसे शोज काम कर चुके एक्टर केल्सी ग्रामर, इस साल फरवरी में 70 साल के हुए थे. अब वह आठ बच्चों के पिता बन गए हैं. ग्रामर ने 'पॉड मीट्स वर्ल्ड' पॉडकास्ट में शिरकत के दौरान इस बात का ऐलान किया कि उन्होंने और उनकी पत्नी केट वॉल्श ने अपने चौथे बच्चे का स्वागत किया है. ये एक्टर का आठवां…
Read Moreनीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी सुखदेव की सड़क हादसे में मौत, रिहाई के कुछ महीने बाद हुआ हादसा
कुशीनगर करीब 23 साल पहले देश की सबसे चर्चित आपराधिक घटनाओं में से एक नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी सुखदेव यादव उर्फ पहलवान की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा, मंगलवार की रात दस बजे के आसपास यूपी के कुशीनगर के बघौचघाट मोड़ पर हुआ। एक तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आकर एक बाइक पर सवार तीन लोगों में से एक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो…
Read Moreसेवा और शौर्य की मिसाल: नक्सल क्षेत्रों में कई जानें बचाने वाला CRPF का डॉग ‘EGO’ हुआ शहीद
सुकमा सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के वीर K-9 डॉग “EGO” को आज दोरनपाल मुख्यालय में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 28 अक्टूबर 2025 को अपने सेवा काल के दौरान देश की सुरक्षा में अद्वितीय योगदान देने और कई जवानों की जान बचाने वाले “EGO” का निधन हो गया। उसकी विदाई के समय जवानों और अधिकारियों की आँखें नम थीं, हर कोई अपने साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा था। IED की खोज और ट्रैकिंग में दिखाया अदम्य साहस “EGO” 74 बटालियन, सीआरपीएफ का एक अत्यंत दक्ष…
Read Moreदिल्ली में नहीं हुई कृत्रिम बारिश, फिर भी IIT कानपुर ने बताया ‘छिपा फायदा’!
नई दिल्ली वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार इन दिनों कृत्रिम बारिश की कोशिशों में जुटी हुई है। बहुत से लोग इस बात को लेकर अचरज में हैं कि क्या बादलों को इच्छा मुताबिक बरसने के लिए मजबूर किया जा सकता है। दिल्ली में बादलों पर रसायन के छिड़काव के लिए उड़ते विमानों की तस्वीरों को आपने पहली बार देखा होगा, लेकिन यह नई बात नहीं है। कई देशों में इस तकनीक के जरिए जरूरत मुताबिक बारिश कराई जा चुकी है। दिल्ली में भी करीब पांच दशक पहले…
Read Moreफार्मेसी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, कॉलेज परिसर में मचा हड़कंप
बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में फार्मेसी की छात्रा के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. गर्ल्स होस्टल में छात्रा की लाश बरामद हुई है. मृतिका की पहचान लोहरसी सोन निवासी यामिनी कोशले के रूप में हुई है. वह डी फार्मेसी के फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. पूरा मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री का है. जानकारी के मुताबिक, गुप्ता निजी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में छात्रा यामिनी की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह पेंड्री सान्दीपनि कॉलेज में डी. फार्मेसी फर्स्ट ईयर की थी. घटना…
Read Moreरीवा में बीजेपी नेता का अपहरण, अश्लील वीडियो बनाकर एक करोड़ की फिरौती का मामला
रीवा रीवा जिले के एक बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो सेमरिया क्षेत्र के शाहपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक जंगल का है। वीडियो में दिख रहे दिवाकर द्विवेदी भाजपा नेता हैं। दिवाकर द्विवेदी एक कार में आगे बैठे हैं, युवती और युवक पीछे बैठे हैं। इस दौरान ये लोग पूछ रहे हैं कि तुमने इसके साथ गलत किया। इस पर बीजेपी नेता बोल रहे हैं कि हां, मैंने गलत किया। इसने मेरे साथ बहुत गलत किया इस पर पीछे बैठी युवती भी…
Read More
