मेष राशि- आज दिन की शुरुआत ऊर्जा से भरपूर रहेगी। कुछ पुराने काम आज पूरे होंगे और राहत मिलेगी। बस जल्दबाजी में काम न करें, वरना ग़लती हो सकती है। किसी करीबी से दिल की बात कहने का मौका मिलेगा। पैसे को लेकर राहत की खबर भी मिल सकती है। शाम को मन शांति चाहेगा, तो खुद को थोड़ा वक्त दें। वृषभ राशि- आज काम में फोकस बनाए रखना जरूरी है। छोटे-छोटे कदम भी बड़ी सफलता दिला सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन रिश्तों में इगो न आने…
Read MoreDay: October 31, 2025
बलूचिस्तान में फिर से इंटरनेट बंद, 24 घंटे का डिजिटल ब्लैकआउट लागू
क्वेटा बलूचिस्तान की सरकार ने क्वेटा में 'असामान्य और गंभीर कानून-व्यवस्था की स्थिति' के कारण शुक्रवार को मोबाइल डेटा सर्विस को निलंबित कर दिया। स्थानीय मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार यह निलंबन 24 घंटे के लिए किया गया है। पाकिस्तान के प्रमुख दैनिक 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को भेजे गए एक पत्र में, बलूचिस्तान सरकार ने पाकिस्तान के गृह मंत्रालय से मोबाइल डेटा सर्विस को निलंबित करने का आदेश दिया। बलूचिस्तान की सरकार ने अनुरोध किया कि संबंधित अधिकारियों को 31 अक्टूबर को क्वेटा में…
Read Moreएशिया में नई शुरुआत: दक्षिण कोरिया-चीन शीर्ष नेताओं की ऐतिहासिक मुलाकात
ग्योंगजू दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने शुक्रवार को पहली बार चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। शी जिनपिंग एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण-पूर्वी शहर ग्योंगजू पहुंचे हैं। ली ने ग्योंगजू ह्वाबेक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में शी के आगमन पर उनका स्वागत किया। जैसे ही चीनी राष्ट्रपति हॉल के प्रवेश द्वार पर ली जे म्युंग के पास पहुंचे, ली ने मुस्कुराते हुए उनका स्वागत किया, संक्षेप में "स्वागत" कहा और फोटो सत्र के लिए हाथ मिलाया। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति…
Read Moreपाकिस्तान की नई साजिश! ISIS के 1,000 आतंकियों को दे रहा ट्रेनिंग, कश्मीर बना टारगेट
नई दिल्ली पाकिस्तान की सेना इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों को प्रशिक्षित कर रही है। आईएस आतंकियों को पाकिस्तानी सेना न केवल हथियार मुहैया करा रही है, बल्कि आतंकी संगठन के कमांडरों को स्पेशल ट्रेनिंग देने का काम भी कर रही है। पाकिस्तान का मकसद अपने पड़ोसियों के खिलाफ आईएसआई आतंकियों का इस्तेमाल करना है। इसके लिए पाकिस्तान ने चार शिविर स्थापित किए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान धीरे-धीरे इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (आईएसकेपी) के कुछ आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर की ओर मोड़ सकता है। डूरंड रेखा को लेकर…
Read Moreदक्षिण चीन सागर विवाद पर भारत का बड़ा बयान: राजनाथ सिंह बोले—अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन जरूरी
नई दिल्ली भारत ने आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की एक बैठक में काउंटर टेररिज्म का मुद्दा उठाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया में बोलते हुए कहा कि भारत आपदा राहत, आतंक-विरोधी गतिविधियों, और समुद्री सुरक्षा में योगदान देता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत दक्षिण चीन सागर में मुक्त नेविगेशन व अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन का समर्थन करता है। मलेशिया की अध्यक्षता में 31 अक्टूबर को एक अनौपचारिक बैठक हुई, जिसमें भारत और आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में भारत की…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी बोले: आर्य समाज ने सदैव जगाई राष्ट्रवाद और भारतीयता की ज्योति
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित 'अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन- 2025' में भाग लिया। उन्होंने स्वामी दयानंद सरस्वती की 150वीं जयंती पर आर्य समाज के योगदान और उनके विचारों को नमन करते हुए कहा कि आर्य समाज ने पिछले डेढ़ सौ वर्षों से राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और सामाजिक सुधार के क्षेत्र में अद्भुत कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज जब आर्य समाज की स्थापना के 150 वर्ष हो रहे हैं, तो समाज और देश स्वामी दयानंद सरस्वती जी के महान…
Read Moreपैन-इंडिया साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश: आरबीएल बैंक अधिकारी समेत 5 गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा!
नई दिल्ली अपराध शाखा की साइबर सेल ने एक बड़े साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह देश में फैले नेटवर्क के जरिए नागरिकों से ठगी कर रहा था। इस गिरोह का संचालन दुबई में बैठे एक भारतीय हैंडलर टॉम के इशारे पर किया जा रहा था। साइबर सेल की कार्रवाई में आरबीएल बैंक के एक अधिकारी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी फर्जी कंपनियां बनाकर और जाली खातों के जरिए ठगी की रकम को इधर-उधर ट्रांसफर करने का काम कर रहे थे। गिरफ्तार…
Read Moreसिवनी हवाला कांड में बड़ा कदम: 10 पुलिसकर्मी आरोपी अब नरसिंहपुर जेल में शिफ्ट
नरसिंहपुर पड़ोसी जिले सिवनी के बहुचर्चित हवाला-डकैती कांड में आरोपी बनाए गए 10 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा कारणों से शुक्रवार को केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। इन सभी आरोपियों को जेल विभाग के विशेष निर्देश पर एक पुलिस वाहन के माध्यम से सिवनी से नरसिंहपुर लाया गया। सभी आरोपित 13 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन आरोपियों को नरसिंहपुर जेल में शिफ्ट करने का मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि यदि उन्हें सिवनी की स्थानीय जेल में रखा…
Read Moreबांग्लादेश चुनाव में यूनुस की चाल उलटी पड़ी! समर्थक ही हो गए खिलाफ
ढाका बांग्लादेश में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच चुनावी मौसम के आने से पहले नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी जमात-ए-इस्लामी दोनों पर जुलाई चार्टर के कार्यान्वयन पर 'अप्रासंगिक बहस' में शामिल होने का आरोप लगाया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, एनसीपी ने यह भी आरोप लगाया कि इसने प्रक्रिया को पटरी से उतार दिया और फरवरी 2026 के चुनाव पर अनिश्चितता पैदा कर दी है। बांग्लादेश के एक प्रमुख अखबार ने…
Read Moreपटाखे जलाए और कहा बाहर फायरिंग हो रही!— रोहित आर्य की हरकत से बुजुर्ग महिला हुई हैरान
मुंबई मुंबई के पवई में बंधक संकट के दौरान एक बुजुर्ग महिला ने अहम भूमिका निभाई। वह अपनी पोती के साथ ऑडिशन के लिए आई थी, जहां 50 वर्षीय रोहित आर्य नाम के शख्स ने 17 बच्चों को बंधक बना लिया था। पुलिस और दमकल विभाग बाहर बच्चों को सुरक्षित निकालने की तैयारी में जुटे थे। अंदर मंगला पाटणकर कैद बच्चों की रक्षा में लगी हुई थीं। उन्हें कांच के टुकड़ों से सिर पर चोट लगी है और वे फिलहाल अस्पताल में इलाज करा रही हैं। अस्पताल के बिस्तर…
Read Moreयोगी के मंत्री के काफिले को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश, मचा हड़कंप — एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
सोनभद्र सोनभद्र में गुरुवार की रात गजब दुस्साहस देखने को मिला है। योगी सरकार में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोड़ के काफिले को ओवरटेकर कर रोकने की कोशिश की गई। स्कॉर्ट में तैनात जवानों ने टोका तो उनसे विवाद किया गया। इसके बाद मंत्री से भी विवाद कर लिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। दो अन्य फरार हो गए हैं। हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पूछताछ हो रही है। फिलहाल पुलिस या मंत्री यह नहीं बता पा रहे…
Read Moreमुख्यमंत्री साय से अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य भेंट
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने सक्ती जिले के ग्राम नंदेली में 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले रामनामी मेला एवं संत समागम में मुख्यमंत्री श्री साय को आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए महासभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अखिल भारतीय रामनामी महासभा की अध्यक्ष सेत बाई रामनामी, महासचिव गुला राम रामनामी सहित रामनामी संप्रदाय से जुड़े अनेक सदस्य उपस्थित…
Read Moreराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में 3 नवम्बर को
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री काश्यप होंगे शामिल भोपाल मंत्रालय स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र -गीत "वन्देमातरम" एवं राष्ट्र -गान "जन गण मन" का गायन 3 नवम्बर को प्रात: 10:15 बजे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप के आतिथ्य में होगा। वर्षा होने की स्थिति में उक्त गायन मंत्रालय क्रमांक-1 स्थित पांचवी मंजिल कक्ष क्रमांक 506 में होगा। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान का आयोजन पटेल पार्क में किया जाता है। सामान्य…
Read Moreऊर्जा मंत्री तोमर ने जिस स्कूल में की पढ़ाई वहीं के वार्षिकोत्सव में बने मुख्य अतिथि
भोपाल शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (स्मार्ट स्कूल) शिक्षा नगर में वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में इस विद्यालय के छात्र रहे ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि मैं, इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर चुका हूँ। आज ग्वालियर बदल रहा है, ग्वालियर में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ शैक्षणिक सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर हुई है। इसका प्रमाण आपका…
Read Moreराज्योत्सव 2025 पर नवा रायपुर को नई उड़ान: आईटी हब से लेकर हाईटेक मेडिसिटी तक विकास की रफ्तार तेज
रायपुर नवा रायपुर आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की नई पहचान बनने जा रही है. यहां अलग-अलग सेक्टर में लगभग सात लाख करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव मिला है. यहां शुरू होने वाले कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्थान लोगों के लिए जहां आकर्षण का केंद्र बनेंगे, वहीं बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार भी मिलेगा. इसके अलावा आईटी हब, मेडिसिटी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट और तीरंदाजी अकादमी के साथ ही अमर जवान ज्योति स्मारक भी तैयार किया जाएगा. नवा रायपुर में बसाहट बढ़ाने के लिए मंत्रालय, विधानसभा…
Read More
