16 नवंबर राशिफल: मेष से मीन तक आज कैसा बीतेगा आपका दिन? जानें पूरी भविष्यवाणी

मिथुन: आपके लिए दिन बहुत सक्रिय रहने वाला है। कामकाज का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आपकी दक्षता भी बढ़ेगी। बातचीत आपका मजबूत पक्ष है। आज आप अपनी बात अच्छे तरीके से रख पाएंगे और लोग आपकी राय को महत्व देंगे। आपको आज किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। छोटी यात्रा या मीटिंग आपके लिए अतिरिक्त फायदे लेकर आ सकती है। कर्क: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी और कोई अच्छी बातचीत रिश्ते को आगे बढ़ा सकती है। बच्चों से जुड़ी कोई खुशी मिल…

Read More

8 रुपये के लिए तीन साल की जंग जीती! कोर्ट ने सुनाया फैसला, अब मिलेंगे 15 हजार रुपये

भोपाल अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से आठ रुपये अधिक लेना डी-मार्ट को भारी पड़ गया। भोपाल के जिला उपभोक्ता आयोग क्रमांक-2 ने इसे अनुचित व्यापार बताते हुए 15 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। उपभोक्ता ने इस आठ रुपये के लिए तीन साल की कानूनी लड़ाई लड़ी। आयोग ने अपने फैसले में कहा है कि स्टोर पैकेट पर लिखी एमआरपी से अधिक कीमत नहीं वसूल सकता। दुकानदार का दायित्व है कि वह बिल में उत्पाद की एमआरपी एवं डिस्काउंट को स्पष्ट रूप से अंकित करे। कोलार रोड…

Read More

बिहार-यूपी का रिश्ता राम-सीता जैसा: जीत के बाद CM योगी का बड़ा बयान

सोनभद्र  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश और बिहार के संबंध की तुलना भगवान राम और देवी सीता के पवित्र संबंध से करते हुए शनिवार को कहा कि दोनों राज्यों का रिश्ता भी ‘‘अटूट और सुदृढ़'' है। सोनभद्र में आयोजित ‘जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने 548 करोड़ रुपये की 432 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए योगी ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश और बिहार साझा संस्कृति, साझा विरासत और साझा…

Read More

राहुल गांधी पर नकवी का निशाना: बोले– महागठबंधन के साथी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे

नई दिल्ली  बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की वजह से महागठबंधन के सहयोगी दल अब धोखा खाए हुए महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मेरी सादगीपूर्ण और स्पष्ट सलाह इस 'घमंडिया' समूह के भ्रमित नेता राहुल गांधी को है कि कृपया अपने अहंकार से बाहर आएं। आज आपकी स्थिति ऐसी है कि आपके महागठबंधन के घटक दल भी अब धोखा खाए हुए महसूस कर रहे हैं। वे स्पष्ट…

Read More

पीएम मोदी बोले: स्वतंत्रता संग्राम में ट्राइबल समाज का योगदान अमिट और अविस्मरणीय

अहमदाबाद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित 'जनजातीय गौरव दिवस' कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव हजारों वर्षों से हमारे भारत की चेतना का अभिन्न हिस्सा रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में ट्राइबल समाज के योगदान को हम भुला नहीं सकते हैं। नर्मदा में भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मां नर्मदा की ये पावन धरती आज एक और ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बन रही है।  अभी 31 अक्टूबर को…

Read More

दर्दनाक हादसा: इंदौर में मोबाइल चार्ज करते वक्त करंट लगने से मासूम बच्ची की मौत

इंदौर हीरानगर थाना अंतर्गत एक बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई। बच्ची मोबाइल चार्ज करने की कोशिश कर रही थी। तार में कट होने से करंट लग गया। पुलिस के अनुसार घटना ग्राम भांगिया की है। सात वर्षीय गंगा की करंट लगने से मौत हुई है। मूलत: ललितपुर (उप्र) निवासी गंगा के पिता बबलू ईंट भट्टे पर काम करते है। टापरी बनाकर भांगिया में ही परिवार रहता है। गंगा ने मोबाइल चार्ज करने के लिए होल्डर लगाया था। तार में कट लगने के कारण वह करंट की चपेट…

Read More

शामगढ़ में 40 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित: ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मंदसौर जिले की पारेषण व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण करते हुए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने 132 केवी सबस्टेशन शामगढ़ में एक 40 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर इसे ऊर्जीकृत किया है। इससे सब-स्टेशन में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफॉर्मर की उपलब्धता के साथ-साथ शामगढ़ तहसील क्षेत्र के 21 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी। इस ट्रांसफॉर्मर से सब-स्टेशन की क्षमता 40 एमवीए से बढ़कर अब 80 एमवीए हो गयी है। मंदसौर जिले की पारेषण…

Read More

CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान: पन्ना डायमंड को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय पहचान

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हीरा नगरी 'पन्ना जिले' के हीरे को भारत सरकार द्वारा जीआई (ज्योग्रोफिकल इंडिकेशन) टैग मिलना सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इससे पन्ना डायमंड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा और पन्ना के युवाओं तथा कारीगरों को स्थानीय स्तर पर नए अवसर मिलेंगे। पन्ना जिले के हीरे सर्टिफाइड और प्रीमियम प्राकृतिक उत्पाद के रूप में विश्व बाजार में उपलब्ध होंगे और पन्ना के इन प्राकृतिक हीरों को ही पन्ना डायमंड के नाम से बेचा जा सकेगा। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई…

Read More

रबी सीजन 2025-26: यूपी के किसानों को मिलेंगे 11 लाख क्विंटल बीज, खाद की कोई कमी नहीं

लखनऊ  उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी सीजन 2025–26 के लिए किसानों को बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल की है। कृषि विभाग के अनुसार, इस वर्ष 11.12 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज किसानों में वितरित किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, तोरिया, सरसों, राई और अलसी सहित प्रमुख फसलों के लिए 81% बीज उपलब्ध हो चुका है, जबकि 69% बीज किसानों तक पहुंच भी चुका है। दलहन और तिलहन फसलों को प्रोत्साहन दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार…

Read More

ऊर्जा मंत्री तोमर ने जनसुनवाई में किया समस्याओं का निराकरण

भोपाल  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को अपने ग्वालियर रेसकोर्स रोड स्थित सरकारी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान समस्याओं का त्वरित निराकरण किया। उन्होंने कहा कि हर जरुरतमंद के चेहरे पर खुशहाली लाना प्रदेश सरकार का संकल्प है। इसकी पूर्ति के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा में करने के निर्देश दिये। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने जनसुनवाई में आई जरुरतमंद महिलाओं को तत्काल राशन दिलाने के निर्देश के साथ ही वृद्धजनों की वृद्धावस्था पेंशन…

Read More

कूनो में प्रकृति, रोमांच और संस्कृति का उत्सव: कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के द्वितीय संस्करण का भव्य शुभारंभ

संस्कृति, प्रकृति और रोमांच का अनूठा संगम है "कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट": राज्य मंत्री श्री लोधी मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की पहल; इको-टूरिज्म और स्थानीय संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा ऑल सीजन लग्जरी टेंट सिटी में जंगल सफारी के साथ-साथ थल और वायु आधारित साहसिक गतिविधियां, योग व ध्यान सत्र, विलेज टूर और वेलनेस गतिविधियों का आनंद भोपाल मध्यप्रदेश की धरती, जिसे 70 वर्षों बाद चीतों की वापसी का गौरव प्राप्त हुआ है, अब प्रकृति, रोमांच और संस्कृति के एक अनूठे उत्सव का साक्षी बन रही है। श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क के…

Read More

महापुरूषों के स्मरण से मन में देश प्रेम की भावना जागृत होती है : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

कन्या महाविद्यालय में आयोजित भगवान बिरसा मुण्डा जयंती समारोह में शामिल हुए भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि महापुरूषों के स्मरण से मन में देशप्रेम की भावना जागृत होती है। महापुरूषों की जयंती मनाने का उद्देश्य है कि उनके जीवन चरित्र का आत्मावलोकन किया जाए। श्री शुक्ल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रीवा में आयोजित भगवान बिरसा मुण्डा जयंती समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हम सबका सिर गर्व से ऊंचा करने वाला दिन है क्योंकि आज वीर नायक भगवान बिरसा मुण्डा की…

Read More

उप मुख्यमंत्री ने सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का किया निरीक्षण

प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं से किया संवाद भोपाल  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कन्या महाविद्यालय रीवा परिसर में गोकुलदास एक्सपोर्ट द्वारा दिए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं से संवाद करते हुए कहा कि आप सब प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार प्राप्त करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। लड़कियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जरूरत इस बात की है कि उन्हें अवसर उपलब्ध कराया जाए। सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र में निर्धन वर्ग की लड़कियों को आर्थिक रूप से सक्षम…

Read More

देश के सम्मान के लिए आदिवासी समाज सबसे आगे रहा : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री ने कोल सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण भोपाल  भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती गौरव दिवस के रूप में रीवा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रीवा जिले में कोल भवन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि देश के सम्मान के लिए आदिवासी समाज हमेशा आगे रहा है। गुलामी की जंजीर में जकड़े हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलन में भगवान बिरसा मुण्डा का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्हें 'धरती आबा' कहा गया। वह हमारे प्रेरणास्रोत हैं। देश…

Read More