भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की डायल–112 सेवा अब केवल आपातकालीन कॉल रिस्पॉन्स तक सीमित नहीं रही, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा, त्वरित सहायता और जीवन रक्षा का भरोसेमंद माध्यम बन चुकी है। सड़क दुर्घटनाओं, हृदय गति रुकने जैसी गंभीर चिकित्सा आपात स्थितियों में जनता को समय पर सहायता उपलब्ध कराना आज की प्रमुख आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से डायल–112 के “फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स” को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वैज्ञानिक एवं उन्नत जीवनरक्षक तकनीकों—विशेषकर सीपीआर का प्रशिक्षण प्रदेश के सभी जिलों में प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे घटनास्थल पर ही तत्काल प्रभावी…
Read MoreDay: November 21, 2025
लोकायुक्त रीवा का बड़ा एक्शन: 4800 की रिश्वत लेते पटवारी और सर्वेयर रंगे हाथों गिरफ्तार
रीवा लोकायुक्त संभाग रीवा ने शुक्रवार को ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में बड़ोखर ग्राम के पटवारी हंसराज पटेल और सर्वेयर आशुतोष त्रिपाठी को 4,800 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे‑हाथों पकड़ा गया। शिकायतकर्ता राजेंद्र साहू (पिता रामबहोर साहू, उम्र 33 वर्ष, ग्राम बड़ोखर, पोस्ट बेलवा बड़गैयान, थाना गढ़, जिला रीवा) ने अपनी पत्नी श्यामवती साहू के नाम 0.091 हेक्टेयर भूमि खरीदी थी। इस भूमि के नक्शा तरमीम और नामांतरण के लिए पटवारी हंसराज पटेल ने 6,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त…
Read Moreप्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य जगत के प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की उस विराट परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जिसने अपनी सादगी, संवेदना और अद्भुत लेखन-शक्ति से साहित्य की दुनिया में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। उनकी लेखनी ने न केवल हिंदी भाषा को समृद्ध किया है, बल्कि पाठकों की अनेक पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री…
Read Moreस्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को मिलेगी ट्रेनिंग, सीखेंगे कौशल एवं व्यक्तित्व विकास
एसजीबीएस उन्नति फाउंडेशन बेंगलुरु द्वारा विद्यार्थियों को दिया जाएगा नि:शुल्क प्रशिक्षण भोपाल मध्यप्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के कौशल और व्यक्तित्व विकास को और निखारने के लिए उच्च शिक्षा विभाग उन्हें नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। यह प्रशिक्षण बेंगलुरु के एसजीबीएस उन्नति फाउंडेशनद्वारा स्नातक अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने मध्यप्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में यह प्रशिक्षण लगभग एक माह का होगा। दरअसल, छात्रों के विकास के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने एसजीबीएस उन्नति फाउंडेशन के साथ अनुबंध…
Read Moreप्रदेश की समृद्धि के लिए गांवों को जोड़ा जा रहा है विकास और स्वावलंबन की धारा से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सरकार का संकल्प, हर गांव और हर खेत को पानी मिले आदर्श ग्राम पंचायत कागपुर को दी नए हाट बाजार की सौगात दो हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप सौंपी दुकानों की चाबी 135 नवीन स्वीकृत सामुदायिक भवनों का भूमि-पूजन, कागपुर में बनेगा वॉटर पार्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कागपुर में 39.80 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमि-पूजन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश के गरीब, किसान, बहनों और युवाओं के कल्याण के लिए राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित…
Read MoreMP में SIR की तैयारी तेज: कांग्रेस 400 पदाधिकारियों से 65 हजार बूथ एजेंटों का कराएगी सत्यापन
भोपाल प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर का काम चल रहा है। बूथ लेवल आफिसर घर-घर जाकर गणना पत्रक दे रहे हैं और भरवाकर जमा भी कर रहे हैं। इस काम पर नजर रखने के लिए कांग्रेस ने सभी 65,014 मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए हैं। पार्टी अब इनका सत्यापन करा रही है। यह जिम्मा चुनाव कार्य से जुड़े चार सौ पदाधिकारियों से करा रही है ताकि यह पता चल सके कि वास्तव में ये काम कर रहे हैं या नहीं। चुनाव आयोग…
Read Moreअम्बागढ़ चौकी के कलकसा के किसान धनेश राम ने स्वयं के मोबाइल से कटा टोकन, जताई खुशी
डिजिटल नवाचार से किसानों का धान विक्रय हुआ आसान रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर आया है। इसका सकारात्मक प्रभाव जिलेभर के किसानों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा है। अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के ग्राम कलकसा के किसान श्री धनेश राम आज कौड़ीकसा उपार्जन केंद्र में 52 क्विंटल धान विक्रय के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस वर्ष…
Read Moreदिल्ली-एनसीआर में हवा ज़हरीली! AQI 600 पार, गैस चैंबर बना शहर
नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इससे सटे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई हिस्सों में आज सुबह वायु गुणवत्ता (Air Quality) एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि यह गंभीर प्लस (Severe Plus) की श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है। 600 के पार पहुंचा AQI कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 600 के आंकड़े को भी पार कर गया है। यह बताता है कि हवा में प्रदूषक कणों (Pollutants) की मात्रा…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में श्रम सुधारों का ऐतिहासिक क्रियान्वयन : मुख्यमंत्री साय
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज देश में चार श्रम संहिताओं के ऐतिहासिक क्रियान्वयन पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रम सुधारों का यह महत्वपूर्ण निर्णय देश के 40 करोड़ से अधिक श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की एक अभूतपूर्व गारंटी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन भारत के श्रम क्षेत्र के इतिहास में एक मील का…
Read Moreराजकुमार भगत ने नारायणपुर धान खरीदी केंद्र में बेचा धान
ऑनलाइन टोकन जारी होने से किसानों को मिल रही बड़ी सुविधा रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्यभर के सभी धान खरीदी केंद्रों में खरीदी प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित रूप से जारी है। इसी क्रम में आज जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम नारायणपुर धान खरीदी केंद्र में किसान राजकुमार भगत अपने धान की बिक्री के लिए पहुँचे। उन्होंने बताया कि उनका ऑनलाइन टोकन आसानी से कट गया और उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। राजकुमार भगत ने कहा कि वे हर वर्ष…
Read Moreघर बैठे धान विक्रय का नया दौर: तुंहर टोकन ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत
मोबाइल से काट रहे टोकन, धान खरीदी प्रक्रिया हुई पारदर्शी और तेज रायपुर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया तुंहर टोकन मोबाइल ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। धान खरीदी तिहार के बीच इस डिजिटल नवाचार ने उपार्जन केंद्रों में लगने वाली भीड़, समय की बर्बादी और पारंपरिक जटिलताओं को काफी हद तक कम कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में लागू की गई इस व्यवस्था से किसान…
Read Moreमाओवादी संगठन ने 23 को प्रतिरोध दिवस की घोषणा की, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जगदलपुर बस्तर के सबसे चर्चित नक्सली कमांडर मांडवी हिड़मा की मौत अब एक नए विवाद में बदल गई है। नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय ने प्रेस नोट जारी कर सरकार और सुरक्षा एजेंसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को ‘फर्जी मुठभेड़’ बताते हुए 23 नवंबर को देशव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाने का ऐलान किया है। अभय का दावा है कि हिड़मा इलाज के लिए विजयवाड़ा गया था, जहां उसे पकड़कर सरेंडर कराने की कोशिश की गई। सुरक्षा बल हिड़मा को जीवित सरेंडर कराना चाहते थे,…
Read More9 साल की अमायरा केस: CBSE रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 45 मिनट तक मदद को तरसती रही मासूम
जयपुर जयपुर और दिल्ली में हाल की घटनाओं ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। जयपुर में 9 साल की छात्रा अमायरा ने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। वहीं, दिल्ली में दसवीं कक्षा के छात्र शौर्य पाटिल ने मेट्रो स्टेशन से छलांग लगाकर आत्महत्या की। इन दोनों घटनाओं की साझा वजह यह रही कि बच्चों की बार-बार की गई शिकायतों और मानसिक तनाव के संकेतों को स्कूल प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। जयपुर में अमायरा…
Read Moreप्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री "छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित “छत्तीसगढ़ 25 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की 25 वर्ष की स्वर्णिम विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की और कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रगति में प्रत्येक नागरिक की अहम भूमिका रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार…
Read Moreजम्बूरी में स्काउट्स एंड गाइड्स कैडेट्स को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, खानपान से लेकर स्वास्थ्य पर रहेगा फोकस
लखनऊ, "विकसित युवा, विकसित भारत" की थीम के साथ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ 23 से 29 नवम्बर 2025 तक एक ऐतिहासिक आयोजन की मेज़बानी के लिए तैयार है। अपनी तहज़ीब और शानदार मेहमाननवाज़ी के लिए मशहूर यह शहर, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी के भव्य हीरक जयंती समारोह का गवाह बनेगा। डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन योजना में आयोजित इस वैश्विक मंच पर देश-विदेश से 30,000 से अधिक स्काउट्स एंड गाइड्स कैडेट्स एक साथ आएंगे। लखनऊ की संस्कृति और आतिथ्य सत्कार की विरासत इन हजारों युवाओं को…
Read More
