मेष राशि आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना है। ऑफिस में इस बात का ध्यान रखें कि अपने काम पर फोकस करें और एक साथ कई काम करने के स्किल का ध्यान रखें। इस समय सेविंग पर खास ध्यान दें, आर्थिक लाइफ में कुछ परेशानी आपके सामने आ सकतीहैं। आज लाइफ पार्टनर के साथ विचारों में मतभेद उभर सकते हैं। वृषभ राशि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको बैलेंस बनाकर चलने की जरूरत है। घर में शांति रहेगी। आज आपकी लाइफ में मंगल कार्य होंगे। निवेश करने से पहले…
Read MoreDay: November 27, 2025
PM मोदी और देश के खिलाफ विदेशी मंचों पर नैरेटिव गढ़ रहे राहुल: भाजपा के गंभीर आरोप
नई दिल्ली केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार (27 नवंबर) को आरोप लगाया है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, सिंगापुर और अन्य देशों में स्थित सोशल मीडिया अकाउंट राहुल गांधी और वामपंथी पारिस्थितिकी तंत्र के इशारे पर भारत विरोधी माहौल बना रहे हैं। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और RSS को नीचा दिखाने और राहुल गांधी को प्रमोट करने के लिए, विदेशों में मौजूद सोशल मीडिया अकाउंट काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "सिंगापुर में लोग राहुल गांधी को PM बनाने के लिए काम…
Read Moreमहाराष्ट्र में फिर सियासी संग्राम: स्टिंग ऑपरेशन पर भिड़ीं भाजपा और शिंदे सेना, दो भाइयों की तकरार भी उजागर
मुंबई महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति के दो घटक दलों यानी भाजपा और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के बीच कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। अब नए विवाद में भाजपा कोटे से राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना विधायक नीलेश राणे द्वारा भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर स्टिंग ऑपरेशन करने पर आपत्ति जताई है और पार्टी कार्यकर्ता के घर में घुसने पर सवाल उठाया है। हालांकि, बावनकुले ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिंधुदुर्ग में भाजपा के एक कार्यकर्ता के घर से कथित तौर पर मतदाताओं…
Read Moreसेकंडों में ड्रोन-मिसाइल खत्म! ब्रिटेन का ‘ड्रैगनफायर’ बना आधुनिक जंग का नया शहंशाह
नई दिल्ली रक्षा विशेषज्ञ अक्सर कहते रहते हैं कि भविष्य का युद्ध ड्रोनों का युद्ध होगा। आने वाली किसी भी जंग में ड्रोन सबसे निर्णायक भूमिका निभाएंगे। यही वजह है कि दुनिया का हर बड़ा देश ड्रोन तकनीक के साथ-साथ एंटी-ड्रोन तकनीक पर भी दिन-रात काम कर रहा है। इसी कड़ी में ब्रिटेन ने एक क्रांतिकारी हथियार विकसित कर लिया है जो बड़े-बड़े ड्रोन और छोटी मिसाइलों को पल भर में राख कर सकता है। हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन के ड्रैगनफायर (DragonFire) लेजर हथियार की। दावा किया जा…
Read Moreसीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर तीखा प्रहार: बोले— ये ‘राम’ वाले नहीं, ‘हे-राम’ वाले हैं
श्योपुर मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की बड़ौदा तहसील में गुरूवार को सीएम मोहन यादव किसानों के मुआवजा वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। यहां एक तरफ जहां सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के जरिए 6 जिलों के किसानों के खातों में 238 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि ट्रांसफर की, वहीं दूसरी तरफ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसानों को सम्मान निधि नहीं दी, बल्कि कांग्रेस हमेशा किसान विरोधी रही है। 'ये राम वाले नहीं हे-राम वाले हैं'…
Read Moreदिल्ली धमाके का असर: वैष्णो देवी यात्रा में भारी गिरावट, घोड़े-पिट्ठू वालों की रोजी पर संकट
कटड़ा बीते माह दिल्ली में हुए धमाके का असर अभी भी मां वैष्णो देवी की यात्रा (Mata Vaishno Devi Yatra) पर लगातार बना हुआ है, क्योंकि मां वैष्णो देवी की यात्रा (Maa Vaishno Devi Yatra) में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, बीते दिनों मां वैष्णो देवी का यात्रा रोजाना का आंकड़ा 11000 से 15000 के मध्य बना हुआ था परंतु वर्तमान में यह आंकड़ा गिरकर 9000 से 11000 के मध्य पहुंच गया है। जिसके कारण आधार शिविर कटड़ा में लगातार श्रद्धालुओं की कमी देखने को मिल रही…
Read Moreयोगी सरकार सख्त: 4 जिलों में विशेष अभियान, संदिग्धों की तलाश तेज
बरेली यूपी सरकार ने बरेली मंडल के सभी डीएम और बरेली के कमिश्नर को सख्त निर्देश जारी किए है। सरकार की तरफ से जारी निर्देश में कहा गया है कि बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर के अधिकारी क्षेत्र में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करें। इस संबंध में बरेली के मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी ने मंडल के जिलाधिकारियों को अस्थायी हिरासत केंद्र बनाने का निर्देश दिया है, जहां पहचाने गए गैर-कानूनी अप्रवासियों को तब तक रखा जाएगा…
Read Moreगजवा-ए-हिंद नहीं, भगवा हिंद चाहिए— बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान
शिवपुरी शिवपुरी में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य राजनीति नहीं, हिंदू और सनातन एकता है। उन्होंने कहा कि हम इस देश को गजवा-ए-हिंद नहीं बल्कि हमें भगवा हिंद बनाना है। उन्होंने हिंदुओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए कहा “हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। चच्चे के 30 बच्चे हो सकते हैं तो हिंदुओं के 4 क्यों नहीं?” पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भारत में पाठयक्रम में गीता‑भागवत‑रामायण को जोड़ने की बात…
Read Moreनेपाल का बड़ा दांव! नए 100 के नोट पर भारत-विरोधी नक्शा, दिल्ली ने दी सख्त चेतावनी
नेपाल नेपाल के केंद्रीय बैंक ने बृहस्पतिवार को 100 रुपए के नए नोट जारी किए, जिन पर देश का संशोधित मानचित्र छपा है, जिसमें विवादास्पद कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा क्षेत्र भी शामिल हैं। भारत ने इस कदम को ‘‘कृत्रिम विस्तार'' करार दिया है। नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) के नए नोट पर पूर्व गवर्नर महाप्रसाद अधिकारी के हस्ताक्षर हैं। बैंक नोट पर जारी करने की तिथि 2081 बीएस अंकित है, जो गत वर्ष 2024 को दर्शाती है। तत्कालीन प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान, नेपाल ने मई…
Read Moreबंगाल की खाड़ी में ‘डिटवाह’ साइक्लोन बना खतरा, IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
कोलकाता बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन ‘डिटवाह’ (Cyclone Ditwah) के 30 नवंबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुँचने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव वाला क्षेत्र तेज होकर साइक्लोनिक तूफान (Weather Update) में बदल गया है। IMD ने बताया कि यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और तटीय इलाकों को प्रभावित करेगा। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, साइक्लोन सेन्यार निकोबार द्वीप समूह के सबसे उत्तरी द्वीप से 850 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है और…
Read Moreपुतिन की भारत यात्रा में बड़ी चर्चाएँ: रूसी तेल से लेकर डिफेंस डील तक क्या होगा एजेंडा?
नई दिल्ली भारतीय कंपनियों ने रूस से तेल की खरीद सीमित करने के साफ संकेत के बावजूद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी भारत यात्रा के दौरान कच्चे तेल (क्रूड) व्यापार प्रमुख मुद्दा बनेगा। दिसंबर के पहले हफ्ते में पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ सालाना सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति की तरफ से भारत को रूसी क्रूड की खरीद बढ़ाने के लिए हर संभव छूट देने की पेशकश होने के आसार हैं। रूसी तेल व्यापार है भारत यात्रा का मुख्य मुद्दा यूक्रेन युद्ध और पश्चिमी प्रतिबंधों से जूझ रही रूसी अर्थव्यवस्था…
Read Moreश्रीलंका में भीषण बारिश-भूस्खलन से 31 की मौत, पर्वतीय इलाकों में तबाही जारी
कोलम्बो श्रीलंका में बीते 11 दिन में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 31 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 4,000 लोग प्रभावित हुए हैं। श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि अकेले मध्य पर्वतीय जिलों में 18 लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। डेली मिरर ऑनलाइन की खबर के अनुसार एक भयावह घटना में, कुंबुक्कना में बढ़ते जलस्तर के बीच एक यात्री बस फंस गई, जिसके बाद आपात दलों ने 23 यात्रियों को सफलतापूर्वक बचा लिया। अडाडेराना समाचार पोर्टल ने बताया…
Read Moreजशपुर जिले में शिल्पकारों के लिए स्थापित होगा ग्लेज़िंग यूनिट: मुख्यमंत्री साय
कुम्हारों को 100 इलेक्ट्रॉनिक चाक का वितरण कुम्हार समाज के मंगल भवन के विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा विष्णु महायज्ञ चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के ग्राम नारायणपुर में कुम्हार समाज द्वारा आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम गोरिया में माटी कला बोर्ड के माध्यम से कुम्हारों के लिए ग्लेज़िंग यूनिट स्थापित करने तथा कुम्हार समाज के…
Read MoreSC छात्रों के लिए केंद्र की बड़ी सौगात: अब मिलेगी 2 लाख रुपए सालाना आर्थिक मदद
नई दिल्ली केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों के लिए बड़ी राहत भरी घोषणा की है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2024-25 के लिए SC छात्रों के लिए टॉप क्लास स्कॉलरशिप योजना के नए और अपडेटेड दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इन नए नियमों के अनुसार छात्रों को अब पहले से अधिक वित्तीय सहायता मिलेगी और शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारियां भी स्पष्ट रूप से तय की गई हैं। योजना का उद्देश्य और मुख्य लाभ इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक कठिनाइयों…
Read Moreअसम में दूसरी शादी पर सख्ती: 7 साल की जेल और ₹1.5 लाख जुर्माना, सरकारी नौकरियां भी जाएंगी
असम असम विधानसभा में गुरुवार को बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने को लेकर प्रोहिबिशन ऑफ पॉलीगैमी बिल 2025 पारित कर दिया गया है। अब असम में दूसरी शादी करना दंडनीय अपराध बन गया है। इस बिल के तहत यदि कोई व्यक्ति दूसरी शादी रचाता है तो उसके लिए 7 साल की कैद की सजा के साथ पीड़ित महिला को मुआवजा देने का भी प्रावधान है। अगर सरकारी नौकरी करने वाला व्यक्ति दूसरी शादी करता है तो उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस बिल…
Read More
