1 दिसंबर राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

मेष: 1 दिसंबर के दिन उत्पादक बनने के लिए पेशेवर चुनौतियों का समाधान करें। प्रेमी को खुश रखें। आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए धन का उपयोग करें। वित्तीय सफलता मिलेगी। टीम प्रोजेक्ट में अहंकार को हावी न होने दें। ऐसी एक्टिविटी करने से बचें, जो तनाव पैदा करती हैं। वृषभ: 1 दिसंबर के दिन प्रेमी के साथ अधिक समय बिताने पर विचार करें। धन आपके पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा है। काम पर चुनौतियों को मात देने के सर्वोत्तम संभव तरीकों पर विचार करें। करियर में सफलता पाने…

Read More

बारात में नोट लूट का सनसनीखेज अंजाम: हेड कांस्टेबल ने लड़के के सिर में मारी गोली, हथियार समेत गिरफ्तार

नई दिल्ली  दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बारात में नोट लूट रहे एक लड़के की सीआईएसएफ में तैनात हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसे उत्तर प्रदेश में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दूल्हे की बुआ का बेटा है। वह छुट्टी लेकर शादी में शामिल होने आया था। दिल्ली के शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में शनिवार रात बारात में 14 साल का नाबालिग लड़का नोट लूटने लगा। इससे नाराज होकर बारात में शामिल सीआइएसएफ के हेडकांस्टेबल ने पिस्टल निकालकर…

Read More

भ्रष्टाचार केस की आंच के बीच नेतन्याहू ने राष्ट्रपति से मांगी माफी—क्या मिलेगी राहत?

इजरायल  इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश के राष्ट्रपति से औपचारिक रूप से क्षमादान की मांग की है ताकि उनके खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के लंबे मुकदमे को समाप्त किया जा सके। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि नेतन्याहू ने राष्ट्रपति भवन के कानूनी विभाग को क्षमादान का औपचारिक आवेदन सौंप दिया है। राष्ट्रपति कार्यालय ने इसे 'असाधारण अनुरोध' करार देते हुए स्वीकार किया कि इसके 'गंभीर और दूरगामी निहितार्थ' हैं।   बता दें कि यह आवेदन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप के उस सार्वजनिक आग्रह…

Read More

थाईलैंड भागने की साजिश नाकाम: कोडीन सिरप केस में शुभम जायसवाल के पिता गिरफ्तार

वाराणसी उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में सक्रिय कफ सिरप तस्करी गिरोह के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला जयसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी थाईलैंड भागने की तैयारी में था। कोलकाता एयरपोर्ट से आरोपी को सोनभद्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, शुभम जायसवाल और अमित सिंह टाटा का नेटवर्क झारखंड से बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक कफ सिरप की सप्लाई कर रहा था. इस मामले में वाराणसी कोतवाली में एक एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें शुभम…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पुत्र डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधे योग गुरू स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आमंत्रण पर सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने उज्जैन पहुंचे कई विशिष्ट अतिथि भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक सरोकार, समरसता और सादगी की मिसाल प्रस्तुत करते हुए अपने छोटे पुत्र का पाणिग्रहण संस्कार उज्जैन में हुए सामूहिक विवाह समारोह में संपन्न कराया। योग गुरू स्वामी रामदेव ने 21 जोड़ों के सामूहिक…

Read More

सचिन पायलट का केंद्र पर वार: 11 साल में कितने अवैध प्रवासी निकाले? SIR पर भी उठाए सवाल

टोंक कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने SIR (मतदाता सूची सुधार अभियान) और कर्नाटक की राजनीतिक स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनाव आयोग ने सभी फॉर्म 4 दिसंबर से पहले भरने की समयसीमा तय की है। पायलट ने कहा, “वे चाहते हैं कि SIR यहीं जल्दी पूरी हो जाए, जैसे बिहार में किया गया। लेकिन हम इसमें सावधानीपूर्वक कार्रवाई कर रहे हैं। मैंने हमेशा देखा है कि भाजपा के नेता, गृहमंत्री और प्रधानमंत्री कहते रहे हैं कि अवैध प्रवासियों को बाहर…

Read More

महान संत कबीर साहेब के पवित्र धाम दामाखेड़ा आश्रम में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का धर्मगुरु प्रकाश मुनिनाम से सौजन्य भेंट

धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा रायपुर, महान संत कबीर साहेब जी के पावन स्थल दामाखेड़ा आश्रम में संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने प्रकाश मुनिनाम साहेब जी से सौजन्य भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान धार्मिक विषयों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक विषयों पर भी गहन चर्चा हुई।     कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी, विधायक श्रीमती भावना बोहरा, किरण सिंह देव एवं कृष्णा राय भी उपस्थित थे। सभी ने संत कबीर एवं उनके उपदेशों की वर्तमान समाज में प्रासंगिकता…

Read More

निवेश सुगमता के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा यूपी, सुधारों ने बदला कारोबारी परिदृश्य

निवेश मित्र के जरिए सेवाओं के डिजिटलीकरण से उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को अधिक सरल बनाने में मिली मदद लखनऊ उत्तर प्रदेश को 'उद्यम प्रदेश' के रूप में परिवर्तित कर 'विकसित उत्तर प्रदेश' के विजन को साकार करने में जुटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए हैं। प्रशासनिक प्रणाली को अधिक दक्ष, तकनीक आधारित व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने व्यापक सुधारों को लागू किया है, जिनका सीधा लाभ निवेशकों व उद्यमियों को मिल रहा है।…

Read More

राफेल–ब्रह्मोस–S-400 की तैनाती: तीन नए मिलिट्री बेस से ‘चिकन नेक’ अब बना अजेय दुर्ग

नई​ दिल्ली  भारत ने अपनी पूर्वी सीमा पर अब तक की सबसे बड़ी सैन्य तैनाती शुरू कर दी है. सिलिगुड़ी कॉरिडोर, यानी 22 किलोमीटर चौड़ा वह क्षेत्र जिसे चिकन नेक कहते हैं, जिसके जरिए उत्तर-पूर्वी भारत के सात राज्य देश की मुख्य भूमि से जुड़े हैं, अब पूरी तरह अभेद्य किला बनने जा रहा है. इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में तीन नए मिलिट्री स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं, जो नई दिल्ली की सैन्य रणनीति में मूलभूत बदलाव का संकेत देते हैं. असम के धुबरी के पास लाचित बोरफुकन मिलिट्री स्टेशन…

Read More

भावांतर योजना बड़ा अपडेट: सोयाबीन का मॉडल रेट 4237 रुपये घोषित, किसानों में राहत

भोपाल  भावांतर योजना 2025 के अंतर्गत  सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए  30 नवंबर को 4237 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। मॉडल रेट और न्यूनतम समर्थन मूल्य के भावांतर की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया…

Read More

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मालती मैरी की प्यारी आवाज़, फैंस बोले– बिल्कुल मम्मी-पापा जैसी

लॉस एंजिल्स बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कैलिफोर्निया में अपने घर पर परिवार संग समय बिताया। मौका था थैंक्स गिविंग का। इस दौरान उनकी 3 साल की बेटी मालती मैरी ने भी जमकर इंजॉय किया। प्रियंका ने मालती का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मीठी आवाज में सुरीला सा गाना गा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे 'थैंक्स गिविंग' के मौके पर परिवार के साथ…

Read More

दिल्ली प्रदूषण पर CM रेखा गुप्ता की सख्ती, 15–20 दिनों में लागू होगा नया कंट्रोल सिस्टम

नई दिल्ली  दिल्ली में वायु प्रदूषण, विशेष रूप से धूल के कणों से होने वाला प्रदूषण, एक गंभीर चुनौती बना हुआ है। इस चुनौती से निपटने के लिए दिल्ली सरकार एक्टिव हो गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) अब बड़े पैमाने पर मिस्ट स्प्रे तकनीक को अपना रहा है। विभाग ने 13 प्रमुख प्रदूषण हॉटस्पॉट की पहचान की है, जहां 305 बिजली के खंभों पर ये सिस्टम लगाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य इन अति-प्रदूषित क्षेत्रों में वायु की गुणवत्ता में सुधार करना है। तकनीक और क्रियान्वयन की स्थिति यह…

Read More

भोपाल के वरिष्ठ बीजेपी नेता और समाजसेवी सतीश नायक के निधन से पार्टी में शोक की लहर

भोपाल  मध्यप्रदेश के भोपाल में वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी सतीश नायक के निधन से पार्टी और उनके समर्थकों में शोक की लहर है। सतीश नायक लंबे समय से भोपाल की राजनीति में सक्रिय थे और जनसेवा के कार्यों में भी अग्रणी रहे थे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय वर्ष शिक्षित थे और वर्तमान में झरनेश्वर सहकारी बैंक के निदेशक के रूप में दायित्व निभा रहे थे। सतीश नायक के निधन पर पूर्व मंत्री ने जताया दुख सतीश नायक के निधन की खबर सुनकर पूर्व मंत्री और भोपाल संभागीय…

Read More

विश्वरंग में उत्तर-रंग का भव्य आयोजन: लोकमाता अहिल्या से सतवाणी सुरो तक – उत्तर रंग में सजी संस्कृति की संथ्या

भोपाल विश्वरंग 2025 के अंतर्गत चौथे दिन “उत्तर-रंग” कार्यक्रम के अंतर्गत रवीन्द्र भवन परिसर में विशेष सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें संगीत और रंगकर्म की दो उत्कृष्ट प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। संध्या का आरंभ सातवानी गायन से हुआ और समापन लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित भव्य महानाट्य *“अहिल्या रूपेण संस्थिता”* के मंचन के साथ हुआ। शाम के सत्र में राजीव सिंह एवं साथियों द्वारा प्रस्तुत सातवानी गायन ने श्रोताओं को सूफियाना और लोक रंग में डुबो दिया। गायन की शुरुआत बंदिश *“सांसों की…

Read More

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लैगशिप योजनाओं से मिली प्रदेश में युवा उद्यमिता को नई रफ्तार

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की युवा-केंद्रित नीतियों ने उत्तर प्रदेश में स्व-रोजगार, उद्यमिता और कौशल विकास के क्षेत्र में तेज रफ्तार प्रदान की है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, ओडीओपी और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना जैसे कार्यक्रमों से उत्तर प्रदेश के फ्लैगशिप अभियानों के माध्यम से न केवल बेरोजगारी पर अंकुश लगा है, बल्कि युवाओं को वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए जरूरी प्लेटफार्म भी प्राप्त हुआ है। हालिया आंकड़ों के अनुसार, इन पहलों से प्रदेश में हजारों की संख्या में युवा उद्यमी, स्टार्ट अप और नवाचार…

Read More