भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में देश और प्रदेश की स्वास्थ सुविधाओं में पिछले 11 वर्षों से लगातार वृद्धि हो रही है। मध्य प्रदेश में नए-नए मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज कॉलेज खोले जा रहे हैं। प्रदेश सरकार नागरिकों की सुविधाओं में वृद्धि के लिए दिन-रात प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर के…
Read MoreDay: December 14, 2025
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे : स्टार्टअप ग्रोथ का नया इंजन, नवाचार की उर्वरक भूमि बनेगा लखनऊ
लखनऊ कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद यह मार्ग स्टार्टअप विकास का प्रमुख इंजन बनने जा रहा है। एक्सप्रेस-वे के चालू होने के बाद लखनऊ नवाचार और उद्यमिता के एक बड़े केंद्र के रूप में स्थापित होगा। बेहतर कनेक्टिविटी और तेज आवागमन से यह पूरा क्षेत्र स्टार्टअप गतिविधियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ़ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के चेयरमैन, दीपक मैनी का कहना है कि उत्तर प्रदेश में जिस गति से इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो रहा है, उससे स्टार्टअप और नवाचार को नयी दिशा मिलेगी। कनेक्टिविटी…
Read Moreकेरल जीत पर राहुल गांधी ने UDF को दी बधाई, भाजपा नेता का कांग्रेस पर तीखा वार
केरल केरल में नगर निकाय चुनाव के नतीजों का कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने स्वागत किया। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन के लिए यूडीएफ को बधाई भी दी। राहुल गांधी के इस बधाई संदेश को लेकर भाजपा नेता अमित मालवीय ने बिना किसी सबूत के चुनाव नतीजों पर सवाल उठाने के लिए राहुल गांधी की आलोचना की। मालवीय ने लिखा कि जब भी किसी राज्य के चुनाव परिणाम राहुल गांधी के पक्ष में नहीं आते हैं तो राहुल गांधी ईवीएम पर सवाल उठाते हैं, वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, लेकिन जब…
Read Moreगोवा अग्निकांड के बाद फरार लूथरा ब्रदर्स थाइलैंड से भारत लाए जा सकते हैं, 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई संभव
गोवा गोवा में बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को अगले 24 से 48 घंटे में भारत लाया जा सकता है। नाइटक्लब में अग्निकांड के बाद ही दोनों भाई थाइलैंड भाग गए थे। 6 दिसंबर को लगी इस आग में कम से कम 25 लोग मारे गए थे जिनमे से कई क्लब के कर्मचारी भी थे। पिछले रविवार दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट पकड़कर वे फुकेट चले गए थे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और रविवार को उन्हें…
Read Moreविदेश में बड़ा हादसा: चार मंजिला हिंदू मंदिर जमींदोज, कई लोगों की मौत
दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका के एक भारतीय कस्बे में स्थित रेडक्लिफ पहाड़ी पर बने एक चार मंजिला मंदिर के निर्माणाधीन हिस्से के गिरने से कई लोगों की मौत हो गई है। अहोबिलम मंदिर के नाम से स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय इस मंदिर में शुक्रवार को हुए हादसे के बाद से लगातार बचाव अभियान जारी है। अभी तक चार शवों को बरामद किया गया है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक बचावकर्मियों को एक और शव का पता चला है, लेकिन खराब मौसम की वजह से बचाव कार्य बंद करना पड़ गया।…
Read Moreदलित, पिछड़ा व अल्पसंख्यक बेटियों के लिए वरदान बनी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
सीएम योगी के प्रयासों से गरीब व वंचित वर्गों के बेटियों की शादी हुई आसान योगी सरकार का विकास पर केंद्रित एजेंडा विपक्ष को दिखा रहा आईना प्रदेश के दलित वर्ग से 2.20 लाख से अधिक बेटियों को मिला योजना का लाभ पिछड़े वर्ग से 1.30 लाख से अधिक गरीब बेटियों की हो चुकी है शादी अल्पसंख्यक वर्ग की 40 हजार से अधिक से अधिक बेटियों की शादी करा चुकी है योगी सरकार लखनऊ सीएम योगी की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर तबके, खासकर पिछड़ा, दलित…
Read Moreयोगी आदित्यनाथ सरकार झांसी में 16 दिसंबर को कराएगी पिंक जॉब फेयर का आयोजन
कई कंपनियां जॉब फेयर में लेंगी हिस्सा, छात्राओं को मिलेगा इंटरव्यू के बाद जॉब का ऑफर झांसी योगी आदित्यनाथ सरकार महिला अभ्यर्थियों और छात्राओं को रोजगार के लिए विशेष अवसर उपलब्ध कराने के मकसद से पिंक जॉब फेयर के आयोजन कराती है। इसी कड़ी में झांसी में 16 दिसंबर को पिंक जॉब फेयर का आयोजन होने जा रहा है। इस पिंक जॉब फेयर का आयोजन राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झांसी के परिसर में किया जाएगा, जिसमें कई कंपनियां छात्राओं का साक्षात्कार कर उनका चयन करेंगी। झांसी में पिछले वर्ष…
Read MoreAQI 497 पर दिल्ली बेहाल, एक्सपर्ट बोले– ग्रैप-4 से नहीं थमेगा ज़हर, सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे
नई दिल्ली दिल्ली में पलूशन लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह दिल्ली के बवाना में सबसे ज्यादा 497 AQI दर्ज किया गया। दिल्लीवासियों के साथ पर्यावरणप्रेमी भी चिंता में हैं। मशहूर पर्यावरणविद् भावरीन कंधारी ने दिल्ली-एनसीआर में लागू किए गए ग्रैप-4 की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे लंबे समाधान के बजाय एक रिएक्टिव कदम बताया। राजधानी में वायु गुणवत्ता बेहद खराब होने के बाद GRAP के स्टेज-4 को लागू किए जाने के संदर्भ में कंधारी ने कहा कि यह समस्या अचानक पैदा नहीं हुई, बल्कि वर्षों की नीतिगत…
Read Moreबिहार के नितिन नबीन को बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने मंत्री
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन (45) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है. पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है. नितिन नबीन बीजेपी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं. यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 से तत्काल प्रभाव से लागू हो…
Read Moreकोलकाता मेसी इवेंट पर सियासत तेज: BJP ने विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स शेयर कर ममता सरकार पर साधा निशाना
कोलकाता ग्लोबल फुटबॉल आइकॉन लियोनेल मैसी का भारत दौरा कोलकाता से शुरू तो हुआ, लेकिन अव्यवस्था की वजह से यह ममता सरकार के लिए परेशानी का सबब बन गया है। भाजपा की तरफ से लगातार सरकार पर हमला बोला जा रहा है। इसी क्रम में बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने इस पूरे घटनाक्रम पर वैश्विक मीडिया की रिपोर्ट्स को साझा करते हुए लिखा कि ममता सरकार ने कोलकाता को पूरी दुनिया के सामने हंसी का पात्र बना दिया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी भड़ास…
Read Moreभाजपा की कार्यप्रणाली देख दुनिया है हैरानः पीयूष गोयल
नामों की घोषणा वाली कॉपी केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने की भारतीय जनता पार्टी उ.प्र के संगठन पर्व समारोह में प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा लखनऊ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के हम सदस्य हैं। दुनिया हैरान है कि जितने व्यवस्थित व लोकतांत्रिक तरीके से मेंबर बनाने व राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने का काम आपसी समन्वय से होता है जो कि अकल्पनीय है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यह बातें राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, आशियाना में रविवार को भारतीय जनता पार्टी…
Read Moreमुख्यमंत्री साय से आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट
रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को शहीद वीर नारायण सिंह जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। शहीद वीर नारायण सिंह जयंती के अवसर पर यह भव्य समारोह 15 दिसंबर 2025 को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी छात्र-छात्राओं द्वारा शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास, पेंशन…
Read Moreपर्दे डाल लो, एयर प्यूरीफायर अमीरों का चोचला— दिल्ली के प्रदूषण पर योगगुरु रामदेव का बयान
नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर में खतरनाक स्तर के प्रदूषण को लेकर योगगुरु रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। प्रदूषण की वजह से बढ़ती एयर प्यूरिफायर की डिमांड को लेकर रामदेव ने कहा कि यह सब अमीरों के चोचले हैं। उन्होंने प्रदूषण से खुद को बचाने के व्यायाम भी बताया। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान एंकर ने जब उनसे पूछा कि इस स्तर के प्रदूषण में लोग बाहर निकलकर कैसे व्यायाम कर सकते हैं? इसपर रामदेव ने कहा, देखिए, जब देश विकास रहा है तो कुछ धूल तो…
Read Moreप्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में ऐतिहासिक उपलब्धि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कॉफी टेबल बुक का किया अनावरण
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अपनी प्रथम मंत्रिपरिषद बैठक में 18 लाख आवास स्वीकृत किए जाने के निर्णय के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक आकर्षक कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया। यह पुस्तक राज्य में ग्रामीण आवास योजना के तहत प्राप्त ऐतिहासिक प्रगति, नवाचारों और उपलब्धियों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करती है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत राज्य को प्राप्त 26.27 लाख आवासों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 24.37 लाख…
Read Moreहिंदू नाम से दोस्ती, दरगाह में हुआ खुलासा, इंदौर में युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज
इंदौर इंदौर में एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शख्स ने पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने तक की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। लसूड़िया पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाली 22 वर्षीय हिंदू युवती की शिकायत पर अनस उर्फ अश्विन पिता नईम बैग,…
Read More
