रेल यात्रियों पर महंगाई की मार, रेलवे ने बढ़ाया किराया; स्लीपर से एसी तक जानें नया टिकट रेट

नई दिल्ली  रेल यात्रा करने वालों की जेब अब ज्यादा ढीली होने वाली है। भारतीय रेलवे ने किराए के ढांचे में बदलाव करने का फैसला किया है। ऐसे में जनरल, स्लीपर और एसी श्रेणी में टिकट महंगे हो जाएंगे। रेलवे ने बताया है कि किराये की नई दरें 26 दिसंबर से लागू हो जाएंगी। जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेनों के टिकट के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। मेल, एक्सप्रेस और नॉन एसी कैटिगरी में 2 पैसा प्रति किलोमीटर किराया बढ़ाया गया है। इस हिसाब से 500 किलोमीटर पर 10 रुपये ज्यादा…

Read More

स्पेशल स्कूल में मानवता को शर्मसार करने वाला अपराध, दिव्यांग छात्राओं के यौन उत्पीड़न पर प्राचार्य को सख्त सजा

मुंबई  महाराष्ट्र की एक स्पेशल कोर्ट ने एक दिव्यांग छात्रों के लिए बनाए गए एक स्कूल के पूर्व प्राचार्य और शिक्षक को यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई है। प्राचार्य और शिक्षक के ऊपर आरोप थे कि पद पर रहते हुए वह बोलने और सुनने में असमर्थ छात्राओं को अपने ऑफिस में बुलाते थे और फिर उनके साथ यौन उत्पीड़न करते थे। कोर्ट ने शिक्षकों को जीवन का मार्गदर्शक बताते हुए इसे बहुत बड़ा विश्वासघात करार दिया, और आरोपियों के 5 साल सश्रम कारावास की…

Read More

कौन है पाकिस्तान का समीर मिन्हास? U-19 एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ शतक जड़ मचाई तबाही

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप फाइनल दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने शतक जड़ महफिल लूट ली है। उनका यह शतक मात्र 71 गेंदों पर आया, जिसमें 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल है। मिन्हास ने अपनी इस पारी में परिपक्वता साफ देखने को मिली। अच्छी गेंदों को उन्होंने सम्मान दिया, वहीं बुरी गेंदों को मैदान के बाहर तक पहुंचाया। पाकिस्तान में इतना होनहार बल्लेबाज देख हर कोई यह जानने को इच्छुक है कि…

Read More

‘खुदा से बेहतर नरेंद्र मोदी?’ जावेद अख्तर के बयान ने मचाया बवाल, अस्तित्व पर भी उठाए सवाल

नई दिल्ली  क्या खुदा का अस्तित्व है? इस सवाल पर मशहूर शायर और गीतकार जावेद अख्तर और इस्लामी विद्वान मुफ्ती शमाइल नदवी के बीच नई दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई एक बहस ने न सिर्फ सभागार को खचाखच भर दिया, बल्कि इसके बाद सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस देखने को मिल रही। करीब दो घंटे चली इस चर्चा ने आस्था, तर्क, नैतिकता और मानव पीड़ा जैसे मुद्दों को केंद्र में ला दिया। द लल्लनटॉप के इस कार्यक्रम का विषय था- “क्या खुदा का अस्तित्व है?” यह एक दुर्लभ…

Read More

क्या भारत के लिए एक जयशंकर काफी? विदेश मंत्री ने पीएम मोदी का नाम लेकर दिया करारा जवाब

नई दिल्ली विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी वाकपटुता के लिए जाने जाते हैं। पुणे में एक कार्यक्रम वैश्विक राजनीति और रणनीति पर बात करते हुए जयशंकर ने भगवान श्री कृष्ण और भगवान हनुमान को दुनिया का सबसे महान रजानयिक बताया। इसी कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत के लिए एक जयशंकर काफी है या फिर हमें और जयशंकर की जरूरत है? इस सवाल का जवाब मुस्कराकर देते हुए जयशंकर ने कहा कि आपका सवाल ही गलत है। विदेश मंत्री ने कहा, "आपका सवाल यह होना चाहिए कि…

Read More

अमेरिका की आज़ादी पर इस्लामिक विचारधारा सबसे बड़ा खतरा: तुलसी गबार्ड का बयान

एरिजोना अमेरिका की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (DNI) तुलसी गबार्ड ने इस्लाम की विचारधारा को अमेरिका की आजादी और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह कोई धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि एक राजनीतिक विचारधारा है, जिसका उद्देश्य शरीयत कानून के तहत वैश्विक खिलाफत स्थापित करना है। यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता और पश्चिमी लोकतांत्रिक मूल्यों के बिल्कुल विपरीत है। एरिजोना में टर्निंग पॉइंट यूएसए के अमेरिका फेस्ट को संबोधित करते हुए गबार्ड ने कहा कि यह खतरा अब केवल विदेशों तक सीमित नहीं है, बल्कि…

Read More

IND vs PAK U19 Final: भारत को तीसरी सफलता, क्या 350 से पहले थमेगा पाकिस्तान? क्रीज पर मिन्हास

दुबई  इंडिया वर्सेस पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल आज दुबई में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज समीर मिन्हास ने भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में शतक जड़ा। यह सेंचुरी उनकी 71 गेंदों में आई। समीर मिन्हास का यह इस अंडर-19 एशिया कप में उनका दूसरा शतक है।भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पाकिस्तान की तूफानी शुरुआत पर लगाम हेनिल पटेल ने चौथे ओवर में हमजा जहूर (18) को आउट करके लगाई। इसके बाद समीर…

Read More

‘बहुत बड़ी गलती है’— मोहन भागवत ने भाजपा का नाम लेकर कही अहम बात, बोले: हम केवल सेवा संगठन नहीं

नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों पश्चिम बंगाल के चार दिवसीय दौरे पर हैं। उत्तर बंगाल से कोलकाता पहुंचे भागवत ने साइंस सिटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अगर आप संघ को समझना चाहते हैं, तो तुलना करने से गलतफहमियां पैदा होंगी। अगर आप संघ को केवल एक अन्य सेवा संगठन मानते हैं, तो आप गलत होंगे। आरसएस प्रमुख ने कहा कि कई लोगों में 'संघ' को भाजपा के नजरिए से समझने की प्रवृत्ति होती है,…

Read More

‘हैवान’ से अक्षय कुमार का लीक लुक आया सामने! तस्वीर देख फैंस बोले– अब शुरू हुआ बीस्ट मोड

मुंबई बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है निर्देशक प्रियदर्शन की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म 'हैवान', जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान पहली बार इस अंदाज में आमने-सामने नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म से अक्षय कुमार का एक लीक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त हलचल मचा दी है। हल्के-फुल्के कॉमेडी से बिल्कुल अलग अंदाज प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी को दर्शक अब तक कॉमेडी फिल्मों के लिए जानते…

Read More

148 साल के टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बना रिकॉर्ड, Devon Conway–Tom Latham की जोड़ी ने रच दिया इतिहास

नई दिल्ली  न्यूजीलैंड वर्सेस वेस्टइंडीज तीसरा टेस्ट माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी -डेवोन कॉनवे और टॉम लाथम- ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जो टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में इससे पहले कोई नहीं कर पाया। न्यूजीलैंड ने तीसरा टेस्ट जीतने के लिए वेस्टइंडीज के सामने 462 रनों का टारगेट रखा है। चौथे दिन के अंत तक वेस्टइंडीज ने बिना विकेट खोए 43 रन बना लिए हैं। जिस तरह यह विकेट खेल रही है, उसे…

Read More

दमघोंटू हुई हवा: प्रदूषण ने बढ़ाई सांसों की मुश्किल, गंभीर श्रेणी के करीब AQI

नई दिल्ली राजधानी में स्थानीय कारकों के चलते प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में हवा की गति धीमी होने के चलते लगातार छठे दिन भी हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, रविवार सुबह राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 393 दर्ज किया गया है। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। इससे पहले शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 398 दर्ज किया गया। रविवार को यानी आज हवा के गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। केंद्रीय प्रदूषण…

Read More

भारत में H-1B वीजा अपॉइंटमेंट्स बड़े पैमाने पर रद्द, आवेदकों की बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली भारत में बड़े पैमाने पर पहले से शेड्यूल एच-1बी वीजा अपॉइंटमेंट्स रद्द की गई हैं। इसके चलते अमेरिका जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जो अपॉइंटमेंट रद्द की गई हैं, वे पहले दिसंबर में तय थीं, लेकिन अब उन्हें कई महीनों बाद के लिए शेड्यूल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी सरकार के सख्त नियमों और सोशल मीडिया की निगरानी के लिए ये अपॉइंटमेंट्स रद्द किए गए हैं। दूतावास ने जारी किया बयान जिन आवेदकों की वीजा अपॉइंटमेंट्स 15 दिसंबर…

Read More

जोहान्सबर्ग में ताबड़तोड़ फायरिंग, सड़क पर चलते लोगों पर हमला; 10 की मौत से दहशत

जोहान्सबर्ग दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 अन्य घायल होने की खबर है। इनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। एएफपी ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है। एजेंसी ने बताया कि एक अज्ञात बंदूकधारी ने जोहान्सबर्ग के पास एक गांव में गोलीबारी की। पुलिस के अनुसार हमलावर के मकसद का अभी भी पता नहीं चला है। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की यह घटना जोहान्सबर्ग से 40 किलोमीटर…

Read More

नए साल पर बड़ा आतंकी खतरा! पठानकोट के रास्ते पाक घुसपैठ की साजिश, सैन्य ठिकाने निशाने पर

पठानकोट पाकिस्तान एक बार फिर नए साल पर पंजाब में दहशत फैलाने की योजना बना रहा है। उसने पंजाब के रास्ते घुसपैठ कराने के लिए आतंकियों को तैयार कर लिया है और उनकी मदद के लिए सीमा क्षेत्र के अपने स्लीपर सैल एक्टिवेट कर दिए हैं। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर पंजाब पुलिस ने गंदला लाहड़ी क्षेत्र से आतंकियों के संदिग्ध मददगार बिल्लू गुज्जर को हिरासत में लिया है। दूसरा व्यक्ति नजाकत हुसैन फिलहाल लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। एसएसपी दलजिंदर सिंह ने बताया…

Read More

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में BJP का दबदबा, शिवसेना-NCP के साथ 200+ सीटों पर बढ़त; मतगणना जारी

मुंबई महाराष्ट्र की 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्यों के पदों के साथ-साथ इन स्थानीय निकायों में रिक्त सदस्य के 143 पदों के लिए मतदान शनिवार को संपन्न हुआ। पहले चरण में 263 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान हुआ था। आज सभी 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में राज्य की सत्ता में काबिज महायुति गठबंधन को बढ़त दिख रही है। दोपहर 12:10 बजे के आंकड़े के मुताबिक, नगर परिषद में अकेली भाजपा…

Read More