"प्रधानमंत्री मोदी के विचार राष्ट्र को सदैव प्रदान करते हैं नई ऊर्जा, दिशा और आत्मविश्वास" भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने रविवार को आनंद नगर स्थित मिल्खा सिंह मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का स्थानीय जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों के साथ सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया गया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के विचार सदैव राष्ट्र को…
Read MoreDay: December 28, 2025
कार्य में लाएं तेजी, गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : सीएम योगी
गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एनसीसी ट्रेनिंग एकेडमी गोरखपुर सहित समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए नया गौरव होगा। इसके निर्माण कार्य में तेजी लाकर लक्षित समय में इसे पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय। साथ ही निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। निर्माण की गुणवत्ता और समयबद्धता में किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सीएम योगी रविवार दोपहर बाद गोरखपुर के ताल कंदला में निर्माणाधीन एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) ट्रेनिंग एकेडमी का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने एकेडमी के मॉडल…
Read Moreसामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता और मितव्यता का संदेश देने का प्रभावी माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सोलह संस्कारों में पाणिग्रहण संस्कार का है विशेष महत्व फिजूल खर्ची रोककर हम अपनी बचत और संसाधनों का उपयोग बच्चों को पढ़ाने लिखाने एवं परिवार की बेहतरी में करें भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सनातन संस्कृति के 16 संस्कारों में पाणिग्रहण संस्कार का विशेष महत्व है। यह संस्कार ही परिवार परंपरा की निरंतरता का आधार बनता है। पाणिग्रहण संस्कार का संतों के सानिध्य और सामूहिक विवाह के आनंद के साथ संपन्न होना विशेष संयोग और सौभाग्य का प्रतीक है। सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक विभेद और फिजूल…
Read Moreईयर एंडर 2025: ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस में उत्तर प्रदेश की बड़ी छलांग
योगी सरकार के सुधारों से यूपी देश के अग्रणी निवेश गंतव्यों में शामिल ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस में 12वें से दूसरे स्थान तक का तय किया सफर BRAP 2024 में तीन प्रमुख सुधार क्षेत्रों में यूपी ‘टॉप अचीवर’ स्टेट 97% से अधिक आवेदन निस्तारण दर, 20 लाख से ज्यादा डिजिटल स्वीकृतियां लखनऊ वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश ने व्यापार में सुगमता (Ease of Doing Business) के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए गए प्रशासनिक और डिजिटल सुधारों ने प्रदेश को निवेश के…
Read Moreकृषि मंत्री कंषाना ने मटर की फसल का निरीक्षण कर किसानों से किया संवाद
भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने रतलाम जिले के जावरा से लौटते समय ग्राम बदनावर में किसानों से मुलाकात कर उनकी मटर की फसल का निरीक्षण किया। मंत्री कंषाना ने खेतों में जाकर फसल की स्थिति, उत्पादन क्षमता एवं मौसम के प्रभाव की जानकारी ली। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और खेती से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर बीज, खाद, सिंचाई एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता…
Read MoreApple यूज़र्स के लिए खुशखबरी! ‘Apple Days Sale’ में iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट
नई दिल्ली अगर आप लंबे समय से Apple के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 Pro को अपना बनाने का सपना देख रहे हैं, तो अब अपनी जेब ढीली करने का सही समय आ गया है। मशहूर रिटेलर विजय सेल्स ने आज से अपनी बहुप्रतीक्षित ‘Apple Days Sale’ की शुरुआत कर दी है। इस सेल की सबसे हॉट डील iPhone 17 Pro पर मिल रही है, जहाँ फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स को मिलाकर आप भारी बचत कर सकते हैं। ₹1.35 लाख वाला फोन अब ₹1.25 लाख के करीब Apple ने…
Read Moreउप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से जिला पंचायत अध्यक्षों ने विभिन्न मांगों पर की चर्चा
रायपुर, उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्षों ने अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा तथा मानदेय, भ्रमण-यात्रा, आवास एवं अन्य भत्तों में वृद्धि, उचित सुरक्षा व्यवस्था और वाहन किराए में संशोधन जैसी मांगों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना और उन पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री…
Read More‘शास्त्री’ के दौरे पर सियासी बवाल, बैज का आरोप—सरकारी विमान को बना दिया ‘हवाई टैक्सी’
रायपुर पं धीरेंद्र शास्त्री के सरकारी हवाई जहाज के निजी इस्तेमाल पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सरकार फिजूल खर्च कर बाबाओं को घूमा रही है. सरकारी हवाई जहाज हवाई टैक्सी बन चुका है. बैज ने पूछा कि सरकारी हवाई जहाज का उपयोग क्या किसी साधु संत के लिए करना चाहिए? ये भी बताया जाए सतना में कौन से कार्यक्रम में शामिल हुए थे. केवल चाय पी कर वह से वापिस आ गए? सरकारी हवाई जहाज को हवाई टैक्सी बना दिया है. रेल किराए…
Read Moreराजस्थान में शीतलहर का कहर, करौली में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री रिकॉर्ड
जयपुर राजस्थान में सर्दी का असर तेज हो गया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से गिरा। करौली में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। पाली में भी पारा 3.4 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने चूरू, सीकर, झुंझुनूं और अलवर में तेज शीतलहर की चेतावनी जारी की है। शेखावाटी और आसपास के इलाकों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। कई…
Read Moreमध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का रिश्ता भौगोलिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक चेतना और साझी विरासत का है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच का संबंध केवल भौगोलिक सीमाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संत परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और समाज सुधार की साझी विरासत से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को जबलपुर में महाराष्ट्र शिक्षण मंडल के शताब्दी वर्ष समारोह को इंदौर से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी विशेष रूप से मौजूद…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात का किया श्रवण
पीएम मोदी ने देश के नागरिकों से बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाएँ न लेने का आहवान भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रसिद्ध कार्यक्रम मन की बात के 129वें संस्करण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर जिले के शिप्रा में श्रवण किया। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2025 में अंतरिक्ष यात्री सुभांशु शुक्ला की सफल वापसी, भारत द्वारा सिन्दूर ऑपरेशन, पुरूष और महिला क्रिकेट टीम द्वारा खिताबी जीत तथा दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम का चैम्पियन बनना प्रमुख घटनाएं रही। प्रधानमंत्री मोदी ने…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम सुजापुर में पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय की प्रतिमा का किया अनावरण
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को रतलाम जिले के जावरा विधानसभा क्षेत्र के गांव सुजापुर में जावरा विधायक राजेंद्र पांडेय एवं उनके परिवार द्वारा विकसित किए गए स्मृति कुंज में स्थापित मालवा के गांधी के नाम से सुविख्यात जावरा मंदसौर नीमच क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मी नारायण पांडेय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। जावरा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सभी अतिथियों को साफा पहनाकर पुष्प हारों से स्वागत किया। पांडेय परिवार के सदस्य गणों ने भी अतिथियों का आतमीय स्वागत…
Read Moreअरावली मुद्दे पर कांग्रेस सख्त, प्रदर्शन में शामिल न होने वाले 8 जिलाध्यक्षों को भेजा जाएगा नोटिस
जयपुर अरावली क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर कांग्रेस ने भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया है कि अरावली में अवैध खनन में बीजेपी के मंत्री और विधायक हिस्सेदार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस संवेदनशील क्षेत्र को खनन माफियाओं के हवाले कर दिया है। डोटासरा ने कहा कि जब मौजूदा सरकार सत्ता में आई थी, तब अवैध खनन के खिलाफ सात दिन का अभियान चलाया गया था, लेकिन उसके बाद यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों संग ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 129वीं कड़ी का श्रवण
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 129वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक प्रबोध मिंज एवं विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष के अंतिम ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी अपनाने, देश में निर्मित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक दवाओं के सेवन से बचने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्र को मार्गदर्शन…
Read Moreरेलवे की तर्ज पर यूपी रोडवेज में डिजिटल क्रांति, मोबाइल ऐप से होगी सीट बुकिंग और लाइव बस ट्रैकिंग
लखनऊ उत्तर प्रदेश रोडवेज बस अड्डों पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को अब बार-बार जानकारी लेने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने मोबाइल ऐप के माध्यम से बसों की सीट बुकिंग और लाइव लोकेशन की सुविधा शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली है। रेलवे की तर्ज पर अब यात्री यात्रा से पहले ही अपनी पसंद की सीट आरक्षित कर सकेंगे। इसके साथ ही बस की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी मोबाइल पर ही उपलब्ध होगी।…
Read More
