‘पेट्रोल-डीजल बंद करो, नहीं तो चलाऊंगा डंडा’—नितिन गडकरी के बयान से ऑटो इंडस्ट्री में हड़कंप

नई दिल्ली नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता को लेकर बड़ा और सख्त संदेश दिया। उन्होंने साफ कहा कि देश को पारंपरिक ईंधनों से बाहर निकलना होगा और इसके लिए सरकार वैकल्पिक ईंधन को तेजी से बढ़ावा दे रही है। गडकरी ने मंच से स्पष्ट शब्दों में कहा कि बतौर परिवहन मंत्री उन्होंने इस दिशा में कड़ा रुख अपनाया है। ‘डीजल और पेट्रोल बंद करो, वरना यूरो-6 लागू करूंगा’ कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने…

Read More

वैष्णो देवी यात्रा में सुरक्षा की नई ढाल: श्राइन बोर्ड का मास्टर प्लान, 700 कैमरों से होगी 24×7 निगरानी

जम्मू नए साल 2026 के स्वागत के लिए लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने की तैयारी कर रहे हैं। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। कटरा बेस कैंप से लेकर भवन तक पूरे 13 किलोमीटर के ट्रैक को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम पूरी यात्रा मार्ग पर लगभग 700 सीसीटीवी कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। इनका नियंत्रण कक्ष…

Read More

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: जनवरी से कंफर्म टिकट पोस्टपोन करना होगा बिल्कुल फ्री

नई दिल्ली भारतीय रेलवे नए साल 2026 से यात्रियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहा है। अब रेल यात्रियों को अपने कंफर्म टिकट की तारीख बदलने के लिए पुराने टिकट को कैंसिल करने की जरूरत नहीं होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, जनवरी 2026 से यात्री बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के अपने कंफर्म टिकट की यात्रा तिथि को ऑनलाइन बदल सकेंगे। क्या है नई व्यवस्था? वर्तमान नियम के अनुसार, यदि किसी यात्री को अपनी यात्रा की तारीख बदलनी होती है, तो उसे पहले टिकट कैंसिल करना पड़ता है,…

Read More

सीएम योगी का विजन : तीन करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की सबसे बड़ी मुहिम

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत घर-घर संपर्क कर समूह में जोड़ने की रणनीति लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नया कीर्तिमान गढ़ने की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत एक वर्ष में एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ के रूप में तैयार करने की व्यापक कार्ययोजना पर काम शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री योगी का स्पष्ट…

Read More

विदिशा से नई रेल सुविधा की शुरुआत, शिवराज सिंह चौहान ने दी ट्रेनों के ठहराव की सौगात

भोपाल राजधानी और उसके आसपास के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेल मंत्रालय की पहल के तहत विदिशा, सांची और दीवानगंज स्टेशनों पर नई ट्रेनों का प्रायोगिक ठहराव शुरू किया गया है, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को यात्रा में सुविधाओं और समय की बचत दोनों मिलेगी। लंबी दूरी की यात्रा में आसानी माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विदिशा रेलवे स्टेशन पर इस ठहराव सेवा का शुभारंभ किया। यात्रियों की लंबे समय से यह मांग थी कि प्रमुख ट्रेनों का ठहराव…

Read More

नए साल पर ‘प्लान 31’ लागू: भोपाल में फार्म हाउस से सड़कों तक ड्रोन की पैनी नजर

भोपाल नए साल के स्वागत के लिए अगर आप किसी गोपनीय फार्म हाउस पार्टी या बिना अनुमति वाले जश्न की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। भोपाल पुलिस ने ''न्यू ईयर ईव'' के लिए एक ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया है जिसे तोड़ना हुड़दंगियों और नियम तोड़ने वालों के लिए मुमकिन नहीं होगा। भोपाल पुलिस ने इसे प्लान 31 नाम दिया है। पार्टियों पर ड्रोन से नजर रखने की तैयारी कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान ड्रग्स, अवैध शराब और तेज आवाज में…

Read More

MP में आउटसोर्स भर्ती पर बवाल, नियम ताक पर रखकर नियुक्तियों का आरोप

भोपाल स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत वित्तीय वर्ष 2024–25 एवं 2025–26 में प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में कुल 18,653 पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्तियां की जानी हैं। इन नियुक्तियों को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। नियमों का खुलेआम उल्लंघन आरोप है कि निजी एजेंसियों के जरिए की जा रही भर्तियों में नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है और धनबल के सहारे प्रक्रियाओं को प्रभावित किया जा रहा है। मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया…

Read More

ICU के नाम पर बड़ा खेल: आयुष्मान योजना में फर्जी भर्ती दिखाकर सरकारी धन हड़पने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर सरकारी धन की लूट और मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ दक्ष आयुष्मान फ्रेमवर्क के तहत बड़ा शिकंजा कसा गया है। स्टेट हेल्थ एजेंसी ने जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर प्रदेश के नौ अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, नोटिस थमाए गए अन्य 28 अस्पतालों के भविष्य पर सोमवार को उनके जवाब के आधार पर फैसला लिया जाएगा। जांच में कई अस्पताल भौतिक रूप से बंद पाए गए, लेकिन…

Read More

Holiday List 2026: नए साल में छुट्टियों की बहार! 15 लॉन्ग वीकेंड से बनेगा ट्रैवल का परफेक्ट प्लान

नई दिल्ली  नए साल की शुरुआत के साथ ही घुमक्कड़ों और छुट्टियों के शौकीनों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। साल 2026 कैलेंडर के लिहाज से बेहद खास होने वाला है। अगर आप भी दफ्तर की भागदौड़ से दूर ब्रेक की तलाश में रहते हैं, तो अपनी डायरी निकाल लीजिए। साल 2026 में कुल 15 लॉन्ग वीकेंड आ रहे हैं, जिन्हें स्मार्ट तरीके से प्लान करके आप करीब 50 दिनों तक की लंबी छुट्टियों का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां साल 2026 का 'हॉलिडे प्लानर' दिया गया है:…

Read More

न्यू ईयर से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, भोपाल के ‘सीक्रेट’ जाम अड्डों पर छापा, 36 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल नए साल की आहट के साथ ही राजधानी के गलियारों में सजी ''अवैध महफिलों'' पर पुलिस ने काल बनकर दस्तक दी है। पिपलानी , गोविंदपुरा, मिसरोद और निशातपुरा पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए शहर के उन गुप्त ठिकानों पर छापा मारा, जहां बिना लाइसेंस के जाम छलकाए जा रहे थे। पुलिस की इस 72 घंटे की ''क्लीनिंग ड्राइव'' ने उन संचालकों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है, जो नए साल के जश्न के नाम पर अवैध शराब का कारोबार फैलाने की फिराक में थे।…

Read More

चीन का इंजीनियरिंग चमत्कार: दुनिया की सबसे लंबी टनल तैयार, 4 घंटे का सफर अब सिर्फ 20 मिनट

बीजिंग चीन ने इंजीनियरिंग और तकनीक के क्षेत्र में एक बार फिर वैश्विक कीर्तिमान स्थापित करते हुए दुनिया की सबसे लंबी एक्सप्रेस-वे टनल का निर्माण पूरा कर लिया है। शिनजियांग प्रांत में स्थित इस 'तियानशान शेंगली टनल' की कुल लंबाई 22.13 किलोमीटर है। इस सुरंग के शुरू होने से दुर्गम पर्वतीय रास्तों पर होने वाला 4 घंटे का सफर अब मात्र 20 मिनट में पूरा हो सकेगा। समय और दूरी में भारी कटौती यह विशाल टनल 324 किलोमीटर लंबे उरुमकी-युली एक्सप्रेस-वे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पूरे प्रोजेक्ट के…

Read More

निजी स्कूलों जैसी सुविधाएँ अब सरकारी स्कूलों में, MP में 4500 बाल वाटिकाएं होंगी शुरू

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार सत्र 2026-27 में प्रदेश के लगभग 4500 प्राथमिक विद्यालयों में 'बाल वाटिका' (प्री-प्राइमरी कक्षाएं) शुरू करने जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तीन से छह वर्ष के बच्चों को औपचारिक स्कूली शिक्षा से पहले खेल-खेल में सीखने का माहौल प्रदान करना है। इन वाटिकाओं में बच्चों के लिए रंग-बिरंगे क्लासरूम, खिलौने और विशेष रूप से तैयार किया गया पाठ्यक्रम होगा। यह निजी प्ले स्कूल की तर्ज पर सांदीपनि विद्यालय खुलेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को…

Read More

न्यू ईयर सेलिब्रेशन का हॉटस्पॉट बने एमपी के टाइगर रिज़र्व, 10 दिन देसी-विदेशी सैलानियों से रहे गुलजार

उमरिया पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत को जश्न से यादगार बनाने के लिए प्रदेश के टाइगर रिजर्वों में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। न सिर्फ देसी बल्कि विदेशी पर्यटकों ने भी होटलों में अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। कुछ लोग तो बिना सफारी बुक कराए ही आ गए हैं और उनका उद्देश्य सफारी करना है भी नहीं है। वह सिर्फ नए वर्ष के जश्न को यादगार बनाना चाहते हैं, इसलिए होटल में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साठ हजार से ज्यादा पर्यटक मनाएंगे…

Read More