भोपाल नए साल में भोपाल सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक विशाल महानगर (मेट्रोपॉलिटन रीजन) के रूप में अपनी पहचान दर्ज कराएगा। गुजरात के अहमदाबाद की सेप्ट (सीईपीटी) यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर एक ऐसा सुपर मैप तैयार किया जा रहा है, जो भोपाल के साथ सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ की सीमाओं को एक सूत्र में पिरो देगा। भोपाल की धड़कन इन जिलों में एक साथ सुनाई देगी अब भोपाल की धड़कन सीहोर, रायसेन, विदिशा और राजगढ़ में एक साथ सुनाई देगी। मेट्रोपालिटन अथॉरिटी ने हर शहर को उसकी ताकत…
Read MoreDay: December 30, 2025
कलकत्ता हाई कोर्ट का अहम फैसला: भारत में हुई शादी पर भी विदेश की अदालत में हो सकता है तलाक
कलकत्ता कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण कानूनी व्याख्या करते हुए कहा है कि यदि पति या पत्नी में से कोई एक विदेश में निवास कर रहा है, तो भारत में संपन्न हुई शादी के बावजूद विदेशी अदालत में तलाक के मामले की सुनवाई की जा सकती है। अदालत ने स्पष्ट किया कि भारतीय कानून में ऐसी किसी प्रक्रिया पर पूर्ण रोक नहीं है। यह फैसला न्यायमूर्ति सब्यसाची भट्टाचार्य और न्यायमूर्ति सुप्रतिम भट्टाचार्य की खंडपीठ ने उस मामले में दिया, जिसमें तलाक के अधिकार क्षेत्र (ज्यूरिस्डिक्शन) को लेकर विवाद उत्पन्न…
Read More2500 करोड़ की 130 किमी रेल लाइन का काम शुरू, 4 टनल और 361 पुल-पुलिया बनेंगे
इटारसी भोपाल-इटारसी के बाद अब इटारसी-आमला के बीच तीसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आमला से इटारसी के बीच 130 किमी क्षेत्र में तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए मिट्टी का बेस तैयार किया जा रहा है। जिसके बाद आगे काम होगा। 40 गांवों से ली गई 16 हेक्टेयर जमीन नर्मदापुरम और बैतूल जिले में जमीन अधिग्रहण में हुई देरी की वजह से इटारसी-आमला (Itarsi-Amla third railway line) सेक्शन में निर्माण कार्य देरी से शुरू हुआ। तीसरी रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए बैतूल जिले के…
Read Moreयूपी में नए साल पर बिजली उपभोक्ताओं को तोहफा, जनवरी में मिलेगा 2.33% की छूट
लखनऊ उत्तर प्रदेश में नए साल पर बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा तोहफा दिया गया है. बिजली विभाग ने साल 2026 के जनवरी महीने में बिजली के बिल पर 2.33 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है. ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं का नए साल पर बिजली का बिल कम रहेगा, जिससे उन्हें राहत मिलेगी. दरअसल उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी यूपीपीसीएल ने ईंधन अधिभार शुल्क को लेकर आदेश जारी किया है. जिसके तहत जनवरी महीने में बिजली के बिल में 2.33% छूट रहेगी और एक महीने के लिए…
Read Moreइंदौर के आयुर्वेदिक कॉलेज में 220 कैंसर मरीजों को मिली ओजोन थेरेपी, जीवन में नई ऊर्जा का अहसास
इंदौर इंदौर के शासकीय अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज में ओजोन थेरेपी के माध्यम से देशभर के कैंसर मरीजों को लाभ मिल रहा है। गत पांच महीनों में 220 से अधिक मरीजों को यह थेरेपी दी जा चुकी है। ओजोन थेरेपी शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाकर कैंसर मरीजों को ऊर्जा प्रदान करती है। विशेषज्ञों के अनुसार ऑक्सीजन मानव शरीर के लिए अत्यंत आवश्यक है। दूषित पर्यावरण, फेफड़ों की बीमारियों और अन्य कारणों से शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में ओजोन…
Read Moreरूस-यूक्रेन युद्ध के अंत की संभावना, 95% मुद्दों पर बनी सहमति; ट्रंप-जेलेंस्की की 3 घंटे लंबी बैठक
वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच हुई अहम मुलाकात के बाद यूक्रेन युद्ध को लेकर उम्मीदें तेज हो गई हैं. दोनों नेताओं ने कहा है कि युद्ध खत्म करने के समझौते के बेहद करीब पहुंच चुके हैं, हालांकि अब भी एक-दो ऐसे मुद्दे हैं जो सबसे ज्यादा उलझे हुए हैं. यह बातचीत अमेरिका के फ्लोरिडा में ट्रंप के मार ए लागो रिसॉर्ट में हुई, जहां दोनों नेताओं ने करीब तीन घंटे तक बंद कमरे में चर्चा की और बाद में संयुक्त प्रेस…
Read Moreबांग्लादेश में हिंदुओं और बौद्धों को अब जीने का अधिकार नहीं होगा:कट्टरपंथी
चटगांव बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस घटना के बाद से देश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों में डर बढ़ गया है. हाल ही में दीपू चंद्र दास की कथित तौर पर फर्जी ईशनिंदा के आरोप में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने से यह डर और गहरा गया है. एक ताजा घटना में चटगांव के राउजान उपजिला में एक बैनर सामने आया है, जिसमें हिंदू और बौद्ध समुदाय के दो लाख लोगों को मारने की साजिश का दावा किया गया…
Read More2025 में महाकाल मंदिर में बने नए रिकॉर्ड, 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 107 करोड़ रुपये का दान
उज्जैन विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर साल 2025 मे भी देश-विदेश के आस्थावानों का प्रमुख केंद्र रहा। एक जनवरी 2025 से अब तक 5.5 करोड़ दर्शनार्थियों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इसी के साथ मंदिर में 100 करोड़ रुपये से अधिक का दान भी आया। करीब 13 करोड़ रुपये का सोना-चांदी भी भेंट के रूप में प्राप्त हुआ है। कुल मिलाकर यह गत वर्ष की तुलना में अधिक है। बीते वर्ष 92 करोड़ रुपये दान के रूप में प्राप्त हुए थे। 12 ज्योतिर्लिंग में से एक बाबा महाकाल का…
Read Moreब्रह्मोस का नया अवतार: 8500 KMPH की रफ्तार, S-400, THAAD और आयरन डोम भी नहीं रोक पाएंगे
नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर ने ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल की प्रचंडता को पूरी दुनिया तक पहुंचा दिया. पाकिस्तान के अति सुरक्षित नूर खान एयरबेस को कुछ ही मिनटों में गहरा जख्म देना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. इस्लामाबाद को पता भी नहीं चला और उसका सबसे महत्वपूर्ण सैन्य एयरबेस ब्रह्मोस का शिकार बन गया. दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान अपने संवेदनशील ठिकानों पर चीन निर्मित एयर डिफेंस सिस्टम डिप्लॉय किया हुआ है. इसके बावजूद पड़ोसी देश के सैन्य अमले को पता नहीं चल सका कि ब्रह्मोस किधर से आया और…
Read More1 जनवरी से लागू होंगे बड़े बदलाव: आधार, LPG, बैंकिंग और कार नियमों पर असर
नई दिल्ली आपसे बस कुछ ही दिनों में साल 2025 अलविदा कहा जाएगा और नए साल की आमद होगी. 1 जनवरी 2026 से सिर्फ लोगों के घरों का कैलेंडर ही नहीं बदलेगा. बल्कि कई ऐसे नियम भी बदलेंगे जिनका असर सीधे आपकी जेब, प्लानिंग और रोजमर्रा के कामों पर पड़ेगा. बैंकिंग से लेकर सरकारी सेवाएं, गाड़ियों की कीमतें, LPG गैस तक. नए साल से यह बदलाव महसूस होंगे. इसके लिए जरूरी है कि समय रहते समझ लें कि क्या बदल रहा है. क्यों बदल रहा है और आपको क्या करना…
Read Moreमां दंतेश्वरी मंदिर से होगा बस्तर पंडुम 2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे वेबसाइट लॉन्च
रायपुर बस्तर अंचल की समृद्ध लोकपरंपराओं, जनजातीय संस्कृति, कला और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन वर्ष 2026 में भी गत वर्ष की भांति भव्य और आकर्षक रूप में किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयोजन की विस्तृत तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में प्रस्तावित है।…
Read More
