04 जनवरी का राशिफल: नए साल में आपके लिए क्या कहती हैं सितारे?

मेष राशि- आज आपके अंदर ऊर्जा रहेगी, लेकिन जरूरी है कि आप उसे सही दिशा में लगाएं। एक साथ बहुत कुछ करने से बेहतर है कि कोई एक जरूरी काम चुनें और उसे पूरा करें। ऑफिस या घर में बातचीत से कई अटकी बातें सुलझ सकती हैं। गुस्से में बोले गए शब्द नुकसान कर सकते हैं, इसलिए शांत रहना आपके फायदे में रहेगा। शाम के समय परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। वृषभ राशि- आज का दिन भले ही थोड़ा धीमा लगे, लेकिन भरोसेमंद रहेगा।…

Read More

लखनऊ में एआई सिटी उत्तर प्रदेश को बनाएगी वैश्विक टेक हब

लखनऊ में एआई  सिटी उत्तर प्रदेश को बनाएगी वैश्विक टेक हब एआई सिटी  दो हिस्सों में होगी विकसित, लगभग 60  प्रतिशत क्षेत्र को कोर जोन के रूप में किया जायेगा विकसित एआई विजन से 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर मजबूती से बढ़ेंगे कदम  प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार और निवेश के नए अवसर खोलेगी एआई सिटी लखनऊ   उत्तर प्रदेश देश के बड़े तकनीकी और डिजिटल केंद्र के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा जिस दूरदर्शी विकास मॉडल को…

Read More

बस्तर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,गृहमंत्री अमित शाह भी करेंगे शिरकत

बस्तर. बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, लोकपरंपराओं और विरासत के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से ‘बस्तर पंडुम’ का आयोजन इस साल भी किया जा रहा है। कार्यक्रम 10 जनवरी से 5 फरवरी तक प्रस्तावित है।बस्तर पंडुम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृहमंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे। वहीं एक दिन पहले 2 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम का लोगो और थीम गीत लॉन्च किया है। दरअसल, बस्तर पंडुम 2026 का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 5 फरवरी 2026 तक तीन चरणों में प्रस्तावित…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सशक्त सामाजिक सुरक्षा तंत्र

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र कल्याण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से राज्य में वृद्धजनों के लिए सुनियोजित, व्यापक एवं सतत सामाजिक सुरक्षा योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र वरिष्ठ नागरिकों को बिना किसी पृथक “सीनियर सिटीजन कार्ड” के उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अलग पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आधार कार्ड एवं अन्य वैध दस्तावेजों के माध्यम से आयु एवं…

Read More

रायपुर : वन विभाग का विधिक साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

रायपुर : वन विभाग का विधिक साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी रायपुर राज्य के वन क्षेत्रों में अवैध शिकार की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कई मामलों में अपराधी पकड़े भी जाते हैं, लेकिन कभी-कभी वनकर्मियों को कानूनी प्रावधानों की पूरी जानकारी न होने के कारण अपराधियों के विरुद्ध मजबूत प्रकरण तैयार नहीं हो पाता, जिससे वे आसानी से छूट जाते हैं।  विधिक साक्षरता कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम ऐसी स्थिति से बचने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विश्वास, विकास और सुरक्षा ही बस्तर की नई दिशा है, जहाँ अब हिंसा नहीं, शांति ही एकमात्र विकल्प बन चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर रेंज के बीजापुर और सुकमा जिलों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में निर्णायक सफलता प्राप्त हुई है, जिसमें 14 माओवादियों को…

Read More

मेरे जैसी बॉडी होती तो…

लंदन  हॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक जेनिफर लोपेज सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में जेनिफर लोपेज ने लास वेगास के सीजर्स पैलेस में 'अप ऑल नाइट लाइव' शो किया. 56 साल की जेनिफर को अपनी बोल्डनेस और आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है. हालांकि, कई बार पॉप आइकन को हेटर्स का सामना भी करना पड़ता है. हाल ही में सिंगर ने उन क्रिटिक्स को जवाब दिया जो अक्सर उनकी फैशन चॉइस और अपीयरेंस पर कमेंट करते हैं. जेनिफर लोपेज ने एक बार फिर साबित कर दिया…

Read More

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सिराज और श्रेयस की हुई वापसी

  नई दिल्ली     भारतीय क्रिकेट टीम की नए साल में पहली परीक्षा न्यूजीलैंड के खिलाफ होने जा रही है. भारतीय टीम कीवियों के खिलाफ 11 जनवरी से तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने वाली है. टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है. वहीं वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा 3 जनवरी (शनिवार) को हुई. वनडे सीरीज में टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे. शुभमन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट के कारण भाग नहीं ले पाए थे,…

Read More

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को अमेरिका ने किया गिरफ्तार, ट्रंप का दावा- मादुरो और पत्नी लापता

काराकस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला दावा करते हुए घोषणा की है कि अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोर्स को हिरासत में ले लिया है. यह घटनाक्रम वेनेजुएला की राजधानी काराकस में हुए उन संदिग्ध हवाई हमलों और धमाकों के बाद आया है, जिसकी खबरें पिछले कुछ घंटों से अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई थीं. लैटिन अमेरिका के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा सैन्य और राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है.अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक…

Read More

व्यवस्था और पारदर्शी, फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाएगी फैमिली आईडी

व्यवस्था और पारदर्शी, फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाएगी फैमिली आईडी केंद्र व राज्य की 98 जनकल्याणकारी योजनाएं फैमिली आईडी से जुड़ीं 15.07 करोड़ लाभार्थियों को मिल रहीं सुविधाएं, 44 लाख लोगों ने किया आवेदन अब तक 19 लाख से अधिक फैमिली आईडी कार्ड किया गया वितरित लखनऊ  उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसी दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा फैमिली आईडी कार्ड के…

Read More

हार्दिक पंड्या का धमाल, विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार पांच छक्कों से जड़ा पहला लिस्ट-ए शतक

राजकोट भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अपनी मौजूदगी शानदार तरीके से दर्ज कराई. शनिवार (3 जनवरी) को विदर्भ के खिलाफ मुकाबले में पंड्या ने वडोदरा के लिए तूफानी शतक लगाया. पंड्या ने 8 छक्के और 6 चौकों की मदद से सिर्फ 68 गेंदों पर शतक पूरा किया. पंड्या के लिस्ट-ए करियर का ये पहला शतक रहा. राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में आयोजित इस मैच में हार्दिक पंड्या ने कुल मिलाकर 92 गेंदों पर 133 रन बनाए, जिसमें 11 छक्के और 8…

Read More

बिलासपुर में PM श्री स्कूल के अंदर कुत्ते ने पहली कक्षा के बच्चे को नोचा, बचाने दौड़ी टीचर पर भी किया हमला

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आवारा कुत्ता स्कूल में घुस आया। पहली कक्षा के छात्र को काट दिया। बच्चे को नोंचते देखकर महिला टीचर बचाने दौड़ी, तो कुत्ते ने टीचर पर भी हमला कर दिया। बच्चे की आंख के पास चोट आई है। घटना सरकंडा क्षेत्र के खमतराई में पीएम श्री स्कूल की है. जानकारी के मुताबिक हेडमास्टर ने अन्य लोगों की मदद से छात्र और शिक्षिका को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया गया है। बताया जा रहा है कि पागल कुत्ता अब तक 13…

Read More

छत्तीसगढ़ में फर्जी नियुक्तियों पर शिक्षा विभाग का सख्त एक्शन, चार कर्मचारी सेवा से बाहर

रायपुर. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला शिक्षा विभाग की ओर से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय स्तर पर की गई विस्तृत जांच के बाद चार कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। इस कार्रवाई को विभाग की अब तक की सबसे कड़ी अनुशासनात्मक पहल माना जा रहा है। जांच में यह तथ्य सामने आया कि टीकमचंद साहू, फगेंद्र सिंहा, रजिया अहमद और अजहर अहमद की नियुक्ति वर्ष 2021 में सहायक ग्रेड-3 सहित अन्य पदों पर जिन आदेशों के आधार पर…

Read More

छत्तीसगढ़ में स्वीकृत नक्शे से हटकर निर्माण करना पड़ा भारी, रेरा ने प्रमोटर पर लगाया 10 लाख का जुर्माना

रायपुर. रायपुर की आवासीय परियोजना ‘वॉलफोर्ट एलेन्सिया’ के प्रमोटर के खिलाफ छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक प्राधिकरण (रेरा) ने सख्त कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने रियल एस्टेट अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए प्रमोटर पर 10 लाख रुपए का आर्थिक दंड लगाया है। रेरा में हुई सुनवाई के दौरान सामने आया कि परियोजना का विकास नगर और ग्राम निवेश विभाग की ओर स्वीकृत ले-आउट के अनुसार नहीं किया गया। जांच में यह पाया गया कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण तय नक्शे से हटकर किया गया है,…

Read More

छत्तीसगढ़ में GPM के मनोज कुमार खिलारी बने नए एसपी, कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई धार

रायपुर. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पुलिस महकमे को नया नेतृत्व मिल गया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार खिलारी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे दूसरी वाहिनी बिलासपुर में कमांडेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद से एसपी का पद रिक्त चल रहा था। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार खिलारी एक अनुशासित…

Read More