पंचायत चुनाव में शराब बांटने पर सख्ती, प्रधान प्रत्याशी के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान

लखनऊ यूपी के पंचायत चुनाव की तैयारियां चल रही है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस बीच बागपत जनपद से एक खबर है। यहां के ढिकौली गांव में जिला जाट सभा की पंचायत में पंचों के साथ-साथ आगामी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों ने चुनाव के दौरान किसी भी कीमत पर शराब नहीं बांटने की शपथ ली।   पंचायत में शराब बांटने वाले प्रत्याशी का सामाजिक बहिष्कार करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिला जाट सभा अध्यक्ष, अधिवक्ता सोमेन्द्र ढाका…

Read More

एग्जॉस्ट फैन के रास्ते चोरी की कोशिश, छेद में फंसा चोर; पुलिस ने बाहर निकाला

कोटा आपने यह कहावत तो खूब सुनी होगी कि आसमान से गिरा खजूर में अटका। राजस्थान के कोटा में हुई हालिया घटना पर यह एकदम मुफीद बैठती है। कोटा के एक घर में चोर को चोरी करना महंगा पड़ गया या कहिए चोर की गजब बेइज्जती हो गई। घुसा तो चोरी के बहाने ही लेकिन जिस जगह से घुसा वही उसके लिए मुसीबत बन गई। सूने घर को साफ करने का मंसूबा एग्जॉस्ट फैन के छेद ने पूरा नहीं होने दिया और वह उस छेद में ऐसा फंसा कि निकल…

Read More

भारत में AI क्रांति का बिगुल: 365 दिन में तैयार होंगे 10 लाख ‘धुरंधर’, अश्विनी वैष्णव का ऐलान

जयपुर भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को आम नागरिक तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान से एक मेगा स्किलिंग अभियान की शुरुआत की, जिसका लक्ष्य मात्र एक वर्ष में देश के 10 लाख युवाओं को एआई कौशल प्रदान करना है। यह कार्यक्रम न केवल युवाओं को रोजगार योग्य बनाएगा, बल्कि छोटे व्यवसायों में उत्पादकता बढ़ाने और दैनिक जीवन में एआई के उपयोग को बढ़ावा देगा। मंत्री ने कहा कि तेजी से हो रहे 5G रोलआउट की…

Read More

US के ‘पागलपन’ पर लगाम लगाने को इस देश ने मांगा भारत का साथ, राजदूत ने बताई वजह

ढाका बांग्लादेश में एक के बाद एक हिंदू मौत के घाट उतारे जा रहे हैं। इस बीच एक बांग्लादेशी नेता का चौंकाने वाला बयान है। यह नेता हैं बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के मिर्जा फखरुल इस्लाम। फखरुल इस्लाम ने कहा है कि हिंदुओं की हत्याएं छोटी और मामूली घटना है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में सोमवार को भी दो हिंदू व्यक्तियों को मौत के घाट उतार दिया गया। इससे पहले चार अन्य हिंदूओं की भी हत्या हो चुकी है। इन घटनाओं ने बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं में काफी डर है।…

Read More

प्रदेश में स्टार्टअप्स को मिल रहा मजबूत सहारा, बेहतर ईकोसिस्टम तैयार कर रही सरकार : भजनलाल शर्मा

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्तमान सदी में मानवता के लिए एक नया कोड-एक नई भाषा लिख रहा है। उन्होंने एआई को प्रदेश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण घटक बताते हुए कहा कि इसके विवेकपूर्ण उपयोग से सरकार ई-गवर्नेंस और डिजिटल समावेशन को और अधिक व्यापक एवं जन केन्द्रित बना रही है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जयपुर के जेईसीसी में आयोजित राजस्थान रीजनल एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026 के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एआई स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित अनेक क्षेत्रों में परिवर्तन लाकर…

Read More

कांकेर के कलेक्टर ने दी चेतावनी, आधार बॉयोमेट्रिक उपस्थिति की राज्य स्तर से मॉनिटरिंग

उत्तर बस्तर कांकेर. कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक लेकर विभिन्न विषयों एवं योजनाआंे के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। 01 जनवरी 2026 से सभी कार्यालयों में लागू आधार बेस्ड बॉयोमेट्रिक अटेंडेंस के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय में उपस्थित होकर अपनी ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य रूप से दर्ज करें। इसकी मॉनिटरिंग राज्य स्तर से की जा रही है तथा इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है, अतः इसे गंभीरता…

Read More

US के ‘पागलपन’ पर इस देश की चेतावनी: बोले राजदूत—भारत का साथ जरूरी

नई दिल्ली भारत में क्यूबा के राजदूत जुआन कार्लोस मार्सेन एगुइलेरा ने सोमवार को वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य अभियान की कड़ी निंदा की है। बीते सप्ताह ट्रंप ने जिस तरह आधी रात को वेनेजुएला की हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, उस पर क्यूबा के राजदूत ने घोर निराशा जताई है। राजदूत ने इस दौरान यह भी कहा है कि अमेरिका को रोकने के लिए भारत जैसे देशों का आगे आना बहुत जरूरी है ताकि ग्लोबल साउथ की आवाज मजबूत की जा सके।  …

Read More

भारत में जहां-जहां गजनी का नाम है, उसे हटाया जाना चाहिए— स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान

नई दिल्ली शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने सोमनाथ मंदिर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत में जहां-जहां भी गजनी का नाम आता है, उसे हटा देना चाहिए। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी ने जो ट्वीट पोस्ट किया है, वह हजार वर्ष पहले की घटना के बारे में है, जिसमें सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण होने का दर्द व्यक्त किया गया है। एक व्यक्ति था महमूद गजनवी, जो अपनी सेना के छोटे-से दल के साथ आया और मंदिर को क्षति…

Read More

मकर संक्रांति से पहले शुक्र देव का गोचर, 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

मकर संक्रांति उत्तर भारत का प्रमुख पर्व है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश पर मनाया जाता है। साल 2026 में मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। इससे ठीक एक दिन पहले, 13 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 4 बजे शुक्र देव मकर राशि में गोचर करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार, यह गोचर बहुत शक्तिशाली है। शुक्र सुख, वैभव, प्रेम और धन का कारक है। इसका मकर में प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। विशेष रूप से वृषभ, तुला और मीन राशि वालों का…

Read More

छत्तीसगढ़ पुलिस में प्रमोशन की बड़ी खबर: 17 ASI बने सब इंस्पेक्टर, PHQ ने जारी की सूची

रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में सोमवार को बड़े पैमाने पर पदोन्नति की गई है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, विभाग में लंबे समय से कार्यरत 17 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को उप निरीक्षक (SI) के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह निर्णय पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और अनुभवी अधिकारियों को उच्च पदों पर जिम्मेदारी सौंपने के उद्देश्य से लिया गया है। वरिष्ठता और विभागीय मापदंडों के आधार पर चयन पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, यह पदोन्नति अधिकारियों की वरिष्ठता, उनके सेवा अनुभव और कड़े विभागीय…

Read More

रायपुर में मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन 8 को, मुख्यमंत्री साय करेंगे लोगों से संवाद

रायपुर. मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके। महासमुंद : अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर 30 जनवरी को ग्राम घोड़ारी में होगा आयोजित महासमुंद. अनुसूचित जातियों के हित में शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन…

Read More

मादुरो ही नहीं, वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति भी सत्य साईं बाबा की अनुयायी, भारत से रहा है खास नाता

वाशिंगटन अमेरिकी सेना द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने के बाद, डेल्सी रोड्रिग्ज ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। वे इससे पहले मादुरो के प्रशासन में उपराष्ट्रपति थीं। रोड्रिग्ज को उनके भाई, नेशनल असेंबली के नेता जॉर्ज रोड्रिग्ज ने शपथ दिलाई। उन्होंने अपना दाहिना हाथ ऊपर करके कहा- 'मैं हमारी मातृभूमि के खिलाफ नाजायज सैन्य आक्रमण के बाद वेनेजुएला के लोगों को हुई पीड़ा के लिए दुख के साथ आई हूं। मैं दो नायकों के अपहरण के दुख के साथ आई हूं।' इस…

Read More

BJP IT सेल के ऐप से SIR? EC पर ममता का बड़ा आरोप, दोहरे निशाने की सियासत शुरू

गंगासागर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार (06 जनवरी) को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग राज्य में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के IT सेल द्वारा विकसित मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर रहा है। दक्षिण 24 परगना जिले में सागर द्वीप की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए बनर्जी ने EC पर चुनावी सूची संशोधन करते समय "सभी तरह की गलत चालें चलने" का आरोप लगाया। ममता वहां आगामी गंगासागर मेले…

Read More

सरगुजा ओलंपिक में हो रही 12 खेल प्रतियोगिताएं, आदिवासी अंचल की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

रायपुर. सरगुजा संभाग अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र है, यह क्षेत्र खेल प्रतिभाओं से परिपूर्ण माना जाता है। यहां के युवाओं में खेलों के प्रति स्वाभाविक रुचि और अपार क्षमता को पहचानकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा ओलंपिक 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप तथा खेल मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री (खेल एवं युवा कल्याण विभाग) अरुण साव के मार्गदर्शन में आयोजित यह प्रतियोगिता आदिवासी अंचल के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।…

Read More

MP के बड़े शहरों में पानी बना ‘जहर’, अमृत 2.0 पर 5142 करोड़ खर्च के बावजूद शुद्ध जल दूर की कौड़ी

भोपाल मध्य प्रदेश के चार बड़े शहरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक धनराशि उपलब्ध कराई लेकिन यहां के नगरीय निकाय लोगों को शुद्ध पानी नहीं दे सके। अमृत 2.0 (अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन 2.0) योजना के तहत पेयजल आपूर्ति पर 5,142 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, फिर भी दूषित जल से इंदौर में 17 लोगों की मौत अलग ही कहानी कह रही है। पेयजल की पाइपलाइन और सीवरेज लाइन का क्रॉस कनेक्शन इन शहरों में जमीन के…

Read More