11 जनवरी का राशिफल: जानें इस दिन आपके लिए सितारे क्या कह रहे हैं

मेष राशि आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। ऑफिस में आपके प्रयास रंग लाएंगे और कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी में खर्च ना करें। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। वृषभ राशि आज आप लोगों को धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। नौकरी या बिजनेस में स्थिरता बनी रहेगी। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ मिल सकता है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। रात में जल्दी सोने…

Read More

सुधांशु त्रिवेदी का दावा: जवाहरलाल नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण से किया था इनकार

नई दिल्ली   भाजपा के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और सोमनाथ मंदिर को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है, जिसके बाद से सियासत गर्मा गई है। सुधांशु त्रिवेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सिलसिलेवार पोस्ट कर आरोप लगाया कि आजाद भारत में सोमनाथ मंदिर के प्रति सबसे अधिक नकारात्मक रवैया खुद पंडित नेहरू का था। उन्होंने कहा कि जहां इतिहास में सोमनाथ को विदेशी आक्रमणकारियों ने लूटा, वहीं स्वतंत्र भारत में नेहरू ने इसके पुनर्निर्माण और प्रतीकात्मक महत्व को…

Read More

खामेनेई की फोटो जलाकर सिगरेट सुलगा रहीं, ईरानी महिलाओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन

तेहरान  ईरान में हाल के दिनों में विरोध प्रदर्शन के दौरान नया रूप देखने को मिला है, जहां महिलाएं सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरों को जलाकर उसकी आग से सिगरेट सुलगा रही हैं। यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जो देश में जारी आर्थिक संकट, महंगाई, कमजोर मुद्रा और सरकारी दमन के खिलाफ जनता के गुस्से को दर्शाता है। दिसंबर 2025 के अंत से शुरू हुए ये प्रदर्शन अब खामेनेई के शासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुके हैं, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने सड़कों…

Read More

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा दिलाएंगे खास फूल, शनिवार को पूजा करने से शनि देव होते हैं प्रसन्न

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जीवन की सबसे कठिन अवधियां मानी जाती हैं। इन दौरान आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याएं, मानसिक तनाव, रिश्तों में कलह और करियर में रुकावटें आती हैं। ज्योतिष शास्त्र और पुराणों में बताया गया है कि कुछ विशेष फूलों की पूजा और अर्पण से शनिदेव का अशुभ प्रभाव कम होता है और साढ़ेसाती-ढैय्या का कष्ट जल्दी खत्म हो जाता है। ये फूल हैं – आक का फूल, गुड़हल का फूल, शमी का फूल और अपराजिता का फूल। इन फूलों से शनिवार को पूजा करने से शनि प्रसन्न…

Read More

अयोध्या राम मंदिर के आसपास मांस की बिक्री पर रोक, राम पथ से हटाई गईं मांस की दुकानें

अयोध्या  यूपी की राम नगरी अयोध्या में अब 15 किलोमीटर के दायरे में मांसाहारी भोजन बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है. धार्मिक मर्यादाओं के पालन को सख्ती से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है.  न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रशासन ने राम मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में गैर-शाकाहारी भोजन की होम डिलीवरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. यह निर्णय ‘पंचकोसी परिक्रमा’ क्षेत्र में ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के जरिए नॉन-वेज भोजन की आपूर्ति को लेकर लगातार मिल रही…

Read More

मकर संक्रांति पर काले तिल के करें 6 उपाय, ग्रह दोषों से मिलेगा छुटकारा!

आमतौर पर मकर संक्रांति का पर्व हर साल 14 जनवरी के दिन मनाया जाता है। यह पर्व हिंदू धर्म के बड़े पर्वों में से एक है। ज्योतिष गणना के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य देवगुरु बृहस्पति की धनु राशि से निकल कर अपने पुत्र की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। इस दिन के बाद से उनकी चाल उत्तर की तरफ हो जाती है। इसे ही सूर्य का उत्तरायण कहते हैं। यह दिन दान, पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए खास माना जाता है। खासकर इस दिन काले…

Read More

‘वेनेजुएला निवेश के लायक नहीं, कैसे निकालेंगे तेल…’ US कंपनियों ने ट्रंप के सामने रखी चुनौती

वाशिंगटन  अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कंपनियों के सामने वेनेजुएला के तेल उद्योग को पुनर्जीवित करने का प्रस्‍ताव रखा है, जिसे लेकर शुक्रवार को व्‍हाइट हाउस में एक मीटिंग हुई. इस बैठक के दौरान एक्सॉनमोबिल के सीईओ डैरेन वुड्स समेत कई कंपनियों ने यहां निवेश को लेकर समस्‍याओं के बारे में बताया. डैरेन वुड्स ने साफ तौर पर कहा कि वर्तमान में यह लैटिन अमेरिकी देश निवेश के लिहाज से लायक नहीं है.  एक्सॉनमोबिल के सीईओ ने कहा कि वेनेजुएला की अस्थिर कानूनी व्यवस्था, निवेश सुरक्षा की कमी और पुराने…

Read More

चित्तौड़गढ़ में 11 देशों से आएगा डिजिटल मायरा, 151 गांव होंगे साक्षी, 20 बीघा जमीन पर बनेगी गोकुल जैसी गोशाला

चित्तौड़गढ़   राजस्थान की मिट्टी की खुशबू और गोसेवा के संस्कार सात समंदर पार भी फीके नहीं पड़े हैं। क्षेत्र के नपानिया गांव के युवाओं ने साबित कर दिया है कि इंसान चाहे दुनिया के किसी भी कोने में रहे, अपनी जड़ों को नहीं भूलता। दुबई, अमरीका, लंदन और जापान जैसे 11 देशों में सफल करियर बना चुके इन युवाओं ने अपनी जन्मभूमि के प्रति कर्तव्य निभाते हुए करीब 20 लाख रुपए की लागत से एक विशाल नंदेश्वर गोशाला का निर्माण करवाया है। इस सामूहिक संकल्प की सिद्धि का उत्सव रविवार…

Read More

अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी में उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल के कृषि विभाग ने लगाए स्टॉल, आधुनिक तकनीक, नवाचारों के बारे में दी जानकारी

भोपाल. भोपाल स्‍थ‍ित गुलाब उद्यान में अखिल भारतीय गुलाब प्रदर्शनी एवं गुलाब महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (IEHE), भोपाल के कृषि विभाग द्वारा स्थापित कृषि कंसल्टेंसी टीम के स्टॉल ने नवाचार, तकनीक और जनसेवा का उत्कृष्ट समन्वय प्रस्तुत किया। उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान (IEHE), भोपाल के कृषि विभाग द्वारा विकसित विभिन्न कृषि उत्पादों के स्‍टाल लगाकर किसानों, विद्यार्थियों सहित महोत्‍सव में आए लोगों को आधुनिक, वैज्ञानिक तथा व्यवहारिक कृषि तकनीकों से परिचित कराया गया। इसमें सिंदूर, शहद सरसों (हनी मस्टर्ड),…

Read More

पुतिन की नई बैलिस्टिक मिसाइल से यूक्रेन में तबाही, 4000 डिग्री सेल्सियस के वार से 4 की मौत, 24 घायल

कीव  रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने एक बार फिर विनाशकारी मोड़ ले लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की है कि उसने अपनी सबसे आधुनिक और घातक 'ओरेश्निक' (Oreshnik) मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (IRBM) से यूक्रेन पर हमला किया है। रूस का दावा है कि यह हमला दिसंबर में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले का बदला है। इस ताजा मिसाइल हमले ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा…

Read More

ऐपल का सबसे पतला आईफोन हुआ सस्ता, 32,410 रुपये कम में मिल रहा iPhone Air, जानें कहां से करें खरीदारी

नई दिल्ली  Apple ने इस साल अपना सबसे पतला फोन iPhone Air पेश किया था। अब इसकी कीमत कम हो गई है। जी हां, फोन सस्ते में मिल रहा है। VijaySales पर आईफोन एयर कम कीमत में बिक रहा है। यहां आईफोन एयर की कीमत 24910 रुपय कम है। साथ ही, 7500 रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस तरह फोन कुल मिलाकर 32,410 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। आईफोन एयर ना सिर्फ ऐपल का सबसे पतला फोन है, बल्कि इसमें कई अच्छे फीचर्स दिए गए हैं,…

Read More

विकसित भारत-जी-राम-जी’ से गांवों में आएगी रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई क्रान्ति : मंत्री उइके

भोपाल. लोक स्वास्थ्य यात्रिकी मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने सूर्या भवन एनटीपीसी विन्ध्यनगर में केन्द्र सरकार द्वारा लाई गई नवीन योजना विकसित भारत- जीरामजी योजना से ग्रामीण जीवन मे आने वाले क्रांतिकारी बदलावों के संबंध में मीडिया को विस्तार से जानकारी दी। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि विकसित भारत- ’’जीरामजी योजना केवल रोजग़ार का वादा नहीं, बल्कि स्थायी आजीविका की गारंटी है। उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत करेगी। गरीब, जनजाति और पिछड़ा…

Read More

अप्रैल माह में ही विद्यार्थियों को मिलेंगी साइकिल, पुस्तकें और छात्रवृत्ति : स्‍कूल शिक्षा मंत्री सिंह

भोपाल. मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्‍व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी अप्रैल माह में ही विद्यार्थियों को साइकिल, पाठ्य-पुस्तकें एवं छात्रवृत्ति का वितरण कर दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के पढ़ाई पर ध्‍यान दे सकें। यह बात प्रदेश के स्कूल शिक्षा तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कही। शनिवार को कटनी शहर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, कुठला में एक करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से…

Read More

दुग्ध उत्पादन को 20 प्रतिशत तक बढाना सरकार का लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश दुग्ध उत्पादन को 20 प्रतिशत तक बढाने का लक्ष्य सरकार ने निर्धारित किया है। भावांतर योजना से किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम मिल रहा है और विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को आने वाले भविष्य में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री शनिवार को सागर जिले के खुरई में विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा, महिला, गरीब, किसान के जीवन को बेहतर…

Read More

PM मोदी 17 जनवरी को करेंगे पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन, 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस की भी सौगात

 नई दिल्ली  देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। ये ट्रेन कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलेगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ के साथ छह नई अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत भी की जा रही है। यात्रियों के लिए इन ट्रेनों की सेवाएं 17 और 18 जनवरी से मिलने लगेंगी। पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रधानमंत्री मोदी 17 जनवरी को पश्चिम बंगाल के…

Read More