भोपाल महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार, समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार है। सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे जानलेवा कैंसर है। इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी को प्रातः 11:30 बजे राजस्थान के अजमेर जिले से इस राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ करेंगे। यह अभियान आगामी तीन माह तक पूरे देश में संचालित किया जाएगा। सभी राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश वर्चुअल माध्यम से…
Read MoreDay: February 27, 2026
इलाहाबाद और भांग पर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी चर्चा में, आखिर क्या है पूरा मामला?
नई दिल्ली CJI सूर्यकांत ने कहा कि इसे होली ब्रेक के बाद लिस्ट करो। नहीं नहीं, इसे उसके भी एक हफ्ते बाद करो। इलाहाबाद है भाई, एक हफ्ता तो लग जाएगा भांग का नशा उतरने में। सीजेआई की यह हल्के-फुल्के अंदाज में की गई टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में रोजाना कई मामलों की सुनवाई होती है। इसमें कुछ चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के कोर्ट में होती है। शुक्रवार को हुई एक सुनवाई चर्चा का विषय बन गई। इसमें सीजेआई सूर्यकांत ने हल्के-फुल्के अंदाज में…
Read Moreपरामर्शदात्री समिति की बैठक में प्राप्त सुझावों पर किया जायेगा अमल : ऊर्जा मंत्री तोमर
भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों पर अधिकारी 5 दिवस में रिपोर्ट तैयार करें। साथ ही प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार कर अमल में लाने के प्रयास किये जायेंगे। तोमर ने कहा मध्यप्रदेश में पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। उद्योगों से लेकर किसानों तक सभी को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। बैठक में समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में जंगली जानवरों से खतरे के मद्देनजर सिंचाई…
Read Moreनीतीश कटारा केस: हत्यारे विकास को सुप्रीम कोर्ट से फर्लो, होली पर घर जाने की मंजूरी
लखनऊ सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कटारा की हत्या के जुर्म में बिना किसी छूट के 25 साल की जेल की सजा काट रहे विकास यादव को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उसे 7 मार्च तक 'फर्लो' पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया है ताकि वह होली के दौरान अपने परिवार के साथ समय बिता सके। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस विपुल एम पंचोली की बेंच ने यह आदेश पारित किया है। फर्लों का आदेश देते हुए कोर्ट ने कहा कि यादव ने बिना किसी छूट के 23…
Read More‘सुनामी जैसा झटका’: IDC की चेतावनी, इस साल स्मार्टफोन बाजार में ऐतिहासिक गिरावट
अमेरिकी मार्केट इंटेलिजेंस कंपनी, इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) ने चेतावनी दी है कि स्मार्टफोन मार्केट इस साल 2026 में अबतक की सबसे बड़ी गिरावट देखेगा। इसकी वजह मेमोरी और रैम की कीमतों में बढ़ोतरी को बताया गया है, जिससे स्मार्टफोन्स महंगे हो रहे हैं। आईडीसी ने कहा है कि स्मार्टफोन कंपनियों का शिपमेंट यानी डिवाइस की शिपिंग 10 साल से भी ज्यादा समय के निचले स्तर को देखने वाली है। हाल ही में देखा गया है कि स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने तमाम प्रोडक्ट्स की कीमतों को बढ़ाया है। सैमसंग की…
Read Moreतृप्ति डिमरी ने मनाया खास जन्मदिन, सैम मर्चेंट संग तस्वीरों पर उमड़ा प्रशंसकों का प्यार
मुंबई, अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मनाए गए निजी समारोह की झलकियां साझा कर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। सामाजिक मंच पर साझा की गई इन तस्वीरों और दृश्यांशों में वह कथित मित्र सैम मर्चेंट के साथ स्नेहपूर्ण अंदाज में नजर आईं, जिस पर उनके चाहने वालों ने भरपूर प्रेम लुटाया। तृप्ति डिमरी ने अपने संदेश में जन्मदिन पर मिले स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि इतनी शुभकामनाओं के कारण उनके चेहरे पर अब भी मुस्कान बनी हुई है। उन्होंने…
Read Moreपुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा चार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह फरवरी में सेवानिवृत्त चार कर्मचारियों को विशेषपुलिस महानिदेशक अनिल कुमार नेशुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी को प्लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके विभिन्न स्वत्व (क्लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये। नवीन पुलिस मुख्यालय भवन कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह मेंअतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेक शर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक तरूण नायक, मती किरणलता केरकेट्टाएवं अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित…
Read Moreबंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी: हाई कोर्ट की सशर्त मंजूरी, शाह करेंगे शुभारंभ
कोलकाता बंगाल में भाजपा की प्रस्तावित ‘परिवर्तन यात्रा’ को लेकर चल रही कानूनी रस्साकशी के बीच कोलकाता हाई कोर्ट ने सशर्त अनुमति दे दी है। शुक्रवार को न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की पीठ में हुई सुनवाई के बाद अदालत ने स्पष्ट किया कि एक और दो मार्च को दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक यात्रा निकाली जा सकेगी, लेकिन किसी भी स्थान पर एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ नहीं होनी चाहिए। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन को सुनिश्चित करनी होगी। हाई कोर्ट…
Read Moreक्रांति का तेजस्वी स्वर थे शहीद चंद्रशेखर आजाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर आलीराजपुर स्थित उनकी जन्मस्थली चंद्रशेखर आजाद नगर (भाबरा) पहुंचकर उनकी प्रतिमा को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद भारत की क्रांति का तेजस्वी स्वर थे। राज्य सरकार अमर बलिदानी और क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेकर गरीब, किसान, युवा और नारी (जीवायएएन) कल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात के साथ-साथ पड़ौसी मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले का भी आर्थिक तंत्र बदला है।…
Read Moreअनूपपुर के डायल-112 हीरोज: त्वरित राहत से बचीं जिंदगियाँ
भोपाल डायल-112 आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित राहत कार्य का विश्वसनीय माध्यम है। अनूपपुर जिले में यात्री बस के पलटने की घटना में डायल-112 जवानों ने तत्परता, साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए घायलों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। दिनांक 26 फरवरीको अनूपपुरजिले के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चचाई रोड पर एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने की सूचनाडायल-112 राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूमभोपालको प्राप्त हुई। सूचना में लगभग 15 यात्रियों के घायल होने की जानकारी दी गई।…
Read Moreरीवा में विमानन सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण कार्यों की उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने की समीक्षा
भोपाल रीवा में विमानन सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में विमानन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि रीवा से रायपुर एवं कोलकाता के लिए नई हवाई सेवाएं प्रारंभ करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, ताकि उड़ान सेवाएं जल्द से जल्द प्रारंभ की जा सकें। साथ ही, रीवा-इंदौर-रीवा एवं रीवा-दिल्ली-रीवा उड़ानों को प्रोत्साहन एवं संवर्धन के लिए…
Read Moreफसल ऋण हेतु के.सी.सी.स्वीकृति व नवीनीकरण प्रक्रिया को ऑनलाइन करने – मनोज गुप्ता
भोपाल अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक मनोज गुप्ता ने आज बैंक मुख्यालय में आयोजित बैठक में इस कार्य हेतु गठित कमेटी की अध्यक्षता करते हुये निर्देशित किया कि सभी पैक्स सदस्यों हेतु किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.) स्वीकृति एवं नवीनीकरण प्रक्रिया का कार्य आनलाईन करने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। इससे किसानों को फसल ऋण लेने की प्रक्रिया सरलीकृत होगी एवं कम समय में शून्य प्रतिशत योजना का लाभ मिल सकेगा। बैठक में कमेटी के सदस्य के रूप में संयुक्त आयुक्त सहकारिता अम्बरीष वैद्य, नाबार्ड, म.प्र. के उप महाप्रबंधक …
Read Moreपहलगाम हमले के बाद ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ पोस्ट करने वाले को जमानत, हाईकोर्ट ने लगाई सख्त शर्त
प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंस्टाग्राम पर कथित रूप से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार युवक फैजान को जमानत दे दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकल पीठ ने फैजान बनाम स्टेट ऑफ यूपी मामले में पारित किया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की थी। एटा से फैजान की हुई थी गिरफ्तारी फैजान को मई 2025 में एटा जिले…
Read More‘व्हाइट लोटस 4’ में नहीं होंगी दीपिका पादुकोण
मुंबई, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। वह पहले बहुप्रतीक्षित फिल्में 'कल्कि 2' और 'स्पिरिट' से बाहर होने को लेकर चर्चा में थीं। अब खबर है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीरीज 'द व्हाइट लोटस सीजन 4' में काम करने से भी इनकार कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीरीज के निर्माताओं ने दीपिका से संपर्क कर उन्हें ऑडिशन देने के लिए कहा था। अभिनेत्री ने ऑडिशन प्रक्रिया में हिस्सा लेने से साफ मना कर दिया, जिसके चलते यह मौका उनके हाथ से निकल गया।…
Read More8वें वेतन आयोग में बड़ा बदलाव! कर्मचारियों को मिल सकते हैं 5 प्रमोशन, सैलरी बढ़ोतरी का नया फॉर्मूला
नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार है। वैसे तो वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने में 18 महीने या उससे ज्यादा का समय लग सकता है लेकिन इससे पहले कर्मचारियों की डिमांड जारी है। इसी कड़ी में नेशनल काउंसिल (स्टाफ साइड) और NC-JCM की मीटिंग हुई है। इस मीटिंग में 8वें वेतन आयोग से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में रक्षा, रेलवे, डाक, आयकर, लेखा एवं लेखा परीक्षा सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल…
Read More
