मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देश, समाज और परिवार की प्रगति में हर चुनौती में सहभागी रहने वाली मातृशक्ति को शत्-शत् नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में सफल हों, नए प्रतिमान गढ़ें, यही मेरी मंगलकामनाएं हैं।  

Read More

नया इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, क्रूज कंट्रोल और हिल होल्ड फीचर के साथ; कंपनी बेचेगी केवल 999 यूनिट

मुंबई  भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का बाजार तेजी से विस्तार कर रहा है और कई नई कंपनियां इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं। इसी कड़ी में जेलो इलेक्ट्रिक ने अपने फ्लैगशिप स्कूटर का विशेष संस्करण नाइट+ रानी एडिशन पेश किया है। यह एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है जिसे खास तौर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाजार में उतारा गया है। कंपनी ने इस स्कूटर की कुल बिक्री को केवल 999 यूनिट तक सीमित रखा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 69,990 रुपये तय की…

Read More

Mi-17V5 से फ्लाईपास्ट लीड कर स्वाति ने रचा इतिहास, बनीं लाखों बेटियों की प्रेरणा

नागौर नागौर जिले के छोटे से गांव प्रेमपुरा की बेटी, स्क्वाड्रन लीडर स्वाति राठौड़, आज पूरे देश के लिए गर्व का प्रतीक हैं। साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर का पद हासिल किया। 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस परेड में Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर उड़ाते हुए फ्लाईपास्ट का नेतृत्व करने वाली वे पहली महिला पायलट बनीं, जिसने वायुसेना के इतिहास में मील का पत्थर स्थापित किया। पहली कोशिश में हुई सफल बचपन से देशभक्ति से ओतप्रोत स्वाति ने अजमेर में स्कूल के दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता में…

Read More

राज्यपाल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, श्रीनगर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

श्रीनगर गढ़वाल टिहरी से लौट रहे राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को इमरजेंसी के तौर पर श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड पर उतार दिया। जिससे किसी तरह की अनहोनी टल गई। फिलहाल राज्यपाल के आगे के कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही अगली उड़ान को लेकर निर्णय लिया जाएगा। कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि राज्यपाल पुलिस गेस्ट हाउस में…

Read More

4 साल से 5 एकड़ में अफीम की खेती, दुर्ग फार्महाउस में बाउंसर्स तैनात; भाजपा नेता ने डिजिटल सर्वे में गेहूं-मक्का दिखाया

दुर्ग  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ग्राम समोदा में शिवनाथ नदी किनारे मक्के की फसल की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती की जा रही थी। मामले का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। ड्रोन कैमरे की मदद से पूरे क्षेत्र का सर्वे किया गया, जिसमें खेत में लहलहाती अफीम की फसल देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। आरोप है कि जिस खेत में अफीम लगाई गई थी वह खेत…

Read More

टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल: मेरठ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़े स्क्रीन का इंतजाम

मेरठ आज शाम सात बजे से भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाना है। पीवीएस स्थित इनोक्स और एनवाई सिनेमा में टिकटों की एडवांस बुकिंग चल रही है। क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबला रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला देखने के लिए सभी ने खास तैयारियां की हैं। शहर में भी कई क्लबों, होटलों और पार्कों में मैच के विशेष इंतजाम किए गए हैं। कई जगहों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर मैच देखा जाएगा। अलेक्जेंडर क्लब…

Read More

तमिलनाडु चुनाव: TVK चीफ विजय का बड़ा वादा – हर महीने 2500 रुपये और 8 ग्राम सोना

तमिलनाडु विजय ने मामल्लापुरम में टीवीके के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में कहा कि जब उनकी पार्टी टीवीके सत्ता में आएगी, तो सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर 60 वर्ष की आयु तक की सभी महिलाओं को मासिक सहायता प्रदान की जाएगी। अभिनेता-नेता तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक विजय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार शाम को विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं, बच्चों और परिवारों के लिए कई वादों की घोषणा की जिनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाओं के लिए हर महीने…

Read More

छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का निधन, पटना के अस्पताल में ली अंतिम सांसें

रायपुर  छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) महकमे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) विश्वरंजन का निधन हो गया है। कार्डियक (दिल से जुड़ी) समस्या के चलते पिछले करीब एक महीने से पटना के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। एक दिन पहले ही क्रिटिकल कंडीशन को देखते हुए उन्हें डायलिसिस पर रखा गया था। उनके निधन से पूरे छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक और पुलिस अमले में शोक की लहर दौड़ गई है। 1973 बैच के IPS, 4…

Read More

रायसेन के किले से दागी गई तोप, भड़काऊ नारे लगाए; वीडियो पर मचा बवाल

रायसेन रायसेन में प्राचीन किले पर रमजान के महीने में कई मुस्लिम युवकों ने ईरान को सपोर्ट करते हुए तोप चलाई और इसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी. इस रील में युवक ईरान का समर्थन करते हुए कहते हैं कि अल्लाह हू अकबर. हिंदुस्तान का मुसलमान न कल डरा था और न हम आज डरेंगे. अब उनकी इस पर पोस्ट हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ईरान और रमजान…

Read More

गेर में रंगे सीएम डॉ. मोहन यादव, जमकर उड़ाया रंग-गुलाल

उज्जैन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 8 मार्च को महाकाल मंदिर में निकलने वाली परंपरागत गेर में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजा के पूजन के साथ-साथ अखाड़े के शस्त्रों की भी पूजा की। इतना ही नहीं इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने शस्त्र चलाने का प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने प्रदेश की जनता को रंग पंचमी की बधाई दी। उन्होंने ईश्वर से जनता के जीवन में उत्साह और उल्लास की कामना की। प्रदेश के मुखिया डॉ. यादव ने जनता के बीच पहुंचकर जमकर रंग पंचमी मनाई। जनता ने उन्हें…

Read More

यूपी के दो IPS अफसरों की लव स्टोरी: लेडी सिंघम और सख्त एसपी की जोड़ी

 संभल यूपी पुलिस सेवा में इन दिनों एक IPS जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में है. वजह सिर्फ प्रदेश के तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों में शामिल होना नहीं है बल्कि उनकी प्रेम कहानी है, जो अब सात जन्मों के बंधन में बंधने जा रही है. जी हां, एक ओर बरेली में महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर लेडी सिंघम की छवि बना चुकी आईपीएस अंशिका वर्मा हैं, तो दूसरी ओर संभल में कानून व्यवस्था को लेकर कड़े फैसले लेने वाले एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई हैं. दोनों 29 मार्च को राजस्थान के…

Read More

यूपी में स्मार्ट मीटर विवाद: 127 करोड़ वसूली पर अब उपभोक्ताओं को लौटाने का आदेश

लखनऊ उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए आदेश दिया है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर वसूली गई अतिरिक्त राशि वापस की जाए। आयोग ने कहा है कि 1 अप्रैल के बाद जिन उपभोक्ताओं से अतिरिक्त पैसे लिए गए हैं, उनकी कुल लगभग 127 करोड़ रुपये की राशि बिजली बिलों में समायोजित कर लौटाई जाए।   यह आदेश आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार और सदस्य संजय कुमार सिंह ने उपभोक्ता परिषद की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। आयोग ने इस मामले…

Read More

ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास: मुख्यमंत्री

मथुरा-वृंदावन रेल ट्रैक के स्थान पर 11.80 किमी फोरलेन मार्ग विकसित करने, पॉड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की व्यवहारिकता के अध्ययन और 84 कोस परिक्रमा मार्ग के विकास को लेकर निर्देश मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन में पार्किंग, टीपीओ तथा अन्य जनसुविधाओं का पीपीपी मॉडल पर होगा विकास यमुना रिवर फ्रंट के अंतर्गत मथुरा से वृंदावन के बीच जलमार्ग विकसित कर क्रूज और नौका संचालन की योजना पर सहमति ब्रज के 36 वनों के इको रेस्टोरेशन, वन महोत्सव में व्यापक वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा अजीजपुर में प्रस्तावित वाटर म्यूजियम परियोजना को आगे…

Read More

टी-20 विश्वकप जीत के लिए अनोखा अनुष्ठान: बगलामुखी मंदिर में 51 बटुकों ने चढ़ाई मिर्ची

 उज्जैन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप के अंतिम मुकाबले से पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन के बगलामुखी मंदिर में विशेष मिर्ची अनुष्ठान किया गया। यह अनुष्ठान बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया की ओर से कराया गया। जिसका उद्देश्य भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना करना था। उज्जैन के भैरवगढ़ मार्ग स्थित मां बगलामुखी मंदिर में आयोजित इस अनुष्ठान में 51 बटुकों ने भाग लिया। उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों के चित्रों के साथ मिर्ची, सरसों और अन्य पूजन सामग्री का उपयोग करते हुए लगभग एक घंटे तक…

Read More

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह ने 4 बार के पीएम ओली को हराया, RSP अगली सरकार बनाने को तैयार

काठमांडू  आरएसपी के बालेंद्र शाह ने शनिवार को चार बार के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को भारी अंतर से हराकर नेपाल में अगली सरकार बनाने की राह पर कदम रखा. पिछले साल पीढ़ीगत बदलाव और भ्रष्टाचार मुक्त शासन की मांग को लेकर हुए हिंसक ‘जेन जेड’ प्रदर्शनों के बाद हुए पहले आम चुनाव में उन्होंने पारंपरिक राजनीतिक दलों को करारा झटका दिया. रैपर से राजनीतिक नेता बने बालेंद्र शाह ‘बालेन’, जो राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, ने झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी…

Read More