लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गांवों में बड़ा काम करने जा रही है। योगी सरकार असेवित विकास खंड के 250 या उससे अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने जा रही है। यह काम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-चार (पीएमजीएसवाई) में कराया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग के निर्देश पर उप्र ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने सड़कें बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जिलों से ऐसे गांवों की सूची मांगी गई है, जिससे केंद्र सरकार को प्रस्ताव…
Read MoreDay: July 14, 2026
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवीन विधानसभा परिसर में लगाया पौधा
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित नवीन छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी भी है। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि "एक पेड़…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) द्वारा गजरा राजा चिकित्सा महाविद्यालय, ग्वालियर तथा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम में एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाए जाने की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य अधोसंरचना और चिकित्सा शिक्षा का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। आयुष्मान भारत, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, मेडिकल सीटों में निरंतर वृद्धि, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से देश की…
Read Moreदिल्ली में चलेंगी 50 नई महिला स्पेशल इलेक्ट्रिक बसें, सुरक्षा होगी मजबूत
नई दिल्ली दिल्ली सरकार जल्द ही 50 नई इलेक्ट्रिक बसों के साथ 'महिला विशेष' बस सेवा का विस्तार करने जा रही है। इनमें आधी बसें बाहरी और उत्तरी दिल्ली के उन इलाकों में संचालित होंगी, नहीं महिलाओं की आवाजाही अधिक है, जबकि बाकी 25 बसों को कॉलेज और विश्वविद्यालय जाने वाली छात्राओं के लिए 'यूनिवर्सिटी स्पेशल' सेवा के रूप में उतारा जाएगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ये बसे केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत उपलब्ध कराई जाएंगी और जल्द ही सड़कों पर उतरेंगी। महिला यात्रियों की…
Read Moreजेलों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए महानिदेशक डॉ. कपूर ने किया जेल का आकस्मिक निरीक्षण
भोपाल प्रदेश की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं, मध्यप्रदेश डॉ. वरुण कपूर द्वारा 13 जुलाई 2026 को देवास जिले की सब जेल सोनकच्छ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. कपूर ने जेल की पाकशाला, गोदाम, बैरकों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया तथा सुरक्षा, स्वच्छता एवं बंदियों के रखरखाव से संबंधित व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जेल प्रशासन को आवश्यक मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाओं के…
Read Moreअबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक से
रायपुर, अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक से अरक (अथवा अरवा) चावल बिना उबाले (कच्चे) धान से तैयार किया गया चावल है। यह अपनी प्राकृतिक सुगंध, खिले हुए दानों और पोषक तत्वों के लिए जाना जाता है। पारंपरिक खेती के तरीकों से उगाए जाने वाले इन चावलों में एक खास सुगंध होती है जो पकने के दौरान पूरी रसोई को महका देती है। नारायणपुर के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसी अबूझमाड़ की सदियों पुरानी पाक संस्कृति ने…
Read Moreयूपी की हर्बल टी की सुगंध पहुंची अमेरिका-यूरोप
लखनऊ ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अब जड़ी-बूटियों से तैयार ऑर्गेनिक हर्बल टी के जरिए विदेशों में भी अपनी पहचान बना रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार से मिल रहे प्रोत्साहन और योजनाओं के सहयोग से शुरू हुआ यह प्रयास आज सफल महिला उद्यमिता का मॉडल बन चुका है। इस 'विदुर हर्बल टी' की फ्रेंचाइजी की मांग अब अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों से हो रही है, जबकि दिल्ली, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में यह…
Read Moreशहरों को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाएगी नमो हरित-नगर योजना,
भोपाल मध्यप्रदेश के शहरों को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक महत्वाकांक्षी कदम उठाया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा आगामी 5 वर्षों के लिए *₹100 करोड़* के बजट के साथ *"नमो हरित-नगर योजना"* को संचालित किया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाना, खाली पड़े क्षेत्रों को पार्क के रूप में विकसित करना और सुंदर 'नगर वन' (अर्बन फॉरेस्ट) विकसित करना है। योजना के मुख्य आकर्षण और प्रभाव हाई-टेक मॉनिटरिंग : लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनके विकास…
Read Moreअंतरिक्ष दीर्घा में विज्ञान से संबंधित कृतियां विश्व स्तरीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भोपाल स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र में अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थियों ने अंतरिक्ष दीर्घा का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने अनेक प्रादर्श देखे और उनकी सराहना की। प्रदेश में अपने तरह की इस अनोखी अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा के भोपाल जिला प्रशासन भी सहभागी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंचलिक विज्ञान केन्द्र में केंद्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने…
Read Moreस्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए करें हरसंभव प्रयास, नियमित शिविरों से बढ़ेगी जागरूकता : राज्यमंत्री गौर
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जनहितैषी बनाने और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि विभिन्न बस्तियों में नियमित स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं, जिससे आमजन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों और अधिक से अधिक मरीज सरकारी अस्पतालों की सेवाओं का लाभ उठा सकें। राज्यमंत्री गौर हथाईखेड़ा सिविल अस्पताल में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं। बैठक में अस्पताल की…
Read Moreराजिम नगर पालिका गठन की अधिसूचना जारी, डिप्टी CM साव बोले- विकास को मिलेगी नई रफ्तार
रायपुर. राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजिम नगर पंचायत की सीमाएं ही राजिम नगर पालिका की सीमाएं होंगी। राज्य शासन के इस निर्णय से पूरे शहर में खुशी एवं उत्साह का वातावरण है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राजिम नगर पंचायत के नगर पालिका के रूप में उन्नयन पर कहा कि राज्य…
Read Moreयोगी सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे युवा, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में मिल रहा बढ़ावा
लखनऊ/रायबरेली उत्तर प्रदेश में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए संचालित योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई देता है। योगी सरकार की नीतियों और योजनाओं का लाभ लेकर कई युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाले बन रहे हैं। प्रदेश सरकार का जोर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में बढ़ावा देने पर है। मत्स्य पालन, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण और अन्य ग्राम आधारित कार्यों में निवेश को प्रोत्साहित करने वाली योजनाएं युवाओं को नए अवसर उपलब्ध करा रही हैं। रायबरेली में मत्स्य पालन के…
Read More20 साल बाद कोलकाता लौटेंगी तसलीमा नसरीन? सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं के बीच बंगाल वापसी पर बढ़ी हलचल
नई दिल्ली बांग्लादेश से निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20 वर्षों के बाद कोलकाता लौट रही हैं. वे 1 अगस्त को रवींद्र सदन में कट्टरपंथ-विरोधी एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. इस कार्यक्रम में कवि और लेखक शिरकत कर रहे हैं. तसलीमा ने स्वयं सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी की घोषणा की है. इस घोषणा के बाद से साहित्यिक और सांस्कृतिक जगत में एक नई बहस छिड़ गई है। बता दें कि तत्कालीन लेफ्ट की सरकार के दौरान तसलीमा नसरीन के खिलाफ तीव्र विरोध प्रदर्शन हुआ था. स्थिति हो गई थी…
Read Moreलोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वविख्यात पंडवानी गायिका, पद्म, पद्मभूषण एवं पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई के दशगात्र एवं श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पैतृक गृह ग्राम गनियारी में आयोजित इस शोकसभा में मुख्यमंत्री ने स्व. डॉ. तीजन बाई के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया तथा शोकसंतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर स्व. डॉ. तीजन बाई के पुत्र दिलहरण पारधी…
Read Moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव को जल संसाधन मंत्री सिलावट ने अभियान की उपलब्धियां पर आधारित पुस्तिका की भेंट
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की परिकल्पना के अनुरूप मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में 19 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। अभियान के तृतीय चरण अंतर्गत प्रदेश के गांव-गांव, नगर-नगर में जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य जन सहयोग से व्यापक रूप से कराए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मंगलवार को मंत्रालय में अभियान अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों से संबंधित पुस्तिका भेंट की।…
Read More
