कलेक्टर विजय दयाराम के. ने संभाली पर्यटन विकास की कमान, बैगा संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर और स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया विस्तार

रायपुर राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षणराजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने ठोस पहल तेज कर दी है। कलेक्टर  विजय दयाराम के. स्वयं मैदान में उतरकर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने  राजमेरगढ़ का विस्तृत भ्रमण कर निर्माणाधीन बैगा कुटीर सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया तथा पर्यटन अधोसंरचना को अधिक आकर्षक, सुविधायुक्त और स्थानीय संस्कृति के अनुरूप विकसित करने के…

Read More

राज किसान पोर्टल से ऑनलाइन किराए पर मिलेंगे ट्रैक्टर और कृषि यंत्र

 सीकर प्रदेश के किसानों को अब आधुनिक कृषि यंत्र किराए पर लेने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कृषि विभाग और टैफे जेफार्म सर्विसेज के बीच होने वाले एमओयू के बाद किसान राज किसान साथी पोर्टल के जरिए ट्रैक्टर और आधुनिक कृषि यंत्र बिना अतिरिक्त सेवा शुल्क के ऑनलाइन किराए पर ले सकेंगे। इससे छोटे और सीमांत किसानों को महंगे कृषि यंत्र खरीदने की मजबूरी नहीं रहेगी। एमओयू के तहत भूमि तैयारी, बुवाई, कटाई और पोस्ट हार्वेस्टिंग तक के लिए आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। जेफार्म सर्विसेज प्लेटफॉर्म से…

Read More

छत्तीसगढ़ को केंद्र का बड़ा तोहफा, ₹51 हजार करोड़ की परियोजनाओं से बदलेगी विकास की तस्वीर

 रायपुर  प्रदेश में रेल नेटवर्क के विस्तार पर केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है। वर्ष 2014 तक प्रदेश में करीब 1,100 रूट किलोमीटर रेल लाइन थी, जिसे वर्ष 2030 तक बढ़ाकर 2,200 रूट किलोमीटर करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए वर्तमान में लगभग 51 हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। नई रेल लाइनों का सर्वे और डीपीआर कार्य प्रदेश में खर्सिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन (7,854 करोड़ रुपये), रावघाट-जगदलपुर 140 किमी रेल लाइन (3,513 करोड़ रुपये), कोरबा-अंबिकापुर (180 किमी) और गढ़चिरौली-बचेली…

Read More

कोर्ट में दी गवाही तो पूरा परिवार साफ कर देंगे

कौशांबी राजनीति में कई ऐसे चेहरे हैं, जो विरासत से नहीं बल्कि अपने संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बनाते हैं। पूजा पाल भी उन्हीं नेताओं में से एक हैं। उनकी कहानी उस महिला की कहानी है जिसने शादी के महज नौ दिन बाद पति खो दिया, माफिया के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी, जान से मारने की धमकियों का सामना किया, विधानसभा पहुंचीं और उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष के पद तक का सफर तय किया। पूजा पाल का नाम उत्तर प्रदेश की उन महिला नेताओं में शुमार है, जिनकी…

Read More

एमपी को रेलवे की बड़ी सौगात, 5 अगस्त से दौड़ेगी 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

छतरपुर  बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। बेंगलुरु जैसे महानगरों में नौकरी, व्यवसाय और पढ़ाई के लिए रहने वाले बुंदेलखंड के प्रवासियों को त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में अक्सर घर आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी न होने से यात्रियों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होते थे। बुंदेलखंड वासियों को रेलवे की बड़ी सौगात इसी परेशानी को दूर करते हुए और बुंदेलखंड वासियों को…

Read More

EPFO का बड़ा फैसला, डिफाल्टर कंपनियों को ब्याज में राहत, कर्मचारियों को जल्द मिलेगा अटका PF

ग्वालियर. एंप्लायीज प्राविडेंट फंड आर्गनाइजेशन ने भविष्य निधि अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देरी से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए एक बड़ी राहत दी है। श्रम मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस एकमुश्त विवाद समाधान योजना का नाम 'विश्वास 2026' रखा गया है। इस योजना के लागू होने से ग्वालियर-चंबल अंचल की सैकड़ों डिफाल्टर कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों और उनमें काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। ग्वालियर के क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले नियोक्ताओं के…

Read More

मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास, किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सशक्तिकरण, पारदर्शी सुशासन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने ढाई वर्षों में अधिकांश मोदी गारंटियों को पूरा कर जनविश्वास को मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  साय आज राजधानी रायपुर के ग्राम-बरौदा में आयोजित झेरिया यादव समाज के महासम्मेलन एवं सामाजिक भवन लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस…

Read More

रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश

रायपुर रक्षाबंधन पर केवल भाई-बहन का प्रेम ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश भी दिया जा सकता है। पेड़ों को राखी बांधकर उन्हें अपनी रक्षा का वचन देना और मिट्टी से बने इको-फ्रेंडली पौधे वाली राखियों का इस्तेमाल पर्यावरण को हरा-भरा रखने में मदद करता है।              छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्व-सहायता समूहों की दीदियां इस बार रक्षाबंधन के पर्व को प्रकृति संरक्षण से जोड़ने की एक अनूठी मिसाल पेश कर रही हैं। कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला…

Read More

पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

रायपुर पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मानपीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मानपीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मानपीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मानपीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें अपना बचपन याद आ जाता है। आज जीवनशैली पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि उनके समय में सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई होती थी, तथा मेहनत और लगन ही सफलता…

Read More

सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल भेजने की मांग पर हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

नई दिल्ली सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग पर दिल्ली हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने कहा कि उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए सरकार का उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला सही था. अदालत ने यह भी साफ किया कि इलाज से जुड़े सभी मेडिकल फैसले डॉक्टर, सोनम वांगचुक की सहमति के साथ लेंगे. फिलहाल उनकी निगरानी सफदरजंग अस्पताल और एम्स के डॉक्टरों की टीम करेगी. साथ ही कोर्ट ने सरकार, दिल्ली पुलिस और अस्पताल से तीन दिन के भीतर…

Read More

शिक्षा के क्षेत्र में सुकमा की नई उड़ान

रायपुर  सुकमा जिले के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम की है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें से 13 विद्यार्थियों के शासकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में प्रवेश लेने की प्रबल संभावना है। आदिवासी और ग्रामीण परिवार के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग से मिला सपनों को पंख            सुकमा के आदिवासी…

Read More

TCS ने मचाया धमाल, पांच दिन में निवेशकों की कमाई 72 हजार करोड़ पार

नई दिल्ली बीते सप्ताह शेयर बाजार (Stock Market) में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स कुल मिलाकर फायदे में रहे. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला Sensex 582 अंक, जबकि NSE Nifty 127 अंकों की बढ़त में रहा. इस बीच मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की सबसे बड़ी 10 कंपनियों में से पांच फायदे में रहीं, जबकि पांच को नुकसान उठाना पड़ा. अपने निवेशकों को फायदा कराने वाली कंपनियों में टाटा ग्रुप की टीसीएस का गदर देखने को मिला और इसके शेयरों में पैसा लगाने वालों ने सिर्फ…

Read More

अभिषेक बनर्जी को हाईकोर्ट से राहत, डायमंड हार्बर ऑफिस तोड़ने पर लगी रोक

कलकत्ता हाईकोर्ट ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत दी। अदालत ने दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला स्थित डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र की ऑफिस को तोड़े जाने की कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी। रविवार को विशेष सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह आमतला स्थित भवन से जुड़े सभी दस्तावेज अदालत में पेश करे। यह भवन कथित तौर पर लीप्स एंड बाउंड्स कंपनी के स्वामित्व में है। प्रवर्तन निदेशालय ने एक अन्य मामले में दावा किया…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक…

Read More

जबलपुर को जल्द मिलेंगी 20 इलेक्ट्रिक बसें, 15 दिनों में शुरू होगी नई सिटी बस सेवा

 जबलपुर  जबलपुर में आगामी 15 दिन के भीतर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो सकता है। जबलपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (जेसीटीएसएल) के अनुसार, अगले 10 से 12 दिनों के भीतर 20 इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप शहर पहुंच जाएगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण भी अंतिम चरण में है। कठौंदा स्थित चार्जिंग स्टेशन बनाने का कार्य पूर्णता की ओर है। गत दिवस निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बसों के आगमन के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही इनका…

Read More