मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में काफिला रूकवाकर कावड़ यात्री से मिले

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में श्रावण मास की धार्मिक यात्रा पर कावड़ यात्री को जाता देख अपना काफिला रुकवा कर कावड़ यात्री से उनकी कावड़ लेकर अपने कंधे पर उठाकर चलें। साथ ही उन्होंने इंदौर के कावड़ यात्री  बाबू पटेल से चर्चा की।  बाबू पटेल ने बताया कि वे वर्षों से कावड़ यात्रा कर रहें है। मुख्यमंत्री ने उनकी प्रशंसा करते हुए श्रावण मास की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री रविवार को इंदौर प्रवास पर रहें। इस दौरान उन्होंने इंदौर में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन…

Read More

बिलासपुर SSP ने 83 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित, उत्कृष्ट कार्य पर मिला पुरस्कार

बिलासपुर. 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर पुलिस लाइन स्थित चेतना हाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह ने कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट पुलिसिंग और विभिन्न जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन के लिए 83 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके परिवारजन भी मौजूद रहे। समारोह में एसएसपी रजनेश सिंह ने अपनी पत्नी वंदना सिंह के साथ पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह,…

Read More

सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती वाहन संख्या के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर योगी सरकार का फोकस लगातार बढ़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और शून्य मृत्यु दर की दिशा में विभिन्न अवसरों पर विभागों को जरूरी निर्देश देते रहे हैं। इसका असर सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में भी दिखाई दे रहा है। बीते वित्तीय वर्ष में 474 करोड़ रुपये और चालू वित्तीय वर्ष में 172 करोड़ रुपये प्रशमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया है। इस…

Read More

बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के पिता व्यास नारायण शर्मा का निधन, 17 अगस्त को निकलेगी अंतिम यात्रा

रायपुर बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के पूज्य पिता  व्यास नारायण शर्मा का आज 16  अगस्त 2026 को निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे श्रीमती निरंजना शर्मा के पति एवं  श्री शुभांक शर्मा के पिता थे। उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 17 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे निज निवास क्लब पारा बालेसर रोड महासमुंद से महासमुंद मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।  

Read More

पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत पर शुभेंदु अधिकारी बोले- धमकी की भी होगी जांच

पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और टीएमसी के पूर्व विधायक आशीष बनर्जी की मौत पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि इस बात की भी जांच की जाएगी कि क्या किसी ने धमकी दी थी। अधिकारी ने बनर्जी के परिवार से फोन पर बात की और उन्हें एक अच्छा पॉलिटिकल लीडर बताया। अधिकारी ने यह भी कहा कि बनर्जी के खिलाफ कोई भी करप्शन का केस दर्ज नहीं था और पुलिस ने भी कोई नोटिस नहीं भेजा था। बता दें…

Read More

एनएमडीसी ने वित्‍त वर्ष की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया – राजस्व 6,795 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

हैदराबाद भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी ने आज अपने  वित्‍त वर्ष 27 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा की।  वित्‍त वर्ष 27 की पहली तिमाही में, कंपनी ने 15.12 मि.ट. लौह अयस्क का उत्पादन किया, जो विगत वर्ष की इस अवधि के 11.99 मि.ट. की तुलना में 26% की वृद्धि दर्ज की। बिक्री पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 11.52 मि.ट. की तुलना में इस वर्ष की पहली तिमाही में 11.73 मि.ट. रही, जो साल-दर-साल 2% की वृद्धि को चिह्नित करती है। इन आंकड़ों…

Read More

एमबी पावर परिसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम, शान से लहराया तिरंगा

जैतहरी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एमबी पावर प्लांट परिसर में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तिरंगे की शान, वीर शहीदों के अमर बलिदान को नमन और राष्ट्र निर्माण में योगदान के संकल्प की भावना पूरे परिसर में देखने को मिली। समारोह का शुभारंभ सीओओ एवं प्लांट प्रमुख  आनंद देशपांडे तथा फेज-2 प्रोजेक्ट प्रमुख  राजीव अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात  आनंद देशपांडे ने देश की स्वतंत्रता के लिए शहादत देने बाले शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और…

Read More

कानपुर में मुमताज हत्याकांड का मुख्य आरोपी रानू पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से गिरफ्तार

 देवसढ़ उत्तर प्रदेश में फिर एनकाउंटर हुआ है। यहां बीते 8 अगस्त को साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में चर्चित मुमताज हत्याकांड के फरार मुख्य आरोपित सोहेल उर्फ रानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पैरों में गोली लगी है । बीते एक हफ्ते से पुलिस की चार टीमें लगातार उसका पीछा कर रही थीं। वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि शनिवार देर रात आरोपी के बारे में जानकारी मिली जिस पर पुलिस की टीमों ने उसकी घेराबंदी की। इसी…

Read More

अमित शाह बोले- अटलजी का जीवन राष्ट्र प्रथम को समर्पित, राजस्थान में 5659 करोड़ के विकास कार्य

जयपुर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना को समर्पित रहा। वे बाल्यकाल से ही राष्ट्रभक्ति के रास्ते पर चले। 40 साल तक विपक्ष में रहने और हर प्रतिकूल परिस्थिति के बावजूद राष्ट्रभक्ति का सिद्धांत ही उनके जीवन का आधार रहा। प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश के विकास को लेकर कई बड़े फैसले किए। पूरे विश्व के दबाव के सामने ना झुकते हुए उन्होंने पोकरण में परमाणु परीक्षण किया।   केन्द्रीय गृह मंत्री…

Read More

जयपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 किलो एक्सपायर्ड सामान नष्ट

जयपुर जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की जयपुर मुख्यालय स्थित सेंट्रल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटखोरों और दूषित खाद्य सामग्री बेचने वालों पर शिकंजा कसा है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रामपुरा रोड, सांगानेर स्थित 'संस्कार स्वीट्स कैटर्स' के परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठान में भारी अनियमितताएं और अस्वच्छता पाई गई। घेवर का नमूना लैब भेजा गया कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत टीम ने प्रतिष्ठान में तैयार किए जा रहे 'घेवर' का एक नमूना…

Read More

चंबा में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

चम्बा हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में रविवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.6 दर्ज की गई। भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। खास बात यह है कि दो दिन पहले शुक्रवार को भी चम्बा में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। लगातार आ रहे झटकों के बीच अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिन भारी से बहुत भारी…

Read More

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई

शहडोल शहडोल कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशानुसार जिले में  घी एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन शहडोल द्वारा निरंतर निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग से अमित  एवं डॉ. राजेश मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए जा रहे हैं। अभियान के तहत पैक्ड घी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ब्यौहारी स्थित प्रमोद किराना से डालडा काऊ घी का नमूना लिया गया। जयसिंहनगर…

Read More

मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने हज कमेटी कार्यालय में किया ध्वजारोहण

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी कार्यालय, मुखर्जी बाड़ा बैरन बाजार रायपुर में ध्वजारोहण किया व सभी उपस्थितो को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर हज कमेटी के सदस्य मौलाना अमीर बेग, मौलाना हसन अब्बास, कार्यपालन अधिकारी/सचिव डॉ. खुशबू उस्मान, मिर्ज़ा साजिद पठान, कार्यालय प्रभारी भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा एवं राज्य हज कमेटी के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*

Read More

वीबी-जी रामजी मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय पंच सम्मेलन संपन्न

    अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अनूपपुर के ऑडिटोरियम में ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन’ (वीबी-जी रामजी) के अंतर्गत जिला स्तरीय पंच सम्मेलन का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती बाल्मिक राठौर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। सम्मेलन में जिले भर से आए जनपद एवं पंचायत प्रतिनिधि,…

Read More

नगरी में विधायक अंबिका मरकाम ने फहराया तिरंगा, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

नगरी  देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम ने विधायक निवास/कार्यालय नगरी में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक अंबिका मरकाम ने सिहावा विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि…

Read More