भोपाल राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष के मौके पर भोपाल में भारतीय संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। विविधा कलायम सांस्कृतिक समिति की ओर से 1 सितंबर को डीबी सिटी मॉल में ऐसा सांस्कृतिक आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा। आयोजन में संगीत, सामूहिक गायन और शास्त्रीय कथक नृत्य के जरिए ‘वंदे मातरम्’ को केंद्र में रखते हुए भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभावना को विश्व मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। 40 से ज्यादा वाद्य यंत्रों से ‘वंदे मातरम्’…
Read MoreDay: August 31, 2026
E20 Petrol पर सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई, जानें क्या-क्या बदल सकता है?
नई दिल्ली जब आप गाड़ी में पेट्रोल भरवाते हैं, उस वक्त क्या देखते हैं? मीटर जीरो से शुरू हुआ या नहीं.. कितने रुपये बने, बस. लेकिन पेट्रोल के अंदर क्या है, यह जानने का कोई आसान तरीका आपके पास नहीं है. उसमें इथेनॉल कितना है, 10 प्रतिशत या 20 प्रतिशत. अब इसी सवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दस्तक दी गई है. जिसकी सुनवाई आज यानी 31 अगस्त को होगी। E20 पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर नरेंद्र कुमार गोस्वामी ने सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका दायर की है. जिसमें…
Read Moreमहाकाल सवारी से पहले तैयार होगा कंठाल-छत्रीचौक मार्ग, सड़क को मिलेगा नया हेरिटेज लुक
उज्जैन सिंहस्थ महापर्व 2028 को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में शहर के प्राचीन और व्यस्ततम मार्गों में शामिल कंठाल चौराहा से छत्रीचौक तक 450 मीटर से अधिक लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसी मार्ग से 7 सितंबर को बाबा महाकाल की राजसी सवारी निकलेगी। सवारी से पहले मार्ग और आसपास के प्रमुख स्थलों को नया स्वरूप देने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।…
Read Moreलेबर अड्डों पर श्रमिकों को मिलेगा सस्ता भोजन, योगी सरकार की बड़ी तैयारी
लखनऊ तमिलनाडु राज्य की अम्मा कैंटीन की तर्ज पर अब प्रदेश में श्रमिकों को सरकार सस्ते दर पर भोजन की थाली मुहैया कराएगी। योगी आदित्यनाथ सरकार के इस कदम से अब गांव से आकर शहरों में मजदूरी करने वाले कहीं पर भूखे नहीं रहेंगे। लेबर अड्डों पर श्रमिकों के लिए कैंटीन खोली जाएंगी, जहां उन्हें सस्ते दर पर नाश्ता और भोजन मिलेगा। भोजन की थाली की कीमत पांच से दस रुपये होगी। प्रदेश में पंजीकृत 1.95 करोड़ श्रमिक इससे लाभान्वित होंगे। विधान सभा चुनाव से पहले कैंटीन सेवा का लाभ…
Read Moreकेन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना पर ‘नाटक’ कर रही कांग्रेस, CM मोहन यादव का हमला
भोपाल नर्मदा घाटी के बांध कांग्रेस ने अटकाए, अब केन- बेतवा नदी जोड़ो प्रोजेक्ट में नाटक कर रही है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और यहां के किसानों के साथ अन्याय किया। उसने नर्मदा नदी के माध्यम से जनकल्याण को प्राथमिकता नहीं दी। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और मंत्री कहते थे कि नर्मदा नदी नीचे हैं, मालवांचल ऊपर, तो पानी वहां तक कैसे पहुंचेगा? अब देख लीजिए हमने कर दिखाया। उज्जैन-इंदौर से लेकर पूरा मालवा अंचल नर्मदा जल का उपयोग कर रहा है। किसानों के खेत में पानी पहुंचा और पेयजल संकट…
Read Moreकृषि-पर्यटन के बाद IT में भी MP का डंका, तीन साल में 1,614 करोड़ का सॉफ्टवेयर निर्यात
भोपाल मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश अब केवल कृषि और पर्यटन ही नहीं, बल्कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है। राज्य में तकनीकी विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ निर्यात भी लगातार बढ़ रहा है। फार्मा और कृषि उत्पाद के बाद अब प्रदेश से साफ्टवेयर भी निर्यात हो रहे हैं। तीन साल में सॉफ्टवेयर प्रौद्योगिकी पार्क (एसटीपी) इकाई के माध्यम से 1,614 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया। वर्ष…
Read Moreमहाकाल लोक पहुंचना होगा आसान! 91 करोड़ की 700 मीटर टनल से मिलेगा जाम से छुटकारा
उज्जैन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के कारण उज्जैन देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शामिल है। हर साल करोड़ों श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं। श्रावण, महाशिवरात्रि, नागपंचमी, 84 महादेव, सप्त सागर और पंचकोशी यात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। अब सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरिफाटक चौराहा पार्किंग से महाकाल लोक क्षेत्र…
Read Moreयूपी में महिलाओं की ‘दुग्ध शक्ति’ ने रचा नया इतिहास, 5 कंपनियों का कारोबार 5,716 करोड़ पार
लखनऊ उत्तर प्रदेश के गांवों में महिलाओं की आर्थिक ताकत अब श्वेत क्रांति की नई कहानी लिख रही है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला समूहों की पांच कंपनियों ने वर्ष 2019 से अब तक करीब 5,716.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इन कंपनियों से 3.88 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ चुकी हैं। दुग्ध उत्पादन और उसके संग्रहण से लेकर प्रसंस्करण और विपणन तक महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया आधार दिया है। महिला दुग्ध उत्पादक कंपनियां इस समय प्रतिदिन करीब 12.5 लाख…
Read Moreभोपाल में ट्रैफिक की बदलेगी सूरत, 35.6 KM लंबे पश्चिमी बायपास से 11 मील-कोलार का सफर होगा आसान
भोपाल पुराने भोपाल से शुरू हुआ शहर का विस्तार समय के साथ एमपी नगर, न्यू मार्केट, अरेरा कालोनी और फिर कोलार तक पहुंचा। अब शहर की विकास यात्रा एक और दिशा में आगे बढ़ रही है। 11 मील-मिसरोद और नर्मदापुरम रोड के आसपास का क्षेत्र तेजी से एक नए अर्बन हब के रूप में आकार ले रहा है। यहां सड़क और कनेक्टिविटी से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट के साथ हजारों आवासीय इकाइयों की योजनाएं आकार ले रही हैं। पश्चिमी बायपास, डबल एलिवेटेड कारिडोर और बड़े आवासीय प्रोजेक्ट इस क्षेत्र को सिर्फ…
Read More
