KTM 390 Duke और 390 Adventure के 350cc वेरिएंट हुए लॉन्च, जानें इनकी कीमत

मुंबई 

 इस महीने की शुरुआत में प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी Triumph Motorcycle ने कम क्षमता वाली 400 रेंज के लॉन्च के बाद, अब KTM ने अपनी 390 Duke और 390 Adventure लाइन-अप का विस्तार करते हुए नए 350cc वेरिएंट बाजार में उतारे हैं, जिनका मकसद शुरुआती कीमत को कम करना है. हालांकि, Triumph के छोटे मॉडलों के विपरीत KTM के ये नए वेरिएंट मौजूदा 399cc वर्जन के साथ ही बेचे जाएंगे। 

नई 390 Duke और 390 Adventure के इंजन
इसके इंजन की बात करें तो नया 349.32cc इंजन 8,600rpm पर 41.5hp की पावर और 7,000rpm पर 33.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है, यह इंजन 399cc इंजन के मुकाबले 4.5hp का पावर और 5.5Nm कम टॉर्क प्रदान करता है. कंपनी का कहना है कि व्हीलबेस, ग्राउंड क्लीयरेंस, टेक्नोलॉजी (TFT कंसोल सहित) और राइडिंग एर्गोनॉमिक्स जैसे मुख्य पहलू पहले जैसे ही रहेंगे। 

ये भी पढ़ें :  पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 वर्ष की आयु में लातूर में ली अंतिम सांस

खास बात यह है कि मौजूदा सभी 399cc वेरिएंट, नए मॉडल्स के साथ-साथ आने वाले समय तक उपलब्ध रहेंगे. इन्हें अलग दिखाने के लिए इनके नामों में बदलाव किया गया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि अब 390 Duke को 390 Duke R के नाम से बेचा जाएगा, जबकि 390 Adventure के नाम के साथ 'S' जोड़ा गया है। 

ये भी पढ़ें :  बंगाल में हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाया जा रहा है', पीएम मोदी ने ममता सरकार पर किया बड़ा हमला

कीमत की बात करें तो नए 350cc KTM 390 Duke की कीमत 2.77 लाख रुपये रखी गई है, जो इसे 390 Duke R से 62,000 रुपये सस्ता बनाती है. वहीं 390 Adventure की कीमत में भी ऐसा ही अंतर देखने को मिलता है। 

जहां इसके नए 350cc इंजन वाले वर्जन की कीमत 2.81 लाख रुपये रखी गई है, जोकि 399cc वाले सबसे सस्ते वेरिएंट, 390 Adventure X से लगभग 62,000 रुपये कम है. जब इसकी तुलना ज़्यादा बेहतर स्पेसिफिकेशन वाले 390 Adventure S और R वेरिएंट से की जाती है, तो यह अंतर और भी ज़्यादा नजर आता है। 

Share

Leave a Comment