शहडोल में पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत, परिजनों में कोहराम मचा

शहडोल

 शहडोल जिले के बाणसागर थाने के अंतर्गत एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां एक पिकअप पलट गई. जिससे 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

ये भी पढ़ें :  इंदौर बल्ला कांड में आकाश विजयवर्गीय बरी, कोर्ट ने सुनाया फैसला

दरअसल, सीधी जिले के मड़वास से बैगा परिवार की बारात शहडोल जिले के करौंदिया गांव में आई थी. विवाह कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद पिकअप में सवार हो बाराती वापस जा रहे थे. जब पिकअप गड़ा करौंदिया मार्ग पर पहुंची, तभी पिकअप के सामने एक बाइक सवार आ गया. जिसे बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई.

ये भी पढ़ें :  भारतीय परम्परा में खेल, सामाजिक प्रबंधन और जीवन पद्धति का अभिन्न अंग : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

पिकअप पलटते ही 5 बारातियों की दबकर मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए. घायलों को एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. संबंधित थाने की पुलिस ने बताया कि शहडोल में बारातियों से भरी पिकअप पलट गई. जिसमें 5 लोगों की दबकर मौत हो गई. बारात सीधी जिले से शहडोल आई थी.

ये भी पढ़ें :  वेतन नहीं बढ़ाने पर कर्मचारी मालिक को लगा दिया लाखों का चूना

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment