500 रुपये का नोट सबसे बड़ा मूल्यवर्ग का नोट रह गया है, और नकली नोटों का चलन भी बढ़ने लगा, RBI की नई गाइडलाइन जारी

नई दिल्ली
500 रुपये के नकली नोट को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोट बंद होने के बाद, 500 रुपये का नोट सबसे बड़ा मूल्यवर्ग का नोट रह गया है, और नकली नोटों का चलन भी बढ़ने लगा है। ऐसे में अगर आपके पास नकली 500 रुपये का नोट आ जाए, तो क्या करें? आइए जानते हैं RBI की गाइडलाइन क्या कहती है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री बघेल आज विधानसभा क्षेत्र तखतपुर में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात, योजनाओं के संबंध में लेंगे फीडबैक

ATM से नकली नोट मिलने की संभावना:
रिजर्व बैंक केवल 100, 200 और 500 रुपये के नोट जारी करता है, लेकिन कुछ लोग नकली नोटों को बैंकों के एटीएम तक पहुंचाने में कामयाब हो रहे हैं। कई बार लोगों के हाथों में अनजाने में नकली नोट लग जाता है, जो बैंक भी लेने से इनकार कर देता है। यदि आपको एटीएम से फटा या नकली नोट मिलता है, तो RBI की गाइडलाइन के अनुसार आप इसे नजदीकी बैंक शाखा में जाकर बदल सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  जीवन में कार्य और परिवार में संतुलन रखना जरूरी : राज्यपाल पटेल

500 Rupees के असली नोट की पहचान
 नोट पर लिखा गया '500' का अंक ट्रांसपैरेंट होगा
500 रुपये मूल्यवर्ग के नोट पर लेटेंट इमेज होगा
500 रुपये के नोट पर देवनागरी लिपि में उसका मूल्यवर्ग अंक शब्दों में लिखा होगा
नोट को तिरछा करने पर सिक्योरिटी थ्रेड रंग हरे से नीले रंग में बदल जाता है
 500 रुपये के नोट पर बहुत ही छोटे हिंदी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा

ये भी पढ़ें :  भारत के पड़ोसी देश में भूकंप का कहर, मेघालय तक महसूस हुई तेज झटकों की हलचल

RBI गाइडलाइन:
RBI ने असली और नकली 500 रुपये के नोट में अंतर को पहचानने के लिए गाइडलाइन दी है, जिससे लोग नकली नोट की पहचान कर सकें। सर्कुलेशन में नकली नोटों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे हमेशा RBI द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और सतर्क रहें।
 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment