लखनऊ पॉलीटेक्निक चौराहे पर बनेगा 700 मीटर लंबा अंडरपास, 90 करोड़ से मिलेगी जाम से राहत

लखनऊ
राजधानी के सबसे व्यस्तम चौराहों में शामिल पॉलीटेक्निक पर लगने वाले जाम से अब जल्द राहत मिलेगी। यहां एचएल के सामने से चौराहा पार करते हुए वेब सिनेमा तक 700 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जाएगा। इसे बनाने में 90 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पॉलिटेक्निक चौराहे पर अंडरपास बन जाने से लखनऊ ही नहीं बल्कि अयोध्या, गोरखपुर, बहराइच, गोंडा और बलरामपुर समेत कई जिलों के आने जाने वालों को जाम से राहत मिलेगी। इन जिलों के लोग लखनऊ आकर यहां इस चौराहे पर जाम में फंस जाते थे।

पॉलीटेक्निक चौराहे पर अंडरपास बनाए जाने की मांग लखनऊ पूर्व के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने फरवरी में विधानसभा के बजट सत्र में रखी थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर पॉलिटेक्निक चौराहे से वेब सिनेमा की ओर जाने वाले मार्ग पर अंडरपास का शीघ्र निर्माण कराया जाए। इससे रोज लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। लोगों को काफी राहत मिलेगी, उनका समय बचेगा। उनकी इस मांग को सदन ने पास कर दिया था। उसके बाद सेतु निगम ने इस प्रस्ताव को अपनी कार्य योजना में शामिल कर लिया। अब निर्माण कार्य का खाका तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। सेतु निगम के अनुसार अंडरपास 700 मीटर लंबा होगा, जिसे बनाने में 90 करोड़ रुपये की लागत आएगी। विभाग के अनुसार शासन से धनराशि स्वीकृति का इंतजार है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश ने किवी टीम को 237 रनों का दिया लक्ष्य

रोजाना 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं-
पॉलीटेक्निक चौराहा पर रोजाना 50 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। इसमें से एचएलएल की तरफ से ही 15 से 20 हजार वाहन अयोध्या रोड और गोमतीनगर की तरफ जाते हैं। पीक ऑवर में वाहनों की अधिकता के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इस स्थिति को देखते हुए यहां अंडरपास बनाए जाने की मांग लंबे समय से की जाती रही। अब यहां अंडरपास बनने जा रहा है। इससे लोगों को सफर आसान हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :  प्रयागराज महाकुंभ के लिए चलेंगी 7000 बसें, श्रद्धालुओं के लिए 550 शटल बसें होंगी फ्री

पॉलीटेक्निक की तरफ भी रास्ता दें तो रहेगी राहत-
एचएएल से पॉलीटेक्निक चौराहा पार करते हुए वेब सिनेमा की तरफ अंडरपास से चौराहे पर गोमतीनगर की तरफ जाने वाले वाहनों का दबाव कम होगा। अयोध्या रोड जाने वाले वाहनों की स्थित यथावत रहेगी। ऐसे में चिकन नेक पर मुंशीपुलिया की तरफ से आने वाले वाहनों के कारण ट्रैफिक फंसने की आशंका बनी रहेगी। यदि अंडरपास के हिस्से की गुंजाइश अयोध्या रोड की तरफ भी रखी जाए तो ट्रैफिक फंसने की आशंका नहीं रहेगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment