इंदौर नगर निगम के 8 हजार सफाई मित्र अवकाश पर, नेता और जनता खुद उतरे सफाई करने

 इंदौर
 इंदौर नगर निगम के आठ हजार से ज्यादा सफाई मित्र गोगा नवमी के अगले दिन यानी आज अवकाश पर हैं। आज शहर की सफाई व्यवस्था जनप्रतिनिधि, रहवासी संघ, सामाजिक संगठन आदि संभाल रहे हैं।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न संगठन, रहवासियों के साथ-साथ निगम अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जोन और वार्ड क्षेत्र में स्वच्छाग्रही जनभागीदारी अभियान चलाया गया है। महापौर भार्गव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खुद सुबह सात बजे इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र पूरे वर्ष मौसम की परवाह किए बगैर हमेशा मैदान में रहते हैं।

ये भी पढ़ें :  विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

यह हमारा दायित्व है कि जिस दिन उनकी छुट्टी है उस दिन भी हम इंदौर को साफ-स्वच्छ बनाए रखें। विभिन्न स्थानों पर क्षेत्रीय विधायकगण, पार्षद, नागरिक, जनप्रतिनिधियों के साथ रहवासी संगठन, सामाजिक संगठन, धार्मिक संगठन, बैंकिग संगठन, मार्केट एसोसिएशन, स्वयंसेवक संघ, एनजीओ आदि अभियान में शामिल हो रहे हैं।

पार्षद व महापौर परिषद सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों में सफाई अभियान चलाया। मेयर भार्गव ने कहा कि इंदौर जनभागीदारी का मॉडल है।साल भर अलग-अलग जुलूस निकलते है। चाहे राजनीतिक हो सांस्कृतिक आयोजन। जुलूस के पीछे सफाई मित्र शहर को साफ करते है। हर वर्ष वाल्मीकि समाज के वीर गोगा देव जुलूस निकलता है। दूसरे दिन सफाई मित्र एक दिन के अवकाश पर होते है। तब शहरवासी सफाई की जिम्मेदारी निभाते है।

ये भी पढ़ें :  अनिमेष कुजूर छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव से निकलकर भारत के सबसे तेज स्प्रिंटर बन चुके, इतिहास रचने की ओर

देर रात तक निकले छड़ी निशान

रविवार रात को अलग-अलग स्थानों से छड़ी निशान निकालकर वीर गोगादेव महाराज का पूजन किया। वाल्मीकि बस्तियों से निशान निकलने का सिलसिला रात शुरू हुआ। इसमें शहर की ख्यात इमारत की प्रतिकृतियां भी नजर आईं। शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर विभिन्न क्षेत्रों से छड़ी निशान पहुंचे। जगह-जगह मंचों से उनका स्वागत भी किया गया।

ये भी पढ़ें :  बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन

गोगा नवमी के अगले दिन हर वर्ष रहता है अवकाश

नगर निगम के सफाई मित्रों को हर वर्ष गोगा नवमी के अगले दिन अवकाश दिया जाता है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। जिस दिन सफाई मित्र अवकाश पर रहते हैं उस दिन भी शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होती। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठन, रहवासी संघ इत्यादि सफाई व्यवस्था संभालते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment