कोटा राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. सवारियों से भरी एक बस अचानक बेकाबू होकर खाई में गिर गई. इस घटना में 8 लोगों के मौत की जानकारी सामने आई है। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने हादसे में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है. बस में भोपाल के 21 लोग सवार थे, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे. वे भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे थे। इस बीच, घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिला कलेक्टर…
Read MoreCategory: राजस्थान
वनस्थली विद्यापीठ के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान
जयपुर वनस्थली विद्यापीठ के फार्मेसी विभाग के प्रो. आशुतोष पारीक को वर्ष 2026 की विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के शोध-आधारित आंकड़ों पर तैयार और एल्सेवियर की ओर से प्रकाशित इस सूची में फार्माकोलॉजी एवं फार्मेसी क्षेत्र में उन्होंने वैश्विक स्तर पर 1,66,116 शोधकर्ताओं में 2403वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ वे दुनिया के शीर्ष 1.45 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हो गए हैं। देश और प्रदेश में भी पहचान भारत में इस क्षेत्र के सूचीबद्ध 371…
Read Moreउदयपुर में 57 हेक्टेयर में गांजे की खेती का खुलासा, 200 करोड़ रुपये आंकी गई कीमत
जयपुर उदयपुर जिले के मांडवा क्षेत्र में हाल ही में पकड़ी गई करीब 57 हेक्टेयर में फैली गांजे की अवैध खेती का अनुमानित मूल्य 200 करोड़ रुपए आंका गया है। खेतों में पौधे तीन-चार फीट ऊंचे होने के बावजूद स्थानीय पुलिस और प्रशासन को इसकी भनक नहीं लगी। अब जांच में सबसे बड़ी चुनौती खेती करने वालों की पहचान करना है। गांजे की खेती 56 खसरों में मिली है, जिनके 400 से अधिक मालिक बताए जा रहे हैं। कई खसरों में 10-10 खातेदार हैं। इनमें भाई-बहन भी शामिल हैं, जबकि…
Read Moreदीपावली-छठ पर रेलवे की राहत, जयपुर से बिहार-यूपी समेत कई राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े
जयपुर दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई है। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों के नए फेरे चलाए जा रहे हैं, जबकि पहले से संचालित कुछ ट्रेनों को नवंबर और दिसंबर तक विस्तार दिया गया है। इससे जयपुर सहित राजस्थान के विभिन्न शहरों से उत्तर प्रदेश, बिहार, प्रयागराज, हरिद्वार, मुंबई और दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रयागराज, बिहार और यूपी के लिए ट्रेनें…
Read Moreजैसलमेर के सम धोरों पर सूर्यास्त बाद सफारी पर रोक, डीएनपी क्षेत्र तक सीमित नियम
जैसलमेर राजस्थान के जैसलमेर घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों के लिए सम और कनोई क्षेत्र के धोरों को लेकर बड़ी खबर है। वन विभाग ने राष्ट्रीय मरु उद्यान (डीएनपी) के दायरे में आने वाले धोरों पर सूर्यास्त के बाद ऊंट सफारी और अन्य पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाई है। हालांकि, इस आदेश को लेकर पर्यटकों और पर्यटन कारोबारियों में असमंजस पैदा हो गया था। अब वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह पाबंदी पूरे सम क्षेत्र या जैसलमेर के सभी धोरों पर लागू नहीं है। डीएनपी की सीमा…
Read Moreराजस्थान-मध्य प्रदेश में चंबल जल बंटवारे पर सहमति, 18 अक्टूबर से नहरों में आएगा पानी
कोटा चंबल जल बंटवारे तथा रबी फसल के लिए बांधों में जल उपलब्धता के संबंध में मध्य प्रदेश-राजस्थान अंतरराज्यीय नियंत्रण मंडल की बैठक हुई। इसमें दोनों राज्यों के अधिकारियों ने एकराय से कहा कि इस बार बारिश कम होने से चंबल के बांधों में पानी की उपलब्धता कम है। ऐसे में सिंचाई के साथ गर्मी में पेयजल की जरूरत के हिसाब से प्रबंधन किया जाना आवश्यक है। दोनों राज्यों के बीच चंबल की दाईं मुख्य नहर में 18 अक्टूबर से पानी छोड़ने पर सहमति बनी। मध्य प्रदेश ने रबी के…
Read Moreराजस्थान के किसानों को बड़ी राहत, डूंगरपुर और जालोर में करोड़ों के फसल बीमा क्लेम का रास्ता साफ
जयपुर पंचायतीराज चुनाव प्रक्रिया के बीच फसल खराब होने पर बीमा क्लेम के इंतजार में बैठे किसानों के लिए राहत की खबर है। फसल कटाई प्रयोगों और बीमित क्षेत्र को लेकर बीमा कंपनियों की ओर से दर्ज आपत्तियों के निस्तारण के बाद डूंगरपुर और जालोर के किसानों को करोड़ों रुपए का लाभ मिलेगा। अकेले डूंगरपुर में 155 फसल कटाई प्रयोगों पर दर्ज आपत्तियां दूर होने से किसानों को करीब 7.69 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा, जबकि जालोर में दो अलग-अलग प्रकरणों में 13 करोड़ रुपए से अधिक की राशि से…
Read Moreबाड़मेर में संकट में खेजड़ी के पेड़, 50 से ज्यादा वृक्ष सूखे; जड़ों में जमी सफेद परत से चिंता
बाड़मेर थार की जीवनरेखा और राज्य वृक्ष खेजड़ी पर संकट मंडराने लगा है। बालोतरा जिले के गिड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुम्पलिया के राजस्व गांव चौधरी भूनारामजी गोदारा नगर में हरे-भरे खेजड़ी के पेड़ तेजी से सूख रहे हैं। पेड़ों के तनों और जड़ों के आसपास जमीन पर चूने या पत्थर जैसी कठोर सफेद परत जम रही है। ग्रामीणों के अनुसार, खेतों में लगी करीब 50 से अधिक खेजड़ी इससे प्रभावित हुई है, वहीं अन्य पेड़ों में भी ऐसे लक्षण दिख रहे है। कुम्पलिया के पूर्व पंच रणधीर सिंह गोदारा…
Read Moreराजस्थान में ड्रोन से आई 7.75 किलो RDX की खेप, 867 कारतूस और जिगाना पिस्टल बरामद
श्रीगंगानगर सीमा पार से आने वाले ड्रोन अब रावला के खेतों में सिर्फ नशे की खेप नहीं गिरा रहे। हेरोइन और अफीम के बाद अब हथियार और विस्फोटक मिलने से सीमा सुरक्षा के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। जनवरी से अक्टूबर तक सामने आई घटनाओं की कड़ियां जोड़ें तो रावला क्षेत्र ड्रोन तस्करी के संवेदनशील केंद्र के रूप में उभरता दिखाई देता है। ताजा मामले में करीब 7.750 किलोग्राम आरडीएक्स, एक रिमोट, पांच बैटरियां, दो कैपलर, तुर्की निर्मित दो जिगाना पिस्टल, चार मैगजीन और करीब 867 कारतूस मिलने…
Read Moreभजनलाल शर्मा के निर्देश पर शुरू होंगी नागौर माइंस, भीलवाड़ा के कपड़ा उद्योग को राहत
भीलवाड़ा देश के प्रमुख टेक्सटाइल हब भीलवाड़ा का कपड़ा प्रोसेस उद्योग इन दिनों ईंधन की आसमान छूती कीमतों और घटती उपलब्धता के चलते गहरे संकट में घिर गया है। उत्पादन लागत में बेतहाशा बढ़ोतरी से वैश्विक और घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो गया है। इसी बीच, नागौर स्थित राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएम) की लिग्नाइट माइंस की नीलामी होने के बावजूद अनुमतियों के नवीनीकरण में देरी के कारण संचालन ठप हो गया। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार…
Read Moreमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने PM मोदी से की मुलाकात, कैबिनेट में अभिनंदन प्रस्ताव पारित होने के बाद बढ़ी चर्चा
जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज गुरुवार 15 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की। हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मुलाकत को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हुई ये मुलाक़ात ऐसे समय पर हुई है जब राजस्थान में हाल ही में स्थानीय निकाय चुनाव संपन्न हुए हैं और आगामी दिनों में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव होने वाले हैं। मुलाक़ात करीब 20 मिनट की रही। शिष्टाचार नहीं, मुलाक़ात के हैं…
Read Moreदिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
जयपुर फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ान AI-2030 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विमान के पायलट से गलती से बटन दबा था, जिससे अचानक हाईजैक का अलर्ट जारी हो गया. सूत्रों के मुताबिक, पायलट की इस गलती के बाद अहमदाबाद एटीसी (ATC) को स्क्वाक-7500 (Squawk 7500) कोड का अलर्ट मिला. सिग्नल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और आनन-फानन में फ्लाइट को जयपुर डाइवर्ट कर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हालांकि, पायलट से गलती हुई या किसी टेक्निकल ग्लिच और फॉल्ट की…
Read Moreराजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन का निरीक्षण, लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
जयपुर पशुपालन, गोपालन एवं मत्स्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास सीतारामजी भाले ने मंगलवार को राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन पर प्राप्त परिवादों, उनके निस्तारण की प्रगति तथा विभागीय कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को लंबित परिवादों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने तथा परिवादियों को अधिकतम राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। भाले ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद में परिवाद दर्ज करवाता है। कई बार परिवाद दर्ज करवाना उसके लिए अंतिम…
Read Moreजैसलमेर में खाद-बीज दुकानों पर 7 दिन तक जांच, यूरिया-DAP के स्टॉक का होगा सत्यापन
जैसलमेर रबी सीजन की बुवाई से पहले किसानों को रासायनिक उर्वरकों की किल्लत से बचाने और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने जिले में निगरानी बढ़ा दी है। अगले सात दिनों में जिले की सभी उर्वरक, बीज और कीटनाशक विक्रय दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। जांच के दौरान मौके पर उपलब्ध स्टॉक का भौतिक सत्यापन कर विवरण ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। विभाग के अनुसार जिले की निजी दुकानों और सहकारी समितियों के पास यूरिया के 1,27,437 बैग, डीएपी के 38,530 बैग, एनपीके के 12,653…
Read Moreबाड़मेर का ऐतिहासिक गढ़ मंदिर, जहां युद्ध के दौरान लोगों ने मां जोगमाया के दरबार में ली थी शरण
बाड़मेर रेगिस्तान की धरती पर आस्था का एक ऐसा शिखर है, जहां पहुंचते ही श्रद्धा और इतिहास का संगम दिखाई देता है। बाड़मेर शहर के सबसे पुराने देवी मंदिरों में शामिल यह धाम पीढ़ियों से लोगों की आस्था का केन्द्र बना हुआ है। यहां आने वाले भक्त मां के दर्शन कर परिवार की खुशहाली और देश की रक्षा की कामना करते हैं। सैनिक भी मां की आरती में शामिल होकर भवानी से देश की सुरक्षा की अरदास करते हैं। गढ़ की पहाड़ी पर बसा आस्था का इतिहास बाड़मेर के पुराने…
Read More
