MP में 20 हजार करोड़ रुपये से बसेगा नया शहर, 3 हजार हेक्टेयर में होगा आधुनिक विकास

भोपाल  भोपाल में बाहरी इलाकों और किनारों को विकसित करने प्रस्तावित 51 किमी लंबाई के ग्रोथ कॉरिडोर के लिए 3000 हेक्टेयर जमीन लगेगी। इतना ही नहीं, इस पर 20 हजार करोड़ रुपए का बड़ा बजट खर्च होगा। प्रोजेक्ट के शुरुआती आंकलन में ये तथ्य सामने आए। भोपाल विकास प्राधिकरण को इसकी योजना तय करना है, लेकिन इतना बजट कहां से आएगा, ये तय नहीं है। इस मेगा प्रोजेक्ट में सरकार नई पॉलिसी पर काम करेगी। ग्रोथ कॉरिडोर के लिए आंकलित जमीन इतनी है जिसपर स्मार्ट सिटी के टीटी नगर में…

Read More

MP में IAS अफसरों के प्रमोशन की तैयारी तेज, नेहा मारव्या के सचिव बनने की चर्चा

भोपाल  मध्य प्रदेश में आम नागरिकों को नए साल से बड़ी संख्या में और अधिक सक्षम और पदोन्नत अधिकारी मिलने वाले हैं, जिससे अतिरिक्त प्रभार के कारण हो रही प्रशासनिक समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलेगी। राज्य में वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों की कमी के कारण वर्तमान में कई अफसरों के पास एक से अधिक विभागों का अतिरिक्त प्रभार है। इस बदलाव से शासकीय कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति वर्ष 2003 बैच के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पदोन्नत होकर प्रमुख सचिव बनेंगे।…

Read More

MP के 15.98 लाख परिवारों को मिला जमीन-मकान का मालिकाना हक, छिंदवाड़ा बना नंबर-1

भोपाल   मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में मकान और आवासीय जमीन के मालिकाना हक से जुड़ी स्वामित्व योजना के तहत अब तक 15 लाख 98 हजार 46 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश के सभी 55 जिलों में यह निशुल्क पंजीयन जारी है।इस योजना में छिंदवाड़ा सबसे आगे है, जहां 74 हजार 2 रजिस्ट्रियां हुई हैं। इसके बाद राजगढ़ में 64 हजार 880 और उज्जैन में 62 हजार 244 रजिस्ट्रियां पूरी हुई हैं। योजना के तहत पात्र ग्रामीणों को उनकी आवासीय संपत्ति के कानूनी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं,…

Read More

रेलवे स्टेशन पर रील बनाने वालों की बढ़ेगी मुश्किलें, झांसी मंडल ने दी सख्त चेतावनी

ग्वालियर  इंटरनेट मीडिया पर लोकप्रियता और अधिक व्यूज पाने की होड़ अब रेलवे परिसर में वीडियो बनाने वालों को भारी पड़ सकती है। रेलवे स्टेशन, ट्रेन और पटरियों पर रील या व्लाग बनाने के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों पर झांसी मंडल ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश, खतरनाक स्टंट और अनधिकृत शूटिंग करने वालों के खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, इंटरनेट मीडिया पर कुछ यूट्यूब चैनलों और अन्य मंचों के माध्यम…

Read More

ग्वालियर में 4 दिसंबर से RSS का शताब्दी संकल्प शिविर, दत्तात्रेय होसबाले करेंगे युवाओं का मार्गदर्शन

ग्वालियर  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्यभारत प्रांत का शताब्दी संकल्प शिविर चार से छह दिसंबर तक ग्वालियर के मेला मैदान में आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रांत के 31 जिलों से करीब तीन हजार महाविद्यालयीन विद्यार्थी सहभागी होंगे। संघ के सर कार्यवाह से मिलेगा मार्गदर्शन संघ के सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले से तीन दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन मिलने की संभावना है। शिविर के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रबोध, सामाजिक चेतना और संगठनात्मक जीवन के प्रति समझ विकसित करने पर विशेष जोर रहेगा। कुंभ की तर्ज पर तैयार होगी…

Read More

मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो साल में 2.74 लाख किलो ड्रग्स नष्ट

भोपाल  मध्य प्रदेश ने नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार किया है. 'ड्रग्स मुक्त भारत' अभियान के तहत ड्रग्स का खात्मा करने में देश में टॉप किया है. पिछले दो सालों में मध्य प्रदेश ने 2 लाख 74 हजार 405 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए गए हैं. जो देश के अन्य राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा है. इस दौरान नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में ड्रग्स जब्त की गई और अवैध ड्रग लैबोरेटरी भी बंद कराई गईं. यह मध्य प्रदेश पुलिस की बड़ी उपलब्धि है. केंद्रीय…

Read More

जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी

जबलपुर  मध्य प्रदेश के जबलपुर सहित उसके आसपास के इलाकों में मछली पालन सदियों से मछुआरा समुदाय की आजीविका का प्रमुख साधन रहा है. शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों तालाब हैं, जहां परंपरागत तरीके से मछली पालन किया जाता है. हालांकि, इस पद्धति में उत्पादन सीमित रहता है. इसलिए अब मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसमें केज फार्मिंग यानी जाल के पिंजरों में मछली पालन की तकनीक महत्वपूर्ण साबित हो रही है. इस तकनीक से कम जगह में अधिक मात्रा में…

Read More

सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी

उज्जैन  उज्जैन में सिंहस्थ 2028 में है, लेकिन इतने बड़े आयोजन के लिए अभी से तैयारी न की जाए तो भारी अव्यवस्था फैल सकती है। सिंहस्थ में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। 60 दिन के आयोजन में औसतन रोज 66.67 लाख श्रद्धालुओं की आवाजाही होगी। इतनी बड़ी संभावित मांग को पूरा करने के लिए उद्यानिकी विभाग ने दो साल का रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत 15 जिलों में 16 हजार हेक्टेयर में सब्जी और फूलों के उत्पादन के लिए क्लस्टर बनाए जाएंगे। करीब 20 हजार किसानों…

Read More

MP में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान, पदोन्नति से खाली पदों पर मिलेगी नौकरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन ने राज्य के सभी विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के वर्षों से लंबित पड़े मामलों का समाधान करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। हाल ही में हुई पदोन्नति प्रक्रिया के कारण खाली हुए पदों पर दिवंगत शासकीय सेवकों के पात्र आश्रितों को नौकरियां दी जाएंगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और जिलाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। पदोन्नति से रिक्त पदों पर प्रक्रिया तेज सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों…

Read More

महाकाल मंदिर में भस्म आरती के साथ दिवाली का आगाज, बाबा को कराया अभ्यंग स्नान

उज्जैन  मध्य प्रदेश में दिवाली की शुरुआत श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुई। यहां रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का अभ्यंग स्नान कराया गया।पुजारी परिवार की महिलाओं और बच्चों ने बाबा को उबटन लगाया, वहीं पुजारियों ने गर्म जल से स्नान कराया। इसके बाद भगवान को अन्नकूट का भोग अर्पित किया गया। दीपावली के अवसर पर मंदिर की परंपरा के अनुसार आरती के दौरान फुलझड़ी जलाकर उत्सव की शुरुआत की गई। मंदिर में दिवाली पर होने वाली चारों आरतियों में फुलझड़ी जलाने की परंपरा है। इसमें प्रात:कालीन भस्म…

Read More

ग्वालियर के डंपिंग यार्ड में उगेगा जंगल, 5 हजार पेड़ों से तैयार होगा सिटी फॉरेस्ट

ग्वालियर  ग्वालियर: ग्वालियर के पास बसे बरा गांव की सूरत अब बदल रही है. जो इलाका शहर भर के कचरे का डंपिंग यार्ड बन चुका था अब उसकी सूरत बदलने के साथ ही इसके जरिए लोगों को प्रकृति के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. ग्वालियर के बरा गांव में सिटी फॉरेस्ट बन रहा है, जहां हज़ारों पौधे अब पेड़ का रूप ले रहे हैं. जो कुछ समय बाद एक कृत्रिम जंगल के रूप में विकसित हो जाएगा।  डंपिंग यार्ड की जगह पर बन रहा सिटी फॉरेस्ट असल…

Read More

सारंग का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- जनहित नहीं बल्कि राजनीतिक चेहरा चमकाने का मंच बना रही विधानसभा

भोपाल  विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र की अवधि को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की ओर से पांच दिवसीय सत्र पर सवाल उठाए जाने के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने पुराने सत्रों में ऐसा कौन-सा काम किया है, जिससे यह साबित हो कि उन्होंने विधानसभा का सदुपयोग किया। कांग्रेस सत्र के दौरान केवल नकारात्मक बातें करती है। उसके विधायक जनहित के मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय अपना…

Read More

गोवर्धन पर्व पर 9 नवंबर को, प्रदेशभर में होगा गौ-पूजन एवं पशुपालकों का सम्मान

प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को मिलेंगे क्रमशः एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये प्रदेश की पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित 5.51 लाख गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से की जाएगी अंतरित भोपाल   मध्यप्रदेश सरकार 9 नवंबर को गोवर्धन पर्व मनाएगी। इस अवसर पर गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रवींद्र भवन भोपाल में दोपहर 12:30 बजे से राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। पशुपालन…

Read More

छिंदवाड़ा के सांदीपनि स्कूल के 1457 बच्चों को दिवाली का तोहफा, 4 साल बाद मिली बस सेवा

छिंदवाड़ा  4 सालों से बस का इंतजार कर रहे सांदीपनि स्कूल के बच्चों को आखिरकार दिवाली पर स्पेशल गिफ्ट मिल ही गया. बस की सुविधा शुरू हो गई. छिंदवाड़ा के गुरैया में सीएम राइस स्कूल की शुरुआत हुई. बाद में इसका नाम बदलकर सांदीपनि विद्यालय कर दिया गया, लेकिन कोई भी बस ऑपरेटर यहां बस चलाने के लिए तैयार नहीं हो रहा था. अब करीब साल बीत जाने के बाद टेंडर हुआ है।  1457 बच्चों को मिलेगा फायदा सांदीपनि विद्यालय में बस सुविधा का शुभारंभ छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू…

Read More

त्योहारी सीजन में दिल्ली के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, ग्वालियर के यात्रियों को मिलेगी राहत

ग्वालियर  त्योहारों के दौरान दिल्ली और आसपास के शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें एक अनारक्षित और दूसरी आरक्षित ट्रेन होगी। दोनों ट्रेनों का ठहराव ग्वालियर सहित झांसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। इससे ग्वालियर से दिल्ली जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। 6 फेरे लगाएगी अनारक्षित विशेष ट्रेन झांसी से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली अनारक्षित विशेष ट्रेन छह फेरे लगाएगी। गाड़ी संख्या 01901 झांसी…

Read More