जबलपुर मध्य प्रदेश के जबलपुर सहित उसके आसपास के इलाकों में मछली पालन सदियों से मछुआरा समुदाय की आजीविका का प्रमुख साधन रहा है. शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों तालाब हैं, जहां परंपरागत तरीके से मछली पालन किया जाता है. हालांकि, इस पद्धति में उत्पादन सीमित रहता है. इसलिए अब मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसमें केज फार्मिंग यानी जाल के पिंजरों में मछली पालन की तकनीक महत्वपूर्ण साबित हो रही है. इस तकनीक से कम जगह में अधिक मात्रा में…
Read MoreTag: fish
MP में मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा, हलाली-इंदिरासागर डैम बनेंगे फिशरीज मॉडल
भोपाल मध्यप्रदेश में मछली पालन को बड़े उद्योग और अंतरराष्ट्रीय निर्यात कारोबार के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश के चार बड़े जलाशयों में आधुनिक तकनीक से मछली उत्पादन बढ़ाने और उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन व विपणन तक की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इंदौर की कामदार्स केयर और कुवैत की जबेदी अल कुवैत फिशरीज कंपनी के बीच करीब ₹7,430 करोड़ के निवेश और बाय-बैक व्यवस्था से जुड़ा समझौता हुआ है।सरकार का लक्ष्य अगले तीन साल में मछली उत्पादन दोगुना करना और मध्यप्रदेश को देश…
Read Moreधमतरी का बेंद्रानवागांव बना ‘हर घर जल’ प्रमाणीकृत ग्राम
नल से जल, स्वावलंबन से कल धमतरी का बेंद्रानवागांव बना ‘हर घर जल’ प्रमाणीकृत ग्राम रायपुर जब पानी घर के आंगन और चौखट तक पहुँचता है, तो केवल एक जीवनदायिनी सुविधा ही नहीं बदलती, बल्कि गाँव की दिनचर्या, स्वच्छता और पूरे ग्रामीण जनजीवन की तस्वीर बदल जाती है। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की कल्याणकारी योजनाओं को जन-भागीदारी के ज़रिए धरातल पर उतारने की एक अनुकरणीय मिसाल धमतरी विकासखंड के ग्राम बेंद्रानवागांव से सामने आई है। दूर-दराज से पानी ढोने की मजबूरी को पीछे…
Read Moreमावा मीन अभियान- नारायणपुर के ग्रामीण अंचल में आजीविका की नई क्रांति
मावा मीन अभियान- नारायणपुर के ग्रामीण अंचल में आजीविका की नई क्रांति रायपुर वनांचल जिले नारायणपुर में जल संरचनाओं के बहुउपयोग और ग्रामीण आजीविका को नई ऊँचाइयाँ देने के उद्देश्य से संचालित “मावा मीन अभियान” ग्रामीणों के जीवन में खुशहाली और आर्थिक समृद्धि का नया रंग भर रहा है। कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस अभियान के तहत मनरेगा एवं वीबी-जी राम जी योजना से निर्मित जल संरचनाओं (डबरियों) को मत्स्य पालन से जोड़कर ग्रामीणों को स्वावलंबन की राह दिखाई जा रही है।…
Read Moreमत्स्य पालन से संवरी गांधीराम की ज़िंदगी
सेवा_ संकल्प_ अभियान मत्स्य पालन से संवरी गांधीराम की ज़िंदगी 0.20 हेक्टेयर के तालाब से सालाना 100 क्विंटल उत्पादन, 8 लाख तक मुनाफा रायपुर, कहते हैं कि अगर सही दिशा में मेहनत की जाए और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग हो, तो परिस्थितियां बदलते देर नहीं लगती। कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है जिले के ग्राम बरदूला निवासी श्री गांधीराम अजगल्ले ने। कभी आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बीच जीवन-यापन करने वाले गांधीराम के लिए आज मछली पालन केवल आजीविका का जरिया नहीं, बल्कि…
Read Moreधमतरी के जगदेव की आजीविका डबरी बनी समृद्धि का नया आधार
योजना की बूँदों से खिली आत्मनिर्भरता धमतरी के जगदेव की आजीविका डबरी बनी समृद्धि का नया आधार रायपुर जब शासन की नीतियाँ धरातल पर उतरती हैं और ग्रामीणों की मेहनत से जुड़ती हैं, तो वे बदलाव का एक नया इतिहास रचती हैं। ऐसी ही एक सुखद और प्रेरणादायक तस्वीर धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत केकराखोली से सामने आई है। यहाँ सेवा संकल्प अभियान के तहत निर्मित एक आजीविका डबरी ने स्थानीय निवासी श्री जगदेव पिता श्री मंगलू राम के परिवार को आत्मनिर्भरता की नई दिशा…
Read Moreखुले में मछली विक्रय पर नगर पालिका की कार्रवाई, छह दुकानदारों पर 1,500 रुपये जुर्माना
खुले में मछली विक्रय पर नगर पालिका की कार्रवाई, छह दुकानदारों पर 1,500 रुपये जुर्माना शहडोल ‘सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के तहत नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी के निर्देशन में रविवार को खुले में मछली विक्रय करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम द्वारा भूसा तिराहा, सोहागपुर के पास खुले में मछली विक्रय करने वाली दुकानों को बंद कराया गया। वहीं न्यू…
Read Moreप्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने बदली किसानों की किस्मत, मछली पालन बना अतिरिक्त आमदनी का मजबूत जरिया
बदलाव की मिसाल बदली किसानों की किस्मत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से पारंपरिक खेती के साथ मछली पालन बन रहा अतिरिक्त आमदनी का मजबूत जरिया रायुपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गांव, गरीब और किसान को सशक्त बनाने के विजन के अनुरूप, केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर जिले के करीब 150 किसान अब मछली पालन, हैचरी और पाउंड लाइनर जैसी आधुनिक गतिविधियों के जरिए अपनी आय और आजीविका के…
Read Moreमछली पालन से चमकेगी किसानों की किस्मत, एशिया के बड़े फिश बीज केंद्र ने बेचे 53.28 लाख मत्स्य बीज
मैहर एशिया के सबसे बड़े मैहर जिले में स्थित पोड़ी मत्स्य बीज सेंटर में इस वर्ष अच्छे परिणाम सामने हैं. कलेक्टर मैहर विदिशा मुखर्जी के निर्देशन में जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए शासकीय मत्स्य उत्पादन केंद्र पोड़ी में मछली बीज उत्पादन एवं वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है. जिसका असर इस बार देखने को मिला है और 53 लाख से अधिक मछली के बीज की बिक्री की गई है। पोड़ी में अलग अलग प्रकार के मिलते हैं मत्स्य बीज मैहर जिले के पोड़ी केंद्र…
Read Moreमछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी
मछली बीज उत्पादन से किसान रयतु राम ने लिखी सफलता की नई कहानी बस्तर के किसान ने दो माह में अर्जित किए 30 हजार रूपए, मत्स्यपालन से बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता शासकीय योजनाओं से मिली सहायता और नई पहचान, अब व्यवसाय विस्तार की तैयारी रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर प्रदेश के किसान नवाचारों के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। इसी कड़ी में बस्तर जिले के ग्राम पंचायत सिवनी…
Read Moreबस्तर की मनकी बघेल ने स्पान संवर्धन योजना से 2 माह में कमाए 15 हजार रुपये
बस्तर की मनकी बघेल ने स्पान संवर्धन योजना से 2 माह में कमाए 15 हजार रुपये अब अंगुलिका उत्पादन से बढ़ाएंगी आमदनी रायपुर, स्पान संवर्धन योजना छत्तीसगढ़ शासन के मत्स्य पालन विभाग द्वारा चलाई जा रही एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मछली बीज (स्पान) का स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ाना, आदिवासी और स्थानीय मत्स्य कृषकों को वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन सिखाना और उनकी आय में वृद्धि करना है। योजना के तहत मत्स्य कृषकों को उच्च गुणवत्तायुक्त मछली बीज (स्पान) और नर्सरी जाल बिल्कुल मुफ्त दिए…
Read Moreसोनभद्र में 31 अगस्त तक मछली पकड़ने पर रोक; नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
सोनभद्र मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए जिला प्रशासन ने 31 अगस्त तक सभी नदियों, तालाबों एवं जलाशयों में मत्स्य आखेट (मछली पकड़ने) पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने इसके लिए आदेश जारी किया है। इस अवधि में किसी भी व्यक्ति द्वारा मछलियों को पकड़ना, मारना, बेचना अथवा पकड़ने का प्रयास करना प्रतिबंधित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश मत्स्य अधिनियम, 1948 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने रिहंद, धंधरौल, कड़ियाताल, पुरखासताल, जीवारताल समेत सभी संबंधित जलाशयों के ठेकेदारों…
Read More16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, नदियों से असंबद्ध छोटे तालाबों को छूट
16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, नदियों से असंबद्ध छोटे तालाबों को छूट नदियों और उससे जुड़े जलाशयों में मछली पकड़ने पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई भोपाल मध्यप्रदेश में मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन को बढ़ावा देने और जलीय पारिस्थितिकी के संरक्षण के लिए 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक की अवधि को 'बंद ऋतु' (क्लोज सीजन) घोषित किया गया है। इन दो महीने की अवधि में प्रदेश की समस्त नदियों और उनसे जुड़े जलाशयों में मत्स्याखेट पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। गुरुवार को संचालनालय मत्स्योद्योग…
Read Moreमत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान, आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान
मत्स्य पालकों के लिए सुशासन शिविर बना वरदान आधुनिक तकनीक से मत्स्य पालन करना हुआ आसान रायपुर, दंतेवाडा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कलस्टर वार हो रहे सुशासन शिविरों से जहां मौके पर ही ग्रामीणों की अधिकतर समस्याओं का समाधान किया जा रहा हैं। वही विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को आधुनिक तकनीकों से युक्त यंत्र उपकरण सामग्रियां निशुल्क वितरण की जा रही है। इससे हितग्राहियों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो रहे हैं। इस क्रम में विगत दिवस…
Read Moreअम्बिकापुर : मत्स्य पालन हेतु जलाशयों का 10 वर्षीय लीज आबंटन के लिए आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ शासन मछली पालन विभाग के नीति निर्देशानुसार जिला पंचायत सरगुजा के अधीनस्थ विकासखण्ड लखनपुर के कुंवरपुर जलाशय में औसत जलक्षेत्र 190.885 हेक्टेयर तथा विकासखण्ड लुण्ड्रा के बाकी जलाशय में औसत जलक्षेत्र 126.00 हेक्टेयर को मत्स्य पालन, मत्स्याखेट हेतु 10 वर्ष के लिये पट्टे पर (लीज) पर आबंटित किया जाना है। जिसके लिए इच्छुक मछुआ सहकारी समितियों, मछुआ समूहो, स्वयं सहायता समूह तथा व्यक्तियों से 08 मई 2026 तक जिला पंचायत में आवेदन आमंत्रित है। निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जाएगा। आवेदन हेतु विस्तृत दिशा…
Read More
