उज्जैन विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक भगवान श्री महाकालेश्वर के आंगन में शुक्रवार तड़के भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने महाकाल मंदिर में आयोजित भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। नंदी हॉल में बैठ शिव भक्ति में लीन नितिन नबीन भाजपा राष्ट्रीय नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल व अन्य बाबा महाकाल के दरबार में अल सुबह 04 बजे पहुंचे. जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर…
Read MoreTag: Mahakal
उज्जैन ने रचा इतिहास! 33.27 लाख दीपों से बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, अयोध्या का रिकॉर्ड टूटा
उज्जैन उज्जैन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान के तहत 'आशीर्वाद का दीया' नाम से उज्जैन में क्षिप्रा नदी के किनारे दीप जलाने का कार्यक्रम रखा गया था. इस दौरान उज्जैन ने 33,27,125 दीपक प्रज्वलित कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश में अयोध्या के नाम था जहां साल 2025 में 26,17,215 दीप प्रज्वलित किए गए थे। उज्जैन नगर निगम ने अपने आधिकारिक मीडिया ग्रुप में जानकारी दी है कि "31,15,630 दीपक क्षिप्रा नदी के किनारे प्रज्वलित किए गए. पूरे उज्जैन शहर…
Read MorePM मोदी के जन्मदिवस पर 25 लाख दीपों से जगमगाएगा महाकाल महालोक, 22,500 स्वयंसेवक संभालेंगे जिम्मेदारी
उज्जैन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को पहली बार महाकाल महालोक लाखों दीपों से जगमगाएगा। सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले इस आयोजन में पुण्यसलिला शिप्रा के प्रमुख घाटों के साथ महाकाल महालोक में करीब 25 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने की तैयारी की गई है। जीरो वेस्ट होगा आयोजन आयोजन को पूरी तरह जीरो वेस्ट इवेंट बनाया जा रहा है। दीप प्रज्ज्वलन व्यवस्था को सात सेक्टर और 250 सब-सेक्टर में बांटा गया है। इसमें करीब 22,500 स्वयंसेवकों की भागीदारी रहेगी। घरों और प्रतिष्ठानों में भी दीप…
Read Moreभादौ की दूसरी सवारी में 6 घंटे दर्शन देंगे महाकाल, 15 किलो की पोशाक में निकलेगी ‘राजसी’ टोली
उज्जैन भादौ के दूसरे सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल की राजसी सवारी निकाली जाएगी। इसका मार्ग करीब साढ़े पांच किलोमीटर का होगा। सवारी में शामिल होने के लिए देशभर से श्रद्धालु आएंगे। इससे पहले सावन की चार और भादौ की एक सवारी निकल चुकी है। ये छठी और आखिरी सवारी है। इसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादत्य सिंधिया पालकी का पूजन करेंगे। महाकाल की सवारी में 5 कलाकारों की एक ऐसी टोली भी शामिल होती है, जिनकी वेशभूषा और अंदाज श्रद्धालुओं का ध्यान खुद-ब-खुद खींच लेता है। खास तरह की…
Read Moreमहाकाल की राजसी सवारी पर अभेद सुरक्षा घेरा, 2 हजार से ज्यादा जवान संभालेंगे मोर्चा
उज्जैन भगवान महाकालेश्वर की सोमवार को निकलने वाली राजसी सवारी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का अभेद घेरा तैयार किया है। सवारी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में 2000 से ज्यादा पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहेंगे। भीड़ में होने वाली चोरी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए 100 से ज्यादा जवान सादी वर्दी में तैनात किए जाएंगे। वहीं 100 से ज्यादा ऊंचे भवनों से पुलिसकर्मी पूरे सवारी मार्ग पर निगरानी रखेंगे। आसमान से 10 ड्रोन कैमरे और जमीन पर सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी लगातार निगरानी की जाएगी। एसपी…
Read Moreमहाकाल की नगरी बनेगी विकास का नया हब, ₹25 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स से 75 हजार नौकरियां
उज्जैन उज्जैन अब केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश में औद्योगिक और ढांचागत विकास का एक नया हब बनकर उभर रहा है। सिंहस्थ-2028 के महाआयोजन से पहले शहर की पूरी तस्वीर बदलने की तैयारी है। वर्तमान में उज्जैन में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से 129 अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिनमें से 55 से 60 प्रतिशत कार्य पूरे भी हो चुके हैं। प्रशासन का फोकस सिर्फ धार्मिक स्थलों के विकास पर ही नहीं है, बल्कि विक्रम उद्योगपुरी के जरिए करीब 20 हजार करोड़…
Read Moreमहाकाल सवारी से पहले तैयार होगा कंठाल-छत्रीचौक मार्ग, सड़क को मिलेगा नया हेरिटेज लुक
उज्जैन सिंहस्थ महापर्व 2028 को देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में शहर के प्राचीन और व्यस्ततम मार्गों में शामिल कंठाल चौराहा से छत्रीचौक तक 450 मीटर से अधिक लंबे मार्ग को 15 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। खास बात यह है कि इसी मार्ग से 7 सितंबर को बाबा महाकाल की राजसी सवारी निकलेगी। सवारी से पहले मार्ग और आसपास के प्रमुख स्थलों को नया स्वरूप देने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है।…
Read Moreमहाकाल लोक पहुंचना होगा आसान! 91 करोड़ की 700 मीटर टनल से मिलेगा जाम से छुटकारा
उज्जैन विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के कारण उज्जैन देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शामिल है। हर साल करोड़ों श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं। श्रावण, महाशिवरात्रि, नागपंचमी, 84 महादेव, सप्त सागर और पंचकोशी यात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। अब सिंहस्थ 2028 को देखते हुए उज्जैन में यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरिफाटक चौराहा पार्किंग से महाकाल लोक क्षेत्र…
Read Moreउज्जैन में बाबा महाकाल को सबसे पहले बंधेगी राखी, रक्षाबंधन पर लगेगा सवा लाख लड्डुओं का महाभोग
उज्जैन रक्षाबंधन पर्व से पहले उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। परंपरा के अनुसार देश-दुनिया में रक्षाबंधन मनाए जाने से पहले सबसे पहली राखी राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर को अर्पित की जाएगी। श्रावण मास के अंतिम दिन भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर विशेष शृंगार किया जाएगा और पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई विशेष राखी अर्पित की जाएगी। भस्म आरती में होगा विशेष पूजन-शृंगार रक्षाबंधन के दिन तड़के 3 बजे होने वाली भस्म आरती में भगवान महाकाल…
Read Moreरजत मुकुट और मुंडमाल-रुद्राक्ष की माला से महाकाल का दिव्य श्रृंगार, ओंकारेश्वर में रुद्राभिषेक
उज्जैन /भोजपुर भगवान शिव को प्रिय सावन महीने के चौथे सोमवार को विश्व प्रसिद्ध बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर के दर्शन के लिए भक्तों की कतारें लगी हुई हैं। भस्म आरती के लिए मंदिर के कपाट तड़के 2:30 बजे खोले गए। सभा मंडप में शिव के गण वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन कर आज्ञा ली गई, फिर चांदी का पट खोलकर कर्पूर आरती की गई। नंदी हॉल में नंदी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। जल से भगवान महाकाल का अभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी,…
Read Moreमहाकाल मंदिर के सामने गरजा बुलडोजर, 65 साल पुराना परचुरे भवन 60 मिनट में जमींदोज; जानें वजह
उज्जैन उज्जैन में महाकाल मंदिर के सामने स्थित परचुरे भवन को बुधवार हाई कोर्ट का स्टे हटने के बाद राजस्व विभाग इर नगर निगम ने देर रात बुलडोजर कार्यवाही करते हुए ध्वस्त कर दिया गया। बता दे कि यह जर्जर मकान लगभग 60 से 65 साल पुराना है और महाकाल मंदिर के सामने था। मंदिर विस्तारीकरण के समय मकान मालिक हाई कोर्ट से स्टे ले आया था ,जिस वजह से मंदिर के सामने का काम रुका हुआ था। देर रात महाकाल शयन आरती के बाद रात करीब 11 बजे नगर…
Read Moreमहाकाल परिसर में फिर आकार लेगा 11वीं सदी का शिव मंदिर, राजा भोज की वास्तुकला से तैयार हुआ नक्शा
उज्जैन उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में 11वीं सदी में बने शिव मंदिर के ढह जाने के बाद उसी शैली, ऊंचाई में पुनर्निर्माण के लिए परमार वंश के राजा भोज द्वारा लिखा वास्तुकला का ग्रंथ 'समरांगणसूत्रधार' काम आया है। यह मंदिर परमार कला की भूमिज शैली में बना था। 2020 में हुई खोदाई में दिखा था शिव मंदिर वर्ष 2020 में महाकाल मंदिर परिसर में विस्तार कार्य के दौरान खोदाई में यह शिव मंदिर दिखा था। इसके बाद मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग ने 2021 से यहां अपने संरक्षण में खोदाई…
Read Moreश्रावण में महाकाल नगरी हुई शिवमय, 8 दिन में 29 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
उज्जैन देवाधिदेव बाबा महाकाल की नगरी में इस बार श्रावण मास ने आस्था के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह भस्म आरती से लेकर रात शयन आरती तक सिर्फ और सिर्फ भक्त ही भक्त नजर आ रहे हैं। मंदिर समिति द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 30 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक महज आठ दिनों में 29,28,349 श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ लिया। 3 अगस्त को बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड सप्ताह का सबसे व्यस्त दिन तीन अगस्त रहा। इस दिन 6,13,849 श्रद्धालु महाकाल…
Read Moreमहाकाल की नगरी का अनोखा मंदिर, 11 अगस्त को मनाएगा आजादी का पर्व; जानें 1947 की खास गणना
उज्जैन देश भर में आजादी का पर्व 15 अगस्त को मनाया जाता है. लेकिन महाकाल की नगरी में एक ऐसा मंदिर है जिसकी स्थापना ही एक बड़े राष्ट्र, बड़े गणतंत्र और स्वयं के तंत्र के संकल्प के साथ हुई. हम बात उज्जैन के अति प्राचीन बड़ा गणेश मंदिर की कर रहे हैं, जो कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गेट नंबर 5 के सामने है. मंदिर के पुजारी बताते हैं, मंदिर में आजादी का पर्व तारीख के अनुसार नहीं तिथि के अनुसार मनाया जाता है. जिसके पीछे एक बड़ा…
Read Moreउज्जैन में बनेगी भगवान श्रीकृष्ण की 151 फीट ऊंची विश्वरूप प्रतिमा, 220 करोड़ की लागत से बदलेगी शिप्रा तट की पहचान
उज्जैन धार्मिक नगरी उज्जैन कालों के काल बाबा महाकाल के नाम से तो विश्व भर में विख्यात है ही, लेकिन अब इस नगरी का वैभव श्री कृष्ण की शिक्षास्थली के रूप में और भी बढ़ने वाला है. क्योंकि उज्जैन विकास प्राधिकरण 30 एकड़ की भूमि पर एक ऐसी परियोजना तैयार कर रहा है जिसमें 151 फीट ऊंची भगवान श्री कृष्ण की धातु की प्रतिमा लगाई जाएगी. यह प्रतिमा भगवान के विराट स्वरूप की होगी. जल्द ही इस योजना को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के सामने प्रस्तुत किया जाएगा और फिर…
Read More
