साल भर चलेगा जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष 27 जनवरी को महू से करेंगे शुभारंभ

उमरिया  कांग्रेस के जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा अमेठी के सांसद राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा अन्य नेताओं की उपस्थिति मे आगामी 27 जनवरी को इंदौर जिले के महू से किया जायेगा। यह कार्यक्रम पूरे साल भर चलेगा। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने गत दिवस एक बैठक मे दी। श्री सिंह ने बताया कि भाजपा लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।  उसकी…

Read More

देश की रक्षा के लिए समर्पित है 15 जनवरी थल सेना दिवस

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी को मनाने के पीछे एक ऐतिहासिक महत्व है। यह दिन फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने 15 जनवरी 1949 को भारतीय सेना की कमान संभाली थी। वह भारत के पहले सेना प्रमुख बने थे और उन्होंने देश की स्वतंत्रता के बाद सेना का नेतृत्व किया था। इस दिन का महत्व इस तथ्य में भी निहित है कि यह दिन भारतीय सेना की बहादुरी और बलिदान को याद दिलाता है। यह दिन उन सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है,…

Read More

आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को सुगम तरीके से हितलाभ करें सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को सुगम तरीके से हितलाभ सुनिश्चित किया जाये। उन्हें अनावश्यक तकलीफ़ों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है और यह एक वरदान है। इसके विधिवत् क्रियान्वयन के लिए सतत निगरानी रखें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने उप स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन और सशक्तीकरण कार्यों की समीक्षा की…

Read More

आधुनिक तकनीक से होगा विमुक्त, घुमंतु और अर्ध घुमंतु समुदायों का शैक्षणिक विकास

भोपाल विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध घुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्ध घुमन्तु समुदाय के बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए सरकार लगातार नए नवाचार कर रही है। राज्यमंत्री श्रीमती गौर की मौजूदगी में विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध घुमन्तु कल्याण विभाग और 'सशक्तिकरण' सामाजिक संस्था के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर हुए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि एमओयू से विमुक्त, घुमन्तु और अर्ध घुमन्तु समुदायों के विद्यार्थियों को अक्षर एवं अंक ज्ञान से…

Read More

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में होगा स्वागत समारोह : तैयारी के लिए राजभवन में हुई बैठक

रायपुर गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2025 को राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम 5:15 बजे से ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का  आयोजन किया जाएगा। जिसमे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा।     राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर संध्याकाल में ‘एट होम फंक्शन‘ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार ने विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।…

Read More

पीएम किसान योजना के नाम से एपीके फाईल बनाकर धोखाधड़ी करने वाले जिला जमुई बिहार के साइबर फ्रॉड सायबर सेल पुलिस के गिरफ्त में

मनेंद्रगढ़/एमसीबी पीएम किसान योजना के नाम से एपीके फाईल बनाकर ई-सिम के माध्यम से कर रहे है सायबर फ्रॉड करने वाले अभेष कुमार दास पिता लखन वास उम्र 22 वर्ष ग्राम चौफला थाना चन्द्रमण्डी जिला जमुई बिहार, राजेश वास पिता लखन वास उम्र 24 वर्ष ग्राम चौफला थाना चन्द्रमण्डी जिला जमुई बिहार को  02 नग एन्ड्रोईड मोबाईल हैण्डसेट किमती 60000.00 , डेबिट कार्ड 02 नग सिम कार्ड 04 नग जप्त कर गिरफ्तार किया गया। पूरा मामले  इस प्रकार है कि प्रार्थी सूरज लाल सिंह आ. स्व. शिवचरण सिंह उम्र 51…

Read More

ऊर्जा निगम में सहायक यंत्रियों की पदपूर्ती करें : मंत्री शुक्ला

भोपाल नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने मंत्रालय में मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम की 193वीं बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक ली। उन्होंने ऊर्जा निगम में सहायक यंत्रियों के रिक्त पदों की पूर्ति करने के निर्देश दिये। मंत्री शुक्ला ने सीएसआर कमेटी और कुसुम-सी योजना के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये। मंत्री शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार योजना से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित किया जाये। मंत्री शुक्ला ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की 192वीं बैठक में…

Read More

योग्य अभ्यर्थियों को समय पर मिले प्रवेश : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 12वीं में हिंदी विषय न पढ़ने वाले अभ्यर्थियों के चयन में आई विसंगतियों का संज्ञान लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल के मानकों के अनुरूप आवश्यक प्रावधान कर इस समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को समय पर प्रवेश मिल सके। उन्होंने फार्मेसी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने केलिए फार्मेसी काउंसिल के नियमों में आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में विभागीय विषयों की समीक्षा…

Read More

मध्यप्रदेश में “हर गरीब को पक्का मकान” का संकल्प होगा पूरा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में "हर गरीब को पक्का मकान" का संकल्प होगा पूरा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव हमारी सरकार का ध्येय है विकास, विकास और विकास हर एक खेत को मिलेगा सिंचाई के लिए पानी वृहद राजधानी परियोजना के लिए बनाया जाएगा मास्टर प्लान विदिशा नगर पालिका बनेगी नगर निगम, मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल होंगे एक मुख्यमंत्री ने विदिशा में 177 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश लखपति दीदियों को किए प्रमाण पत्र वितरित भोपाल मुख्यमंत्री…

Read More

अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान में हुआ पीएचडी कॉलोक्वियम

भोपाल अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल द्वारा पीएचडी स्कॉलर्स के लिये तृतीय पीएचडी कॉलोक्वियम (Colloquium) का आयोजन किया गया। इसमें आईआईटी, आईआईएम के साथ 20 से अधिक विश्वविद्यालय के 60 से अधिक पीएचडी स्कॉलर्स ने सहभागिता की। इनमें प्रदेश, देश एवं विदेश- नेपाल तथा नाईजीरिया के स्कॉलर्स भी शामिल थे। संस्थान के संचालक श्री राजेश गुप्ता ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा बताई। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार जैन ने पीएचडी करने और शोध में अंतर बताने के साथ यह भी कहा कि आपकी पीएचडी…

Read More

बिजली कंपनी ने चस्‍पा किया संपत्ति कुर्की का नोटिस, बकायादार उपभोक्‍ता ने जमा कराए 2 लाख 62 हजार रूपये

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भिण्‍ड वृत्‍त अंतर्गत बकायादार बिजली उपभोक्ताओं से बकाया बिल राशि वसूली के लिए संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की जा रही है। संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही के चलते मेन रोड लहार जिला भिण्‍ड के उपभोक्‍ता हरनारायण अग्रवाल द्वारा उनके परिसर पर कुर्की का नोटिस चस्‍पा करते ही बिजली बिल की बकाया राशि 2 लाख 62 हजार 428 रुपये बिजली कंपनी के खाते में तत्‍काल जमा करा दी है।   मप्र भू-राजस्‍व संहिता 1959 की धारा 146 के तहत तहसीलदार एवं कार्यपालिक…

Read More

उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने किया विशेषांक का विमोचन

भोपाल उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने निवास कार्यालय में जनसंवेदना संस्थापक राधेश्याम अग्रवाल की मासिक पत्रिका 'मुक्ति की उड़ान' पत्रिका का विमोचन किया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में दी जा रही सेवाओं को अनुकरणीय बताया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि अग्रवाल पिछले दो दशकों से गरीबों, वंचितो की सेवा कर रहे हैं, उनके द्वारा लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार, बेसहारा लड़कियों की शादी, पढाई का जिम्मा उठाना, नियमित रूप से एम्स अस्पताल में गरीबों की भोजन व्यवस्था की…

Read More

IAS अनुराग श्रीवास्तव PM पुरस्कार से सम्मानित होंगे, जल जीवन मिशन प्रॉजेक्ट में सोलर पावर प्रयोग के लिए अवार्ड

लखनऊ जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में सोलर पावर का अभिनव प्रयोग करने के लिए नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव को प्राइम मिनिस्टर अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, 2023 के लिए चुना गया है। भारत सरकार द्वारा इनोवेशन स्टेट की कैटेगरी में आईएएस अनुराग श्रीवास्तव को सम्मानित किया जाएगा। 1992 बैच के आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में सोलर पावर के इस्तेमाल का अभिनव प्रयोग शुरू किया था। इस बाबत केन्द्रीय कार्मिक मंत्रालय के…

Read More

टिकटॉक को 12 साल में बना दिया रिलायंस से भी बड़ी कंपनी! नेटवर्थ जान हैरान रह जाएंगे

नई दिल्ली  दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क नए साल में बड़ी खरीदारी की तैयारी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह चाइनीज शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक के अमेरिकी बिजनस को खरीद सकते हैं। अमेरिका की सरकार सुरक्षा कारणों से टिकटॉक पर बैन लगाने की तैयारी में है। भारत जैसे कई देशों में यह पहले से बैन है। अमेरिका में टिकटॉक के 17 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। ऐसे में यह सौदा मस्क के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। चीन को पहले इससे आपत्ति थी लेकिन अब वह भी…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाल निकेतन के बच्चों से की भेंट और दिये उपहार

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हमीदिया रोड स्थित बाल निकेतन में बच्चों को उपहार प्रदान किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैवाहिक वर्षगाँठ पर धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव के साथ नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ समय बिताया । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। बाल निकेतन वर्ष 1926 में श्री बालानंद सरस्वती द्वारा स्थापित किया गया। इस न्यास द्वारा स्कूल, सिलाई केंद्र और जीएसटी ट्रेंनिंग सेंटर संचालित है। बाल निकेतन के अनेक बच्चे यहाँ अध्ययन कर विभिन्न परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर चुके हैं और…

Read More