भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड का मुकाबला करने उतरेगी तो एक पुराना जख्म भी ताजा होगा, अब मैच जीतकर पुराना हिसाब चुकता करेगा

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम जब न्यूजीलैंड का मुकाबला करने उतरेगी तो एक पुराना जख्म भी ताजा होगा। वाकया साल 2000 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी का है। तब न्यूजीलैंड और भारत की टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने थीं। उस मैच में कीवी टीम ने भारत के अरमानों पर पानी फेरते हुए चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया था। अब भारत चाहेगा कि आज का मैच जीतकर 24 साल पुराना वह हिसाब चुकता कर ले। क्या हुआ था 2000 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में साल 2000 में चैंपियंस…

Read More

दिल्ली सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को महिला सम्मान योजना की शुरुआत कर सकती है

नई दिल्ली दिल्ली सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को महिला सम्मान योजना की शुरुआत कर सकती है। उसी दिन कुछ महिलाओं के खाते में पैसे भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में योजना के तहत महिलाओं को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। सूत्रों के अनुसार, आठ मार्च को इस योजना के लिए महिलाओं के पंजीकरण की शुरुआत के साथ कुछ महिलाओं को यह राशि जारी भी की जा सकती है। हालांकि, दिल्ली सरकार की…

Read More

डीके शिवकुमार ने कांग्रेस सरकार में विभाजन की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया

बेंगलुरु कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस सरकार में विभाजन की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही उन्होंने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपनी पार्टी को व्यवस्थित करने का काम करना चाहिए। शिवकुमार ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, "भाजपा को पहले अपना घर ठीक करना चाहिए। जैसा कि मेरे कुछ मंत्रियों ने कहा है, कई BJP विधायक हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे…

Read More

नासा का ‘चंद्रयान’ एयरोस्पेस ब्लू घोस्ट आज चांद पर लैंड हो सकता है

नई दिल्ली नासा का 'चंद्रयान' एयरोस्पेस ब्लू घोस्ट आज ही चांद पर लैंड हो सकता है। अमेरिकी कंपनी इंटुएटिव मशीन्स ने चंद्रमा पर यूएस नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के विज्ञान पेलोड पहुंचाने के लिए यह मिशन लॉन्च किया था। मिशन, जिसका कोडनेम आईएम-2 है, बुधवार शाम को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर रवाना हुआ था। नासा के अर्टेमिस प्रोग्राम के तहत इंसानों को चांद पर बसाने के लिए जरूरी स्थिति की जानकारी जुटाने के लिए यह मिशन लॉन्च किया गया…

Read More

अमेरिका में बड़े निवेश की तैयारी में अडानी, ट्रंप ने दी बड़ी राहत!

नई दिल्ली अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे और आखिरी कार्यकाल में ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं। इससे दुनिया में काफी उथलपुथल देखी जा रही है। लेकिन भारत के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडानी को उन्होंने काफी राहत दी है। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अडानी ग्रुप अमेरिका में बड़ा निवेश करने की अपनी योजनाओं को फिर से शुरू कर रहा है। अडानी पर लगे आरोपों के बीच इसे काफी अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी ग्रुप अमेरिका में…

Read More

देशज समारोह में बुंदेलखंड की लोक कला की जीवंत प्रस्तुति, खजुराहो में हुआ रंगारंग आयोजन

खजुराहो,  मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा संचालित 'आदिवर्त' जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय, खजुराहो में शनिवार, 01 मार्च को आयोजित 'देशज' समारोह में बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की एक अद्भुत झलक देखने को मिली। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और कलाकारों के स्वागत से हुई, और फिर सायं 5 बजे विभिन्न कलाकारों ने बुंदेली लोकगीतों और बधाई नृत्य की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दिन की विशेष आकर्षण थी बुंदेलखंड के प्रसिद्ध लोकगीतों की गायन और नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियाँ। कार्यक्रम में प्रमुख कलाकारों के रूप में …

Read More

ग्रैमी नॉमिनेटेड आर एंड बी गायिका एंजी स्टोन की सड़क दुर्घटना में मौत

अटलांटा ग्रैमी नॉमिनेटेड आर एंड बी गायिका एंजी स्टोन की शनिवार सुबह एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। वह 63 वर्ष की थीं। स्टोन ऑल-फीमेल हिप-हॉप ट्रायो द सीक्वेंस की सदस्य थीं। वह अपने गाने ‘विश आई डिड नॉट मिस यू’ के लिए जानी जाती थीं। कब और कैसे हुई दुर्घटना? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीत निर्माता और स्टोन के मैनेजर वाल्टर मिल्सैप तृतीय ने एक ईमेल में एसोसिएटेड प्रेस को बताया, “सुबह लगभग 4 बजे गायिका जिस वाहन से अलबामा से अटलांटा वापस जा रही थीं, वह पलट…

Read More

अवैध अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्यवाही

सिंगरौली नगर निगम आयुक्त के नेतृत्व में बिलौजी में 6 अवैध आवासो को ध्वस्त कर निगम की बेशकीमती जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त सिंगरौली-नगर पालिक निगम सिंगरौली के आयुक्त डी.के शर्मा के अगुवाई में एवं उपखण्ड अधिकारी सिंगरौली सृजन बर्मा के उपस्थिति में आज निगम अमले के द्वारा सुबह सुबह बिलौजी तिराहे के समीप निगम के बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमरण कर बनाए गए 6 आवासो को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।    विदित हो कि निगमायुक्त शर्मा के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के ऐसे स्थल…

Read More

पंजाब नेशनल बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सीए आयुष गर्ग का सम्मान

रायपुर एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम के दौरान, Punjab National Bank के Executive Director श्री एम. परमशिवम ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) आयुष गर्ग को उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया। CA आयुष गर्ग ने एक प्रमुख राइस मिल के लिए उच्च-मूल्य के ऋण को स्वीकृत कराने में अहम भूमिका निभाई, जिससे व्यवसाय के विस्तार और विकास को गति मिलेगी।   कार्यक्रम के दौरान, श्री परमशिवम ने स्वयं CA आयुष गर्ग को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपा और उनके पेशेवर समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि बैंक हमेशा व्यवसायों के विकास में…

Read More

भाजपा बना सकती है पहली महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष, दक्षिण से दो महिला नेताओं के नाम भी रेस में

अमरावती कौन बनेगा बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष? इस सवाल का जवाब मार्च महीने में मिल जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होने की उम्मीद जताई जा रही है। बीजेपी ने अभी कुल 36 प्रदेश अध्यक्षों में 12 के नाम तय किए हैं। पार्टी के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय प्रमुख की नियुक्ति के लिए आधे प्रदेश अध्यक्ष बने जरूरी हैं। बीजेपी के 'मिशन साउथ' की चर्चा के बीच आश्चर्यजनक तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में दो…

Read More

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 2600 रूपए प्रति क्विंटल गेंहू खरीदी का निर्णय किसानों को बड़ा उपहार : दर्शन सिंह चौधरी

भोपाल भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शनिवर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए समर्थन मूल्य पर 2600 रूपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का निर्णय लिया है। इसको लेकर 2 मार्च को मध्यप्रदेश के लाखों किसानों की तरफ से भाजपा किसान मोर्चा मुख्यमंत्री…

Read More

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट मे मैचों की ट्रिपल सेंचुरी से विराट कोहली अब एक कदम दूर

 नई दिल्ली जब टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने अंतिम लीग चरण के मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी, तो यह मुकाबला विराट कोहली का 300वां वनडे इंटरनेशनल मैच होगा। वे ऐसा करने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शतक जड़ने वाले विराट कोहली फॉर्म में हैं और ऐसे में वे अपने 300वें इंटरनेशनल मैच को भी यादगार बनाना चाहेंगे, लेकिन इससे पहले जान लीजिए कि उन्होंने इस फॉर्मेट में कौन-कौन सी उपलब्धि अपने नाम की हुई है। विराट कोहली ने 18 अगस्त 2008…

Read More

ट्रंप और जेलेंस्की में बहस के बाद रूस को होगा फायदा !

 अमेरिका अमेरिका के ओवल ऑफिस में शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। यह चर्चा पूरी दुनिया में गर्म है। इस घटना पर रूस के विदेश मंत्रालय का बयान सामने आया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि उसे आश्चर्य है आखिर जेडी वेंस ने जेलेंस्की को थप्पड़ मारने से खुद को कैसे रोक लिया। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एकदम शांत हैं। उन्होंने इस मामले पर कोई बयान भी नहीं दया है। जानकारों का कहना है कि पुतिन…

Read More

आगरा-जगनेर रोड पर बुलेट और बाइक की भीषण भिड़ंत, पांच लोगों की माैत

आगरा आगरा-जगनेर मार्ग पर गहर्राकलां रोड पर शनिवार देररात भीषण हादसा हुआ। बुलेट और बाइक की आमने-सामने की जबर्दस्त टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। सैंया में रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले चार लोग गढ़मुक्खा में शादी समारोह से लौट रहे थे। बुलेट सवार दो युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है। पुलिस ने शव एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाए। देर रात मृतकों के परिजन एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। मृतकों में चार मजदूर थे।   एसएन मेडिकल काॅलेज में चारों…

Read More

तेलंगाना सुरंग में फसे सात मजदूरों में से चार का पता चला, सरकार ने बताई टेंशन वाली बात

तेलंगाना तेलंगाना में एक सुरंग ढहने के बाद एक हफ्ते से जारी बचाव अभियान के दौरान एक सफलता मिली है। सुरंग में फंसे कुल 7  लोगों में से चार की ‘लोकेशन’ का पता लगा लिया गया है। यह जानकारी राज्य के आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने शनिवार को दी। हालांकि, उन्होंने कहा कि सुरंग में फंसे लोगों के बचने की उम्मीद बेहद कम है। कृष्ण राव सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी के साथ बचाव अभियान में शामिल अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पिछले…

Read More