14 साल तक की लड़कियों को फ्री में दी जाएगी कैंसर की वैक्सीन, फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला

मुंबई महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने सेहत के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाते हुए 0-14 साल की लड़कियों को मुफ्त कैंसर वैक्सीन देने का ऐलान किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बदलती जीवनशैली के चलते कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, और अब यह बीमारी हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। आबिटकर ने बताया कि राज्य सरकार ने इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए मुफ्त कैंसर वैक्सीनेशन प्रोग्राम लागू करने का…

Read More

पुणे रेप कांड: मुंबई पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ शुरू किया एक बड़ा अभियान, ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ लॉन्च

पुणे महाराष्ट्र के पुणे में एक बस अड्डे पर 26 साल की महिला के साथ हुए हैरान करने वाले बलात्कार मामले के बाद मुंबई पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है। 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत यह मासिक कार्रवाई शुरू की गई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 28 फरवरी की रात 11 बजे से लेकर 1 मार्च की दोपहर 2:30 बजे तक पुलिस ने 207 स्थानों पर छापेमारी की, जिनमें 14 ऐसे स्थान शामिल थे जो जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़े थे। पुलिस ने…

Read More

राज्य बाल संरक्षण आयोग की एक दिवसीय कार्यशाला 3 मार्च को

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग की एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। सोमवार 3 मार्च 2025 को कुशाभाऊ ठाकरे अन्तर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में बच्चों के शिक्षा के अधिकार, पॉक्सो एवं किशोर न्याय अधिनियम पर आधारित इस कार्यशाला में महिला बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। कार्यशाला में सभी जिलों के महिला बाल विकास, शिक्षा, जनजातीय कल्याण एवं गृह विभाग के अधिकारी, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहेंगे।  

Read More

प्रदेश में दिन-रात के तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं

भोपाल मध्‍य प्रदेश में इन दिनों मिला जुला मौसम देखने को मिल रहा है। जहां दिन में गर्मी बढ़ रही है तो रात में तापमान में गिरावट आ जाती है। इस बीच कहीं पर हल्‍की बारिश का भी अनुमान है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में फरवरी माह के अंतिम दिन गुरुवार को पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबलपुर में 19 वर्ष बाद…

Read More

भारतीय टीम आखिरी लीग मैच आज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी

दुबई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम आखिरी लीग मैचआज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इसके बाद भी यह मैच महत्वपूर्ण होगा। इस मैच के नतीजे से यह तय होगा कि ग्रुप ए की अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर कौन होगा। इससे तय होगा कि सेमीफाइन में भारत किससे भिड़ेगा और न्यूजीलैंड का किससे सामना होगा। भारतीय टीम इस मैच में 1 बदलाव के साथ उतर सकती है। तेज गेंदबाजी विभाग में बदलाव हो सकता है। न्यूजीलैंड की टीम में पांच…

Read More

भारत, ऑस्ट्रेलिया, द अफ्रीका के बीच आज से शुरू होगी बधिर टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला

नयी दिल्ली भारत, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की बधिर टीमों के बीच आज से नई दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में बहुप्रतीक्षित टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला खेली जायेगी। इस त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) की ओर से किया जा रहा है। भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की अंतरराष्ट्रीय बधिर क्रिकेट टीमें दो से आठ मार्च तक होने वाली श्रृंखला में भाग लेंगी। त्रिकोणीय श्रृंखला के बाद, भारतीय बधिर क्रिकेट टीम 10 से 12 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी। प्राप्त जानकारी के…

Read More

प्रकृति का अद्भुत नज़ारा है दुड़मा वाटरफॉल: मुख्यमंत्री साय

रायपुर छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार के प्रयासों से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दुड़मा वॉटरफॉल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है, जिससे यह अब पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र बन गया है. छत्तीसगढ़ के विविध प्राकृतिक स्थलों में जलप्रपातों का विशेष स्थान है. ये जलप्रपात न केवल पर्यावरण की शोभा बढ़ाते हैं, बल्कि पर्यटकों के आकर्षण का भी प्रमुख केंद्र बनते हैं. ऐसा ही एक प्रसिद्ध जलप्रपात है…

Read More

इंडिगो एयरलाइंस 12 मार्च से जयपुर, दिल्ली और मुंबई की सभी उड़ानें कर सकती है बंद

जैसलमेर होली से पहले जैसलमेर के निवासियों और पर्यटकों के लिए बुरी खबर सामने आई है। इंडिगो एयरलाइंस 12 मार्च के बाद जयपुर, दिल्ली और मुंबई के लिए अपनी सभी उड़ानें बंद कर सकती है। अगर ऐसा हुआ, तो 13 मार्च से जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पूरी तरह से वीरान हो जाएगा। सिविल एयरपोर्ट के निदेशक प्रमोद मीणा ने बताया कि इंडिगो ने फिलहाल 12 मार्च तक के लिए ही शेड्यूल जारी किया है, लेकिन उसके बाद हवाई सेवाओं को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। एयरलाइन की वेबसाइट पर 12 मार्च…

Read More

नगरीय निकायों के कार्यों को लेकर उप मुख्यमंत्री साव ने की समीक्षा बैठक

रायपुर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में बेहतर रैंकिंग के लिए पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए हैं. उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में सर्वेक्षण के दौरान मूल्यांकन के लिए प्रमुख दस मापदण्डों, 54 प्रमुख संकेतको एवं 166 सह-संकेतकों की जानकारी देते हुए सभी बिन्दुओं पर निकायों को वांछित तैयारियां रखने को कहा. इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने इस संबंध में निकायों द्वारा अब तक की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली.…

Read More

भारत 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनने के लिए सुधारों को लागू करने का दे रहा अवसर: IMF

संयुक्त राष्ट्र भारत की विवेकपूर्ण नीतियों की सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड ने कहा है कि देश का मजबूत आर्थिक प्रदर्शन 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनने के लिए महत्वपूर्ण सुधारों को अपनाने में मदद कर सकता है. आईएमएफ द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया, "भारत का मजबूत आर्थिक प्रदर्शन 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल करने के लिए जरूरी अहम और चुनौतीपूर्ण संरचनात्मक सुधारों को लागू करने में मदद कर सकता है." प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के…

Read More

यूपी वॉरियर्स की टीम पहली बार खेलेगी लखनऊ में घरेलू मैच

लखनऊ वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के तीसरे सीजन में पहली बार यूपी वॉरियर्स की टीम अपने घरेलू मैदान, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेलेगी। टीम 28 फरवरी को लखनऊ पहुंची। दीप्ति शर्मा की कप्तानी वाली यह टीम 3 मार्च को गुजरात जायंट्स, 6 मार्च को मुंबई इंडियंस और 8 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। कप्तान दीप्ति शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हमने दो सीजन से अपने घरेलू मैदान पर खेलने का इंतजार किया है और अब यह सपना पूरा हो रहा…

Read More

कलेक्टर ने 3 साल की बच्ची को आरोपी का उकसाने वाला बताया, विवादित बयान के बाद कलेक्टर को पद से हटाया

चेन्नै  तमिलनाडु में मायिलादुथुराई के कलेक्टर एपी महाभारती ने तीन साल की बच्ची से जुड़े POCSO केस पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि हो सकता है बच्ची ने खुद आरोपी लड़के को उकसाया हो। इस बयान के कुछ ही घंटों बाद, शुक्रवार शाम को उन्हें उनके पद से हटा दिया गया। उनकी जगह इरोड नगर निगम के कमिश्नर एच एस श्रीकांत को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया। यह मामला एक 16 साल के लड़के का है। उस पर स्कूल जाने वाली एक 3 साल की छोटी बच्ची के…

Read More

भोपाल में होलिका दहन से पहले नगर निगम अध्यक्ष की अपील, सड़कों पर होलिका दहन न करे

भोपाल  मध्य प्रदेश में हर साल होलिका दहन का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसे लेकर शहर के कामकाजी लोगों में खासा उत्साह देखा जाता है। भाग दौड़ वाली जिंदगी से खुशी के कुछ पल निकालकर वे लोग अपनों के साथ मस्ती मजाक करने बाहर आते हैं। उन्हे इस दौरान अपनी कुछ जिम्मेदारियों पर भी ध्यान देना चाहिए। ऐसा मानना है भोपाल नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का। उन्होंने शहरवासियों से होलिका दहन सड़कों पर न करने की अपील की है। होलिका दहन से सड़कों को नुकसान पहुंचता है…

Read More

पहली बार छत्तीसगढ़ में दिखा दुर्लभ पक्षी ब्लैक-नेक्ड ग्रीब

खैरागढ़. छत्तीसगढ़ में पहली बार दुर्लभ पक्षी ब्लैक-नेक्ड ग्रीब देखा गया है, जो प्रदेश की जैव विविधता के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. बिलासपुर के कोपरा डैम में इसकी मौजूदगी दर्ज की गई है. यह पक्षी विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी खोज मानी जा रही है. छत्तीसगढ़ में इस दुर्लभ पक्षी के दिखने का यह पहला रिकॉर्ड है. 14 दिसंबर, 2024 को एक नियमित बर्डवॉचिंग सर्वे के दौरान डॉ. लोकश शरण ने इस अनोखे पक्षी को देखा, उसी समय इसकी तस्वीरें भी खींची गई. बाद में, इन…

Read More

गुड़ी वन परिक्षेत्र में अब पांच वॉच टॉवर से होगी निगरानी

खंडवा जिले के गुड़ी रेंज में वन भूमि पर काबिज अतिक्रमण कारियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। नहारमाल बीट से कार्रवाई शुरू की गई है। अब तक 1600 एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया है। इसके साथ ही अब इस जमीन को अतिक्रमण कारियों से बचाने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। दरअसल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद जेसीबी मशीन से गड्ढे खोदे जा रहे हैं। इससे की यहां फिर से खेती नहीं हो सके। अब वाच टावर से निगरानी…

Read More