वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा का विधायक हरिशंकर खटीक के द्वारा किया गया लोकार्पण

लोकार्पण में भोपाल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद नवीन वन परिक्षेत्र कार्यालय के साथ साथ तीन वनरक्षक आवास और लाइन क्वार्टर का भी हुआ लोकार्पण जतारा वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कैंपा भोपाल, वन संरक्षक छतरपुर एवं वन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ के दिशा निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता को दर्शाते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 में कैम्पा योजना अंतर्गत 22 लाख की लागत से फूल फैसिलिटी युक्त नवीन वन…

Read More

यश ठाकुर नहीं करते ये गलती तो 28 रनों पर ही खत्म हो जाती पारी, किस्मत के धनी थे अभिषेक शर्मा

नई दिल्ली किस्मत भी बहादुरों का साथ देती है…ये पंक्ति सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर बिल्कुल फिट बैठती है। शनिवरा, 12 अप्रैल की रात बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने 246 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 141 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अभिषेक ने अपनी इस पारी के दौरान 55 गेंदों का सामना किया जिसमें 14 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए। पारी का अंत होने पर उनका स्ट्राइक रेट 256.36 का था। हालांकि इस पारी के दौरान अभिषेक को कई जीवनदान मिले, कई…

Read More

सहकारिता सम्मेलन में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के बीच हुआ अनुबंध

भोपाल केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पहुंचे। वह यहां रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय सहकारिता सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मप्र राज्य सहकारी दुग्ध संघ और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के बीच प्रदेश में दूध का उत्पादन और प्रसंस्करण बढ़ाने के लिए अनुबंध हुआ। मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद डॉ. मोहन यादव ने दुग्ध उत्पादक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एनडीडीबी के साथ अनुबंध की पहल की थी। सहकारिता सम्मेलन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें कई कार्यक्रम होंगे। यह…

Read More

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर दुष्कर्म, फिर तोडा रिश्ता, नाबालिग ने तेजाब पीकर दी जान

जोधपुर कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर एक युवक ने नाबालिग से दोस्ती के बाद उसे मिलने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने युवक से बातचीत की, जिससे नाराज होकर युवक ने नाबालिग को रिश्ते खत्म होने का मैसेज किया। डिप्रेशन में आकर नाबालिग ने तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग के परिजनों मामले में आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले नाबालिग घर से अपनी सहेली से कॉपी लेने का कहकर निकली थी, लेकिन…

Read More

खंडवा में जलसंकट, राजमार्ग पर पानी के लिए लोगों ने लगाया जाम, पानी के लिए प्रदर्शन

खंडवा नर्मदा जल योजना की मुख्य पाइप लाइन बार बार फूटने से खंडवा शहर में भीषण जलसंकट की स्थिति बनी हुई है। पानी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने रविवार को खंडवा डेढ़तलाई राजमार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाएं सड़क पर आकर पानी की मांग करने लगीं। देखते ही देखते रोड के दोनों ही ओर वाहनों के पहिए थम गए। सड़क पर जाम लगाने वाली महिलाओं ने कहा कि हमें पंद्रह दिन से पानी नहीं मिला है। आज जब नर्मदा पाइप लाइन सुधार गई है तो कहा जा रहा है…

Read More

ECGC लिमिटेड कंपनी में फर्जी नियुक्ति का मामला, रायपुर पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर डीडी नगर थाने में ECGC लिमिटेड कंपनी में फर्जी नियुक्ति का मामला सामने आया है. कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक लछमन गुलाबराय रोहिरा की शिकायत पर बांद्रा-कुर्ला थाने, मुंबई में जीरो FIR (क्र. 016/25) दर्ज की गई. विनीत कुमार रामदयाल मीना नामक व्यक्ति और एक अज्ञात व्यक्ति पर प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती में धोखाधड़ी का आरोप है. 21 मार्च 2022 से 22 मार्च 2023 के बीच दोनों ने मिलकर फर्जी उम्मीदवार को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में शामिल करवाकर नौकरी हासिल की. जांच में पाया गया कि नौकरी पर नियुक्त…

Read More

पति ने चरित्र शंका में पत्नी पर किया चाकू से हमला कर की हत्या

कवर्धा चरित्र शंका के चलते एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने महिला के पेट और गुप्तांग पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी आंत तक बाहर आ गईं. घटना कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के चोरभट्टी गांव की है, जहां आरोपी बसंत ने अपनी पत्नी फूलवंती की चरित्र पर शंका करते हुए उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया. ग्रामीणों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां…

Read More

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया

जयपुर आईपीएल 2025 में आज भी डबल हेडर है। दिन के पहले मुकाबले में संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। यानी होम टीम राजस्थान पहले बैटिंग कर रही है। आरआर का अपने प्रमुख घरेलू मैदान पर यह इस सीजन पहला मुकाबला है। इससे पहले टीम ने अपने शुरुआत दो घरेलू मैच गुवाहाटी में खेले थे। 5 मैचों में 2 जीत के…

Read More

वरिष्ठ पत्रकार और सम्पादक गोविन्दलाल वोरा की स्मृति में लाइब्रेरी का शुभारंभ

रायपुर देश के वरिष्ठ पत्रकार और सम्पादक गोविन्दलाल वोरा की स्मृति में आज शाम 5 बजे प्रेस क्लब परिसर में गोविन्दलाल वोरा लाइब्रेरी का शुभारंभ किया जाएगा. ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल की विशेष उपस्थिति में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे. अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे. जबकि भोपाल, मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार उमेश त्रिवेदी विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे. प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर और महासचिव डॉ. वैभव शिव पांडेय ने बताया कि स्व. गोविन्दलाल वोरा की…

Read More

अभिषेक शर्मा के बारे में ट्रैविस हेड ने एक बड़ा खुलासा किया, कितने दिन से इस पर्ची को जेब में लिए घूम रहे थे शर्मा?

नई दिल्ली अभिषेक शर्मा के बारे में उन्हीं के ओपनिंग पार्टनर ट्रैविस हेड ने एक बड़ा खुलासा किया है। सनराइजर्स हैदराबाद के इस ओपनर ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा। सेंचुरी का सेलिब्रेशन करते हुए अभिषेक शर्मा ने अपनी जेब से एक नोट यानी पर्ची निकाली, जिस पर लिखा था, "This one is for Orange Army" यानी ये शतक सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए है। अब ट्रैविस हेड ने इस पर्ची को लेकर खुलासा किया है कि अभिषेक शर्मा इस पर्ची को लंबे समय से…

Read More

भिलाई नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ चलाया बुलडोजर, 53 मकानों पर की कार्रवाई

भिलाई  भिलाई नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को खुर्शीपार क्षेत्र के गौतम नगर में कार्रवाई शुरू कर दी है. निगम के तोड़ू दस्ते ने यहां 53 अवैध मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की है. यह कार्रवाई निगम प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी किए गए नोटिस के आधार पर की जा रही है. हालांकि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन कई निवासियों ने खुद ही अपने कब्जे खाली कर दिए. मौके पर जोन 4 के कमिश्नर सहित निगम के अधिकारी…

Read More

छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी में जमे अधिकारियों को हटाने की मांग

रायपुर छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को हटाने की मांग को लेकर यूनियन के पदाधिकारी लामबंद होने लगे हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा गया है कि बिजली कंपनी में स्थानांतरण नीति का पालन नहीं किया जा रहा है. छोटे अधिकारियों का दो से तीन साल के भीतर तबादला कर दिया जाता है, लेकिन बड़े अधिकारी सालों तक एक ही स्थान पर जमे हुए हैं. बिजली कंपनी से सेवानिवृत्त सेक्शन अधिकारी अविनाश जायसवाल ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में…

Read More

मुरादाबाद में एक वकील की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक वकील की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दो पक्षों के बीच हो रहे झगड़े में वकील को बीच बचाव करना महंगा पड़ गया और दबंगों ने लाठी डंडों से उसने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह पूरा मामला जिले के ठाकुरद्वारा कोतवाली का बताया जा रहा है। जहां, 32 वर्षीय अधिवक्ता योगेंद्र यादव की हत्या कर दी गई। दो पक्षों के झगड़े में मृतक ने बीच बचाव करने का प्रयास…

Read More

प्रीति जिंटा ने लिखा, ‘आज की रात अभिषेक शर्मा के नाम है! क्या प्रतिभा और क्या अविश्वसनीय पारी, बधाई SRH!

नई दिल्ली पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों तब हार का सामना करना पड़ा जब उन्होंने बोर्ड पर 245 रन लगाए थे। आईपीएल क्या टी20 क्रिकेट में ऐसे बहुत ही कम मौके देखने को मिलते हैं जब इतना बड़ा स्कोर कोई चेज कर ले। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस स्कोर को 18.3 ओवर में 8 विकेट रहते हासिल किया। पंजाब की इस हार से सह-मालिक प्रीति जिंटा को ठेस पहुंची है। उन्होंने टीम की हार के बाद एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने टीम को इस मैच को…

Read More

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, गरज-चमक और बारिश के आसार

रायपुर छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है. प्रदेश में अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन लोगों को अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं से दो-चार होना पड़ सकता है. मौसम विभाग की मानें तो आगामी 5 दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और मेघ गर्जन की स्थिति बन सकती है. खास बात यह है कि 14 अप्रैल से मेघ गर्जन की गतिविधियों…

Read More