20 दिन पहले हुई नकबजनी में चार आरोपी गिरफ्तार

सिरोही जिले के आबूरोड में करीब 20 दिन पहले हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रीको थाना पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी की गई एक एलईडी और एक टीवी बरामद की है। यह कार्रवाई आबूरोड शहर थाना प्रभारी हरचंद देवासी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। पुलिस ने मामले में करण, राकेश, भरत कुमार और साईक मोहम्मद नामक चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो ने चोरी की वारदात…

Read More

रुबीना दिलैक की फिटनेस पर यूट्यूबर ने उठाई थी उंगली, रजत दलाल को दिया करारा जवाब

मुंबई फिटनेस रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' खत्म हो गया है लेकिन इसमें हुई बहसबाजी का धुंआ अभी भी उठ रहा है। इस शो में पहले आसिम रियाज और फिर रजत दलाल ने रुबीना दिलैक की फिटनेस पर सवाल उठाए थे। जिसका एक्ट्रेस ने पलटवार किया था और करारा जवाब दिया था। अब अभिनव शुक्ला ने बिना नाम लिए कटाक्ष किया है। उन्हें फिटनेस का सही मतलब समझाया है। रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला को पपाराजी ने मुंबई में एक जगह स्पॉट किया। यहां उन्होंने जब रुबीना से रजत के साथ फिटनेस…

Read More

उन्नाव में चार हजार करोड़ का निवेश करेगा यूएई का शाही परिवार

उन्नाव संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का शाही परिवार उन्नाव में मत्स्य पालन में बड़ा निवेश करेगा। यूएई के शाही परिवार के सदस्य और एक्वॉब्रिज होल्डिंग्स के चेयरमैन शेख अहमद बिन मना बिन खलीफा अल मकतूम ने 461 मिलियन डॉलर (करीब 4000 करोड़ रुपये) के निवेश को मंजूरी दे दी है। दुबई में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शेख मकतूम को राज्य सरकार की ओर से पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए यूपी आने का न्योता भी दिया। उन्नाव इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में होने वाले इस निवेश से राज्य में मत्स्य…

Read More

निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर मदर्स डे सेलिब्रेशन की फोटोज की शेयर

लॉस एंजिल्स मदर्स डे पर कई जाने-माने सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए और जश्न की झलक दिखाई। सिंगर निक जोनस ने भी अब वाइफ प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी संग कई सारी फोटोज शेयर की हैं। तीनों ने एक पार्क में सादगी से जश्न मनाया। इस पोस्ट ने फैंस के दिल को छू लिया है। प्रियंका चोपड़ा , मालती मैरी और निक जोनस न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने पेड़ की छांव तले एक पार्क में नेचर के बीच वक्त बिताया। पिकनिक की फोटोज शेयर करते हुए निक…

Read More

गेल ने चौथी तिमाही के लिए 2,049 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया

नई दिल्ली गैस डिस्ट्रिब्यूशन सेक्टर की दिग्गज कंपनी गेल ने मंगलवार को 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए 2,049 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही के 2,176.97 करोड़ रुपए के प्रॉफिट से 6 प्रतिशत कम है। कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 1 रुपए का अंतिम लाभांश घोषित किया है। इस बीच, जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर 35,707 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछले वर्ष की…

Read More

पमरे ने चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम माह में 740 करोड़ रूपये ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया

पमरे ने चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम माह में 740 करोड़ रूपये ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया गत वर्ष की तुलना में ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू में लगभग 8 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई भोपाल महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के द्वारा विभिन्न बैठकों में समय-समय पर पश्चिम मध्य रेलवे की ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू बढ़ाने के निर्देश दिए जाते हैं। इसी कड़ी में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के निर्देशन में वाणिज्य/परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कार्य करते हुए जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों में रेल राजस्व बढ़ाने के…

Read More

12 जीबी रैम के साथ सोनी Xperia 1 VII लॉन्‍च

नई दिल्ली एक जमाना था जब सोनी के स्‍मार्टफोन्‍स भारत में खूब बिकते थे और जिस हाथ में सोनी का फोन होता, वो बंदा अलग ही नजर आता था। धीरे-धीरे कंपनी ने स्‍मार्टफोन बिजनेस को सीमित कर दिया लेकिन अभी भी वह फोन लॉन्‍च कर रही है। मंगलवार को कंपनी ने नया सोनी Xperia 1 VII पेश कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्‍ट फ्लैगशिप स्‍मार्टफोन है। नए सोनी फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्‍लस एलटीपीओ डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 120 हर्त्‍ज तक रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका…

Read More

रानी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती पर बीजेपी का नया अभियानः‘विकास भी और विरासत भी’ के संकल्प को जनता के बीच बताएगी

भोपाल  मध्यप्रदेश में बीजेपी नया अभियान शुरू करने जा रही है। यह नया अभियान रानी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती के मौके पर शुरू होगा। नया अभियान 21 से 31 मई के बीच चलाया जाएगा। इसी कड़ी में 31 मई को अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती प्रदेश भर में मनाई जाएगी। दरअसल बीजेपी के नेता रानी अहिल्याबाई के जीवन मूल्य और वीरता के साथ उनके दूरदर्शी शासन, सामाजिक सुधार, समावेशी शासन और मंदिरों के जीर्णोद्धार के जरिए सांस्कृतिक पुनर्जागरण के बारे में जनता के बीच जाकर चर्चा करेंगे। बीजेपी सरकार…

Read More

जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिए 47 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की योजना की स्वीकृति

जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिए 47 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की योजना की स्वीकृति मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद में हाथी मित्र दल के गठन की मंजूरी मानव-हाथी द्वंद के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया जाएगा और आवश्यक उपकरण क्रय किए जाएंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में मानव-हाथी द्वंद को कम करने और जंगली हाथियों के प्रबंधन…

Read More

Tata Group को 8470 करोड़ मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान, JLR को लेकर खुशखबरी

मुंबई ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motos Q4 Result) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के शुद्ध मुनाफे में 51.7% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान तिमाही में 17,552 करोड़ रुपये था और इस तिमाही में घटकर 8,470 करोड़ रुपये पर आ गया है. जबकि कंपनी की आय मामूली बढ़ोतरी के साथ 1,18,927 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जबकि EBITDA 0.6% की हल्की बढ़त के साथ ₹16,644 करोड़ पर पहुंच गई. हालांकि, टाटा…

Read More

मैं सेवानिवृत्ति के बाद कोई पद स्वीकार नहीं करूंगा, लेकिन शायद कानून के क्षेत्र में कुछ करूंगा: CJI खन्ना

नई दिल्ली देश के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस संजीव खन्ना आज (मंगलवार, 13 मई को) रिटायर हो रहे हैं। जज के रूप में आज उनका अंतिम कार्यदिवस है। इस मौके पर उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि रिटायर होने के बाद वह कोई भी आधिकारिक पद नहीं लेंगे। आज जब वह सुप्रीम कोर्ट में मीडियाकर्मियों से मिल रहे थे, तब उन्होंने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा,"मैं सेवानिवृत्ति के बाद कोई पद स्वीकार नहीं करूंगा.. लेकिन शायद कानून के क्षेत्र में कुछ करूंगा।" जस्टिस खन्ना के इस…

Read More

अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों की केंद्रीय मंत्री चौहान ने की सराहना: ग्रामीण अर्थव्यवस्था में डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बताया क्रांतिकारी कदम

गांवों की समग्र समृद्धि सुनिश्चित करना छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य – मुख्यमंत्री साय उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विकास का समग्र रोडमैप तय रायपुर,  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा कृषि विभाग के कार्यों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में राज्य और केंद्र की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की गई और भावी विकास रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़…

Read More

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज शुभमन गिल और विकेटकीपर ऋषभ पंत कप्तानी की रेस में सबसे आगे

नई दिल्ली रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद सिलेक्शन कमेटी के सामने नया कप्तान चुनने की चुनौती है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज शुभमन गिल और विकेटकीपर ऋषभ पंत कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं। नए कप्तान की कठिन परीक्षा होगी क्योंकि भारत को जून में इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जाना है। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सिलेक्शन कमेटी को तगड़ा सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि बुमराह को ऑटोमैटिकली भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनना…

Read More

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, इधर यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 से अधिक घायल

रायगढ़/बलरामपुर छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर का थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को भी दो जिलों से दो दर्दनाक हादसे हुए हैं. रायगढ़ में पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई. वहीं बलरामपुर में बस अनियंत्रित होकर पलटने से चीख पुकार मच गई. रायगढ़ जिले के संबलपुरी के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में महिला का…

Read More

आगरा के पुष्पांजलि अस्पताल में आग, NICU जलकर हुआ खाक, 9 बच्चों को बचाने में कई गार्ड्स झुलस गए

आगरा उत्तर प्रदेश के आगरा के पुष्पांजलि सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में लगी थी। आग लगने से अस्पताल में भगदड़ मच गई। वार्ड में 9 बच्चे भर्ती थे। सुरक्षा गार्डों ने बच्चों को निकाला और दूसरे वार्ड में भी शिफ्ट किया। इस दौरान कई गार्ड झुलस गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गईं। अस्पताल में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम से आग बुझाई गई। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक अस्पताल…

Read More