नई दिल्ली कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पर बोलते हुए मौजूदा शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि एक ऐसे व्यक्ति को इस पद पर आसीन किया गया जिसने एक गर्भवती महिला के आरोपियों की रिहाई पर अपनी सहमति जताई, खुशी जताई। प्रियंका गांधी ने कहा, "प्रधानमंत्री जी ने नया शिक्षा मंत्री को चुना. एक ऐसे व्यक्ति को इस पद पर आसीन किया जिसने एक गर्भवती महिला की बलात्कारियों की रिहाई पर अपनी सहमति व्यक्त की। किरेन…
Read MoreDay: July 28, 2026
विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई
विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की बेटी का दमदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो कॉल पर दी बधाई कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री ने की आत्मीय बातचीत आपने देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है, आगे भी नई ऊंचाइयां हासिल करें" – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली राजनांदगांव निवासी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उप निरीक्षक ज्ञानेश्वरी…
Read Moreसिंहस्थ: 2028 के दृष्टिगत बढ़ाई जा रही रेल सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत रेलवे सुविधाओं के विस्तार का कार्य निरंतर चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। हर विभाग में नए कीर्तिमान गढ़े जा रहे हैं। भोपाल को निशातपुरा के रूप में चौथे रेलवे स्टेशन की सौगात मिली है। गत 12 साल में रेलवे का "न भूतो न भविष्यति" विकास हुआ है। भारतीय रेलवे में द्रुत गति से विकास कार्य हो रहे हैं। यह निशातपुरा स्टेशन के शुभारंभ से अब नई दिल्ली…
Read Moreयोगी सरकार की उपलब्धिः 7 लाख से अधिक आवासीय रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने में यूपी दूसरे स्थान पर
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राज्य ने इस महत्वाकांक्षी योजना को केवल एक सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया है। यूपीनेडा, उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, सभी डिस्कॉम, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, बैंकिंग संस्थानों, जनपदीय प्रशासन, विद्युत विभाग, सौर ऊर्जा उद्योग तथा अन्य हितधारकों के समन्वित प्रयासों से उत्तर प्रदेश आज देश के अग्रणी रूफटॉप सोलर राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर…
Read Moreसीएम भजनलाल का युवाओं से संवाद, रोजगार और सपनों पर बड़ा संदेश
जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा से लेकर खेल, रोजगार से लेकर स्वरोजगार तक युवाओं के हर सपने को पूरा करने में उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार पेपरलीक पर प्रभावी रोक, रिकॉर्ड सरकारी भर्तियों, स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन तथा कौशल विकास के माध्यम से युवाओं का उज्ज्वल भविष्य बनाने में सहयोगी बन रही है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि विचारशील, अनुशासित एवं संस्कारवान युवा विकसित भारत-विकसित…
Read Moreअलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर बढ़ा टोल, वाहन चालकों की जेब होगी ढीली
लखनऊ अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर गाड़ी दौड़ाना महंगा हो गया है। इब्राहिमपुर स्थित टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों को अब पहले से ज्यादा टोल देने होगा। दरअसल संसाधन विस्तार और कंपनी के नए अनुबंध के आधार पर NHAI ने टोल दरों में वृद्धि की है। छह टोल वाले परिक्षेत्र में इब्राहिमपुर टोल की दर में बदलाव किया गया है। हालांकि कारों के आने-जाने के टोल शुल्क में कोई वृद्धि नहीं हुई है। जबकि, अन्य सभी प्रकार के वाहनों को अब इस टोल से कुछ अधिक जेब ढीली करनी पड़…
Read Moreथाना निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुख्यात 10000/-रुपये का इनामी बदमाश काला उर्फ नजफ ईरानी गिरफ्तार
भोपाल। पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा थाना निशातपुरा क्षेत्र अंतर्गत ईरानी डेरा, अमन कॉलोनी में निवास करने वाले आदतन अपराधियों एवं इनामी बदमाशों की धरपकड़ के संबंध में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-04 आदर्शकांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 संजीव पाठक तथा सहायक पुलिस आयुक्त शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा, निरीक्षक अनिल यादव, थाना प्रभारी छोला मंदिर सरस्वती तिवारी, निरीक्षक विनोद पंथी एवं उपनिरीक्षक अशोक…
Read Moreसरकार ने किसानों को दिलाया भरोसा- परेशान न हों, प्रदेश में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि परेशान न हों, प्रदेश में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि व संबंधित विभाग के अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग करें। मुख्यमंत्री ने कहा…
Read Moreबीकानेर में होगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की
जयपुर राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह-2026 के सफल, गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के संबंध में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि बीकानेर के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि इस वर्ष राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह का आयोजन बीकानेर में किया जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे बीकानेर जिला प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करें, ताकि…
Read Moreट्विशा केस में दोनों आरोपियों को राहत नहीं, 11 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत; वॉइस सैंपल पर बचाव पक्ष की आपत्ति
भोपाल ट्विशा शर्मा केस में आरोपी गिरिबाला और समर्थ सिंह को राहत नहीं मिली है। 11 अगस्त तक दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। साथ ही दोनों ने सीबीआई को वॉयस सैंपल भी दिए हैं। सीबीआई पूरे मामले की जांच कर रही है। इसके बाद चार्जशीट पेश करेगी। 11 अगस्त तक बढ़ा दी न्यायिक हिरासत भोपाल कोर्ट ने ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आरोपी गिरिबाला और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। सुनवाई के दौरान, सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि गवाहों…
Read MoreCG में ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ को मिलेगी रफ्तार, 2.45 लाख महिलाएं करेंगी पौधारोपण
बालोद. छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य पहली बार 30 जुलाई को ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ आयोजित किया जाएगा. इस अभियान को सफल बनाने के लिए बालोद जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के प्रयास में जुटे हैं. जिले में महतारी वंदन योजना की 2 लाख 45 हजार से अधिक लाभान्वित महिलाओं के साथ-साथ अन्य महिलाओं की भी व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के सहयोग से देश की एकमात्र मासिक कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच द्वारा जगदलपुर में स्कूली विद्यार्थियों के लिए ‘मुस्कुराता बस्तर’ थीम पर विशेष कार्टून कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में विद्यार्थियों को कार्टून और कैरिकेचर कला का प्रशिक्षण देने के साथ बस्तर की संस्कृति, पर्यटन और लोकजीवन को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर आज विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान के नए आयाम स्थापित कर रहा है। बस्तर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और…
Read Moreउच्च न्यायालय के आदेश के पालन हेतु दल गठित, 27 जुलाई को स्थल निरीक्षण
ग्वालियर। उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर के एक आदेश के अनुपालन में एक महत्वपूर्ण दल का गठन किया है। यह दल कलेक्टर न्यायालय द्वारा गत 22 सितंबर 2023 और 03 अक्टूबर 2024 को पारित आदेशों के साथ-साथ उच्च न्यायालय द्वारा गत 20 जुलाई 2026 को दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेगा। यह कार्रवाई आवेदक भारत सिंह गुर्जर द्वारा उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका क्रमांक 37905/2024 के संदर्भ में की जा रही है, जिसमें उच्च न्यायालय ने एक सप्ताह के भीतर आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।…
Read Moreगुरु पूजन कर शिष्यों को आशीर्वाद देंगे गोरक्षपीठाधीश्वर
गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन कर नाथपंथ के गुरुजनों के प्रति श्रद्धा निवेदित करेंगे। इस पर्व पर नाथपंथ के आदिगुरु गोरखनाथ जी को रोट अर्पित करने की भी परंपरा है। आनुष्ठानिक कार्यक्रमों को पूर्ण करने के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर साधु-संतों और अपने शिष्यों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में चल रही सप्तदिवसीय श्रीराम कथा की पूर्णाहुति भी होगी। गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा के दिन बुधवार को गोरखनाथ…
Read Moreजनगणना-2027 की तैयारी तेज, यूपी में 5 लाख कर्मियों को 31 जुलाई तक मिलेगा मानदेय
लखनऊ जनगणना-2027 को समय पर पूरा कराने के लिए तैयारियां चल रहीं हैं।। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लिए नई समय-सीमा तय कर दी है। जनगणना कर्मियों का मानदेय 31 जुलाई तक देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला जनगणना पुस्तिका (डीसीएचबी) के लिए आंकड़े जुटाने, विशेष और वन चार्ज की सूची तैयार करने तथा मास्टर व फील्ड ट्रेनरों के नामांकन सहित सभी जरूरी काम अगस्त के तीसरे सप्ताह तक पूरे करने को कहा गया है। प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 22 मई…
Read More
