CG में खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, 472 जगहों पर छापे; 68 हजार बोरी जब्त, 11 पर FIR

रायपुर. कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने प्रेस कांफ्रेंस कर कृषि विभाग की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा, खाद की कालाबाजारी करने वालों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पूरे प्रदेश में अब तक 472 जगहों पर कार्रवाई की गई है। 68 हजार बोरी फ़र्टिलाइजर खाद कृषि विभाग ने जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान 11 दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया गया है। इसके अलावा 11 लोगों पर FIR भी दर्ज किया गया है। मंत्री नेताम ने कहा, बस्तर आज शांति का टापू बना है, बड़े पैमाने पर उस क्षेत्र में…

Read More

छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना

छत्तीसगढ़ में विकसित होगी आधुनिक विज्ञान अधोसंरचना साइंस सिटी, रीजनल साइंस सेंटर, एआई गैलरी और साइंस पार्क परियोजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा 22वें अखिल भारतीय विज्ञान संग्रहालय एवं विज्ञान केंद्र प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने गुणवत्ता, समय-सीमा और जनजागरूकता पर दिया विशेष जोर रायपुर छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की आज महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…

Read More

SCO Summit 2027: क्या इस्लामाबाद जाएंगे PM मोदी? पाकिस्तान कर रहा न्योता भेजने की तैयारी

 नई दिल्ली पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से संकेत दिए हैं कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करेगा।  पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि SCO के सभी सदस्य देशों को सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें सभी सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष शामिल होंगे, यानी भारत भी आमंत्रित देशों में रहेगा।  पाकिस्तानी प्रवक्ता ने कहा कि SCO की प्रक्रिया और प्रोटोकॉल…

Read More

एमनेस्टी का बड़ा दावा: 7 अक्टूबर 2023 के बाद भारत से इजरायल भेजे गए हथियारों के हजारों शिपमेंट

 नई दिल्ली गाजा युद्ध के दौरान भारत ने इजरायल को हथियार, गोला-बारूद और सैन्य उपकरणों के पुर्जों की बड़ी मात्रा में सप्लाई की. एमनेस्टी इंटरनेशनल की नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मौजूदा हालात को देखते हुए इस तरह की सैन्य सप्लाई अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन हो सकती है. हालांकि, भारत सरकार की ओर से इस रिपोर्ट पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।  'मेड इन इंडिया: द सप्लाई ऑफ वेपन्स एंड एम्युनिशन टू इजरायल' शीर्षक से जारी रिपोर्ट में एमनेस्टी ने दावा किया है कि…

Read More

छात्र आंदोलन के बाद सर्वोदय कॉलेज में सुधार कार्य तेज, नई सुविधाओं की शुरुआत

फतेहपुर फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों (जेन अल्फा)के प्रदर्शन के बाद व्यवस्थाएं सुधरनीं शुरू हो गई हैं। गुरुवार को जेसीबी लगाकर खेल मैदान में खड़े कंटीले पेड़ों और झाड़ियों को साफ कराया गया। स्कूल में शुद्ध पानी के लिए आरओ का प्लांट भी लगना शुरू हो गया है। हर कक्षा में चार-चार पंखे लगाए जा रहे हैं। बच्चों के प्रदर्शन की चर्चा पूरे देश में है। मेरठ की कंपनी बिरला एयरकॉन ने करीब दो लाख कीमत के डेढ़ सौ लीटर क्षमता के दो वाटर कूलर और आरओ प्लांट…

Read More

कराची में गैंगवार की वापसी? गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप

बलूचिस्तान  पाकिस्तान के सबसे चर्चित गैंगस्टरों में गिने जाने वाले उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर गुरुवार शाम कराची के ल्यारी इलाके में जानलेवा हमला हुआ. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, दो हथियारबंद हमलावरों ने बाइक पर पहुंचकर जुबैर पर अंधाधुंध फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. पुलिस के अनुसार, हमले में 40 साल के जुबैर बलोच गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उनके सीने और पेट में कई गोलियां लगीं. उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल कराची ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई. गोलीबारी में…

Read More

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में स्पाइडरमैन की एंट्री, दयाबेन की वापसी के कयास

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो पिछले 18 साल से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है. इसमें सितारों का आना जाना चलता रहा. लेकिन शो पीक पर रहा. 18 साल पूरे होने के मौके पर गोकुलधाम सोसायटी को रेनोवेट किया गया. सोसायटी का लुक बदला गया. शो में इन दिनों 18 साल पूरे होने का जश्न मनाया जा रहा है l   गोकुलधाम सोसायटी का खास मेहमान अब इतनी बड़ी उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए कोई खास मेहमान भी आया है. आप भी जानकर हैरान होंगे क्योंकि…

Read More

CG में जच्चा-बच्चा की मौत मामले में ढाई महीने बाद अस्पताल प्रबंधन पर FIR, मचा हड़कंप

भानुप्रतापपुर. कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब ढाई महीने बाद अब पुलिस ने निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई पीड़िता के पति की शिकायत और जांच के आधार पर की गई है। 17 मई को प्रसव के लिए एक गर्भवती महिला को भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन…

Read More

विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना राज्य सरकार का मुख्य ध्येय : राज्यमंत्री गौर

विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना राज्य सरकार का मुख्य ध्येय : राज्यमंत्री  गौर वार्ड 74 में लगभग 50 लाख रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के अटूट संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना सरकार की सर्वोपरि प्रतिबद्धता है, जिसके दृष्टिगत जन-सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों को गति प्रदान की जा रही…

Read More

भोपाल: यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के आसपास का पानी पीने लायक नहीं? 63 में से 43 सैंपलों में फीकल कोलीफॉर्म मिलने का दावा

भोपाल यूनियन कार्बाइड कारखाने के आसपास रहने वाले लोगों के सामने पेयजल का संकट एक बार फिर गंभीर रूप में सामने आया है। गैस त्रासदी पीड़ितों से जुड़े चार संगठनों ने पानी की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करते हुए दावा किया है कि क्षेत्र की बस्तियों में पहुंच रहे पानी के बड़ी संख्या में नमूने मल से दूषित मिले हैं। संगठनों ने इसके लिए भोपाल नगर निगम की जल और सीवेज व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। संगठनों के मुताबिक इस महीने प्रभावित इलाकों की 30 बस्तियों से नलों के पानी के…

Read More

मूंग किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! प्रदेश में रेट ₹500 प्रति क्विंटल बढ़े, सरकार की बढ़ी चिंता

भोपाल   एमपी में हर साल गर्मी में पैदा की जा रही मूंग सरकार के लिए सिरदर्द बन गई है। सरकार को वर्ष 2023-24 व 2024-25 की मूंग पर 2 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। बीते साल खरीदी मूंग पर 1200 करोड़ का और नुकसान होना तय है। यह नुकसान केंद्र द्वारा तय कोटे से अतिरिक्त खरीदी वाली मूंग के कम दाम मिलने से है। इधर खरीदी के लिए आंदोलन करना किसानों के लिए दोहरा लाभ लेकर आया। एक ओर जहां राज्य सरकार ने खरीदने की लिमिट बढ़ा दी…

Read More

CSP नेहा पच्चीसिया की बढ़ीं मुश्किलें, अवैध वसूली मामले की जांच जबलपुर ASP को; तीन थानों का प्रभार भी छीना

कटनी कटनी में पदस्थ नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के खिलाफ भ्रष्टाचार और गंभीर शिकायतों का दायरा बढ़ गया है। शुरुआती तौर पर कटनी एएसपी कमल मौर्य मामले की जांच कर रहे थे। लेकिन अब शिकायतकर्ता महेंद्र जैन ने खुले तौर पर सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने सीएसपी के विरुद्ध चल रही दोनों प्रमुख जांचों को कटनी पुलिस से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर अनु बेनीवाल को सौंप दी हैं। जहां आज शिकायतकर्ता…

Read More

जनजागरूकता, जनभागीदारी, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और समन्वित प्रयास से हीमोग्लोबिनोपैथीज़ का शीघ्र करेंगे उन्मूलन : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

जनजागरूकता, जनभागीदारी, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और समन्वित प्रयास से हीमोग्लोबिनोपैथीज़ का शीघ्र करेंगे उन्मूलन : उप मुख्यमंत्री शुक्ल समन्वित प्रयास से मध्यप्रदेश सिकल सेल एवं हीमोग्लोबिनोपैथीज़ नियंत्रण की दिशा में अग्रणी स्टेट लेवल कंसल्टेशन मीटिंग ऑन हीमोग्लोबिनोपैथीज़ : संकल्प से समाधान" में हुए शामिल भोपाल  उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भोपाल में "स्टेट लेवल कंसल्टेशन मीटिंग ऑन हीमोग्लोबिनोपैथीज़ : संकल्प से समाधान" में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया एवं अन्य हीमोग्लोबिनोपैथीज़ केवल स्वास्थ्य संबंधी चुनौती नहीं हैं, बल्कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, भावी…

Read More

भोपाल में शुरू हुई AC इलेक्ट्रिक बसों की कमर्शियल सेवा, जीरो पॉल्यूशन के साथ मिलेगा आरामदायक सफर

भोपाल   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) ने 10 नई एयर कंडीशंड इलेक्ट्रिक बसों का कमर्शियल संचालन शुरू कर दिया है. 10 दिनों के सफल ट्रायल के बाद शुरू हुई इस सेवा में पहले ही दिन 2 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया. हालांकि, आधुनिक सुविधाओं से लैस ये बसें फिलहाल शहर के दो प्रमुख रूटों पर ही चलाई जा रही हैं, आगे चलकर इन्हें अन्य मार्गो पर भी उतारा जाएगा।  10 ई-बसों से शुरू हुआ कमर्शियल संचालन भोपाल के लिए स्वीकृत 100 इलेक्ट्रिक बसों…

Read More

बंगाल में जैश का संदिग्ध गिरफ्तार, शुभेंदु अधिकारी की रेकी के सुराग; आतंकी नेटवर्क की जांच तेज

 कोलकाता पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों से कथित संबंध रखने के शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हमीम मंडल के रूप में हुई है, जो हावड़ा जिले का रहने वाला है. उसे शुक्रवार सुबह पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान शहर स्थित एक निजी टाउनशिप से पकड़ा गया।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमीम पिछले चार से पांच दिनों से एजेंसियों की निगरानी में था, जबकि बर्दवान में रहने के दौरान महीनों से उस पर नजर रखी जा रही…

Read More