जालोर को मिलेगी एक्सप्रेस-वे की सौगात, जयपुर-पचपदरा ग्रीन कॉरिडोर से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर

जालोर नेशनल हाइवे कनेक्टिविटी का खामियाजा भुगत रहे जालोर जिले को बड़ी सौगात मिलने वाली है। जालोर-रोहिट के बीच भाद्राजून तहसील क्षेत्र से होकर गुजरने वाले जयपुर-पचपदरा एक्सप्रेस-वे से जिलेवासियों को भविष्य में जयपुर तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। यह कार्य एनएचएआई के अंतर्गत किया जाना होना है। विभागीय जानकारी के अनुसार बाड़मेर के पचपदरा में रिफाइनरी शुरू होने और भविष्य की जरुरतों को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से ये कार्य करवाए जाएंगे। इस मार्ग का दायरा जालोर जिले के भीतर…

Read More

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिंगरौली में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

सिंगरौली दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह की प्रचंड जीत पर सोमवार को सिंगरौली जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया। डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने "दतिया तो झांकी है, मध्य प्रदेश बाकी है" के नारे लगाते…

Read More

विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश, योगी सरकार ने शुरू किया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

लखनऊ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के विद्यालय इस बार राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी के सबसे बड़े केंद्र बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 14 अगस्त के 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' और 15 अगस्त तक चलने वाले 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' को विद्यालयों के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप देने की व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना जारी करते हुए प्रदेशभर के विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी…

Read More

बारां में बनेगा राजस्थान का पहला लहसुन एक्सीलेंस सेंटर, 5 करोड़ से शुरू होंगे काम

बारां  राजस्थान के पहले लहसुन एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत करीब 5 करोड़ रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों को 15 अगस्त से पूर्व निविदा जारी कर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। जिले के कवाई कस्बा क्षेत्र में 10 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन एक्सीलेंस सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। कृषि विपणन बोर्ड जैयारी में जुटा है। राजस्थान में सर्वाधिक लहसुन उत्पादक क्षेत्र में बारां जिले के लिए राज्य सरकार ने साल 2025-26 के बजट में लहसुन एक्सीलेंस सेंटर की स्थापना की घोषणा की गई थी। घोषणा…

Read More

CG में बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

कोरबा. जिले के कटघोरा क्षेत्र में सोमवार को सेनानी पेट्रोल पंप के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर से कोरबा आ रही यात्रियों से भरी यादव बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला। राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे, जिनमें आधा…

Read More

जिनके जेब से राममंदिर निर्माण के लिए एक पैसा नहीं निकला, वे लोग कर रहे चंदा चोरी की बातः मुख्यमंत्री

जिनके जेब से राममंदिर निर्माण के लिए एक पैसा नहीं निकला, वे लोग कर रहे चंदा चोरी की बातः मुख्यमंत्री सीएम ने की बड़ी घोषणा- एक-डेढ़ सप्ताह में लागू होगा आउटसोर्स कमीशन, न्यूनतम मानदेय होगा सुनिश्चित सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र प्रारंभ होने से पहले की पत्रकारों से वार्ता किसानों के लिए खाद की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश: सीएम योगी लखनऊ  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र प्रारंभ होने से पहले सोमवार को पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने गरीब, युवा,…

Read More

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'दिव्यांग' शब्द देकर सम्मान और आत्मगौरव का नया भाव दिया : मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट 'सहारा' के तहत 3.58 करोड़ रुपये के सहायक उपकरणों का वितरण, 1739 दिव्यांगजन हुए लाभान्वित बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम के जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिए 7 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा रायपुर  किसी भी संवेदनशील और विकसित समाज की पहचान इस बात से होती है कि वहां प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने…

Read More

जनगणना 2027 की तैयारियों में राजस्थान आगे, मकान सूचीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा

जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को जनगणना कार्य निदेशालय का दौरा कर निदेशालय की विभिन्न कोर गतिविधियों, जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण की सफलतापूर्वक पूर्णता तथा भविष्य की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। मुख्य सचिव ने  सांख्यिकीय टीम के प्रति स्नेह और उत्साह व्यक्त किया तथा निदेशालय के उच्च सांख्यिकीय मानकों की सराहना की। हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस का सफल समापन मुख्य सचिव ने बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग एंड हाउसिंग…

Read More

सफलता की कहानी-वन धन योजना से बदली महिलाओं की जिंदगी

सफलता की कहानी-वन धन योजना से बदली महिलाओं की जिंदगी च्यवनप्राश बनाकर बनीं आत्मनिर्भर, 1.91 करोड़ रुपये का कारोबार रायपुर,  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की ग्रामीण महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि यदि सही प्रशिक्षण, शासकीय सहयोग और बाजार की सुविधा मिले, तो महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर नई पहचान हासिल कर सकती हैं। जशपुर जिले के वन धन विकास केंद्र सहकारी समिति, पनचक्की की अध्यक्ष श्रीमती कांता बाई इस बदलाव की प्रेरक मिसाल हैं। वन धन योजना से मिला नया अवसर प्रधानमंत्री वन धन विकास योजना के तहत संचालित…

Read More

यूपी में फ्री राशन वितरण की तारीख तय, 5 से 18 अगस्त तक मिलेगा अनाज

लखनऊ  यूपी में अगस्त महीने के लिए फ्री राशन वितरण की डेट आ गई है। अगस्त माह के राशन का नि:शुल्क वितरण 5 अगस्त (बुधवार) से शुरू हो जाएगा। राशन का वितरण 18 अगस्त तक किया जाएगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलो राशन मिलेगा। इसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल होगा। जबकि पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल (प्रति यूनिट पांच किलो राशन) दिया जाएगा। कोटे की दुकान पर अगस्त महीने का फ्री राशन का वितरण दो पालियों में किया जाएगा।…

Read More

CG के स्कूल में शराब पार्टी करने वाले दोनों शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शिक्षा विभाग बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। मैनपुर विकासखंड के देवझर (अमली) स्कूल में शराब पार्टी करने वाले दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला बता दें कि मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) के दो शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दोनों शिक्षक स्कूल कार्यालय में ही शराब पीते और चखना खाते दिखाई दिए थे। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं…

Read More

खेती की नई तकनीकें हैं किसानों की समृद्धि का नया द्वार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खेती की नई तकनीकें हैं किसानों की समृद्धि का नया द्वार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश को बागवानी फसल विकास में मिला पहला पुरस्कार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल में हुए बलराम कृषि महोत्सव को वीसी में किसानों से किया संवाद भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेती की नई तकनीकें ही किसानों की समृद्धि का नया द्वार हैं। किसान जितना अधिक नई तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों और शासन की योजनाओं…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात डीएमएफ से 19.65 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई आधुनिक एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती हर जीवन अनमोल, समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की जनता को निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा विधायक अनुज…

Read More

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, घनश्याम सिंह ने भाजपा को 6029 वोटों से हराया

ग्वालियर मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा में हुए उपचुनाव में सोमवार 3 अगस्त को हुई काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6 हजार 29 वोटों से हरा दिया। इससे पहले भी यह सीट कांग्रेस के पास ही थी। भाजपा प्रत्याशी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। दतिया राजघराने के घनश्याम सिंह कांग्रेस से चुनाव जीत गए हैं। उनके सामने भाजपा के आशुतोष तिवारी खड़े हुए थे, जिन्हें हार…

Read More

सीजीपीएससी ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर किए जारी

सीजीपीएससी ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर किए जारी रायपुर,    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने गृह (पुलिस) विभाग अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। संशोधित मॉडल उत्तर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।         उल्लेखनीय है कि उक्त भर्ती परीक्षा के तहत कुल 341 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 12 जुलाई को राज्य के 33 जिलों के…

Read More