मोर गांव मोर पानी अभियान से दुर्ग में महिलाओं ने श्रमदान से बनाए 3360 सोख्ता गड्ढे

रायपुर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रे-वाटर यानी घरेलू गंदे पानी के सुरक्षित प्रबंधन के लिए दुर्ग जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ‘मोर गांव मोर पानी’ अभियान के तहत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं स्वच्छताग्राहियों द्वारा श्रमदान से 3360 सोख्ता गड्ढों (सोक पिट) का निर्माण किया गया है। अभियान का उद्देश्य घरों से निकलने वाले निस्तारित एवं गंदे पानी को गलियों, रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में बहने से रोकना है।  इससे गांवों में गंदगी और जलजनित बीमारियों की रोकथाम के साथ-साथ पानी के प्राकृतिक निस्तारण एवं भू-जल…

Read More

राशिफल 2 सितंबर: बुधवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मेष आज आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में किसी जरूरी काम की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप आसानी से संभाल लेंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। पैसों को लेकर दिन ठीक रहेगा लेकिन बेवजह की शॉपिंग से बचें। सेहत सामान्य रहेगी। वृषभ आज काम के बीच आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है लेकिन बातचीत से मामला संभल जाएगा। पैसे…

Read More

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में नियम विरुद्ध उर्वरक एवं कीटनाशी विक्रेताओं पर कार्रवाई

रायपुर 94 उर्वरक विक्रय केंद्रों और 21 पौध संरक्षण औषधि केंद्रों का किया गया निरीक्षण खरीफ वर्ष 2026 में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की सुनियोजित कार्ययोजना के तहत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के पंजीकृत कृषकों को उर्वरकों का शत-प्रतिशत वितरण किया गया है। वर्तमान में जिले की समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक भंडारित है। किसानों को उच्च गुणवत्ता के कृषि आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विक्रय केंद्रों की सतत निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है। 94 उर्वरक विक्रय केंद्रों और 21 पौध संरक्षण औषधि…

Read More

कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक ने आगामी पर्वों की तैयारियों का लिया जायजा

जांजगीर-चांपा कलेक्टर  जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय ने आगामी नवरात्रि, दशहरा एवं गणेश उत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर नगर पालिका चांपा क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी दशहरा आयोजन के लिए संभावित स्थल के रूप में भालेराव मैदान एवं एम.एम.आर. कॉलेज परिसर का जायजा लिया। उन्होंने दोनों स्थलों की उपलब्ध सुविधाओं एवं आयोजन की आवश्यकताओं का आकलन कर उपयुक्त स्थल का चयन किया जा सके। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष  प्रदीप नामदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.…

Read More

यूपीपीईटी-2026: अब अभ्यर्थी 7 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपी एसएसएससी) ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 (पीईटी-2026) के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने पीईटी-2026 के लिए पंजीकरण, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर से बढ़ाकर 7 सितंबर 2026 कर दी है। इस संबंध में आयोग की ओर से सूचना जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 (पीईटी-2026) का विज्ञापन 1 अगस्त 2026 को प्रकाशित किया गया था। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 अगस्त…

Read More

तीन दिव्यांगजनों की राह हुई आसान, मिली ट्राईसिकल बोले ‘धन्यवाद विष्णु भैया’

रायपुर कलेक्टर ने प्रदान की ट्राईसिकल, स्वावलंबन की ओर बढ़े कदम संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज संवेदनशील प्रशासन और त्वरित जनसमस्या समाधान की सुखद तस्वीर देखने को मिली। जनदर्शन में पहुंचे तीन दिव्यांगजनों की आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने उन्हें मौके पर ही ट्राईसिकल प्रदान की। शासन की इस त्वरित सहायता से अब इन दिव्यांगजनों के लिए आवागमन आसान होने के साथ ही उनके रोजमर्रा के काम और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। सहायता मिलने पर…

Read More

नरेला रक्षाबंधन महोत्सव का दूसरा दिन: 36 हज़ार 854 बहनों ने मंत्री सारंग को बांधी राखी

भोपाल  सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग को मंगलवार को वार्ड क्रमांक 39, 40 एवं 75 में आयोजित विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के दूसरे दिन 36 हज़ार 854 बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मंत्री  सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि हर वर्ष मुझे लाखों की संख्या में बहनें रक्षासूत्र बांधती है। उन्होंने कहा कि बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मेरे जीवन की अक्षय पूँजी है। कार्यक्रम में आईं सभी बहनों से…

Read More

रायगढ़ जिले में कुल 16 हजार 873 ट्रेंच निर्माण का लक्ष्य निर्धारित, 52.55 लाख रुपये स्वीकृत

रायपुऱ वर्षा जल के बेहतर प्रबंधन, मिट्टी के कटाव को रोकने और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में रायगढ़ जिले में स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच एवं कंटूर ट्रेंच निर्माण के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। ढलान वाले क्षेत्रों में किए जा रहे ये कार्य वर्षा जल के तेज बहाव को नियंत्रित कर उसे भूमि में समाहित करने में सहायक होंगे, जिससे खेतों की नमी और भूमि की उत्पादकता को बनाए रखने में मदद मिलेगी।            जिले में कुल 16 हजार…

Read More

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

रायपुर छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य, श्रम व आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा जिले के बालको क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत जामबहार में 3.40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 33/11 के.वी. (05 एम.वी.ए. क्षमता) विद्युत सबस्टेशन का विधिवत भूमिपूजन किया। इस नए सबस्टेशन के निर्माण से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में गुणवत्ता आएगी और आसपास के अन्य सबस्टेशनों पर दबाव कम होगा। शहरी व ग्रामीण बस्तियों में सुधरेगी बिजली आपूर्ति सबस्टेशन निर्माण के लाभ रेखांकित करते हुए उद्योग मंत्री देवांगन ने बताया कि इससे कोरबा शहरी क्षेत्र के…

Read More

मरार समाज के उत्थान के लिए समन्वित प्रयास होंगे

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र नायक ने कहा है कि सरकार की प्राथमिकता कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े गरीब, पिछड़े, लघु और सीमांत किसानों तक पहुंचाना है। इसके लिए कृषि एवं संबद्ध विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से लघु एवं सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि यही शाकम्भरी बोर्ड के गठन का मूल उद्देश्य है। किसानों की आय बढ़ाने के…

Read More

विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाना सर्वाेच्च प्राथमिकता – राज्यपाल डेका

रायपुर विभिन्न शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों की बैठक राज्यपाल  रमेन डेका ने आज प्रदेश के विभिन्न शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों की बैठक लेकर विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की संख्या, रिक्त पदों की पूर्ति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन तथा नवाचार एवं स्टार्टअप गतिविधियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की।             राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों में सीटों के अनुपात में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली और इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने…

Read More

साढ़े दस लाख स्वयं सहायता समूहों से जुड़े सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों की बदली तकदीर

लखनऊ उत्तर प्रदेश के गांवों में स्वयं सहायता समूह अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला आत्मनिर्भरता के बड़े केंद्र बन रहे हैं। योगी सरकार के ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रदेश में सक्रिय 10.58 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर लगभग सवा करोड़ ग्रामीण परिवारों को आजीविका के नए अवसर मिले हैं। इन समूहों ने महिलाओं को रोजगार और उद्यम से जोड़ने के साथ परिवारों की आय बढ़ाने और गांवों में आर्थिक गतिविधियों को गति देने का काम किया है। वहीं इन समूहों से जुड़ी 82 लाख से ज्यादा…

Read More

कोई भी डीलर 4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का नहीं रखेगा स्टॉक : खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल मध्यप्रदेश में कोई भी डीलर 4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं रखेगा। साथ ही स्टॉक को 30 दिन से अधिक समय तक भंडारित भी नहीं करेगा। सभी डीलरों द्वारा भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर स्टॉक की घोषणा को नियमित अद्यतन करना अनिवार्य होगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि इस संबंध में जरूरी कार्यवाही के निर्देश सभी कलेक्टर को दिये गये हैं। सरकारी खाते पर या राज्य सरकार…

Read More

मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’

रायपुर  मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत गुदुमदेवरी की मती सीता मरावी आज आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। कभी सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करने वाली सीता मरावी ने वंदना महिला स्वसहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार की राह अपनाई और आज ‘लखपति दीदी’ बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं। स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद सीता मरावी ने बैंक लोन, सीआईएफ एवं आरएफ के माध्यम से प्राप्त 25 हजार रुपये की राशि से गांव में किराना दुकान शुरू की। इसके बाद…

Read More

छत्तीसगढ़ के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी

रायपुर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे लगे क्षेत्रों पर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव के असर से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। विशेष रूप से बलरामपुर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने से अतिवृष्टि की स्थिति बन गई है। भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के अधिकांश…

Read More